अमरोहा : जरूरतमंदों और गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रझोहा में आज समाज सेवी एवं भाकियू भानु राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर एनपी सिंह ने सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए , अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद करने की अपील की. दरअसल आपको बता दें कि शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव रझोहा में रामू बालिया फाउंडेशन के द्वारा गरीब, असहाय लोगों को कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM सम्राट चौधरी की कानून-व्यवस्था समीक्षा: अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश
Patna, Bihar:samrat4bjp - विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं कानून का राज स्थापित करने हेतु सख्त निर्देश दिए। अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सुशासन, सुरक्षा और न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट चौधरी सख्त, अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश * अपराधियों पर सख्त कार्रवाई: जिलावार और थानावार अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश。 * आदतन अपराधियों पर नजर: अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने को कहा。 * डायल-112 को बेहतर बनाने का निर्देश: बिहार में औसत रिस्पांस टाइम करीब 11 मिनट या उससे कम बताया गया। मुख्यमंत्री ने इसमें और सुधार करने को कहा。 * सोशल मीडिया पर दो घंटे में प्रतिक्रिया: संवेदनशील मामलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दो घंटे के भीतर आवश्यक प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था पर जोर。 * साइबर अपराध पर कार्रवाई: साइबर अपराध की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश。 * नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती: नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा。 * आर्थिक अपराध पर कार्रवाई: अवैध तरीके से संपत्ति और आर्थिक लाभ अर्जित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश。 * संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ेगी: अशांत क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा。 * दंगा निरोधी दस्ते को मजबूत करने पर जोर: जिला दंगा निरोधी दstoे के पुनर्गठन और विशेष कार्य बल को आधुनिक बनाने का निर्देश。 * महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं: महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा。 * प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं को स्वच्छ और कदाचार मुक्त कराने तथा गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए。 * अश्लील और द्विअर्थी गानों पर कार्रवाई: कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा。 बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。 मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश: बिहार को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से काम करे。 कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी。खम्भालिया क्षेत्र में लम्पी वायरस के आशंका से पशुपालकों में सतर्कता बढ़ी
Dwarka, Gujarat:ખંભાળિયા પંથકમાં રખડતા પશુઓમાં ફરી એકવાર લમ્પી વાયરસના શંકાસ્પદ લક્ષણો દેખાતા પશુપાલકોમાં ચિંતાની લહેર દોડી ગઈ છે. પ્રાપ્ત વિગતો અનુસાર, શહેરના ઘી ડેમ વિસ્તાર તેમજ પાંજરાપોળ વિસ્તારમાં આવેલી ગાયોને સહિત કુલ ત્રણ પશુઓમાં લમ્પી વાયરસના પોઝિટિવ કેસ સામે આવ્યા છે. પાશુઓમાં ગંભીર બીમારીના લક્ષણો જણાતા જ જિલ્લા પશુપાલન વિભાગ તુરંત હરकતમાં આવી ગયો છે. વિભાગ દ્વારા પ્રભાવિત વિસ્તારની આસપાસના તમામ વિસ્તારોમાં સઘન સર્વેની કામગીરી શરૂ કરી દેવામાં આવી છે. આ ઉપરાંત, અન્ય પશુઓમાં સંક્રમણ ફેલાતું અટકાવવા માટે શંકાસ્પદ લક્ષણો ધરાવતા પશુઓનું તાત્કાલિક ધોરણે વેક્સિનેશન પણ શરૂ કરાયું છે. પશુઓની યોગ્ય તપાસ અને સમયસર સારવાર મળી રહે તે માટે તંત્ર દ્વારા યુદ્ધના ધોરણે કામગીરી હાથ ધરવામાં આવી રહી છે. આ બાબતે પશુોપાલન વિભાગના અધિકારીએ માહિતી આપતા જણાવ્યું હતું કે, હાલ જે પશુઓમાં લક્ષણો જણાયા હતા તેમની તબિયતમાં ક્રમશઃ સુધારો થઈ રહ્યો છે. તંત્ર દ્વારા પશુઓની સ્થિતિ પર સતત ચાંપતી નજર રાખવામાં આવી રહી છે. વિભાગ દ્વારા પશુપાલકોને અપીલ કરવામાં આવી છે કે હાલ ગભરાવાની કોઈ જરૂર નથી, પરિસ્થિતિ સંપૂર્ણપણે નિયંત્રિત છે અને તંત્ર દ્વારા પૂરતી તપાસા કેદી રાખવામાં આવી રહી છે.