244221
Amroha - मेरा गांव मेरा विद्यालय में शिक्षक जोगिंदर सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में गजरौला ब्लाॅक के गंगाधाम तिगरी में स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. उसके पश्चात अभिभावकों और बच्चों की म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस आदि विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं करायी गयीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के आह्वान के बाद छत्तीसगढ़ में काफिला कम, दुर्ग मंत्री ई-रिक्शा से पहुँचे
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पीएम मोदी के आवाहन का असर देखने को मिल रहा है छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री और दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव आज दुर्ग के पुलगांव में आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम में ई रिक्शा से पहुंचे वही उनके साथ बीजेपी के पार्षद और सभापति श्याम शर्मा भी मौजूद थे दरअसल पीएम मोदी ने पिछले दिनों ही अपने काफिले की गाड़ियों को कम करते हुए आम लोगो से भी कम से कम पेट्रोल का उपयोग करते हुए कटौती की अपील कि थी जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कई विधायक और मंत्री काफिले में कटौती कर रहे हैं.0
0
Report
सासाराम: चेनारी आवासीय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगा कारण
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां चेनारी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक छात्रा इंदु कुमारी कैमूर जिला के अधौरा के रहने वाली थी। वह तिलकधारी खरवार की पुत्री थी। बताया जाता है कि प्रत्येक दिन की तरह आज सुबह में नाश्ता करने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद छात्रावास के वार्डन ने उसे शिवसागर के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर अब परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के डीपीओ रोहित रोशन ने बताया कि बच्ची के बीमार होने की सूचना पर वह भी अस्पताल पहुंचे हैं तथा जानकारी ली जा रही है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की बच्ची को आखिर हुआ क्या था? फिलहाल कोई खास सिंपटम सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बता दे की बच्ची तिलकधारी खरवार की पुत्री थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया है।परिजन भी अब पहुंचने वाले है。0
0
Report
फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह पकड़ा; 6 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया है। फरीदाबाद पुलिस की एवीटीएस टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में दर्जनों बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से 8 से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों चोरी की गई बाइकों को मात्र 5 हजार से 10 हजार रुपये में बेच दिया करते थे। एवीटीएस टीम अब उन लोगों की भी तलाश में जुटी है जो इन आरोपियों के संपर्क में थे या चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने का काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी के नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर डंपर चालक ने दो युवकों को कुचला, फरार
Faridabad, Haryana:राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सीकरी के समीप एक डंपर चालक ने दो युवकों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उनमें से एक मृतक अपनी मां से मिलने के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में डंपर ने कुचल दिया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविंद्र उम्र 22 साल, और रंजीत यह दोनों युवा गांव सीकरी में रहते थे। मृतक रविंद्र अपनी मां से मिलने के लिए बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था उसी समय रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 19 पर एक डंपर चालक ने उनको कुचल दिया जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भिजवाया और आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने QS रैंकिंग 2026 में टॉप 300 में जगह बनाकर धमाल मचाया
Rewari, Haryana:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने QS रैंकिंग 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा मेकेनिकल-एरोनॉटिकल एवं मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख विषयों में दुनिया की शीर्ष 300 यूनिवर्सिटियों में स्थान बनाया है। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रोफेसर (डॉ.) आर.एस. बावा ने रेवाड़ी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जहां यूनिवर्सिटी केवल 5 विषयों में रैंकिंग में शामिल थी, वहीं इस बार 11 विषयों में स्थान बनाकर यूनिवर्सिटी दुनिया की शीर्ष 1 प्रतिशत यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर साइंस, रसायन विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन, गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान और अर्थशास्त्र सहित कई विषयों में यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, शोध पत्रों के उद्धरण, एच-इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क जैसे वैश्विक मानकों पर आधारित है।0
0
Report
फरीदाबाद में पैसे के लेनदेन को लेकर पांच ने युवक की सूआ से हत्या कर दी
