icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow5 Feb 2025, 10:18 am

अमरोहाः 20 महीने पहले लापता युवक का कंकाल हुआ बरामद, भतीजा निकला कातिल !

Amroha, Uttar Pradesh:

थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब 20 महीने पहले लापता हुए 40 वर्षीय छोटे का कंकाल पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि छोटे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही भतीजे सर्वेश ने की थी। पुलिस के अनुसार, जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा की बेरहमी से हत्या कर शव को तालाब में दबा दिया था। पुलिस ने सर्वेश से गहन पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कंकाल बरामद कर लिया। गौरतलब है कि छोटे की गुमशुदगी थाना सैदनगली में पहले ही दर्ज थी, लेकिन इतने लंबे समय तक मामला सुलझ नहीं सका था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार तड़के सरदला पुल के पास धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। भीषण टक्कर में कार सवार करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एटा की ओर से धान से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद (70 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज, अविनेन्द्र पुत्र शिवनाथ (31 वर्ष), निवासी गांव हरजापुर, थाना बेवर, जिला मैनपुरी और आशीष पुत्र लालाराम (30 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, जिला कन्नौज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अविनेन्द्र और आशीष को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

2 नवंबर के फैसले पर टिकी असम के वेतनविहीन शिक्षकों का आंदोलन

Guwahati, Assam:असम में वेतन से वंचित शिक्षकों का आंदोलन का ऐलान, 2 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें गुवाहाटी, असम। असम में वर्षों से वेतन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे नॉन-प्रोविजनलाइज्ड स्कूलों के शिक्षकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में नहीं आता है, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। शिक्षकों ने अपने आंदोलन के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया है। आज राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए नॉन-प्रोविजनलाइज्ड स्कूलों के शिक्षक गुवाहाटी के दक्षिणगांव हाई स्कूल में एकत्रित हुए। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। शिक्षकों का कहना है कि उनके स्कूलों में विद्यार्थियों को सरकार की ओर से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यहां तक कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें भी दी जाती हैं। इसके बावजूद इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पिछले कई वर्षों से वेतन से वंचित हैं। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों के नॉन-प्रोविजनलाइज्ड होने के कारण उन्हें यह समस्या झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शिक्षकों के अनुसार, 2 नवंबर को इस मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला आने की उम्मीद है। इस बीच, असम सरकार की ओर से भी अदालत में हलफनामा दाखिल किए जाने की बात कही जा रही है। अब शिक्षकों की निगाहें सरकार के रुख और अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं. शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि यदि फैसला उनके पक्ष में आता है, तो वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना शिक्षण कार्य जारी रखेंगे। लेकिन यदि फैसला उनके खिलाफ आता है, तो वे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे。 बैठक में शिक्षकों ने अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। हालांकि, आंदोलन की चेतावनी के बीच शिक्षकों के कुछ बयानों में कड़ा और आक्रामक रुख भी देखने को मिला है।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

बगहा अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस शुरू, किडनी मरीजों को बड़ी राहत

Bagaha, Bihar:नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा अनुमंडल अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सौगात मिली है।दरअसल सदर अस्पताल की श्रेणी में शामिल इस अस्पताल में अब किडनी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगी है लिहाजा महज दो महीने में सैकड़ों मरीजों का मुफ़्त डायलिसिस किया जा चुका है जिससे गरीब और असहाय मरीजों को बड़ी राहत मिली है यहीं वजह है की मरीज से लेकर परिजन और चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान है। ये तस्वीरें बगहा अनुमंडल अस्पताल की हैं जहां कभी डायलिसिस के लिए मरीजों को गोरखपुर, बेतिया और राजधानी पटना तक का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही किडनी के मरीजों को इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं। बगहा के लाल डॉ. आशीष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार की इस पहल ने सीमावर्ती इलाके के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई है तभी तों शुरुआत के दो महीने के भीतर हीं सैकड़ों गुर्दा रोगियों का सुरक्षित डायलिसिस किया जा चुका है। खास बात यह है कि आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड धारक पात्र मरीजों को सबसे पहले नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है हालांकि यह सुविधा सामान्य मरीजों कों भी दी जा रहीं हैं क्योंकि जिनके किडनी खराब होंगी डायलिसिस उन्हीं का होता है। बताया जा रहा है की डायलिसिस जैसी महंगी चिकित्सा सुविधा के लिए अब गरीब परिवारों को दूर-दराज के दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी से राहत मिल रही है क्योंकि अस्पताल में मुफ्त जाँच, दवाइयों और इलाज की मुक़म्मल व्यवस्था से मरीजों के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं मरीजों और उनके परिजनों से अपील की जा रही है कि वे बिचौलियों के झांसे में न आएं और निजी अस्पतालों का रुख करने से पहले सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जरूर लें। कुल मिलाकर, बगहा अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा की शुरुआत सीमावर्ती क्षेत्र के किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब जरूरत है कि इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर होती रहें। डायलीसिस सेंटर का रियलीटी चेक किया हमारे संवाददाता ने।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने 7 जिला परिषद और 3 लाडपुरा वार्ड के लिए नामांकन दाखिल किया

Jaipur, Rajasthan:मंत्री मदन दिलावर का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, जिला परिषद के 7 और लाडपुरा पंचायत समिति के 3 वार्डों में उतारे उम्मीदवारकोटा पंचायतीय राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रामगंजमंडी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए दावेदारी पेश की। मंत्री मदन दिलावर का आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा के 10 प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। भाजपा की ओर से जिला परिषद के 7 वार्डों और पंचायत समिति लाडपुरा के 3 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशी ने चुनावी प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होने लगी हैं। अब प्रत्याशियों का जनसंपर्क और चुनाव प्रचार आगामी दिनों में चुनावी माहौल को और सक्रिय करेगा। बाइट मदन दिलावर शिक्षा एंव पंचायतराज मंत्री
0
0
Report