कानपुर ANTF ने अवैध कोडीन युक्त सीरप तस्कर गिरफ्तार, 25,000 बोतल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ ANTF यूनिट कानपुर की बड़ी कार्रवाई अवैध कोडीन युक्त सीरप तस्कर गिरफ्तार, 25,000 बोतल (2500 लीटर) सीरप बरामद बरामद TURBO-T सीरप की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 95 लाख रुपये 1 मोबाइल फोन व 1400 रुपये नगद भी बरामद. थाना बाबूपुरवा कमिश्नरेट कानपुर में धारा 8/21/25 NDPS एक्ट में केस दर्ज गिरफ्तार अभियुक्त मिहिर कुमार ठाकुर ग्राम मगरपट्टी थाना राजनगर जनपद मधुबनी (बिहार) , हालपता बिहारी पुरवा DPS बर्रा, कानपुर का निवासी. डकनापुरवा, टी.पी. नगर कानपुर नगर के मकान में बने गोदाम से गिरफ्तारी पूछताछ में खुलासा NOVOTRIX LIFESCIENCES नाम की फर्म (C/47 मंगोलपुरी नई दिल्ली) के नाम पर फर्जी कागज बिल्टी बनाकर ट्रांसपोर्ट से मंगाता था, प्रयागराज व वाराणसी में सप्लाई, माल वाराणसी में हनुमान ट्रेडर्स कोटवा सारनाथ भेजा जाना था माल राजधानी ट्रांसपोर्ट से उठाकर गोदाम में रखा गया थाबस्तर के किसानों की धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी
Jagdalpur, Chhattisgarh:धान की फसल तैयार करने के बाद किसानों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि उनकी उपज समय पर बिक जाए, ताकि खेती के लिए लिया गया कर्ज चुकाया जा सके, लेकिन बस्तर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में किसान धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और खरीदी में आ रही परेशानियों का सामना करने की बात कह रहे हैं, मामला ग्राम पंचायत तोयर का है, जहां ग्रामीणों ने ग्राम सभा में नया धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया है, किसानों का दावा है कि अलनार लैम्प्स से जुड़े धान खरीदी केंद्र की दूरी और खरीदी को लेकर आ रही दिक्कतों के कारण कई किसान अपना पूरा धान नहीं बेच पाते, ऐसे में उन्हें कर्ज चुकाने के लिए निजी मंडियों का सहारा लेना पड़ता है, ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या से करीब 6 गांवों के 500 किसान प्रभावित हैं, इस मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन सौंपा है, किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।हमीरपुर: प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कथित अराजकता का मामला, ब्राह्मण महासभा ने उठाई आवाज
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर: प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कथित अराजकता का मामला, ब्राह्मण महासभा ने उठाई आवाज! मंदिर की देखरेख करने वाले अशोक कुमार शुक्ला ने दिलीप निषाद पर मारपीट और जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप, विरोध करने पर पत्थर फेंकने और धारदार हथियार लेकर दौड़ाने का भी दिलीप निषाद पर लगा आरोप, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का भी दावा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा०) के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से करी कार्रवाई की मांग, दिलीप निषाद से शिकायतकर्ता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग, दीपक मिश्रा बोले— मामले की निष्पक्ष जांच हो, आरोप सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए,
बाइट:– दीपक मिश्रा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा०) के अध्यक्ष
बाइट:– अशोक कुमार शुक्ला शिकायतकर्ता
ऑनलाइन गेम में हार के बाद पटना के छात्र ने अपहरण की साजिश रची
Patna, Bihar:पटना एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में रहकर पढ़ाई करने वाले एक स्टूडेंट ने ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के बाद खुद के अपहरण की साजिश रच दी। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर परिजनों से फिरौती मांगने की योजना बनाई। स्टूडेंट मूल रूप से पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट ने अपने कुछ दोस्तों से रुपए उधार लेकर ऑनलाइन गेम खेला था। गेम में रुपए हारने के बाद दोस्तों ने उस पर पैसे लौटाने का दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की कहानी तैयार की। वह पटना से भागकर तीन अन्य दोस्तों के साथ मुजफ्फरपुर पहुंच गया। मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद स्टूडेंट ने अपने परिजनों को अपहरण किए जाने की जानकारी दी और उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने घबराकर 75 हजार रुपए भी भेज दिए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी इनपुट के आधार पर स्टूडेंट की लोकेशन का पता लगाया। जांच के दौरान पुलिस टीम मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां एक ढाबे में स्टूडेंट खाना खाते हुए फुटेज में देखा गया। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए पूरी साजिश रचने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।टीकाराम जूली बोले ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, बेईमानी पर कांग्रेस का बड़ा हमला
