icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow25 Dec 2024, 02:14 pm

Jyotiba phule nagar - प्रभारी मंत्री ने विधायक संग किया गजरौला सीएससी में नर्सरी का शुभारंभ

Gajraula, Uttar Pradesh:

गजरौला ब्लाक के गांव शहबाजपुर डोर में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर छोइया नदी के जीर्णोद्धार का अवलोकन किया। वहां से पालिका द्वारा संचालित कान्हा गौशाला पहुंचे और लौटते समय भाजपा नेता डा. राजीव शुक्ला के आवास पर उनका स्वागत किया गया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा के संग बच्चों की नर्सरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद वार्ड में भरती प्रसूताओं से भी मिले और उनके नवजात शिशुओं को पारितोषिक दिया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना से जुड़े लुटेरे हावड़ा में लाखों के आभूषण लूट, सात आरोपी गिरफ्तार

Barh, Bihar:पश्चिम बंगाल के हावड़ा सदर उपमंडल के संकराइल थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट के तार पटना जिले से जुड़े हैं। बिहार एसटीएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बख्तियारपुर के एक निजी होटल में दबिश देकर कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अरिंदम मजूमदार, नीरज कुमार कुशवाहा, अजीत पासवान (अथमलगोला), आशुतोष मिश्रा, नुरुल हक, भास्कर सिंह और अभिषेक पांडे के रूप में हुई है। दिवाली से ठीक पहले सभी आरोपी बिहार पहुंचे थे और अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए पटना-मोकामा फोरलेन के समीप बख्तیارपुर के एक निजी होटल में छिपकर रह रहे थे। इसी होटल में आरोपियों ने बर्थडे पार्टी भी मनाई थी। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस व पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से होटल में अचानक छापेमारी कर सातों आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद सभी को बख्तियारपुर थाने में रखकर कोलकाता पुलिस के एसआई इंद्रजीत दास के नेतृत्व में कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव स्थित अजीत पासवान के पैतृक आवास पर छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और वहां से 429 ग्राम लूटे गए स्वर्णाभूषण (अनुमानित मूल्य ₹61 लाख), 4 किलोग्राम 264 ग्राम चांदी के आभूषण (अनुमानित मूल्य ₹9 लाख), 1 देशी पिस्तौल, 1 लैपटॉप, एक मोबाइल और एक तराजू बरामद किया गया। पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि कोलकाता की एक जेवर दुकान से लूट को अंजाम देने वाला पश्चिम बंगाल का एक शातिर अपराधी अथमलगोला के अजीत पासवान के संपर्क में था। इन लूटे गए आभूषणों को बिहार के स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना बनाई गई थी। कोलकाता पुलिस के अनुसार, संकराइल थाना क्षेत्र में पिस्तौल का भय दिखाकर करीब 70 लाख रुपये के आभूषणों की लूट हुई थी। कोलकाता पुलिस सभी आरोपियों, जप्त आभूषणों और पिस्तौल को अपने साथ रिमांड पर लेकर बंगाल रवाना हो गई है。
0
0
Report

लखीसराय के छठ घाटों पर तैयारियां युद्धस्तर पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लखीसराय में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण के लिए पॉकलेन एवं जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न छठ घाटों पर वॉच टावर और चेंजिंग रूम का भी निर्माण कराया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के पथला घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement

शहर बेवर में नगर पालिका अध्यक्ष की देख रेख में चल रहे गौशाला में गौवंश के साथ हो रहा अत्याचार

