244221
Amroha - डीएम ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा पुलिस लाइन में एसपी, डीएम ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित. आपको बता दें कि आज देश भर में 76 वें गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, आज रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे अमरोहा पुलिस लाइन में जिलाधिकारी निधि गुप्ता व एसपी अमित कुमार आनंद ने ध्वजारोहण कर सलामी दी. उसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों से परिचय किया, इसके बाद जिला अधिकारी निधि गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार PSC: 33,274 रिक्तियों के लिए भर्ती, 1 से 30 सितम्बर तक आवेदन
Patna, Bihar:रजनीश पटना TRE 4 के लिए 32,388 रिक्त पदों नियुक्ति के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेजी गई है शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि 886 पूरक रिक्तियाँ बीपीएससी को भेजा जा रहा है यानी अब कुल 33,274 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी बीपीएससी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन लेगा बाइट मिथलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री बिहार0
0
Report
जबलपुर के बड़े अस्पताल में देर रात हंगामे का वीडियो वायरल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर संभाग के सबसे बड़े लेडी एल्गिन अस्पताल में देर रात दो युवकों के हंगामा का वीडियो सामने आया है बताया जाता है कि रात करीब 3:30 बजे नशे की हालत में दोनों युवक अस्पताल की मुख्य गेट के अंदर पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे इस दौरान एक युवक के हाथ में चाकू होने की बात भी सामने आई है हंगामा बढ़ते देख अस्पताल में मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत्त युवक बहस करने लगे। डायल 112 की कर्मियों के समझाइस के बाद जैसे तैसे युवक माने और वहां से चले गए。0
0
Report
कप्तानगंज के निजी अस्पताल में नवजात की मौत: लापरवाही के आरोप, जांच की मांग
Kushinagar, Uttar Pradesh:नवजात बच्ची की मौत पर अस्पताल पर गंभीर आरोप - कप्तानगंज के निजी अस्पताल में नवजात की मौत का मामला - प्रसव के बाद बच्ची को बताया गया था स्वस्थ - बाद में बच्ची को NICU में किया गया भर्ती - 24 अगस्त की सुबह अस्पताल ने परिजनों को दी बच्ची की मौत की सूचना - NICU पहुंचने पर बच्ची जीवित और हरकत करती दिखी - डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही और मामला दबाने का आरोप - परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग - नवजात की मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की उठी मांग - कप्तानगंज नगर में स्थित सच्चितानंद हॉस्पिटल का मामला。0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में दो बाइक भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत - भिड़ंत का सीसीटीवी वीडियो आया सामने - भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक की मौत - आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल - अस्पताल में इलाज के दौरान शुभम रावत ने तोड़ा दम - शुभम की मौत से परिवार में मचा कोहराम - इकलौते भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल - घायल दूसरे बाइक सवार बबलू यादव का इलाज जारी - सूचना पर पहुंची तमकुही राज पुलिस ने शुरू की जांच - तमकुही-तरया मार्ग की घटना。0
0
Report
जबलपुर में सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत; गोहलपुर पुलिस जांच में जुटी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज सड़क हादसे में बालक की मौत 11वर्षीय बालक की मौत असीम लौट रहा था स्कूल से अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत गोहलपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया0
0
Report
जोधपुर में भाजपा अध्यक्ष ने निकाय चुनाव के लिए एकजुटता का संदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश दिया। जी मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और पार्टी सभी 309 निकायों में एक होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने का अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सभी निकायों में भाजपा के बोर्ड बनाना है। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखते हुए पार्टी हित में मिलकर काम करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयार बताया, एकजुट टीम से जीत का दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। लघु उद्योग भारती में भाजपा संगठन की बैठक से पहले उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारी और जिला अध्यक्षों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर नगर निगम में 100 वार्डों के लिए भले ही करीब 1500 आवेदन आए हों, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता एक है और एकजुट रहेगा। संगठन जिसे जब आवश्यकता होगी, उसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जैनजी को लेकर पूछे गए सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जैनजी की बजाय युवा शक्ति शब्द का इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा, क्योंकि युवा शक्ति देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है और सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि किसी बड़े पद पर पहुंच चुके व्यक्ति के परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में ओबीसी आरक्षण का लाभ लेते हैं तो यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े पदों पर रहने वाले लोगों को आरक्षण के लाभ को लेकर नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए.0
0
Report
हनुमानगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर: दो स्टूडेंट कुचले, एक की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: तेज रफ्तार कार का कहर, पल्लू में तेज रफ्तार कार ने दो स्टूडेंट्स को कुचला, एम.डी कॉलेज के समीप हुआ हादसा, M.sc कर रहे छात्र की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल छात्र बीकानेर रेफर, धौलपुर जिला निवासी छात्र समय सिंह के रूप में मृतक की पहचान, तेज रफ्तार कार की पहचान में जुटी पल्लू पुलिस0
0
Report
खाजूवाला से शुरू बड़ा किसान आंदोलन: महापंचायत के बाद रैली और तहसील घेराव
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर सिंचाई पानी के संकट को लेकर किसान आंदोलन की राह पर, रावला में होगी किसानों की महापंचायत, इसके बाद किसान निकालेंगे रैली और तहसील कार्यालय का करेंगे घेराव, खाजूवाला, रावला और घड़साना क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल, मूंग की खराब फसल की तत्काल विशेष गिरदावरी करवाने की मांग, अनूपगढ़ शाखा में पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मुख्य मांग, व्यापार मंडल ने भी किसान आंदोलन को दिया समर्थन, किसान नेताओं का दावा—समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों को भारी नुकसान, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी, खेती बचाओ किसान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में होगा आंदोलन。0
0
Report
Advertisement
मुंगेली में जंगल में युवक पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत
Noida, Uttar Pradesh:मुंगेली ब्रेकिंग जंगल में पुटु पीहरि की तलाश में गये युवक पर हिंसक वन्यप्राणी ने किया हमला। हमला में हुई दर्दनाक मौत, युवक की पहचान धरमजीत दास ग्राम बाँधा के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में गया था; अलग-अलग पुटु पिहरी की तलाश कर रहे थे। तभी युवक की चीखने की आवाज आई; युवक के अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए। वही घटना की सूचना वन विभाग को दी गई; पुलिस और वन विभाग की टीम युवक की लाश को सावंतपुर बेरियर ला रहे हैं; अब यह जाँच का विषय है। क्या युवक पर हमला बाघ ने किया है या अन्य किसी जंगली जानवर ने? बड़ा सवाल यह है कि अचानक टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र में युवक कैसे पहुँचे...0
0
Report
15 दिन से लापता इंटर छात्रा के परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर जताई चिंता
Danapur, Bihar:मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर पंचायत की रहने वाली इंटर की छात्रा रहस्य में तरीके से पटना के जकनपुर थाना क्षेत्र से 15 दिन से लापता है परिजन ने आज किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर हंगामा कर रहे हैं परिजन का कहना है पुलिस अब तक कुछ नहीं कर रही जिससे हम लोगों की चिंता बढ़ती चली जा रही है लड़की जकनपुर पढ़ने के लिए गई थी तब से वह लापता है और अब तक उसका किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिल पाया है करीब 4 घंटे तक मनेर पटना नेशनल हाईवे को परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा जाम कर हंगामा किया गया घटनास्थल पर मनेर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर जल्द ही लड़की की बारामती की आश्वासन दी जिसके बाद लोगों ने यह कहकर सड़क जाम हटाया कि अगर दो दिनों के अंदर लड़की नहीं मिली तो फिर हम लोग सड़क पर उतरेंगे और इससे बड़ा आंदोलन करेंगे0
0
Report
चुनाव के नाम पर साइबर फ्रॉड: OTP, लिंक और डीपफेक से सावधान रहें
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव की तैयारियों के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। चुनाव में वोट आपका होगा... लेकिन एक छोटी सी साइबर गलती आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। फर्जी वोटर लिस्ट लिंक से लेकर OTP, QR कोड और डीपफेक वीडियो तक... ठग चुनाव के नाम पर नया जाल बिछा सकते हैं। राजस्थान पुलिस ने मतदाताओं से लेकर प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की है. नगर निकाय चुनाव घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। चुनाव के लिए प्रचार तेज... सोशल मीडिया पर चुनावी मैसेज की बाढ़... और इसी माहौल का फायदा उठाने की तैयारी में है साइबर ठग। राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट किया है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह के अनुसार चुनाव के दौरान फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक के जरिए साइबर फ्रॉड किया जा सकता है。 पुलिस के अनुसार आपके वॉट्सऐप या SMS पर मैसेज आ सकता है कि ''वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें...'' ''आपका पोलिंग बूथ बदल गया है...'' और साथ में एक लिंक दिया होगा। यही लिंक आपको ठगों की वेबसाइट पर ले जा सकता है। राजस्थान पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। वोटर लिस्ट और मतदान से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ अधिकृत सरकारी वेबसाइट का इस्तेमाल करें。 साइबर ठगी का दूसरा सबसे बड़ा खतरा है OTP। ठग खुद को चुनाव अधिकारी बताकर फोन कर सकते हैं। कहा जा सकता है कि वोटर कार्ड अपडेट करना है... सत्यापन करना है... या चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद मांगा जाएगा OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN नम्बर, लेकिन याद रखिए... OTP किसी के साथ शेयर करना सीधे आपके खाते को खतरे में डाल सकता है。 चुनाव के दौरान सोशल मीडिया भी साइबर ठगों का बड़ा हथियार बन सकता है。 किसी नेता के नाम से फर्जी वीडियो... फर्जी ऑडियो... फर्जी भाषण... और अब AI से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो भी वायरल किए जा सकते हैं। पुलिस की सलाह है कि किसी भी वायरल वीडियो या ऑडियो पर तुरंत भरोसा न करें। पहले आधिकारिक स्रोत से उसकी पुष्टि करें... और बिना सत्यापन के उसे आगे फॉरवर्ड न करें。 प्रत्याशियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी खास सावधानी बरतने की सहायता दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और वॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर टू स्टेप वेरिफिकेशन यानी 2FA जरूर एक्टिव रखें। मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर लॉगिन डिटेल साझा न करें。 