Alwar, Rajasthan:जिला परिषद सदस्यों की दो महीने तक बाड़ाबंदी की नौबत क्यों? टीकाराम जूली ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- बेईमानी में ईंट का जवाब पत्थर से देंगे अलवर। अलवर में जिला परिषद और पंचायत चुनावों में टिकिट मांगने वालो की भीड़ आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय 21 मोती डूंगरी पर पहुंची , यहां जूली ने कहा भाजपा द्वारा निकाय चुनाव बेईमानी से जीता लेकिन इस बार ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा । राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया में देरी, नामांकन और मतदान के बीच लंबे अंतराल तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं और कांग्रेस इस बार चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। जूली ने कहा, “इस चुनाव में हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। जो भी बेईमानी करेगा, गड़बड़ी करेगा, उसको लोग पेड़ों पर बांध देंगे।” जूली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है और जनता को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए काम याद आ रहे हैं। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर से पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की थी। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संविधान संशोधनों के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की बुनियाद है और इसे मजबूत बनाए रखना जरूरी है।जैसलमेर के मंगलसिंह पार्क की बदहाली: रोशनी, सुरक्षा की मांग तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जिलाि -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर मैप/थर - शंकरदान बदहाल जैसलमेर का मंगलसिंहpark, लाखों खर्च के बावजूद नशेड़ियों का बना अड्डा, खुले बिजली के तार दे रहे हादसे को निमंत्रण, चौकीदार के अभाव से रात्रि में पार्क में बैठे रहते हैं नशेड़ीडी, नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने कहा जल्द ही रखरखाव का टेंडर, पार्क के विकास को मिलेगी नई गति। जैसलमेर शहर में आमजन के लिए बनाए गए पार्कों की देखरेख को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर का मंगलसिंह पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क के विकास पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन देखरेख के अभाव में विकास कार्यों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि पार्क में लगे सामान चोरी हो चुके हैं, बच्चों के झूले टूटे पड़े हैं और शाम ढलते ही पूरा पार्क अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क अब नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। वीओ- तस्वीरों में नजर आ रही यह बदहाली जैसलमेर के मंगलसिंह पार्क व नेहरू पार्क की है। है जहाँ लगे झूले बच्चों के टूटे हुए हैं तो वहीं पार्क में लगे फाउंटेन खराब पड़े है कभी शहरवासियों के लिए सुकून और मनोरंजन का प्रमुख स्थान रहा यह पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पार्क के विकास पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले टूटे पड़े हैं। कई जगह पार्क का सामान गायब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में लगाए गए लाखों रुपए के सामान की चोरी हो चुकी है। ऐसे में सरकारी राशि से किए गए विकास कार्यों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी शाम के समय सामने आती है। पार्क में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरा छा जाता है। इसके बावजूद शहरवासी यहां वॉकिंग के लिए पहुंचते हैं। अंधेरे के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पार्क में बिजली की खुली तारें भी हादसे को निमंत्रण देती नजर आ रही हैं। खुले तारों के आसपास बच्चों और आमजन की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से पहले जिम्मेदार विभाग को इन खामियों को दूर करने की जरूरत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में नियमित निगरानी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ गया है। लोगों ने पार्क की नियमित सफाई, टूटे झूलों की मरम्मत, चोरी हुए सामान की भरपाई, पर्याप्त रोशनी और खुली बिजली तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। वहीं जैसलमेर नगर परिषद के आयुक्त पवन कुमार ने जानकारी दी कि चुनावों के कारण आचार संहिता के चलते रखरखाव के टेंडर नहीं हो पाए थे, अब जल्द ही टेंडर होंगे और जो झूले टूटे हैं, उन्हें भी ремон कराया जाएगा साथ ही रात्रि गार्ड भी लगाए जाएंगे ताकि पार्क में नशेड़िए या अपराधी न बैठ सकें।सीकर में शेखावाटी साहित्य संगम उद्घाटन, राज्यपाल ने समाजिक समरसता और संस्कृति की सराहना
