icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow27 Jan 2025, 09:54 am

Amroha: गजरौला में गणतंत्र दिवस पर खतरनाक स्टंटबाजी, सुरक्षा को नजरअंदाज

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा के गजरौला में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई रैली के दौरान युवाओं ने खतरनाक स्टंटबाजी का प्रदर्शन किया जिससे सड़क सुरक्षा की अनदेखी हुई। गजरौला कोतवाली क्षेत्र में दर्जनों युवक कारों और ट्रैक्टरों की छतों पर बैठकर और खिड़कियों से लटककर स्टंट करते दिखे। देशभक्ति के नाम पर रैली में हुड़दंग मचाते हुए युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए वीडियो बनाए। इन खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें युवक बिना किसी सुरक्षा के तेज रफ्तार वाहनों पर स्टंट कर रहे थे, जिससे सड़क पर अन्य वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा पैदा हो गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top