Patrkaar MainpuriPatrkaar MainpuriFollow16m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:लोकेशन - बेवर, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज गौशाला के अन्दर दो दिनों से बीमार गौमाता की देख रेख न होने के कारण तडप तडप कर हुई मौत उपस्थित सफाई कर्मचारी से बात करने पर पता चला कि गौमाता दो दिनों से बीमार है और बताया गया कि चिकित्सक एक दिन पहले समय 12 बजे दिन में आये थे। उसके बाद कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिससे इये घटना हुई आये दिन ऐसी घटना होती रहती है। प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला के लिए पूरा लाभ मिलने के बाद भी बेजुबान गौमाताओं के साथ इतना बड़ा अत्याचार नगर पालिका अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर होकर गौमाताओं के साथ करवा रहे अत्याचार। घटना की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को सुबह ही दी गई लेकिन गौमाताओं के हित में अभी तक कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई है देखना इये है कि प्रशासन जिम्मेदार लोगों के साथ क्या कार्यवाही करता है। गौशाला नगर पंचायत बेवर के अधीन है जिसका संचालन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है और जब कि नगर पालिका के कर्मचारी विनोद कुमार की देख रेख में चल रहा है। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में संज्ञान लेना चाहिए जिससे कि भविष्य में गौमाताओं के साथ ऐसी घटना न हो तथा देखा गया है कि गौमाता के लिए उचित दाना एवं चारे कि व्यवस्था भी नहीं है।
0
0
Report

लखनऊ में AIMIM के शौकत अली ने ओवैसी के आगमन पर गठबंधन की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): UP AIMIM President Shaukat Ali On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi's Arrival In Lucknow, Upcoming Alliance With Azad Samaj Party (Kanshi Ram), And SP Chief Akhilesh Yadav's Remarks On PDA हम लोग तो हमेशा से ये चाहते हैं कि एक मजबूत गठबंधन बने ताकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार तीसरी मर्तबा ना बन पाए। ये हमारी कोशिश शुरू से ही रही है। हम बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि बाबा तीसरी मर्तबा मुख्यमंत्री बने क्योंकि बीजेपी गवर्नमेंट में सबसे बड़ा जो नुकसान है वो मुसलमानों का है। तो हम कभी नहीं चाहेंगे। तो हमने तो बहुत कोशिश की, हमने समाजवादी पार्टी से भी कोशिश की, हमने बहुजन समाज पार्टी से भी कोशिश की, हमने इंडिया गठबंधन से भी बहुत कोशिश की। लेकिन अब ये अहंकार में है। जिस तरीके से 2025 के चुनाव में बिहार में तेजस्वी अहंकार में थे आखिर क्या हुआ 25 में 25 सीटों पे सिमट गए। हां हमने तो उनसे छह सीट मांगी थी पांच तो हम जीत करके आ गए ना। बाकी दो-तीन सीटों से बहुत कम अंतर से हारे। तो 27 में ये भी 27 पे आ जाएंगे। समझ में आ जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कह रहे हैं कि एनडीए के साथ अब पांच परसेंट लोग बचे हैं और नाइन्टी फाइव परसेंट अब पीडीए के साथ चला गया है के सवाल पर कहा मुझे नहीं मालूम है कि कौन से सपने में वो जी रहे हैं। मैं जहां तक महसूस कर रहा हूं कि 2017 का जो गठबंधन था समाजवादी और कांग्रेस पार्टी का यह वही गठबंधन है और वही रिजल्ट आने वाला है। जब 2017 का गठबंधन हुआ था, आपको याद होगा 8 नवंबर 2016 में नोटबंदी हुई थी। बीजेपी की 48 सीट थी उत्तर प्रदेश में। समाजवादी की 221 सीट थी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे जब 2017 का चुनाव हुआ है। आप बताइए गठबंधन होने के बावजूद भी इतने बड़े अंतर से कैसे चुनाव हार गए? 325 सीट बीजेपी लेकर के आई। अब कौन सी इनके पास जादू की छड़ी है कि ये ये रोक पाएंगे बीजेपी को? कांग्रेस और समाजवादी का गठबंधन तो 17 में आपने देख लिया एक्सपेरिमेंट करके। अब क्या कर लें इनका कौन सा वोटर आपको वोट डालेगा? सारा यादव तो बीजेपी के साथ चला गया है। आपका आधा परिवार बीजेपी के साथ है। कांग्रेस का आदha परिवार बीजेपी में है। वही मेनका गांधी वरुण गांधी बीजेपी में। सोनिया राहुल कांग्रेसी। और अपर्णा यादव बीजेपी में। हरिओम यादव तो बीजेपी में और धर्मेंद्र यादव की बहन और बहनोई बीजेपी में। तो उनका तो आधा परिवार बीजेपी में है। और इनका आधा परिवार बीजेपी में है। कहां से रोक पाएंगे ये लोग बीजेपी को? ये लोग मुसलमानों के ऊपर हो रहे हैं, ज़ुल्म, ज़यादती, अन्याय, अत्याचार पर खामोश रहते हैं। अभी आप देखिए एक आदमी जिसके ऊपर सीआरपीएफ कैंप में जो है अटैक करने का इल्जाम था, जो कोर्ट से बरी भी हो गया, उसकी हत्या कर दी गई। खामोश हैं क्यों नहीं बोलते क्योंकि वो एक मुसलमान था। कौन सा लाइन ऑर्डर है भाई उत्तर प्रदेश में अगर ठीक है सत्ता पक्ष गलत कर रहा है या गलत हो रहा उसके शासन काल में तो आप क्या कर रहे हो विपक्ष की जिम्मेदारी क्या है? विपक्ष क्यों खामोश है?
0
0
Report

