icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow9 Jan 2025, 03:11 pm

अमरोहाः महिला ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

Amroha, Uttar Pradesh:

हसनपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बंगर में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता रहता है और मारपीट करता रहता है। महिला की हालत बिगड़ते देख पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला के शरीर में जहरीले पदार्थ की पुष्टि की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ससुराल वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैंहटा गांव की बदहाल सड़कें, कीचड़-पानी से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बैंहटा गांव में अधूरी सड़क बनी आफत, कीचड़ से बच्चे स्कूल जाने से मजबूर बारां जिलें के शाहाबाद तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय बैंहटा में मुख्य सड़क मार्ग का हाल ही में निर्माण किया गया, लेकिन ठेकेदार और प्रशासन की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। पुरानी जर्जर सीसी रोड से नई सीसी रोड को जोड़ दिया गया, जहां गंदा पानी और कीचड़ हमेशा जमा रहता है। कीचड़ में गिरने के डर से बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। मुख्य मार्ग होने से वाहन चालक और राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पानी निकासी के लिए न तो नाली बनाई गई और न ही रोड पूरा किया गया। ग्रामीणों के कहने पर भी ठेकेदार और कार्मिक नाली निर्माण से मना कर देते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुरानी सीसी रोड को पुनः बनाकर सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी हेतु नालियों का निर्माण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को इस विकराल समस्या से निजात मिल सके।
0
0
Report

दमोह में 58 लाइसेंसी शराब दुकानों पर छापा, ओवररेट और अधिक शराब मिलने की शिकायतें

Damoh, Madhya Pradesh:शराब दुकानों की सामूहिक जांच: जहरीली शराब कांड के बाद सख्त प्रशासन; दमोह में 58 लाइसेंसी दुकानों पर आबकारी विभाग के साथ राजस्व टीमों की जांच में ओवर रेट और परमिट से अधिक शराब मिलने की शिकायतें दर्ज की गईं. कलेक्टर ने कहा प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है और दावा किया गया कि दमोह में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. शनिवार को जिले की 58 लाइसेंसी शराब दुकानों पर एक साथ की गई जाँच के दौरान कई जगह खामियां पाई गईं, जिनमें परमिट से अधिक शराब मिलना प्रमुख रहा; प्रशासन लगातार औचक निरीक्षण करेगा.
0
0
Report

चुनाव के आखिरी दौर में प्रत्याशी ताकत से मैदान, 15 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला

Baran, Rajasthan:चुनाव के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत , 15 वार्डों के लिए 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में , कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के हालात\n\nबारां जिले के अंता में पंचायती चुनाव को लेकर अंतिम दौर में प्रत्याशी ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हे कही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को साधने की कोशिश की जा रही हे तो कही डोर तो डोर जाकर वोट मांगे जा रहे हे यहां पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य का फैसला आजमा रहे हे ।\n\nबता दे कि यहां पंचायत चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में किसान नेता नरेश मीणा द्वारा सभी 15 वार्डों में बसपा से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार देने के कारण कई वार्डों में त्रिकोणात्मक मुकाबले के हालात बने हुए हे ऐसे में दोनों ही प्रमुख पार्टियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा हे दूसरी ओर चुनाव के आखिरी दौर में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोक दी हे जिसके चलते चुनावी माहौल की रंगत ओर भी तेज हो गई हे वही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 नवंबर को सायं 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा वही 3 नंबर को मतदान होगा ।\n\nविजुअल _ चुनाव को लेकर जन संपर्क
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नदी किनारे बड़ी बिल्ली ने मछली पकड़ी; नन्हा बिल्ली खतरे में फँस गया

Noida, Uttar Pradesh:पानी के किनारे बैठी नारंगी बिल्ली ने अपनी घनी पूंछ को ऐसे लटकाया हुआ है, जैसे मछलियों के लिए कोई SPECIAL चारा डाल रखा हो...गुलाबी रंग की मछली भी पूंछ को चारा समझकर धीरे-धीरे करीब आने लगती है..बस फिर क्या था, बिल्ली ने आव देखा न ताव और पंजा चला दिया!...लेकिन तभी कहानी में एंट्री होती है एक नन्हे KITTEN की...बेचारा शायद मछली पकड़ने का तरीका सीखने आया था लेकिन यहां तो केकड़े ने ही उसका पंजा पकड़ लिया....अब केकड़ा छोड़ने को तैयार नहीं और KITTEN चट्टानों पर लोटते-पोटते अपनी जान छुड़ाने में लगा है। बड़ी बिल्ली ने किया मछली का शिकार ! छोटी बिल्ली के साथ हो गया बड़ा खेल !
0
0
Report

