244221
Amroha- दबंगों ने आम के चार पेड़ काटे , पीड़िता ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:थाना सैदनगली इलाके के गांव बिजनौरा निवासी पीड़िता विमलेश पत्नी जयपाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही उसके परिवार के दबंग लोगों ने खेत में खड़े आम के चार पेड़ काटकर बेच दिए हैं। पीड़िता जब मैं खेत पर पहुंची तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए उसे खेत से भगा दिया और धमकी दी की पेड़ हमने कटवाए हैं,तुझसे जो हो वह कर लेना। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: ऑक्सीजन टेंकर ब्लास्ट के CCTV फुटेज सामने, नुकसान भारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ऑक्सीजन टेंकर में ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में ब्लास्ट डरावना दिख रहा है. ब्लास्ट में टेंकर और फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तथा आस-पास के पेड़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट की असल वजह अज्ञात है. घटना में जनहानि की खबर नहीं. शुक्रवार दोपहर बाद पिंटो पार्क स्थित इंडस्ट्रिययल एरिया में टेंकर ब्लास्ट हुआ. महाराजपुरा थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
औरंगाबाद के सूर्य मंदिर पर छठ मेले की सुरक्षा को लेकर जोरदार तैयारी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव स्थित भगवान भास्कर का प्राचीन मंदिर अपनी अद्भुत स्थापत्य कला का एक बेजोड़ उदाहरण तो है ही,लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र भी है।ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान सूर्यनारायण की पूजा आराधना करते हैं ,ईश्वर उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।यही वजह है कि छठ पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले छठ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छठव्रती यहां पहुंचते हैं और छठपर्व का अनुष्ठान कर खुद को धन्य समझते हैं। गौरतलब है कि भगवान सूर्य यहां अपने तीनो स्वरूपो उदयाचल , मध्याचल और अस्ताचल तीनो रूपो में साक्षात विराजमान हैं और इनके दर्शन पूजन से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। छठमेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जी-जान से जुटा है और वरीय अधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।छठव्रतियों के आवासन से लेकर तमाम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है ।और दावा किया जा रहा है कि व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। देव और आसपास के इलाके में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस बल की विभिन्न स्थानों की तैनाती की गई है और जिले के बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया है ।0
0
Report
मिर्चवारा में किशोर के द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतक के भाई ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ग्राम मिर्चवारा निवासी मृतक के भाई प्रसन्न कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है। घर में आज चाचा चाची से विवाद हुआ। चाचा चाची ने हम और हमारे भाई मम्मी पापा के साथ मारपीट की थी हम लोग कार्रवाई के लिए ललितपुर आए थे। हम ललितपुर में एफआईआर करवाने लगे भाई घर चला गया और घर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जिसको जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।घर की पारिवारिक बातों में हुआ था विवाद0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में पारिवारिक विवाद के चलते किशोर ने घर पर फांसी लगाकर जान दी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक किशोर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी , घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्चवारा ग्राम की है । घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है । परिजनों के अनुसार घर में 40 हजार रुपये और 2 किलो घी की चोरी होने पर चाचा चाची से विवाद हो गया । जो मारपीट में बदल गया , मारपीट की वजह से 17 वर्षीय जयदेव काफी आहत हो गया और उसने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
घरेलू पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
Lalitpur, Uttar Pradesh:ग्राम मिर्चवारा में घरेलू पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद किशोर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर दी जान, 108 एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया जहां डाक्टरी परीक्षण के बाद किया मृतक घोषित सुबह घरेलू सामान को लेकर हुए विवाद में चाचा चाची द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा की घटना0
0
Report
धनबाद में छठ महापर्व की धूम: आम की लकड़ी की बिक्री तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में पवित्रता शुद्धता के प्रतीक महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। लोग में श्रद्धा है। धनबाद शहर में आम की लकड़ी सड़क किनारे बेचा जा रहा है। टुंडी से लोग आम की लकड़ी बेचने पहुंचे हैं। लगभग 35 से 40 किलोमीटर दूर से दर्जनों लोग आम की लकड़ी को बेचने आये हैं। इस बार आम की लकड़ी का भाव 20 रुपये किलो है। छठ महापर्व में आम की लकड़ी का बड़ा महत्व है। महाप्रसाद को बनाने में आम की लकड़ी का उपयोग होता है। माना जाता है कि आम की लकड़ी पवित्र होती है। वही आम की लकड़ी बेचने वाले दुकानदारों ने कहा कि टुंडी से धनबाद बचने आते हैं। 20 रुपये किलो बेच रहे हैं। इससे कुछ कमाई हो जाती है। वही ग्राहकों ने कहा कि आसानी से आम की लकड़ी मिल जाता है। ये बड़ी बात है। अगर ये लोग नहीं आते तो जंगल जाना पड़ता। खुद से पेड़ में चढ़ते काटते। समय की बचत होती है। भाव भी आम की लकड़ी का सही है।0
0
Report
Advertisement
योगी की पूर्व सैनिकों के सम्मान रैली पर धर्मपाल सिंह का देश-सेवा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: मेरठ में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्व सैनिकों का सम्मान इसलिए कर रहे हैं कि पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में देने का लक्ष्य हासिल किया। अब समाज की जिम्मेदारी है कि उनको सम्मान मिले, राज्य की जिम्मेदारी है कि उनको स्थान मिले... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कदम उठाया है वो सराहनीय है।"0
