icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow30 Jan 2025, 11:09 am

अमरोहा - मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा देहात पुलिस ने मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी के पास से चोरी हुए 53 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें 14 कीपैड और 39 टचस्क्रीन मोबाइल शामिल हैं. घटना 28 जनवरी की रात की है, जब एक मोबाइल की दुकान से दर्जनों फोन चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आखिरकार आज आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया, अमरोहा देहात थाना पुलिस की इस सफलता से इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली, पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चोरी किए गए मोबाइलों को कहां और कैसे बेचने की फिराक में था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी: देश की एकता, स्वच्छता और स्वदेशी का संकल्प

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन—चूरू संवाददाता नवरतन प्रजापत रन फॉर यूनिटी में दिया राष्ट्रीय एकता,स्वच्छता, नशामुक्ति और स्वदेशी अपनाने का संदेश चूरू। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं चूरू नगरपरिषद सभापति विनय गोयनका, एडीएम अर्पिता सोनी ने जिला खेल स्टेडियम से दौड़ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ जिला खेल स्टेडियम से प्रारंभ होकर चंदनमल बहड़ सर्किल होते हुए नेचर पार्क पहुंची। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनके जीवन से हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। रन फॉर यूनिटी हम सभी के लिए देश की एकता और सामाजिक समरसता का संकल्प है। उन्होंने उपस्थितों को नशामुक्त भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, नशामुक्ति और स्वदेशी उत्पादों को अपनाना सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने उपस्थितों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमों को प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। नगरपरिषद सभापति विनय गोयनका ने प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। एडीएम अर्पिता सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने खेल एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। बाइट — हरलाल सहारण, विधायक चूरू। बाइट__ अभिषेक सुराणा, जिला कलक्टर चूरू। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-9414776072
0
0
Report

कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा; मिलावटखोरों की मिठाई-खोया नष्ट

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर त्योहारों से पहले कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, 10 क्विंटल खराब मिठाई और 270 किलो खोया नष्ट स्वर्ण जयंती विहार, घंटाघर और पनकी में खाद्य विभाग का छापा 2.95 लाख रुपये की मिलावटी मिठाई व खोया डंपिंग यार्ड में कराया नष्ट दीपावली और भाई दूज के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कानपुर नगर में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों—स्वर्ण जयंती विहार, घंटाघर और पनकी पर छापेमारी की। इस दौरान स्वर्ण जयंती विहार की एक मिष्ठान निर्माणशाला से अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाई गई लगभग 10 क्विंटल करीब 2 लाख रुपये कीमत की खराब रंगीन मिठाई नष्ट कराई गई और प्रतिष्ठान में निर्माण कार्य रुकवाकर उसका पंजीकरण निलंबित करने की संस्तुति की गई। वहीं घंटाघर के पास औरैया से एक इको वाहन में गंदे कपड़ों में लाया जा रहा 240 किलोग्राम 84 हजार रुपये कीमत का खोया पकड़ा गया, जिसे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया गया। इसके अलावा पनकी स्थित रामनरेश कैटरर्स से अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा 30 किलोग्राम 11400 रुपये कीमत का खोया नष्ट कराया गया। कुल मिलाकर लगभग 2.95 लाख रुपये कीमत की असुरक्षित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई है और मौके से जांच के लिए तीन नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता का संदेश फैलाया गया

Patna, Bihar:पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, मंत्री संजय सिंह ने की शिरकत पटना के अधिवेशन भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गृह रक्षा वाहिनी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, स्कूली बच्चों, फायर विभाग के कर्मियों और गृह रक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मंत्री संजय सिंह भी मौजूद रहे。 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके विचारों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा देते हैं。 फायर विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन देश की एकता और अखंडता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में की गई थी। इसका मकसद राष्ट्रीय स्तर पर एकता का संदेश पहुंचाना और लोगों में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है。 उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम नक्सल उन्मूलन पर आधारित है। इसके माध्यम से देश को नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से मुक्त करने और समाज में शांति, सुरक्षा तथा विकास का संदेश दिया जा रहा है。 कार्यक्रम में शामिल बच्चों, गृह रक्षकों और फायर कर्मियों ने भी राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। आयोजन के जरिए लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई।
0
0
Report

