Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221
अमरोहा: प्रेम-विवाह के बाद पति पर राखी हत्या का शक, शव फर्श पर मिला
VAVINEET AGARWAL
Mar 11, 2026 02:30:27
Amroha, Uttar Pradesh
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में 23 वर्षीय राखी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के फर्श पर मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के गले में कपड़ा लिपटा हुआ मिला है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र सिंह ने करीब सवा साल पहले अपनी पहली पत्नी के रहते हुए राखी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही घर में विवाद चलता रहता था। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र ने अपनी जमीन पहली पत्नी के नाम कर दी थी, जिससे राखी नाराज रहती थी और पहली पत्नी को घर से निकालने का दबाव बना रही थी। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सत्येंद्र ने राखी की पिटाई की और बेटी को लेकर घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो घर के फर्श पर राखी का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 03:34:42
Noida, Uttar Pradesh:बजट पास किया है। गैर सनातनी के प्रवेश पर अंतिम फैसला शासन को करना है। आगामी चारधाम यात्रा 2026-27 को सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप बनाने के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंदिर की परंपराओं की रक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बड़े निर्णय लिए गए। गैर-सनातनियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध बैठक का सबसे बड़ा और चर्चित फैसला बदरीनाथ, केदारनाथ और समिति के अधीन आने वाले अन्य 45 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाना है।। समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि चारधाम कोई पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सनातन धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक केंद्र हैं। धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं की शुद्धता बनाए रखने के लिए अब इन धामों में केवल सनातन धर्म में आस्था रखने वालों को ही प्रवेश की अनुमति देने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। आगामी यात्रा सीजन के लिए समिति ने 121.07 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया है। इस बजट का मुख्य हिस्सा यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और मंदिर प्रबंधन पर खर्च किया जाएगा
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 11, 2026 03:33:47
Madhepura, Bihar:मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा में ड्यूटी पर तैनात एसआइ कौशलेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बीती रात 11.35 बजे की है। उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआइ कौशलेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री कारकेड में वार्निग ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए गए थे। वे जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा के रहने वाले थे। बताया गया कि शाम की ड्यूटी के बाद कौशलेंद्र सिंह विश्राम करने चले गए थे। इसी बीच उन्हें बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कौशलेंद्र सिंह वर्दी में ही थे। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वार्निंग ड्यूटी में एसआइ कौशलेंद्र की प्रतिनियुक्ति थी। घटना दुखद है। स्वजन को सूचना दी जा रही है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पूर्व से हार्ट और बीपी के मरीज थे. बाइट : रवि भूषण, डीएसपी,मुख्यालय
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 11, 2026 03:33:35
Ayodhya, Uttar Pradesh:धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे संत आशा राम बापू। अपने अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने सरयू आरती में हिस्सा लिया और राम नगरी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। अयोध्या पहुंचने पर संत आशा राम बापू ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उनका कहना था कि भारत में सात ऐसे मोक्ष स्थल हैं, जिनका महत्व पूरे विश्व में अद्वितीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भारत की इस पवित्र भूमि पर प्राण त्यागता है तो उसका मंगल होना निश्चित माना जाता है। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय परंपरा और आयुर्वेद का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव शरीर में तीन दोष वात, कफ और पित्त माने जाते हैं, और अयोध्या जैसे पवित्र तीर्थ में आने से मन और शरीर को विशेष शांति मिलती है। इस दौरान संत आशा राम बापू ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। उन्होंने कहा कि वे भगवान राम लला के दर्शन करने और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या आए हैं। रामनगरी की पवित्र सरयू के तट पर आयोजित सरयू आरती में भी उन्होंने भाग लिया और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। फिलहाल अयोध्या में उनका प्रवास है。
