icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow14 Jan 2025, 12:22 pm

Amroha: नगर पालिका में विकास कार्य ठप, चेयरपर्सन और EO के बीच संघर्ष जारी

Amroha, Uttar Pradesh:

नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी और पूर्व विधायक हरपाल सिंह के बीच चल रही रार के कारण नगर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पालिका के कुछ कर्मी भी बेलगाम हो गए हैं और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। EO दीपिका शुक्ला ने बताया कि उन्हें शौचालय में ताला लगे होने की जानकारी नहीं थी, जिसके लिए उन्होंने संबंधित बाबू को निर्देशित किया है। इसके अलावा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह द्वारा सीएचसी के गेट पर पिंक शौचालय बनाने के आदेश का पालन नहीं किया गया है, जिसकी शिकायत पालिका की सभासद पुष्पा चौधरी ने पत्र के माध्यम से की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाई कोर्ट ने मृत अफसर के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति पर जवाब मांगा

Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे मृत अफसर के आश्रित बेटे को अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने पर प्रमुख शिक्षा सचिव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, संयुक्त शिक्षा निदेशक से जवाब देने के लिए कहा है। जस्टिस अनूप कुमार ने यह आदेश अमिश गौतम की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया कि याचिकाकर्ता के पिता का शिक्षा विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद तैनात थे। इस दौरान जनवरी 2020 में उनका देहांत हो गया था। याचिकाकर्ता ने फरवरी 2020 में विभाग में अपने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का आवेदन किया, लेकिन उसे अवयस्क होने के चलते नियुक्ति नहीं दी गई। वयस्क होने पर उसने अगस्त 2024 में आवेदन किया तो विभाग ने उससे जरूरी दस्तावेज मांगे। उसने विभाग में सभी संबंधित दस्तावेज दे दिए। जिसके बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने याचिकाकर्ता की अनुकंपा नियुक्ति के लिए कम आय होने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। लेकिन अप्रैल 2025 में उसका अनुकंपा नियुक्ति का क्लेम यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अनुकंपा नियुक्ति तत्काल संबल देने के लिए होती है और उसने देरी से आवेदन किया है। इसे हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि समान परिस्थिति के अनेकों आश्रितों को सरकार ने आयु सीमा और आवेदन में हुई देरी में राहत देते हुए अनुकंपा नियुक्ति दी है। याचिकाकर्ता का मामला भी समान प्रकृति का है, उसे भी अनुकंपा नियुक्ति दी जानी चाहिए, क्योंकि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। जयपुर।
0
0
Report

घर में घुसकर बहू और सास से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Sourabh SharmaSourabh SharmaFollow1m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद शिकोहाबाद में दबंगों का आतंक! घर में घुसकर बहू और सास से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला नया में दबंगों पर गरीब परिवार की महिलाओं को घर से खींचकर पीटने का आरोप। 12 अक्टूबर को बहू और 13 अक्टूबर को सास के साथ मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पीड़ित का आरोप है कि दबंग लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना जिला-सीकर बहाली पर बार संघ का विरोध, आंदोलन जारी

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग, अभिभाषक संघ ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर की नारेबाजी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान。 नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को नीमकाथाना अभिभाषक संघ ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। बार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही अभिभाषक संघ लगातार आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को पुनः बहाल करना चाहिए। जब तक जिला और संभाग की बहाली नहीं होती, तब तक अभिभाषक संघ का आंदोलन जारी रहेगा। चौधरी ने बताया कि अभिभाषक संघ की ओर से प्रत्येक माह की 1 और 16 तारीख को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना देकर जिला और संभाग बहाली की मांग उठाई जाती है। इसी क्रम में सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