CCTV में कैद लूट: बुढ़लाडा थाने के सामने रिटायर्ड महिला से लूट

Bhikhi, Punjab:बुढलाडा में थाने के मुख्य गेट के सामने लूट! CCTV में कैद हुई वारदात, रिटायर्ड महिला को बनाया निशाना पंजाब के जिला मानसा के शहर बुढलाडा में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला शहर से सामने आया है, जहां दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक रिटायर्ड महिला को अपना निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को सिटी थाना बुढलाडा के मुख्य गेट के सामने अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड महिला ने दो अलग-अलग बैंकों में जमा अपनी बचत की करीब 20 हजार रुपये की रकम, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात एक थैली में रखे हुए थे। जब महिला थाने के मुख्य गेट के सामने से गुजर रही थी, तभी पहले से उस पर नजर रख रहे दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया। CCTV फुटेज में क्या दिखा? तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार युवकों में से एक गली में मोटरसाइकिल लेकर खड़ा होता है, जबकि दूसरा सड़क पर महिला के आने का इंतजार करता दिखाई देता है। जैसे ही महिला थाने के मुख्य गेट के सामने पहुंचती है, आरोपी उसके हाथ से पैसों वाला थैला छीनकर फरार हो जाता है। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकलते हैं। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब पुलिस थाने के मुख्य गेट के सामने ही इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। बुढलाडा से बड़ी खबर — मानसा जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

उदयपुर के कोटड़ा में सरपंच चुनाव के बाद मंडवाल में भीड़ ने मचाया बवाल

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर, सरपंच चुनवा परिणाम घोषणा के बाद मंडवाल गांव में हुआ बवाल, नवनिर्वाचित सरपंच करण कांगवा को घर लेजा रहे पुलिस काफिले किया पथराव, मतदान केंद्र के बाहर आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, पथराव से पुलिस और पोलिंग पार्टी के वाहन हुए क्षतिग्रस्त, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाया अपने आप को, पुलिस जवानों ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, फिर नवनिर्वाचित सरपंच को पहुंचाया घर, हालाकि कोटड़ा थाने में दर्ज नही हुआ है कोई भी मामला, पुलिस वायरल वीडियो की कर रही जांच, कल देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है घटना
0
0
Report
Advertisement

महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow14m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। महिलाओं को बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद उनके आभूषण पार करने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का बांगरमऊ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन घटनाओं से संबंधित सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को बांगरमऊ निवासी छेदाना उर्फ कुसमा बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बैंक ऑफ इंडिया की सीढ़ियों के पास एक महिला और तीन पुरुषों ने उन्हें घेर लिया। बातचीत में उलझाने के बाद कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके हाथों से तीन अंगूठियां और पर्स में रखी सोने की चेन व पेंडल लेकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर 28 अक्टूबर को बांगरमऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश उर्फ कालिया, रवि राठौर, प्रेम राठौर, प्रेम सोलंकी और देवी उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो मंगलसूत्र/पेंडल, दो कान के कुंडल और दो कान के झाले बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह में एक महिला को साथ रखा जाता था, ताकि किसी को उन पर शक न हो। महिला की मदद से वे दूसरी महिलाओं को बातचीत में उलझाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस का दावा है कि गिरोह ने बांगरमऊ के अलावा उन्नाव कोतवाली नगर और फर्रुखाबाद में भी टप्पेबाजी की घटनाएं की थीं। आरोपियों ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भी वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। खबर का प्रमुख पहलू: गिरोह में महिला को शामिल कर महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता था। पुलिस के सामने अब दूसरे जिलों और राज्यों में हुई कथित वारदातों की कड़ियां जोड़ने की चुनौती है।
0
0
Report

चित्रकूट के डायट शिवरामपुर में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती , प्राचार्य बी के शर्मा ने किया संबोधित