Faridabad, Haryana:₹15000 न देने पर की थी युवक की सुआं से गोदकर हत्या अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 5 को किया गिरफ्तार फरीदाबाद - एक युवक से जबरन ₹15000 की उगाई करने के मामले में सुआ मार कर उसकी हत्या करने वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया गया है। हत्या आरोपियों ने पहले युवक से ₹15000 की रकम देने के लिए दबाव बनाया और जब उसने उनको ₹15000 नहीं दिए तो 6 लोगों ने मिलकर सुबह से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे । फरीदाबाद क्राइम एसीपी वरुण दहिया ने पत्रकार वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है यह पूरा मामला 11 मई का है सांई कॉलोनी, मवई निवासी विरेश उर्फ नन्हे के साथ मारपीट कर, उस पर सूआ से हमला किया गया था। घटनाक्रम के संबंध में भाई मुकेश ने 12 मई को थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई को जब वह अपने भाई विरेश व अन्य के साथ अपने घर के बाहर गली में खडा था तभी वहां पर एक गाडी आयी जिसमें से पाँच लोग अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक व प्रवीन उतरे और उन्होंने उसके भाई विरेश पर लाडी डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार किया और घटना को अंजाम देकर आरोपित मौका से फरार हो गये। शिकायत पर थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया था।। घटनाक्रम बारे वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में ईलाज के दौरान विरेश (27) की मृत्यु हो गई थी। जिस पर अभियोग में धारा हत्या की जोडी गई। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 12 मई को सूआ मारने वाले प्रवीन को गिरफ्तार कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। इसी दौरान अपराध शाखा की टीम ने अन्य चार आरोपितों को भी 13 मई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों का विवरण- 1. प्रवीन (25) वासी टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद, 2. अमित उर्फ मोटा (24) व 3. शुभम (27) वासी मुरसन, हाथरस हाल टीटू कॉलोनी (दोनों भाई) 4. अमित (22) वासी वासी यमुना इंकलेव पार्ट-2 टीटू कॉलोनी 5. अभिषेक (19) वासी टीटू कॉलोनी फरीदाबाद पूछताछ में सामने आया कि घटनाक्रम में एक अन्य आरोपित साईन वासी सेक्टर-29, फरीदाबाद का मृतक विरेश से पैसे का लेन देन था, पहले भी पैसे लेने-देने पर कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले साईन ने अपने साथी प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक के साथ टीटू कॉलोनी में मिटिंग की तथा विरेश की पिटाई करने के लिए अपने साथियों को कहा। जिस पर प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक 11 मई को I-20 गाडी लेकर शिकायतकर्ता की गली में आये जहां पर उन्होंने विरेश के साथ लाठी डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट की, इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार कर दिया, जिसके बाद वो सभी वहां से गाडी लेकर फरार हो गये।। बाइट - वरूण दाहिया एसीपी क्राइम0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ अमित शाह के आवास पहुंचे: राजनीतिक बैठक की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के आवास0
0
Report
सम्राट चौधरी दरभंगा से पटना लौटे, आवास के लिए काफिले के साथ रवाना
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा से पटना लौटे तीन गाड़ियों के काफिले के साथ सम्राट चौधरी आवास के लिए रवाना हुए । जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दो गाड़ियों के काफिले के साथ आवास के लिए निकले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एक गाड़ी से निकले0
0
Report
बहराइच में सपा सांसद की टिप्पणी पर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, माफी की मांग
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग बहराइच सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर कार्रवाई की मांग की। डॉ. अभिलाषा वर्मा ने कहा कि हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जो निंदनीय है। महिला मोर्चा ने मांग की कि सपा सांसद सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री से माफी मांगें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव के बयान के बाद विपक्षी दलों में घमासान, पेट्रोल-डीजल पर नया हमला
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी mlc जीवन कुमार ने कहा देखिए तेजस्वी जी थोड़ा कम पढ़े लिखे हैं इसलिए उनको कुछ मालूम नहीं है देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी ने देश के लोगों से कम खाने को लेकर भी आह्वान किया था। हम लोग दुनिया में कैसे नंबर वन पर आए इसका हम लोग प्लानिंग कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री देवगौड़ा, गुजराल थे। लेकिन इन लोगों ने देश की डिपेंडेंसी दास पेट्रोल डीजल का कैसे काम हो इस पर कोई काम नहीं किया हम लोग इस डिपेंडेंसी को कम करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं और जो भी समस्या हो रही है इसका कांग्रेस की सरकार दोषी है कांग्रेस की सरकार ने देश के लिए कोई काम नहीं किया है और हम लोग देश सेट में काम कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही चेताया था लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने सभी बातों को नजर अंदाज करके चुनाव में लग गए। चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हाथ Kंधे अपनाते रहे और जनता से झूठ बोलकर चुनाव जीत गए। पेट्रोल और डीजल सोना चांदी को लेकर हमारे नेता का पहले ही बयान आया था लेकिन यह लोग चेते नहीं।0
0
Report
राज्यपाल बागड़े का डूंगरपुर दौरा: कौशल-स्वस्थ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और कालीबाई को शहादत के लिए सम्मान
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर, विधानसभा डूंगरपुर में अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर के अनुसार राजस्थान के डूंगरपुर जिले में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जनजातीय क्षेत्र में कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने वीरांगना वीर बाला कालीबाई के बलिदान को याद किया और आमजन से राष्ट्रहित में पेट्रोल की बचत और सोना नहीं खरीदने की अपील की। डूंगरपुर जिले के पुलिस लाइन स्थित हेलीकॉप्टर पथ पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद राज्यपाल गुरुकुल संस्थान पहुंचे जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम के दौरान गुरु गोविंद सिंह जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति और राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने वीरांगना कालीबाई के भतीजे अमृत कलासुआ का विशेष सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि परीक्षा में नकल न करें और शिक्षा के माध्यम से ही सफलता संभव है। शिक्षकों को बच्चों के मानसिक विकास के लिए प्रेरणादायक कहानियाँ सुनानी चाहिए, ताकि नौजवान प्रेरित हों। भारत के प्राचीन शिक्षा पद्धति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के आगमन के समय देश में गुरुकुलों की संख्या लगभग आठ लाख थी, जो हमारी शैक्षिक विरासत का प्रमाण है। उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों और देश की अर्थव्यवस्था के बारे में भी कहा कि पेट्रोल के आयात पर प्रभाव के कारण नागरिकों से पेट्रोल बचाने की अपील की और बताया कि अधिकांश सोना विदेशों से आयात होता है; यदि देशवासी एक वर्ष तक सोना न खरीदें तो अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है। साथ ही गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा ही एकमात्र प्रभावी माध्यम है।0
