Back
अमरोहा में वायरल वीडियो पर बवाल, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
VAVINEET AGARWAL
Feb 02, 2026 11:01:23
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा में वायरल वीडियो पर बवाल, माफी के बाद भी कार्रवाई की मांग तेज, बजरंग दल नेता हेमंत सारस्वत और मनीष कुमार दक्ष ने प्रशासन से उठाई सख्त कदमों की मांग
अमरोहा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो ने जिले में सनसनी फैला दी है। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मुस्लिम युवती समरीन निशा पर हिंदू समाज के युवाओं और हिंदू समाज की बहनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो साझा करने का आरोप है। वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ता दिखा, तो समरीन निशा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह माफी मांगते हुए कहती नजर आ रही है कि इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो से किसी भी समुदाय या व्यक्ति को आहत करने का उसका कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वह दिल से माफी मांगती है और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन देती है। साथ ही उसने लोगों से अपील की है कि जिसके पास भी पुराना वीडियो हो, वह उसे डिलीट कर दे। इधर, बजरंग दल के नेता हेमंत सारस्वत ने कहा कि हिंदू समाज और बहनों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके; local युवक मनीष कुमार दक्ष ने भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा करती हैं और कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 16, 2026 18:01:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 16, 2026 18:00:590
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 16, 2026 18:00:250
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 16, 2026 18:00:120
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 17:46:560
Report
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 16, 2026 17:46:460
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 17:46:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 16, 2026 17:46:170
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 17:46:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 17:45:54Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग एक होटल में लगी थी आग होटल में फंसे थे 150 से ज्यादा लोग पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वा कर निकाला लोगों को अब तक किसी की जान के नुकसान की नहीं जानकारी खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में लगी थी आग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 17:45:410
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:45:080
Report