Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182143
डोडा में 6वां नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारम्भ
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 22, 2026 05:33:27
Doda,
Spl Story;6th National Rafting Championship Flagged Off at Shibnote, Showcasing Doda’s Tourism Potential Slug-2202ZS_DODA_RAFTING_R By Raja Rehber Jamal Location-Doda Anchor:The Directorate of Tourism Jammu, in collaboration with the District Administration Doda, today successfully flagged off the 6th National Rafting Championship at the scenic rafting site of Shibnote (Premnagar), marking the commencement of a four-day mega adventure sports event titled “The Ultimate River Battle.” The prestigious championship was formally inaugurated by Deputy Commissioner Doda Harvinder Singh, IAS, along with SSP Doda Sandeep Kumar Mehta and the Joint Director Tourism Jammu, amid breathtaking natural surroundings. Several senior officers and dignitaries were present on the occasion, including ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal, SDM Thathri Sheetal Singh, the Chief Planning Officer, Assistant Commissioner Development, Tehsildar, besides other district officers and officials. The event witnessed enthusiastic participation from sportspersons, cultural artists, local residents, and tourists from various states, adding colour, vibrancy, and excitement to the championship. Speaking on the occasion, the Deputy Commissioner Doda lauded the participants for their spirited involvement and appreciated the relentless efforts of the Tourism Department and all stakeholders for successfully organising the event. He emphasized that such large-scale adventure sports initiatives play a crucial role in highlighting the natural beauty of the region and unlocking the vast tourism potential of Doda district, while also promoting local employment and economic growth. The National Rafting Championship has brought together skilled rafting teams competing in the challenging waters against a backdrop of picturesque landscapes, reinforcing Doda’s emerging identity as a hub for adventure tourism. The championship will culminate with a grand closing ceremony and prize distribution, honouring outstanding performances on the final day of the event. Feed. Shots Bytes. 1. Joint Director Tourism Jammu, Vikas Gupta. 2. DC Doda Harvinder Singh. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Pal
Feb 22, 2026 07:04:01
Haldwani, Uttar Pradesh:BHU कैंपस में फायरिंग के बाद भारी बवाल, सड़क पर उतरे छात्र。 बिड़ला हॉस्टल के सभी रास्ते सील, कैंपस बना छावनी; पुलिस फोर्स तैनात。 5 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, CCTV से हो रही है बदमाशों की तलाश。 चीफ प्रॉक्टर इस्तीफा दें, कड़ी कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी。 बीएचयू प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक。 बीएचयू के बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा का गंभीर आरोप。 जानलेवा फायरिंग में पर्याप्त सबूत होने के बावजूद अब तक नहीं की जा सकी आरोपियों की धरपकड़。 छात्रों का आरोप अभी भी जान को है खतरा कभी भी बदमाश कर सकते हैं फायरिंग सुरक्षा पर उठाया गंभीर सवाल。 WKT- बीचू बिड़ला छात्रावास के ठीक सामने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करते हुए.
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 22, 2026 07:03:51
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की जान बचाने वाले 2 युवकों को पुलिस ने किया सम्मानित. उत्तरकाशी के तिलोथ पुल के पास एक महिला नदी में कूद गई और बहाव में फंस गई तथा दुबारा कुदने का प्रयास कर रही थी। लेकिन 02 स्थानीय युवकों ने महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर जान बचाई तथा महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। महिला की जान बचाने वाले बाल्मीकि बस्ती के 2 स्थानीय युवक देवराज एवं प्रभात सहदेव महिला के लिए देवदूत बनकर आए। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने महिला की जान बचाने वाले दोनों युवकों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 22, 2026 07:03:12
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी इलाके में बीती देर रात मंढ़ा रोड स्थित Kashida बावड़ी के पास ट्रैक्टर-टैंकर और झालावाड़ डिपो की रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मकराना निवासी 25 वर्षीय लक्की के रूप में हुई है और घायल ताराचन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। शव खाटूश्यामजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे परिजनों की उपस्थिति में कराई जाएगी। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 22, 2026 07:02:33