0
Report
जयपुर हरमाड़ा ट्रेलर हादसे की जांच जारी; पांच वाहन चपेट में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuहादसे के कारणों की जांच करने निकले अफसर हरमाड़ा इलाके में ट्रेलर से हुए हादसे की जगह पहुंचे NHAI, पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का दौरा वीकेआई रोड नम्बर 14 के पास रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा था ट्रेलर。 एक कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी सहित पांच वाहन आए थे चपेट तीन जनों की मौत और आधा दर्जन लोग हो गए थे घायल हादसे बाद चेते अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा दुर्घटना स्थल सहित बने हादसे वाले कटों का किया निरीक्षण इन कटों को बंद करने पर किया जा रहा है विचार0
0
Report
कल्याण सिंह के पुत्र संदीप और गौरव सिंह की सगाई आज सुरक्षा घेरे में
Aligarh, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व उनके भाई गौरव सिंह की सगाई समारोह आज होने जा रहा है रामघाट रोड स्थित ताला नगरी 100 बीघा मैदान पर होने जा रहा है समारोह 2:40 पर सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह स्थल पर पहुंचेंगे तकरीबन 40 मिनट रुकेंगे वीवीआईपी लोगों का पहुंचना शुरू भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में होगा सगाई समारोह वॉकथ्रू... मनीष शर्मा0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र क
Bamhnawa, Uttar Pradesh:सीतापुर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के अम्लोरा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल के शव घर के हाते में बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। मृतकों की पहचान रुचि भार्गव और दिलीप मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वह करवाचौथ के अवसर पर अपने मायके अम्लोरा आई हुई थी। शनिवार सुबह दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
बागपत के दोघट में दर्दनाक हादसा: चालक समेत दो की मौत, हाईवे पर बेमिसाल टक्कर
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोघट क्षेत्र में सड़क हादसे में चालक समेत दो की मौत।खड़े कैंटर में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप।जोरदार टक्कर होने के कारण कैंटर चालक और एक अन्य युवक की मौके पर मौत।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।दोघट थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर हादसा。0
0
Report
भरतपुर के 3 पंचायत समितियों में चौथे चरण के मतदान शुरू
Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्र सिंह बिग फोनोभरतपुर-चौथे चरण के लिए भरतपुर जिले की 3 पंचायत समितियों में मतदान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने देखी केंद्रों पर व्यवस्थाएं जिला कलक्टर कमर चौधरी ,एसपी राजेश मीणा भी रहे मौजूद रूपवास के खानुआ ,चेंकोरा मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण निरीक्षण के बाद बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है मतदान संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता मतदान को लेकर मतदाताओ में खास उत्साह जिला प्रशासन ने किए है बेहतर इंतजाम,0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के आदिवासी मेले में दो गांवों में मारपीट, वीडियो वायरल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में आदिवासी मेले के दौरान जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मेले में दो गांवों के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिचलिक गांव में आयोजित आदिवासी मेले का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवाह ने किया था। सांसद छोटेलाल खरवार इस मेले का आयोजन कराते हैं। मेले के दौरान पनौरा और सोहदाग गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मामला मanchi थाना क्षेत्र की पनौरा पुलिस चौकी अंतर्गत चिचलिक गांव का है। यहां आयोजित आदिवासी मेले में पनौरा और सोहदाग गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने की बात सामने आ रही है। मेले में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दें रहे हैं। घटना की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की असल वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल चिचलिक आदिवासी मेले में हुई इस मारपीट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
चमोली के गोचर मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ
Noida, Uttar Pradesh:चमोली में आयोजित 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026 कार्यक्रम में सीएम धामी चमोली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले के गौचर पहुचकर 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गोचर मेले का शुभारंभ किया।0
0
Report
बस्तर में धान खरीदी तेज, अवैध आवक रोकने के लिए सीमा नाकों पर निगरानी
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर- बस्तर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं दूसरी तरफ पड़ोसी राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है, कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर धनपुंजी, भेजापदर, नलपावण्ड, तारापुर, पोटियावण्ड, कोलावल और बदलावण्ड सहित सात सीमावर्ती नाकों पर 24 घंटे तीन पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, प्रशासन के अनुसार सीमा से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों की जांच और पंजीयन किया जाएगा, बिना वैध दस्तावेज धान परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, बता दें कि हर साल उड़ीसा राज्य से बड़ी मात्रा में अवैध धान खपाने का प्रयास किया जाता है ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने धान के अवैध कारोबार पर रोक लगाकर वास्तविक और पंजीकृत किसानों के हितों की रक्षा करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