Sikar, Rajasthan:सीकर में शेखावाटी साहित्य संगम का शुभारंभ, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले— साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने वाला प्रकाश स्तंभ सीकर में तीन दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ शुरू, राज्यपाल ने शेखावाटी की वीरता, त्याग और सांस्कृतिक विरासत को सराहा राज्यपाल बोले राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला साहित्य लिखा जाना चाहिए शेखावाटी की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीकर में सातवें शेखावाटी साहित्य संगम का शुभारंभ हुआ। सालासर रोड स्थित गोविंदम रिसॉर्ट एवं मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय साहित्य संगम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शेखावाटी की वीरता, त्याग, तपस्या, उद्यमिता और सांस्कृतिक चेतना की सराहना करते हुए साहित्य को समाज का मार्गदर्शक बताया। राज्यपाल ने कहा कि शेखावाटी केवल अपनी भव्य हवेलियों और जीवंत भित्ति चित्रों के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की अखंडता और रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की भूमि के रूप में भी पहचानी जाती है। यहां अनेक परिवारों की कई पीढ़ियों ने सेना में सेवाएं देकर देश की रक्षा में योगदान दिया है। यह क्षेत्र त्याग, तपस्या, शौर्य और स्वाभिमान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य केवल सृजन की गतिविधियों का दर्पण नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने वाला सशक्त और जीवंत प्रकाश स्तंभ भी है। साहित्य समय की धड़कनों को पहचानता है, समाज की पीड़ा को स्वर देता है और लोगों की आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति प्रदान करता है। साथ ही भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी करता है। उन्होंने कहा कि लेखन और अभिव्यक्ति में मर्यादा एवं संयम बनाए रखना आवश्यक है। ऐसा साहित्य लिखा जाना चाहिए और ऐसी बातें कही जानी चाहिए, जो समाज के उपयोग में आएं तथा राष्ट्रहित को बढ़ावा दें। किसी के मन को ठेस पहुंचाना लेखन और अभिव्यक्ति का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। जब साहित्य राष्ट्रबोध और सामाजिक समरसता को जोड़ता है, तो वह समाज में कर्तव्यनिष्ठा, स्वाभिमान और एकता के भाव को मजबूत करता है। राज्यपाल ने साहित्य संगम में मौजूद विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को लेखन और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते हैं। जब विद्यार्थी साहित्यकारों और कवियों को अपने विचार व्यक्त करते हुए सुनते हैं, तो उनके मन में भी लिखने, कविता रचने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने की प्रेरणा पैदा होती है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य सम्मेलनों में नए-नए विचार सुनने, अनजान विषयों की जानकारी प्राप्त करने और अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने साहित्य संगम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। वेदों की परंपरा से लेकर लोकसंस्कृति तक पर दिया जोर राज्यपाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन समय में लिखित लिपि की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद वेदों और ज्ञान की विरासत को मुखोद्गत करके एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता था। यह परंपरा भारतीय संस्कृति और ज्ञान के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम रही है। उन्होंने कहा कि लोक परंपराओं, लोक साहित्य और ज्ञान की विरासत को संरक्षित करना सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए जरूरी है। ऐसे साहित्यिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने वाला कार्य करते हैं। पुस्तक मेले के साथ कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शेखावाटी साहित्य संगम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 9 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें साहित्य, इतिहास, संस्कृति और समकालीन सामाजिक विषयों पर विभिन्न सत्रों में विमर्श होगा। साहित्यकार और विषय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन स्थल पर पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशनों की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। संगम के दौरान कवि सम्मेलन के साथ साफा-पगड़ी बांधने, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, एकल एवं सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला और पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से शेखावाटी की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह सहित साहित्यकार, शिक्षाविद्, विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे। तीन दिवसीय साहित्य संगम के माध्यम से क्षेत्र की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है。 1.