अमरोहा में 22 अक्टूबर को कलेक्टर का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा
Gajraula, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन( संयुक्त मोर्चे )की किसान समाधान चौपाल रहरा थाना क्षेत्र के पथरा चीला गांव में मास्टर चंद्रपाल सिंह के आवास पर हुई । पंचायत में गांव के किसानों न कहा किे छुट्टा पशुओं को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । छुट्टा पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है ।जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि छुट्टा पशुओं से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश परेशान है लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उनके साथ जुमलेबाजी करने में लगी हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