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow20m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:डायट शिवरामपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), शिवरामपुर में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बी. के. शर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात प्राचार्य ने समस्त प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य बी. के. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्होंने 500 से अधिक देशी रियाسतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत व अखंड राष्ट्र का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को हर नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होने के नाते भावी शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देशप्रेम की भावना को जागृत करें। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल प्रभारी राजेश उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त और संगठित समाज की नींव रखी जा सकती है, इसलिए युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इसके साथ ही, प्रवक्ता श्री शिवराज सिंह यादव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सरदार पटेल की राजनीतिक दूरदर्शिता और अदम्य साहस ने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न बैचों के प्रशिक्षुओं ने भाषण देकर अपने विचार प्रस्तुत किए और सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, उनके ऐतिहासिक योगदान तथा अखंड भारत के निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजेश उपाध्याय, सौरभ चंद्र सविता, हेम सिंह, शिवराज सिंह यादव,श्मोहित सिंह, गोरेलाल, सिकंदर यादव, राबिया खातून, संतोष कुमार सरोज एवं अन्य समस्त कर्मचारियों व प्रशिक्षार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में अवैध पटाखा भंडारण पर छापा, 2 लाख रुपए की आतिशबाजी जब्त

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन शहर के वार्ड 14 स्थित अवन्तिका कॉलोनी में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 2 लाख रुपए की आतिशबाजी जब्त की। मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि इसी मकान में बच्चों की कोचिंग भी संचालित हो रही थी, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। एसडीओपी आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मकान मालिक योगेश अग्रवाल के यहां से आतिशबाजी का स्टॉक मिला। बताया गया कि वह पिछले करीब 10 साल से घर में पटाखों का भंडारण कर रहा था। पुलिस ने जब्त आतिशबाजी को कोतवाली थाने पहुंचाया है। मामले में आतिशबाजी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीओपी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को कोचिंग भेजने से पहले सेंटर की सुरक्षा जांचने की अपील की। कार्रवाई के दौरान टीआई नरेंद्र गोयल सहित पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही。
0
0
Report

कबीरधाम डकैती: 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, 11.9 किलोग्राम चांदी बरामद

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, बजाज पल्सर NS मोटरसाइकिल और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कुर्रे, संजय भास्कर और सचिन पात्रे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को वेदप्रकाश सोनी के साथ मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास मारपीट कर जेवरात लूटे गए थे। मामले में पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और 24 गांवों के 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट के विभिन्न गांवो में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का हो रहा भव्य आयोजन

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow23m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद चित्रकूट में जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में प० दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर / मेला का आयोजन पाँचों विकासखण्ड के 03-03 ग्रामों में कुल 15 स्थानों में किया गया है अब तक विकासखण्ड कर्वी में अमीनपुर, छिवलहा में आयोजित हो चुका है। ग्राम सकरौली एवं पैतनापुरवा में शेष है। ब्लाक पहाड़ी में भुइहरी माफी एवं कुसैली में हो चुका है। ग्राम औदहा में शेष है। ब्लाक रामनगर में उफरौली, नांदिन कुर्मियान में हो चुका है। ग्राम देऊँधा में शेष है। ब्लाक मऊ के गढ़वा, लपाव में हो चुका है। ग्राम ओबरी में शेष है। ब्लाक मानिकपुर के ग्राम हनुवा एवं देवकली में हो चुका है। ग्राम रामपुर कल्याणगढ़ में शेष है। उपरोक्त शिविर/मेला का आयोजन प्रातः 08 बजे से 05 बजे तक निर्धारित है इस शिविर में पशुपालको को गोष्ठी के माध्यम से चिकित्सा एवं टीकाकरण के द्वारा रोगों की रोकथाम, कृत्रिम गर्भाधान का महत्व, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, हरे चारे की महत्ता, बधियाकरण का महत्व, कमिनाशक दवापान के सम्बन्ध में महत्व पूर्ण जानकारी दी गयी,आयोजित शिविरों में कुल 5535 पशुओं को उपचारित किया गया।
0
0
Report

जनपद चित्रकूट में वर्ष 2026-27 में फसली 1434 रबी पूर्व सिल्ट सफाई कार्य की प्रगति की स्थिति

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow25m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जनपद चित्रकूट में वर्ष 2026-27 में फसली 1434 रबी पूर्व नहरों की सिल्ट सफाई जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के उपरान्त दिनांक-15 अक्टूबर2026 से सिल्ट सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिनांक-15 नवंबर2026 तक पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित है। जनपद में 104 अद्द नहरों की कुल लम्बाई 495.507 कि०मी० में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा है जिसके सापेक्ष 12 अदद रजवाहा पर 52.200 कि०मी० एवं 79 अद्द अल्पिकाओं पर 124.500 कि0मी0 (कुल लम्बाई 176.700 कि०मी०) कार्य कराया जा चुका है। शेष 318.807 लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य प्रगति पर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top