Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Amroha - बारात में बवाल: कहासुनी के बाद बेल्टों से जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर में 5 मई की शाम एक बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। अहमदनगर इलाके से गुजर रही बारात पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। छग्गा दरवाजा के पास जमकर बेल्टों से मारपीट हुई, जिसका वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। पीड़ित रोहन कुमार ने बताया कि उनके साले गोलू और यश पर अजय, निखिल, राजीव और पप्पू ने हमला किया। आरोप है कि गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ में मंटू दास हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार, खदान में शव फेंका गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है...बीते 13 अक्टूबर को मालीपाड़ा के एक बंद पत्थर खदान में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर लिया है...मृतक की पहचान दुमका के मंटू दास के रूप में हुई है...पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया मंटू दास की हत्या कर शव के खदान में फेंक दिया गया था...पुलिस ने हत्या के आरोप में आलोक मुर्मू, प्रीतम हेंब्रम और प्रिंस हेंब्रम को गिरफ्तार किया है...हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुए है...हत्या वारिस बनने के लालच में किया गया था...एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा किया...एसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक SIT टीम बनाई गई थी...टीम ने मानवीय और तकनीकी सबूतों के आधार पर मृतक का पता लगाकर तीनों हत्यारों को गिरफ्तार किया है...पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मंटू दास अपने साले साबिर सोरेन के घर रहता था...साबिर सोरेन का कोई वारिस नहीं था...मुख्य आरोपी आलोक मुर्मू, जो साबिर का किराएदार था, वारिस बनने के लिए मंटू दास से दोस्ती बढ़ाई...खाने-पीने के बहाने उसे मालीपाड़ा ले जाकर दोस्तों प्रीतम हेम्ब्रम और प्रिंस हेम्ब्रम के साथ कुल्हाड़ी - हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी और शव खदान में फेंक दिया... वहीं इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक के मोटरसाइकिल को भी खदान में फेंक दिया गया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया गया है...वहीं खदान के पास से एक और मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है... एसपी के द्वारा बताया गया कि मुख्य रूप से यह हत्या वारिस बनने के लिए किया गया और तकनीकी टीम ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया... बाइट-1-2- अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़महराजगंज: मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट लिखने का नियम लागू, रियलिटी चेक में दुकानदारों में मिला जानकारी का अभाव
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर यानी आज से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ यानी मिठाई कितने समय तक उपभोग के लिए उपयुक्त है, इसकी जानकारी प्रदर्शित करने का नियम लागू हो गया है। इसका मकसद ग्राहकों को मिठाइयों की ताजगी और उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी देना है। लेकिन क्या दुकानदार इस नियम का पालन कर रहे हैं? क्या उन्हें सरकार के इस फैसले की जानकारी है? इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए ज़ी मीडिया संवाददाता अमित त्रिपाठी पहुंचे नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में जहां मिठाई की दुकानों पर पड़ताल के दौरान कुछ दुकानदार इस नियम से अनजान नजर आए। देखिए ये रिपोर्ट। वी/ओ- नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में मिठाई की दुकानों पर सरकार के नए नियम की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई। सरकार ने 15 अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू की है लेकिन यहां कुछ दुकानदारों को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आई। दुकानदार का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी अभी मिली है। हालांकि उनका दावा है कि वे रोजाना सीमित मात्रा में मिठाइयां बनाते और बेचते हैं। मिठाई की प्रकृति के हिसाब से उसकी उपयोग की अवधि तय कर तारीख लिखने की व्यवस्था अपनाई जाएगी। दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान पर मिठाइयां रोजाना तैयार होती हैं और आमतौर पर बचती नहीं हैं। लेकिन जब दुकान के काउंटर पर रखी मिठाइयों को देखा गया, तो उन पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ प्रदर्शित होती नजर नहीं आई। ग्राहकों का भी मानना है कि मिठाइयों पर उनकी उपयोग अवधि की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इससे लोगों को मिठाई की गुणवत्ता और ताजगी को लेकर फैसला लेने में मदद मिलेगी रियलटी चेक ऑन मिठाई दुकानदार वी/ओ- फिलहाल ठूठीबारी में हुई इस पड़ताल में नए नियम को लेकर जागरूकता की कमी दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि वे जल्द ही इस व्यवस्था को अपनाएंगे जबकि ग्राहक इसे स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम मान रहे हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस नियम के पालन को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है और मिठाई विक्रेताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
