Back
DM निरीक्षण के बाद विनियमित क्षेत्र कार्यालय से फाइल गायब, FIR दर्ज
VAVINEET AGARWAL
Feb 22, 2026 04:16:03
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा तहसील परिसर में विनियमित क्षेत्र कार्यालय से महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होने के मामले में शुक्रवार को डीएम के निरीक्षण में मिले आदेश के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे की तहरीर पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह और लिपिक आशीष यादव के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, शुक्रवार को सदर डीएम अमरोहा निधि गुप्ता वत्स ने तहसील स्थित विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले और फाइलों का रख-रखाव भी बेहद अस्तव्यस्त पाया गया। नक्शों से संबंधित तीन अहम फाइलें मौके पर गायब मिलीं। पूछताछ में एक फाइल जेई द्वारा घर पर होने की बात सामने आई, जिस पर डीएम के तेवर सख्त हो गए और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने जेई और कार्यालय लिपिक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम ने साफ किया है कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है कि पूरे मामले की शिकायत पहले ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुकी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 22, 2026 05:47:230
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 22, 2026 05:46:270
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 22, 2026 05:46:070
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 22, 2026 05:45:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 05:45:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 05:35:240
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 22, 2026 05:35:000
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 22, 2026 05:34:480
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 22, 2026 05:34:320
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 22, 2026 05:34:080
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 05:33:560
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 05:33:380
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 22, 2026 05:33:270
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 05:33:160
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 22, 2026 05:32:550
Report