बाइट - हरिभाऊ बागड़े (मंच पर संबोधन) राज्यपाल, राजस्थान。हरमाड़ा में पेड़ से लटका युवक, शव की पहचान नहीं, जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर हरमाड़ा इलाके में शव मिलने से फैली सनसनी भारत नगर पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला शव मृतक की अभी तक नहीं हो पाई shिनakh्त स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, हरमाड़ा पुलिस जुटी मामले की जांच में जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारत नगर कच्ची बस्ती के पास पहाड़ी इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई। पहाड़ी इलाके में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया..अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।Hanumangarh में 15 खनिज वाहनों में से चार में गड़बड़ी, 4.87 लाख जुर्माना
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में खनिज वाहनों और धर्मकांटों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 6 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चला। इस दौरान 15 खनिज वाहनों की जांच की गई। इनमें से चार वाहनों में गड़बड़ियां मिलीं, जिस पर कुल 4 लाख 87 हजार 598 रुपए का जुर्माना सरकारी खजाने में जमा कराया गया। सहायक खनि अभियंता सोहनलाल गुरु ने बताया कि तीन वाहनों के पास रॉयल्टी रवन्ना नहीं था, जबकि एक में रवन्ने से ज्यादा खनिज मिला। तीन वजन मशीनों (तुला यंत्रों) का भी निरीक्षण किया गया, जिनमें कोई अनियमितता नहीं मिली। यह अभियान खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अर्पणा अरोड़ा के निर्देश पर चल रहा है। जिले में अवैध खनन और खनिज की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 51 मामले दर्ज कर कुल 55.54 लाख रुपए की वसूली सरकारी खजाने में जमा की जा चुकी है। धर्मकांटों की जांच इसलिए हो रही है ताकि तुलाई सही हो और कोई गड़बड़ी न हो।नवरात्रि सुरक्षा: दुर्ग पुलिस ने 150 से अधिक पंडाल व गरबा आयोजकों को जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग: आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें 150 से अधिक दुर्गा पंडाल और गरबा आयोजकों ने हिस्सा लिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पंडालों के लिए अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट, सुगम आपातकालीन निकास और मजबूत भीड़ प्रबंधन को अनिवार्य बताया। साथ ही, डीजे संचालन में निर्धारित ध्वनि मानकों के पालन, सुचारू पार्किंग और आवश्यक एसओपी (SOP) के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए।
नवरात्रि: कांगड़ा के शक्तिपीठ में भक्तों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का कड़ा इंतजाम
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:नवरात्रि की तैयारियां पूरी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक होंगे पुख्ता इंतजाम वरिष्ठ नागरिकों को 200 रुपये की पर्ची पर शीघ्र दर्शन की सुविधा, अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड रहेंगे तैनात धर्मशाला : प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बृजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आगामी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सफाई, लाइटिंग और सजावट के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए 200 रुपये की पर्ची पर शीघ्र दर्शन की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए बुजुर्ग श्रद्धालु पंजीकरण काउंटर पर आधार कार्ड दिखाकर सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। प्रशासन की ओर से उन्हें सहायता के साथ सुगमता से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के प्रथम दिन विधिवत कलश स्थापना के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाणगंगा घाट के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से एचआरटीसी और अन्य नियमित बस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यात्री सदन में मल्टीलेवल पार्किंग, निजी पार्किंग स्थलों और ठहरने के लिए विभिन्न धर्मशालाओं की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक दवाओं सहित चिकित्सकों की टीमें तैनात रहेंगी। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है.पश्चिमी चंपारण: मझौलिया पुलिस की कार्रवाई,13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,एक बाइक जब्त
Majhaulia, Bihar:पश्चिमी चंपारण: मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा लदी एचएफ डीलक्स बाइक को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर लदे गांजा की बरामदगी हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज कुमार सिंह और विशाल साह के रूप में हुई है। दोनों सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