इटारसी स्टेशन के पास मजदूर संघ की बाइक पर आग, दमकल ने काबू पाया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में बुधवार रात खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेने से पहले ही मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य बाइकों को वहां से हटवा दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आई बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वीओ – रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में रेलवे कर्मचारियों और अप-डाउन करने वाले लोगों की बाइकें खड़ी रहती हैं। बुधवार रात इसी परिसर में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य बाइकों को तत्काल हटवा दिया, जिससे आग दूसरी गाड़ियों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल जली हुई बाइक के मालिक और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश के चलते आयुष की हत्या, दो युवक पर साजिश का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक आयुष की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आयुष पर हमला किया और उसके सीने के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आयुष को परिजन लेकर पहले विजयनगर थाने पहुंचे। यहां से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वी ओ - मृतक के भाई अमन ने सागर और अभिषेक नाम के युवकों पर हत्या की साजिश रचने और अपने साथियों से भाई पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। अमन के मुताबिक, धनतेरस के दिन भी सागर और अभिषेक पक्ष के साथ उनका विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच सड़क पर कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले पुलिस बुला ली और पुलिस आयुष को पकड़कर ले जाने लगी। अमन का कहना है कि उसने पुलिस से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे गाड़ी में बैठा लिया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया और परिजन आयुष को छुड़ाकर ले आए। अमन का आरोप है कि इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। मंगलवार रात को भी सागर और अभिषेक ने आयुष के साथ मारपीट की थी। भाई का दावा है कि थाने से निकलने के बाद आरोपियों ने उसके पीछे कुछ लड़कों को लगा दिया था। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आयुष अकेले घूमने के लिए निकला था, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक ने उसके सीने के पास चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। अमन का आरोप है कि धनतेरस के दिन हुए विवाद के बाद यदि पुलिस ने निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद यह नौबत नहीं आती। उसका कहना है कि लगातार विवाद और मारपीट के बावजूद आरोपित पक्ष पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट - परिजन वी ओ - वही घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शाम करीब छह बजे विजयनगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को चाकू मार दिया। घायल आयुष (20), निवासी सर्वोदय नगर को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सोनू (22), निवासी चरण सिंह कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट -उपासना पांडेय , एसीपी कोतवाली
0
0
Report

युवा कांग्रेस के अभिषेक चौधरी बोले, देश हालात को देखकर कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताएं

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा देश हालात को देखकर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीताये एंकर इन्ट्रो- युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आये जहां उपखंड के खीरवा गांव में दीपावली स्नेह मिलन व चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, लक्ष्मणगढ़ पालिकाध्यक्ष संजीव भानुका, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा भी मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात बहुत गम्भीर है। देश हालात सुधारने के लिए जिस तरह से कांग्रेस के राहुल गांधी लग हुए उसी तरह पंचायतीराज चुनाव में युवाओं को आगे आकर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीताना है। बाइट 1 अभिषेक चौधरी प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजस्थान
0
0
Report