चुनावी चंदा और QR कोड से भी ठगी .... साइबर ठग डोनेशन या फंड रेजिंग के नाम पर फर्जी UPI लिंक या QR कोड भेज सकते हैं। लेकिन पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। इसलिए QR कोड स्कैन करने या PIN डालने से पहले ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी जांच लें。 पुलिस ने वॉट्सएप ग्रुप एडमिन को भी अलर्ट किया है। चुनावी प्रचार और चुनाव संबंधी ग्रुप में केवल भरोसेमंद लोगों को मैसेज पोस्ट करने की अनुमति दें। ग्रुप सेटिंग में ओनली एडमिन विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि फर्जी और भ्रामक सामग्री के प्रसार को कम किया जा सके. वहीं चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी साइबर सुरक्षा बेहद अहम है。 चुनावी डेटा या EVM-VVPAT से जुड़ी संवेदनशील जानकारी निजी डिवाइस या असुरक्षित पublिक वाईफाई पर शेयर नहीं करें। अनजान ई-मेल आईडी से आने वाले चुनावी सर्कुलर, लिंक या अटैचमेंट को बिना सत्यापन के ओपन नहीं करें。 लेकिन अगर सावधानी के बावजूद साइबर ठगी हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत एक्शन लेना सबसे जरूरी है। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें। इसके साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान में साइबर हेल्पडेस्क के नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है。0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन फ्री बस यात्रा का फैसला
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस में मौजूद मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक पब्लिक मीटिंग के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे और उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार जताया और रक्षा बंधन के मौके पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में दो दिन, 28 और 29 अगस्त, 2026 को फ्री सफर का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूकता के साथ उन्हें मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूरे कमिटमेंट के साथ काम कर रही है।0
0
Report
8 वर्षीय बालक ने मगरमच्छ से संघर्ष कर बचाई जान।
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपिया गांव निवासी शोभाराम का 14 वर्षीय पुत्र सोमनाथ सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे नहर के किनारे बकरी चरा रहा था बकरी चरते हुए नहर के निचले हिस्से में उतर गयी, इसी दौरान बकरियों के चक्कर में सोमनाथ भी बकरियों के पीछे आ गया तभी अचानक नहर से निकले मगरमच्छ ने उसका हाथ खीच लिया और पटकते हुए खींचकर पानी की तरफ ले जाने लगा लेकिन बालक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह मगरमच्छ से संघर्ष कर अपने आप को बचाकर वहां से भाग निकला उसके साथ मौजूद कुछ अन्य बच्चे भी घटना के दौरान वहां से भाग लिए। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी फिर घायल अवस्था में परिजन सीएचसी मोतीपुर लेकर आए जहां पर उसका उपचार चल रहा है।0
0
Report
कटिहार के गोरखनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, श्रद्धालु जयघोष से गूंजा
Katihar, Bihar:कटिहार के प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव के मंदिर और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा. आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के लगाए जयघोष. शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा. बिहार पर्यटन विभाग के मानचित्र पर विशेष पहचान रखने वाले गोरखनाथ धाम की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता काफी समृद्ध. सरकार का सराहनीय प्रयास, तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक कटिहार. मंदिर में स्थापित श्वेत शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र. बिहार पर्यटन विभाग की ओर से करीब 15 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य जारी. सावन महिना की अंतिम सोमवारी के अवसर पर कटिहार के आजमनगर स्थित ऐतिहासिक गोरखनाथ धाम मंदिर मे मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा किया गया. आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए, जिससे पूरा गोरखनाथ धाम भक्तিমय हो उठा. गोरखनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा पहली बार होने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला. बिहार पर्यटन विभाग के मानचित्र पर विशेष पहचान रखने वाले गोरखनाथ धाम की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता काफी समृद्ध है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 1000 से भी अधिक वर्ष पुराना माना जाता है. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु अलग-अलग क्षेत्रों के शिवालयों में जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि शिवभक्तों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में सासाराम, वैशाली और कटिहार के प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव के मंदिर और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई है. यह पुष्पवर्षा भगवान शिव को समर्पित है. बाबा गोरखनाथ धाम न्यास समिति उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर में स्थापित श्वेत शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. आसपास के लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले यहां पूजा-अर्चना करना अपनी परंपरा मानते हैं. गोरखनाथ धाम को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करने की दिशा में बिहार पर्यटन विभाग की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है. मंदिर और इससे जुड़े परिसर को भव्य रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