भीलवाड़ा में हमीरगढ़ का मिनी एयरपोर्ट: हवाई कनेक्टिविटी की नई पहल

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हमीरगढ़ में बनेगा मिनी एयरपोर्ट भीलवाड़ा की विकास यात्रा को अब मिलने जा रही है एक नई उड़ान! टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा को जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिल सकती है। जिले के हमीरगढ़ में मिनी एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। खास बात यह है कि मिनी एयरपोर्ट के विकास पर करीब 121 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होने की योजना सामने आई है। केंद्रीय तकनीकी टीम का सर्वे पूरा हो चुका है और इसके परिणाम सकारात्मक बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों और सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी की पहल से भीलवाड़ा में हवाई सेवाओं की उम्मीदों को नए पंख लगे हैं। इस पूरी कवायद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने रनवे के विस्तार और एयरपोर्ट विकास से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल लगातार केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर हवाई कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाते रहे हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री से भी हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित कर भीलवाड़ा को हवाई सेवाओं से जोड़ने का आग्रह किया था। सांसद का कहना है कि इस महत्वपूर्ण पहल में प्रदेश और केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राधे श्याम सोमानी व्यापारी ने बताय की मिनी एयरपोर्ट विकसित होने और रनवे का विस्तार होने के बाद भीलवाड़ा से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की उम्मीद है। इससे सबसे बड़ा फायदा भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग, व्यापारिक जगत और आम यात्रियों को मिलेगा। उद्योगपतियों को बड़े शहरों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और पर्यटन को भी नई गति मिल सकती है।
0
0
Report

जयप्रभा ग्राम में रामकथा की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर, 17 नवंबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा। जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर दोपहर करीब 2:30 बजे बाबा रामदेव के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे साधु-संतों के साथ राजन जी महाराज की कथा का उद्घाटन करेंगे। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरंद्र कृष्ण शास्त्री, बाबा रामदेव और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
0
0
Report
Advertisement

बृजमनगंज में शराबियों को झगड़ा छुड़ा रहे वृद्ध की हत्या, पुलिस 5 को हिरायात में लेकर पूछताछ जारी

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow2m ago
Gorakhpur, Uttar Pradesh:शराब पी कर झगड़ा कर रहे पट्टीदारों को छुड़ाने गए वृद्ध को आरोपियों ने जमकर पीटा और मरणासन्न छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया। मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैसार का है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घटित हुई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला सामने आया है कि ग्राम सभा बैसार निवासी मृतक के पट्टीदार आपस में शराब पी कर झगड़ा कर रहे थे। उसी दौरान श्री कृष्ण गुप्ता उम्र 65 वर्ष उसे छुड़ाने चले गए। इसी दौरान लोग उन्हें पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलावस्था में उनके पुत्र अशोक कुमार गुप्ता उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुत्र अशोक कुमार गुप्ता के तहरीर पर तीन नामजद आरोपी श्यामकरण गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, दीपू व एक अज्ञात सहित चार आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ जारी कर दी है।
0
0
Report

इटावा में पिकअप दुर्घटना: मंदिर दर्शन के लिए जा रहीं महिलाएं घायल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार पिकअप कार बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में मंदिर दर्शन के लिए जा रहीं एक दर्जन महिलाएं घायल हुईं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज जारी है। पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बढ़पुरा सीएचसी पहुंचाया गया। करीब 6 से 7 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी महिलाएं विजयपुरा से संकटा देवी मंदिर में संकटिया खाने जा रही थीं।
0
0
Report

बस्तर की ड्राइवर हड़ताल से ट्रांसपोर्ट कारोबार और 10 हजार परिवार प्रभावित

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में ड्राइवरों के आंदोलन का असर अब ट्रांसपोर्ट कारोबार पर दिखाई देने लगा है, बैलाडीला से नगरनार तक लौह अयस्क और पिग आयरन की ढुलाई प्रभावित हो गई है, बस्तर परिवहन संघ की करीब 2500 और बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की 1700 से अधिक ट्रकें खड़ी हैं, यानी 4200 से ज्यादा ट्रकों का संचालन ठप है, जिससे ट्रक व्यवसाय से जुड़े करीब 10 हजार परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है, पिछले तीन से चार दिनों से परिवहन प्रभावित है, वहीं ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से शहर में जाम और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है, हालांकि ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी की यह हड़ताल फिलहाल स्थगित है लेकिन अभी बस्तर में ड्राइवर अभी हड़ताल से वापस काम में नहीं लौटे है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम कृषि उपज मंडी में दिवाली के बाद मुहूर्त नीलामी, प्याज-लहसुन की मजबूत बोली

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि उपज मंडी में दिवाली की 10 दिन की छुट्टियों के बाद आज मुहूर्त की नीलामी के साथ कारोबार शुरू हुआ। पहले ही दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसान ढोल-ढमाकों के साथ सजी-धजी बैलगाड़ियों में पारंपरिक अंदाज में अपनी प्याज और लहसुन की उपज लेकर मंडी पहुंचे। उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मुहूर्त की नीलामी शुरू हुई, जहां व्यापारियों ने भी खुलकर बोली लगाई। पहली प्याज की ट्रॉली 13 हजार 693 रुपये प्रति क्विंटल बिकी, वहीं लहसुन की नीलामी 21 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल पर हुई। मुहूर्त में उपज बेचने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। अब किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी उन्हें अपनी उपज के अच्छे दाम मिलेंगे।
0
0
Report