दिल्ली के शास्त्री पार्क में इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बस जलकर खाक

New Delhi, Delhi:दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने का सिलसिला जारी, शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस जलकर खाक राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात एक बार फिर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस आग का गोला बन गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अंडरपास के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया。 दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस शास्त्री पार्क इलाके में अंडरपास के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। बस में आग की लपटें उठती देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को रोक दिया। इसके बाद उसने बिना देरी किए दमकल विभाग को घटना की सूचना दी。 सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उस समय तक आग पूरी बस में फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान बस में कोई सवारी नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है。 फिलहाल इलेक्ट्रिक बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बस में आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

गुलाबी सिर वाले GALAH पक्षी पानी के किनारे पीते दिखे

Noida, Uttar Pradesh:गर्मी में पानी की तलाश हो या प्यास बुझाने का सुकून... इन खूबसूरत पक्षियों का अंदाज देखिए! ऑस्ट्रेलिया के GALAH पक्षी पानी के छोटे से जलाशय के किनारे जमा हैं। बारी-बारी से अपने गुलाबी सिर झुकाकर पानी पीते हैं, तो उनके सिर पर उठी कलगी इस नजारे को और खास बना देती है। शांत पानी में बनती उनकी परछाइयां और हल्की लहरें... कुदरत का ये नजारा किसी खूबसूरत तस्वीर से कम नहीं! गुलाबी सिर झुकाकर पानी पीते पक्षी! पानी में दिखी GALAH की खूबसूरत परछाई! जलाशय किनारे जुटे रंगीन पक्षी! प्यास बुझाने पहुंचे गुलाबी मेहमान! शांत पानी में कुदरत की खूबसूरत तस्वीर!
0
0
Report

पार्क में किताब पढ़ते वक्त बिल्ली ने किताब पर कब्जा कर लिया!

Noida, Uttar Pradesh:किताबों से कुछ लोगों को ज्ञान मिलता है, तो कुछ को आराम... और इस बिल्ली ने तो किताब को ही अपना बिस्तर बना लिया! पार्क में पढ़ते हुए बच्चे की कांस्य प्रतिमा के हाथों में खुली किताब रखी है और उसी पर बड़े आराम से ये बिल्ली सो रही है। पंजे किताब के पन्नों पर टिके हैं और आंखें आधी बंद... मानो पढ़ाई के बीच इसे झपकी लेने का सबसे आरामदायक कोना मिल गया हो। अब किताब पढ़े कौन, जब उस पर कब्जा ही हो गया! किताब पर बिल्ली ने जमाया कब्जा! पढ़ाई की किताब बनी बिल्ली का बिस्तर! मूर्ति की किताब पर आराम फरमाती बिल्ली! पन्नों पर पंजे, आंखों में नींद! बिल्ली को मिल गई आराम की जगह!
0
0
Report

बुजुर्ग साज के साथ धुन पर नाचता रंग-बिरंगा पक्षी: आंगन महफिल

Noida, Uttar Pradesh:कभी-कभी सुकून के लिए किसी बड़ी महफिल की जरूरत नहीं होती... बस एक अच्छी धुन और उसे सुनने वाला कोई साथी काफी है! धूप से खिले आंगन में बुजुर्ग शख्स पारंपरिक SAZ बजा रहे हैं, वहीं पास रखी लकड़ी की कुर्सी पर बैठा रंग-बिरंगा LORIKEET पक्षी इस माहौल का हिस्सा बना हुआ है। उंगलियां साज के तारों पर चल रही हैं और आसपास संगीत की मधुर धुन गूंज रही है। इंसान हो या पक्षी, सुकून भरे संगीत का अपना ही मजा है! साज की धुन में खोया रंग-बिरंगा पक्षी! संगीत की महफिल में अनोखा मेहमान! बुजुर्ग के साज पर झूम उठा आंगन! संगीत, सुकून और एक प्यारा साथी! धुन बजती रही, पक्षी सुनता रहा!
0
0
Report
Advertisement