0
Report
PM Modi की ईंधन बचत अपील का प्रशासनिक महकमे में असर: अधिकारी पैदल पहुंचे
Pali, Rajasthan:पीएम मोदी की अपील का पाली के प्रशासनिक महकमे में दिखा असर, पीएम ने ईंधन बचाने को लेकर देशवासियों से की थी अपील, ऐसे में जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने अपने निवास से ऑफिस तक कदमताल, ADM डॉ बजरंगसिंह एवं जिला परिषद CEO मुकेश चौधरी भी साथ ऑफिस आये पैदल, जिला कलेक्टर डॉ गोस्वामी ने कहा 'ईंधन बचाकर देशहित में रखे सहयोग की भावना', SP मोनिका सैन ने भी अपील की पालना ने ऑफिस पैदल पहुंचने का लिया निर्णय, ऐसे में अब ईंधन की बचत के लिए प्रशासनिक महकमें में दिखेगा सकारात्मक प्रभाव।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में अपराध बढ़ने पर विधायक ने सीबीआई जांच और पुलिस मजबूत करने की मांग
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - रामगढ़ में बढ़ता अपराध और सरकारी विफलता विधायक ने बोला हमला पिंटू यादव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, बेकाबू महंगाई और सिंचाई समस्याओं को लेकर बिहार सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग। वियो - बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय विधायक सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से सिरकटी लाशें बरामद हुई हैं, उसने आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। *अपराध और पुलिस की भूमिका पर सवाल* विधायक ने आरोप लगाया कि कैमूर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय अवैध वसूली में व्यस्त है। उन्होंने कहा, "10 और 12 तारीख को मिली लाशों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस केवल गाड़ियों की जांच और वसूली में लगी है, जबकि अपराधी सड़क के किनारे बेखौफ होकर शव फेंक कर चले जा रहे हैं।" उन्होंने इन हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए तत्काल सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है। *महंगाई और सिंचाई का मुद्दा* पिंटू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचाने की अपील पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय हजारों गाड़ियों का काफिला निकालने वाली सरकार को अब तेल संकट याद आ रहा है। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। विधायक ने सिंचाई परियोजनाओं के ठप होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से एनओसी (NOC) न मिलने के कारण जमनिया गंगाजल उद्वह योजना कागजों में सिमट गई है। जब तक बिहार के मुख्यमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपस में तालमेल नहीं बनाएंगे, तब तक 9000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का सपना अधूरा ही रहेगा। विधायक ने अंत में चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में पुलिस बल की संख्या नहीं बढ़ाई गई और नई पुलिस चौकियां नहीं बनीं, तो वे इस मुद्दे को सदन में फिर से जोर-शोर से उठाएंगे। बाइट - सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव - बसपा विधायक रामगढ़0
0
Report
मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर महोबा-हमीरपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में बीते दिनों स्मार्ट मीटर सहित 11 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान महोबा-हमीरपुर-तिन्दवारी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी. इसके बाद से जनपद में भाजपाइयों में आक्रोश है. आज कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर भाजपाओं ने सांसद के खिलाफ बिना शर्त माफी की मांग की. प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विभा पुरवार के नेतृत्व में नारेबाजी हुई, और सांसद के चित्र पैरों तले रौंदे गए. भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेंगे. प्रदेश में विपक्ष के खिलाफ भी तीखे शब्द बोले गए. बाइट्स: डॉ विभा पुरवार, राकेश गोस्वामी, मोहनलाल कुशवाहा.0
0
Report
यूसीसी लागू: हरिद्वार में दर्ज देश का पहला आपराधिक मुकदमा ट्रिपल तलाक-हलाला सहित
Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी के तहत देश का पहला आपराधिक मुकदमा हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला ट्रिपल तलाक, हलाला, दहेज की मांग और वैवाहिक उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोपों पर आधारित है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दहेज में अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पक्ष ने तीन तलाक देकर संबंध समाप्त करने और हलाला के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया। बुग्गावाला पुलिस ने शिकायत का परीक्षण करने के बाद यूसीसी के प्रावधानों और अन्य लागू धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चूंकि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद यह पहला मामला माना जा रहा है, इसलिए कानूनी और सामाजिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। दस्तावेजी साक्ष्यों, बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार में दर्ज यह मुकदमा यूसीसी के व्यावहारिक क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