अमेठी में पुरानी रंजिश की आग में युवक का अगवा, दबंग गिरफ्तार

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को जान से मारने की नियत से किया अगवा, मोहनगंज पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबंगों के चंगुल से सकुशल किया बरामद पीड़ित युवक ने बताई आपबीती, पीड़ित के मुताबिक प्रयागराज में मजदूरी के नाम पर हमसे करवाऐ जाते थे गलत काम, जिस मामले को लेकर दबंगों ने युवक को अगवा कर जान से मारने की नियत से कौशांबी इलाहाबाद के गंगा यमुना नदी किनारे रहे टहलाते, दबंगों ने कार से युवक को अगवा कर फिल्मी अंदाज में घटना को दिया था अंजाम, पुलिस ने प्रयागराज के रहने वाले तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस के मुताबिक पैसे के लेन-देन को लेकर दबंगों ने युवक को अगवा कर बड़ी घटना को अंजाम करने वाले थे, कार सवार दबंगों ने बाइक सवार युवक को अगवा कर ले गये थे प्रयागराज मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहमऊ कस्बे में हुआ था अपहरण,
0
0
Report
Advertisement

कानपुर से आनंद विहार के लिए नई ट्रेन ने दिखाई हरी झंडी

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर से नई दिल्ली के नई मिली ट्रेन सौगात -रेल मंत्री ने वर्चुअली की दिखाई हरी झंडी आनन्द विहार ट्रेन को रेल मंत्री ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी कानपुर। कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। औद्योगिक नगरी कानपुर को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए सोमवार को एक और ट्रेन की सौगात मिल गयी। खास बात यह है कि इस ट्रेन को आधुनिक एलएचबी कोचों से तैयार किया गया है। 8 स्टॉपेज रखे गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन नंबर 04195 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह ट्रेन कानपुर से आनंद विहार के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का नियमित नंबर 14153 और 14154 निर्धारित किया है। कानपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का नंबर 14153 होगा, जबकि आनंद विहार से कानपुर लौटने वाली ट्रेन 14154 नंबर से संचालित होगी। सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुरवासियों को कानपुर एक्सप्रेस मिलने पर बधाई दी है। इस दौरान सांसद समेत जनप्रतिनिधि इस ट्रेन से फफूंद तक गए हैं। रेल मंत्री का आभार जताया। बाइट। रमेश अवस्थी , सांसद
0
0
Report

झांसी के बबीना में 16 वर्षीय छात्रा ने मोबाइल मांगने के बाद आत्महत्या कर ली

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के कस्बे में 12वीं की पढ़ाई कर रही एक 16 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में जाने के लिए पिता से मोबाइल मांग रही थी। पिता ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर छात्रा स्कूल के कार्यक्रम में नहीं गई और कमरे में जाकर लेट गई। कुछ देर बाद जब मां ने आवाज देकर बुलाया तो बेटी नीचे नहीं आई। तब मां देखने के लिए कमरे में गई, तो महक को देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे। तब तक महक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता प्रदीप साहू ने बताया कि उसकी बेटी महक 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी और पढ़ने में अव्वल थी। स्कूल में कार्यक्रम था, जाने के लिए वह तैयार हो रही थी। तभी उसने मुझसे मोबाइल मांगा और बोली कार्यक्रम की तस्वीरें खींचनी हैं। पिता ने कहा कि दूसरा वाला मोबाइल ले जाओ, मगर उसने दूसरा मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। इस पर पिता ने कहा कि थोड़ी देर बाद दे देंगे। इससे बेटी नाराज हो गई और कहने लगी कि मैं स्कूल के कार्यक्रम में नहीं जाऊंगी। यह कहकर गुस्से में आकर कमरे में जाकर लेट गई। जब मां ने आवाज देकर बुलाया तो बेटी नीचे उतर कर नहीं आई। मां देखने गई। तो महक कमरे में फंदे पर लटकी थी। मां की चीख और शोर सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे। तब तक महक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है。
0
0
Report

ग्राम पचामा में शराबी के हथियार वीडियो: चार गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना अंतर्गत सालीचौका के नजदीक ग्राम पचामा में शराब के नशे में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का वीडियो वायरल होने के मामले में आखिरकार पुलिस हरकत में आई है। वायरल वीडियो सामने आने के करीब एक सप्ताह बाद सालीचौका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बताया जा रहा है कि गांव में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामलों को लेकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल था। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top