STATIC ELECTRICITY से बच्चों के बाल उड़े, क्लास में मजेदार विज्ञान देखने को मिला

Noida, Uttar Pradesh:क्लास में पढ़ाई चल रही हो और अचानक बच्चों के बाल खड़े हो जाएं, तो हंसी तो छूटेगी ही! चीन के दो टीचर्स ने STATIC ELECTRICITY का ऐसा मजेदार प्रयोग किया कि बच्चे खुद को देखकर हंसने लगे। सिर के ऊपर लाल रंग का चार्ज किया हुआ कपड़ा रखा गया और जैसे ही बच्चे उसके नीचे से गुजरे, उनके बाल हवा में सीधे खड़े हो गए। किसी के बाल ऊपर उठे, तो किसी का पूरा लुक ही बदल गया। हंसी-मजाक के बीच बच्चों को बिजली के चार्ज का विज्ञान भी समझ आ गया। इसे कहते हैं पढ़ाई के साथ मस्ती! बिजली के चार्ज से खड़े हुए बच्चों के बाल! साइंस के प्रयोग ने बदला बच्चों का लुक! बाल खड़े हुए, क्लास में गूंजे ठहाके! खेल-खेल में समझाया STATIC ELECTRICITY! ऐसी मजेदार साइंस क्लास देखी है?
0
0
Report

10 साल की बच्ची HANDPAN पर अद्वितीय धुनें बनाने लगी

Noida, Uttar Pradesh:संगीत सीखने के लिए न तो बड़े मंच की जरूरत है और न ही किसी खास माहौल की... हुनर हो तो घर का कोना भी संगीत से गूंज उठता है! देखिए, जानवरों के प्रिंट वाले नाइट सूट में बैठी ये नन्ही बच्ची HANDPAN पर अपनी उंगलियों से एक के बाद एक खूबसूरत धुनें निकाल रही है। सामने पियानो भी रखा है, लेकिन फिलहाल पूरा ध्यान इसी अनोखे वाद्य पर है। उम्र छोटी है, मगर उंगलियों का तालमेल और संगीत में डूबने का अंदाज देखने लायक है! नन्ही उंगलियों से निकली सुरीली धुन! 10 साल की बच्ची का अनोखा संगीत! HANDPAN पर दिखाया कमाल का हुनर! पजामे में बैठकर छेड़ी संगीत की धुन! छोटी उम्र, संगीत की गहरी समझ!
0
0
Report

फ्रेम में हू-ब-हू सड़क: कलाकार हूआंग याओ ने रचा खुबसूरत जादुई कैनवास

Noida, Uttar Pradesh:कभी-कभी कलाकार तस्वीर नहीं बनाते, बल्कि हकीकत को ही कैनवास पर उतार देते हैं! देखिए, सड़क किनारे बैठे आर्टिस्ट हुआंग याओ ने एक सुनहरे फ्रेम के भीतर सामने दिख रही सड़क, फूलों से लदे पेड़ और रास्ते का ऐसा चित्र बनाना शुरू किया कि असली नजारा और पेंटिंग एक-दूसरे में घुलते नजर आने लगे। जैसे-जैसे ब्रश चलता है, फ्रेम के भीतर भी वही सड़क दिखाई देने लगती है। ऐसा लगता है मानो इस फ्रेम के पार एक दूसरी दुनिया खुल रही हो! फ्रेम के भीतर उतार दी पूरी सड़क! पेंटिंग और हकीकत का गजब मेल! कैनवास पर हूबहू उतरा सड़क का नजारा! सुनहरे फ्रेम में खुली दूसरी दुनिया! ब्रश से रचा आंखों को धोखा देने वाला जादू!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top