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 11, 2026 03:33:01
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर का युवक ईरान में फंसा, युद्ध के बीच परिवार ने भारत सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण कई भारतीय नागरिक खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। इनमें जौनपुर जिले का एक युवक भी शामिल है, जिसके परिवार ने सरकार से उसे सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा गांव निवासी शुभम जायसवाल इन दिनों ईरान के अर्दकन शहर में फंसे हुए हैं। वह वहां तारा स्टील कंपनी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद से उनके भारत लौटने की योजना अधूरी रह गई है。 शुभम के बड़े भाई मोहित जायसवाल ने बताया कि शुभम करीब चार साल पहले नौकरी के लिए ईरान गए थे। फरवरी 2025 में वह छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोबारा काम पर लौट गए। परिवार के अनुसार वह जल्द ही भारत वापस आने वाले थे और उनकी फ्लाइट टिकट भी कन्फर्म हो चुकी थी, लेकिन इसी दौरान इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हालात अचानक बिगड़ गए और उनकी वापसी रुक गई。 मोहित जायसवाल ने बताया कि शुभम के साथ उसी स्टील कंपनी में काम करने वाले 40 से अधिक भारतीय भी वहां फंसे हुए हैं। फोन पर बातचीत के दौरान शुभम ने बताया कि वहां का माहौल बेहद भयावह है। कई शहरों में हमले हो रहे हैं और आसमान में लगातार मिसाइलें देखी जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। परिवार के अनुसार शुभम ने ईरान में भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी या राहत नहीं मिल पाई है। इधर जौनपुर में परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। शुभम के भाई मोहित जायसवाल ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा है कि उनके भाई समेत वहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था کی जाए। बाइट मोहित जायसवाल, भाई ईरान में फंसे शुभम जायसवाल
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 11, 2026 03:32:23
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 11, 2026 03:32:07
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में एक बार फिर दिखाई दिया खूंखार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव अलीपुर कलां के ही निवासी बबलू ने कि तेंदुआ गांव के पास स्थित रामगंगा पोषक नहर के पुल के आसपास अक्सर नजर आता है और नहर किनारे उगी घनी झाड़ियों में छिपकर रहता है। ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ पिछले कई वर्षों से इसी इलाके में डेरा डाले हुए है। नहर किनारे घनी झाड़ियां और सुनसान रास्ता होने के कारण तेंदुआ आसानी से यहां छिपा रहता है और मौका मिलने पर बाहर निकल आता है। इससे पहले भी तेंदुआ कई बार लोगों पर हमला कर चुका है, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। अमरोहा जिले के कई क्षेत्रों में तेंदुओं का आतंक बना हुआ है, लेकिन अलीपुर कलां के ग्रामीणों के लिए यह समस्या और गंभीर है। गांव के लोगों का रोजाना आना-जाना जंगल और रामगंगा पोषक नहर के किनारे बने रास्तों से होता है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद तेंदुआ अभी तक वन विभाग की पकड़ से दूर है। लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग रात के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 11, 2026 03:31:54
Haldwani, Uttarakhand:घरेलू गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की कई स्थानों पर शिकायतों के सम्बन्ध में DM के निर्देशों के बाद देर रात ADM प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक हाई प्रोफाइल बैठक हुई. ADM ने बताया कि एलपीजी गैस की वर्तमान में जिले में किसी भी प्रकार की कोई भी किल्लत नहीं है. गैस का वितरण गैस बुकिंग के उपरांत DSCode नंबर के आधार पर ही OTP के आधार पर ही गैस का वितरण कराया जाए. उन्होंने कहा कि गैस 25 दिन के उपरांत ही आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस सिलेंडरों का स्टॉक नहीं करेगा यह भी सुनिश्चित कराया जाए. लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए और घट तोली और रिफलिंग पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई करें. सभी गोदाम में स्टॉक का निरीक्षण और मिलान कराया जाए. उप जिलाधिकारी और पूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान चलाऐं. नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को निर्देश दिए कि वह भी नगर के अंतर्गत गौदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान करें. ADM ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है. मांग के अनुरूप गैस कंपनियों के द्वारा गैस की आपूर्ति की जा रही है. गैस कालाबारी रोकने के सम्बन्ध में जनपद के सभी गैस वितरकों IOCL, BPCL एवं HPCL तथा एरिया प्रबंधकों सहित नगर मजिस्ट्रेट, SDM हल्द्वानी सहित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को अपने क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 11, 2026 03:18:56