सनातन हिन्दू रथ यात्रा पन्ना से अमानगंज की ओर, दमोह के लिए रवाना

Panna, Madhya Pradesh:सनातन हिन्दू यात्रा का दूसरा दिन पन्ना में अमानगंज और पवई में विश्राम के बाद आज शाम दमोह जिला में पहुंचेगी यात्रा इस यात्रा का प्रारम्भ छतरपुर जिले से हुआ था और पन्ना में भ्रमण करती हुई अमानगंज की ओर रवाना हुई। स्थानीय रघु लीला पैलेस में इस यात्रा का विश्राम था और आज सुबह से धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करवाकर यात्रा का पुनः आरম্ভ किया गया। पन्ना नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यह यात्रा अमानगंज के लिए रवाना हुई, अमानगंज में थोड़ा देर विश्राम करने के बाद यह यात्रा पवई के लिए प्रस्थान होगी, और शाम को यह यात्रा दमोह जिले के हटा में पहुंचेगी। इस यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायि विशेष रूप से सम्मिलित हुए हैं, और डीजे, नगाड़े और फूलवर्षा के साथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया है। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही है, और इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू बेटियों पर होने वाले अत्याचारों को रोकना, सनातनी हिंदुओं को एकत्र करना और जातिवाद को मिटाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
0
0
Report
Advertisement

पारड़ी स्कूल प्रिंसिपल पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, गिरफ्तार

Valsad, Gujarat:एंकर: गुजरात के वलसाड जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारडी शहर के एक स्कूल प्रिंसिपल ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। छात्रा को IAS और IPS बनाने का झांसा देकर स्कूल के ही प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे पूरे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। पारडी पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? देखिए इस रिपोर्ट में... वीओ 1: वलसाड जिले के पारडी इलाके के एक स्कूल के दरिंदे प्रिंसिपल पर अपनी ही स्कूल की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता द्वारा हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस हिरासत में सख्ती से हुई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी प्रिंसिपल नाबालिग छात्रा की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे यूपीएससी परीक्षा पास कराने और आईएएस अधिकारी बनाने का लालच देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बाइट 1: ए. के. वर्मा (एसपी, वलसाड) वीओ 2: जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रिंसिपल स्कूल खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा क्लास के बहाने या फिर लेबोरेटरी और स्पोर्ट्स रूम में किसी काम के बहाने छात्रा को रोकता था और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी करता था। इस लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते पीड़िता बेहद सहम गई और गहरे डिप्रेशन में चली गई। आखिरकार, बच्ची की मानसिक स्थिति और स्कूल में घटी संदिग्ध बातों की भनक लगने पर परिजन पारडी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस आरोपी ने पहले भी किसी अन्य छात्रा को अपना शिकार बनाया है। बाइट 2: ए. के. वर्मा (एसपी, वलसाड) वीओ 3: पारडी की इस घटना को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा विभाग स्कूल की अन्य छात्राओं की काउंसलिंग भी करवा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने किसी और बच्ची के साथ ऐसी हरकत तो नहीं की। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षकों और प्रिंसिपल के भरोसे स्कूल भेजते हैं, और जिस प्रिंसिपल पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी की यह घिनौनी करतूत सभ्य समाज पर एक काला धब्बा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैला हुआ है।
0
0
Report

जौनपुर: भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, प्रो. अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, प्रो. बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग रागिनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की उठाई आवाज जौनपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को सिहीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्त‍ा ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने छात्राओं की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्टी तथा संबंधित सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि छात्राओं की शिकायतों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व का रुख स्पष्ट नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और जांच प्रक्रिया में पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं
0
0
Report
Advertisement

NIA ने श्रीनगर में LeT आतंकी ठिकाने के लिए इस्तेमाल हुई संपत्ति अटैच की

Srinagar, Uttarakhand:Jammu, 12th October 2026 The National Investigation Agency (NIA) has attached a residential property at Khasra No. 315, Village Danihama, Hazratbal, Srinagar, belonging to accused Ghulam Mohammad Mir @ Mama Gas, in case RC-02/2026/NIA/JMU, which relates to a cross-border terrorist conspiracy involving the proscribed terrorist organisation Lashkar-e-Taiba (LeT). The property was attached under Section 25 of the UA (P) Act, 1967, after obtaining the requisite prior approval of the Director General, NIA. The investigation has established a direct nexus between the property and the terrorist conspiracy, as the premises were allegedly used for harbouring Pakistani terrorists and concealing incriminating material connected with the terror network. The case was originally registered as FIR No. 24/2026 dated 31st March 2026 at Police Station Zakoora, Srinagar, and was subsequently taken over and re-registered by NIA. The investigation has exposed a network of local Over Ground Workers (OGWs) allegedly working in coordination with Pakistan-based LeT handlers to facilitate the infiltration, movement, shelter and logistical support of Pakistani terrorists for carrying out attacks against Government establishments, security forces and civilians. A search conducted on 6th April 2026 at the residential premises of Ghulam Mohammad Mir at Danihama, Hazratbal, Srinagar, led to the detection of two suspected Pakistani terrorists, identified as Abu Huraira and Khubaib, who were allegedly associated with LeT. An explosive-like substance, digital devices and other incriminating material were also recovered and seized from the premises. The investigation further revealed that the accused had knowingly provided his residential premises as a safe haven for the terrorists and had allowed the property to be used for facilitating their activities. The investigation is continuing to identify and expose the complete terror-support network, including other OGWs, facilitators and persons linked to the Pakistan-based handlers.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top