Jaipur, Rajasthan:वीकेआई एसोसिएशन चुनाव संपन्न, प्रोग्रेसिव ग्रुप की इकतरफा जीत हासिल, अरुण गुप्ता चुने गए VKI अध्यक्ष, पुष्प कुमार स्वामी चुने गए VKI महासचिव, 19 में से 15पदों पर प्रोग्रेसिव ग्रुप जीता, d_amodhar_prasad जयपुर विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव संपन्न,,,, प्रोग्रेसिव ग्रुप ने 7 पदाधिकारी में से 5 और कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों में से 10 पदों पर जीत हासिल की,,,, प्रोग्रेसिव ग्रुप के अरुण गुप्ता ने ताराचंद चौधरी को 234 वोटों से हराया,,,, अरुण गुप्ता ने 1603 वोटो में से 907 वोट हासिल किए,,,, महासचिव पद पर पुष्प कुमार स्वामी ने प्रवीण तोतला को 518 वोटों से मात दी,,,, पुष्प कुमार स्वामी को 1603 में से 1041 वोट मिले,,,, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कपिल जैमिनी, उपाध्यक्ष पर अमन गोयल, वरिष्ठ संयुक्त सचिव पर मुकेश गुप्ता, संयुक्त सचिव पर रौनक जैन और कोषाध्यक्ष पद पर राजेश पोद्दार ने जीत हासिल की,,,,
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 22, 2026 07:02:13
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण जी मीडिया की खबर का हुआ असर, जयपुर तिराया बस स्टैंड पर चल शौचालय की हुई व्यवस्था, शौचालय के अभाव से जूझ रही महिलाओं को मिली बड़ी राहत, जी मीडिया पर कल प्रसारित हुई थी खबर खबर चलने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया। बस स्टैंड पर नगर परिषद ने चल शौचालय रखवा कर आमजन के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से बस स्टैंड पर शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण यहां आने-जाने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जी मीडिया पर खबर प्रसारित किये जाने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रशासन एक्शन मोड में आया और जयपुर तिराया बस स्टैंड पर तत्काल प्रभाव से चल शौचालय की व्यवस्था करवाई गई। लोगों ने जी मीडिया का आभार जताया।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 22, 2026 07:00:23
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान होने में महज कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. शहर की सियासत काफी गरम है. नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज एक बार फिर से भाजपा को गिरिडीह में बड़ा झटका लगा है. पार्टी से बगावत कर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने आज झामुमो का दामन थाम लिया है. झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रकाश दास के आवास पर पहुंच कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और झामुमो का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया. इस दौरान प्रकाश दास ने कहा कि भाजपा में अब कुछ नहीं बचा है, पार्टी में सिर्फ धनबल वाले लोगों की पूछ है. कहा कि वे अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे, लेकिन भाजपा ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी देने से पहले उनसे पूछा तक नहीं किया, इतना ही नहीं, नामांकन के दौरान भी उन्हें दरकिनार किया गया, जिससे उन्हें आहत पहुंचा और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर झामुमो का दामन थामा है. कहा कि अब वे प्रमिला मेहरा को अपना समर्थन दे रहे हैं. वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रकाश दास का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत होगी.
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 22, 2026 06:51:41
Sahibganj, Jharkhand:23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. आज पुलिस लाइन मैदान में बने डिस्पैच सेंटर से सभी मतदान कर्मी, सुरक्षा बलों और पंचायत पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ के लिए रवाना किया गया. इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. साहिबगंज जिले में तीन निकाय पर चुनाव होना है. जिसमें साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत और बारहरवा नगर पंचायत शामिल हैं. तीनों निकाय के सभी बूथों के कर्मियों को आज रवाना किया गया. चूंकि निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होना है तो सभी मतदान कर्मी को उचित प्रशिक्षण दिया गया. उपायुक्त ने यह उम्मीद जताया कि यह चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित करवा लिया जाएगा.
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 22, 2026 06:51:27
Saharsa, Bihar:बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सहरसा पुलिस केंद्र से नशा मुक्ति के संदेश के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया. सैकड़ों पुलिस कर्मी पैदल मार्च में शामिल होकर नशे के खिलाफ नारे लगाए और लोगों के बीच पंपलेट बांटकर नशे खिलाफ जागरूक किया. 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले पुलिस सप्ताह में सहरसा पुलिस द्वारा कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इनमें नशा मुक्ति अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला-बाल सशक्तिकरण, साइबर अपराध जागरूकता, रक्तदान शिविर और जन संवाद शामिल हैं वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे. सहरसा पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लें और इस सप्ताह को यादगार बनाएं. बाइट..1 - ओमप्रकाश, ट्रैफिक डीएसपी. बाइट..2 - पुलिस अधिकारी.