उदयपुर: स्वास्थ्य विभाग ने 70 किलो मिलावटी घी के साथ कृष्णा डेयरी पर कार्रवाई

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में स्वास्थ्य विभाग इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएमएचओ कार्यलय में प्राप्त हुई सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित कृष्णा डेयरी 70 किलो मिलावटी घी बरामद किया। सीएमएचओ अशोक आदित्य ने बताया कि शिकायत पर जब खाद्य विभाग की टीम डेयरी पहुंची तो घी नही मिला। इस पर टीम ने जब डेयरी संचालक से सख्ती से पूछताछ की तो वह टीम को घर पर लेकर गया। जहाँ दो कैन में 70 किलो घी और एक अन्य कैन में 30 क्रीम मिली। बताया जा रहा है कि संचालक शंकर लाल ने क्रीम और अन्य वनस्पति मिला कर घी तैयार किया था। जिसे आम जनता को बेच रहा था। तीन मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पर हल्द्वानी की निर्मला जोशी का पारंपरिक गुड़ होममेड मिठाइयों का विकल्प

Haldwani, Uttarakhand: कहते हैं त्योहारों की असली मिठास अपनों के साथ और अच्छे स्वाद में छिपी होती है, खासकर दीपावली का त्योहार नजदीक हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन आज के दौर में जब बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की शुद्धता को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं, ऐसे में हल्द्वानी की एक बेटी अपने हुनर और मेहनत से लोगों को शुद्ध और पारंपरिक स्वाद का विकल्प दे रही हैं। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की निर्मला जोशी की, जो अपने हाथों से शुद्ध घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खजूर और गुड़ से तैयार कर रही हैं खास होममेड मिठाइयां। इन मिठाइयों में है पारंपरिक स्वाद, पौष्टिक सामग्री और घर जैसा अपनापन.... मिठाइयों को नाम दिया गया है गुडांस यानी गुड़ का अंश...... दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में मिठाइयां बनाने और खरीदने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर कोई चाहता है कि त्योहार की मिठास कुछ खास हो और अपनों को ऐसी मिठाई खिलाई जाए, जिसका स्वाद लंबे समय तक याद रहे। इसी सोच के साथ हल्द्वानी की निर्मला जोशी अपने हाथों से खास तरह की गुड़ से बनी पारंपरिक मिठाइयां तैयार कर रही हैं। निर्मला जोशी, मिठाई उत्पादक निर्मला जोशी की इन मिठाइयों की खासियत है इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री। शुद्ध घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खजूर और गुड़ से तैयार की जाने वाली ये मिठाइयां पारंपरिक खानपान की याद दिलाती हैं। जो 1500/= प्रति किलो से 4000/= प्रति किलो की क़ीमत पर उपलब्ध हैं, बाजार में मिलने वाली सामान्य मिठाइयों से अलग, इनका उद्देश्य लोगों तक घर पर तैयार मिठाइयों जैसा स्वाद और अपनापन पहुंचाना है। निर्मला जोशी, मिठाई उत्पादक तो इस दीपावली अगर आप भी अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए कुछ अलग और पारंपरिक स्वाद वाली मिठाई तलाश रहे हैं, तो हल्द्वानी की निर्मला जोशी के हाथों से बनी इन खास होममेड मिठाइयों को जरूर लीजिये.....शुद्ध घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खजूर और गुड़ का स्वाद, साथ में घर पर बनी मिठाई जैसा अपनापन।
0
0
Report

राष्ट्रपति मुर्मू आज कुरुक्षेत्र में हरियाणा के हीरक जयंती समारोह की मुख्य अतिथि

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्री मद भगवद् गीता सदन में आज 1 नवंबर 2026, हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी। साथ में कुरुक्षेत्र गुरुकुल व श्रीदेवीकूप माँ भद्रकाली मंदिर में भी जाएंगे। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति होंगी। 9 बजे पहुंचेगी कुरुक्षेत्र
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज सक्सेना नगर तिराहे पर सीओ सदर ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों का चालान और सीज

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow53m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्सेना नगर तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया, जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ सदर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाने से पहले सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
0
0
Report

उज्जैन में हादसा: देवास रोड होटल के वेस्टेज चैंबर में चार कर्मचारियों की मौत

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। होटल के वेस्टेज चैंबर में गिरने से चार कर्मचारी मर गए। घटनास्थल पर एसपी प्रदीप शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे और देर रात तक रेस्क्यू चला। चैंबर की गहराई और गैस चपेट में आने से मौतें हुईं। बचाव के लिए आए अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आकर घायल हुए। इलेक्ट्रिक कटर से चैंबर का हिस्सा काटकर शव बाहर निकाले गए और CPR की कोशिश की गई, लेकिन जान नहीं बच सकी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। मिठाई दुकानों के वेस्टेज चैंबर का उद्देश्य और निर्माण इकाई से निकलने वाले अवशेषों के कारण जाम की स्थिति बन सकती है, यही कारण बताकर घटना की जानकारी दी गई। अब तक मृत कर्मचारियों के नाम हैं: कमलेश पिता सोहनलाल (वाल्मीकि नगर, उज्जैन), नितिन पिता ताराचन्द (वाल्मीकि नगर, उज्जैन), वाहिद (सोमवारिया, उज्जैन), मनोज मीणा (झालावाड़, राजस्थान)।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top