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में देर रात फिर चली चाकू घटना में तीन घायल. कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र में देर रात कटाईघाट मोड़ पर दस से बारह युवकों ने शराब के नशे में कुछ युवकों से जबरन उलझते हुए उन पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें तीन युवकों को शरीर में चोटें आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही दो दिन पूर्व भी एक छोटी सी बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें युवक की मौत हो गई थी. घायल युवकों ने बताया कि किसी दूसरे मोहल्ले के रहने वाले कुछ आवरा तत्व उनके कॉलोनी में गलत नियत से पहुंचे थे जिन्हें कुछ लड़कों ने भगा दिया था जिसके बाद लड़के पास में ही अंडे की दुकान में अण्डा खा रहे थे तभी अचानक से दस से बारह लड़के बाइक पर सवार होकर पहुंचे और चाकुओं से वार करने लगे जिसमें तीन युवकों को चोट आई है जिन्हें फौरन ही जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायलों को जिला अस्पताल लाया गया उसके बाद घायलों से घटना की जानकारी ली तो बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है उनकी तलाश जारी है.
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 11, 2026 03:18:44
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 11, 2026 03:18:09
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, बरेली में निजी घर के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने का मामला, अवमानना नोटिस मामले में हाईकोर्ट की डिविजन बेंच में आज सुनवाई होगी, हाईकोर्ट ने डीएम और एसएसपी को जारी किया है अवमानना नोटिस, कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी कर दोनों अधिकारियों से जवाब मांगा है, घर के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने को हाईकोर्ट ने अवमानना माना है, हाईकोर्ट का कहना है कि निजी घर के अंदर बगैर किसी सरकारी अनुमति के धार्मिक क्रिया कलाप किया जा सकता है, बरेली के मोहम्मदगंज गांव में घर के अंदर 16 जनवरी 2026 को सामूहिक नमाज से पुलिस द्वारा रोकने का आरोप है, तारिक खान ने हाईकोर्ट में पुलिस कार्रवाई को लेकर याचिका दाखिल की है, हाईकोर्ट की डिविजन बेंच मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 11, 2026 03:18:00
Khunti, Jharkhand:खूंटी- सिमडेगा रोड स्टेट हाईवे-3 पर दो तेजगति मोटरसाइकिल के भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये जिनमें तीन को गम्भीर चोटें आईं। घटना तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा सीमाक्षेत्र के काका ढाबा के पास घटी है। اسپ्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार होकर डोड़मा निवासी सुरेश भेंगरा डोड़मा से खूंटी जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक में सवार तपकरा निवासी गोंडरा निरुण तोपनो, टुनगाँव बरटोली के रेबका गुड़िया और खेमोर गुड़िया खूंटी से तपकरा लौट रहे थे। तेजगति बाइक आपस में भिड़ गयी। चारों घायलों के पैर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त घायलों को अस्पताल भिजवाकर दोनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 11, 2026 03:17:45
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शिक्षामित्रों के नियमितीकरण मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव बेसिक को दो महीने में निर्णय लेने का आदेश, प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 115 शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण व सहायक अध्यापक के समान वेतन की मांग की है, हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव के समक्ष याचियों को तीन सप्ताह में प्रत्यावेदन का निर्देश दिया, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दो महीने में याचियों के प्रत्यावेदन पर कानून के अनुसार फैसला करने का निर्देश दिया, वाराणसी में तैनात शिक्षामित्र तेज बहादुर मौर्य व 114 अन्य ने हाईकोर्ट में दाखिल की है याचिका, जस्टिस मंजू रानी चौहान की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top