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 22, 2026 06:51:14
Chhattisgarh:जांजगीर चांपा जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। और धान की उठान के लिए भी प्रशासन ने डीओ जारी किया है। जिले में कुल 6 लाख 16 हजार मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया, जो अब तक का बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। खरीदी के बाद धान उठाव की प्रक्रिया तेज़ी से कराई जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 4 लाख 89 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव मिलरों के माध्यम से किया जा चुका है। जिले में लगभग 5 लाख 89 हजार मीट्रिक टन धान के लिए डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी हो चुका है, जो कुल खरीदी का करीब 95 से 96 प्रतिशत है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही 100 प्रतिशत डीओ जारी कर दिया जाएगा। उत्पादन केंद्रों में वर्तमान में लगभग 1.26 लाख मीट्रिक टन धान शेष है, जिसे मार्च के प्रथम सप्ताह तक पूरी तरह उठा लेने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो चुका है।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Feb 22, 2026 06:50:57
New Delhi, Delhi:आज से शुरू हो रहा रैपिड रेल,दिल्ली से मेरठ जाना हुआ आसान दिल्ली के सराय काले खा रैपिड रेल स्टेशन कि आज से शुरुआत हो रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उसका उद्घाटन करेंगे और फिर आम लोगों के लिए यह रैपिड रेल सेवा शुरू हो जाएगी जो दिल्ली के सराय काले खा से शुरू होकर मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी 82 किलोमीटर की दूरी अब लोग इस ट्रेन के माध्यम से महज 55 मिनट में तय कर पाएंगे. वहीं यात्री इस ट्रेन के शुरू हो जाने से काफी खुश दिखाई दिए जिनका मानना है कि हम लोगों को मेरठ की दूरी तय करने में ढाई से 3 घंटे का समय लगता था लेकिन अब इस ट्रेन के शुरू हो जाने से महज 50 से 55 मिनट में लंबी दूरी को तय कर लेंगे जो सभी यात्रियों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं.
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Feb 22, 2026 06:49:56
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 22, 2026 06:49:39
Khargone, Madhya Pradesh:पवित्र नगरी महेश्वर में ‘सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026’ का दूसरा दिन, भगोरिया की उमंग और ओडिसी की साधना से सजा मंच पवित्र नगरी महेश्वर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष में आयोजित ‘सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026’ के दूसरे दिन आज नर्मदा तट पर लोक और शास्त्रीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन पवित्र नगरी महेश्वर स्थित देवी श्री अहिल्याबाई होल्कर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अहिल्या फोर्ट द्वारा किया जा रहा है। भील भगोरिया नृत्य और ओडिसी नृत्य की विशेष प्रस्तुति से सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026 महेश्वर किले में अमित छाप छोड़ गया। विदेशी मेहमानों ने भी यह देख खूब लुफ्त उठाया।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Feb 22, 2026 06:49:16
Pakhanjur, Chhattisgarh:देश विकास के नए आयाम छू रहा है… लेकिन ग्राम पंचायत मेन्ड्रा का आश्रित गाँव कालारटोला आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आजादी के सात दशक बाद भी यहां के लोग रोशनी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं,देखिये Report......करीब 20 घर… लगभग 70 की आबादी…लेकिन न बिजली, न पक्का सुविधा, न ही मूलभूत व्यवस्थाओं का ढांचा। शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। बच्चों दीये की रोशनी में पढ़ने की कोशिश करते हैं,लेकिन वह रोशनी उनके सपनों को पूरा करने के लिए काफी नहीं। कई बच्चों की पढ़ाई बीच में ही छूट गई… कुछ बच्चे अशिक्षा के अंधेरे में धकेल दिए गए।बारिश के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं।कीचड़,अंधेरा और असुरक्षा…अगर कोई बीमार पड़ जाए तो तुरंत इलाज तक पहुंचना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।सवाल सिर्फ एक गांव का नहीं… सवाल उन 70 जिंदगियों का है जो हर दिन मूलभूत अधिकारों के लिए जूझ रही हैं।क्या कालारटोला तक भी कभी विकास पहुंचेगा… या फिर ये गांव यूं ही उपेक्षा का शिकार बना रहेगा?
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Feb 22, 2026 06:48:59
Sakti, :कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जेठा टोल प्लाजा के खिलाफ अवैध वसूली और मारपीट की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे कलेक्टर ने टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद टोल प्लाजा प्रबंधन के कर्मचारियों से एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि टोल प्लाजा का संचालन पूर्णतः नियमों के अनुरूप किया जाए तथा एनएचएआई के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। टोल प्लाजा जेठा के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीर बताते हुए उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि नियम विरुद्ध किसी भी प्रकार की वसूली, अभद्र व्यवहार या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने टोल प्रबंधन को सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top