icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow15 Apr 2025, 10:26 am

Amroha - अमित कुमार आनंद ने बीट व्यवस्था में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए

Amroha, Uttar Pradesh:

 अमरोहा, जिले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बीट प्रणाली की सघन समीक्षा की। सोमवार को थाना गजरौला, आदमपुर, अमरोहा देहात व नौगावां सादात से आए बीट आरक्षियों की बीट बुक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित क्षेत्रों की जानकारी की गहराई से पड़ताल की। इस दौरान SP ने बीट आरक्षियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपनी बीट क्षेत्र में भ्रमण करें और बीट बुक को अद्यतन रखते हुए हर गतिविधि का सही-सही अंकन करें। उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली ही पुलिस की जमीनी पकड़ का आधार है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फाजिल्का रेलवे अंडरब्रिज डिग्गी में गिरा युवक बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

Fazilka, Punjab:फाजिल्का में रेलवे अंडरब्रिज के पास एक युवक को गहरी डिग्गी से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ा। करीब 50 फुट गहरी इस डिग्गी में युवक ढक्कन समेत गिर गया था। घटना का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचित किया। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए फायर ब्रिगेड की सहायता ली और युवक तक पहुंचने के लिए डिग्गी में सीढ़ी उतारी। काफी गहराई में गिरे युवक को इसी रास्ते से बाहर लाया गया। उसकी बाजू पर चोट लगी थी, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद रोहित कटारिया के मुताबिक, युवक रेलवे अंडरब्रिज के आसपास पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह पानी की निकासी के लिए बनाई गई डिग्गी के ऊपर पहुंचा और अचानक उसका ढक्कन समेत नीचे जा गिरा। घटना को देखकर वहां मौजूद यात्री घबरा गए। उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी, ताकि युवक को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी प्रगट सिंह और उनकी टीम ने बचाव कार्य शुरू करवाया। डिग्गी की गहराई को देखते हुए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। युवक को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया गया। सफल बचाव के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जीआरपी प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता थी। उसकी पहचान और घटना की परिस्थितियों के बारे में उपचार के बाद जानकारी जुटाई जाएगी।
0
0
Report

कल्याण बाजारपेठ पुलिस ने 50 गुमे मोबाइल लौटाकर नागरिकों को दिलासा दिया

Kalyan, Maharashtra:कल्याणमध्ये बाजारपेठ पोलिसांची दमदार कामगिरी; गहाळ आणि चोरीला गेलेले जवळपास ५० मोबाईल फोन शोधून काढण्यात यश मिळवले आहे. शोधून काढलेले हे मोबाईल संबंधित नागरिकांना परत सुपूर्द करण्यात आले. पोलिसांच्या या कामगिरीमुळे नागरिकांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. कल्याणचे सहाय्यक पोलीस आयुक्त (एसीपी) अशोक होनमाने आणि बाजारपेठ पोलीस ठाण्याचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक गणेश न्यायदे यांच्या उपस्थितीत मोबाईल फोन संबंधित नागरिकांकडे सुपूर्द करण्यात आले. अनेक दिवसांपासून आपला हरवलेला किंवा चोरीला गेलेला मोबाईल पुन्हा मिळण्याच्या प्रतीक्षेत असलेल्या नागरिकांना मोबाईल परत मिळाल्याने मोठा आनंद झाला. अनेकांसाठी महत्त्वाचा असलेला मोबाईल पुन्हा हातात आल्याने नागरिकांनी समाधान व्यक्त करत बाजारपेठ पोलिसांचे आभार मानले. गहाळ आणि चोरीला गेलेले मोबाईल शोधून ते मूळ मालकांना परत मिळवून देण्याच्या या कामगिरीमुळे बाजारपेठ पोलिसांप्रती नागरिकांनी कृतज्ञता व्यक्त केली.
0
0
Report
Advertisement

फ्री फायर गेम आईडी के नाम पर ठगी,3 गिरफ्तार

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में फ्री फायर गेम की आईडी खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिहार से युवकों को इटावा बुलाकर उनकी गेम आईडी ट्रांसफर करा ली गई और 2 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किए बिना आरोपी फरार हो गए। सिविल लाइन और बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने लायन सफारी रोड स्थित ठंडी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को सफेद रंग की अल्टो कार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ओपेन्द्र भदौरिया, उसके पिता देवेंद्र भदौरिया और अभिराम शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, 12 बोर की एक अधिया बंदूक, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल अल्टो कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गेमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते थे और महंगी गेमिंग आईडी को निशाना बनाते थे। पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें इटावा बुलाया गया और आने-जाने के ट्रेन टिकट तक बुक कराए गए। मामले में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं हथियार बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

लखनऊ शिवा शर्मा मर्डर केस: तीनों सस्पेक्ट फरार, NBWs और इनाम घोषित

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | शिवा शर्मा मर्डर केस | डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) सेंट्रल, विक्रांत वीर कहते हैं, "...तीनों सस्पेक्ट, श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश, घटना के बाद से फरार हैं। हमने उन्हें ट्रैक करने के लिए सर्विलांस यूनिट, SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और अलग-अलग लोकल पुलिस यूनिट्स समेत डेडिकेटेड टीमें बनाईं। उनमें से हर एक के लिए ₹25,000 का इनाम अनाउंस किया गया था। इसके अलावा, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने कोर्ट से तीनों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBWs) हासिल किए। अभी तक, कोई भी सस्पेक्ट पकड़ा नहीं गया है...हम उनके सभी पोटेंशियल ठिकानों पर रेड कर रहे हैं और हमें यकीन है कि वे जल्द ही पकड़े जाएंगे, जिससे केस को खत्म करने में मदद मिलेगी..."
0
0
Report

बागोड़ा के खेड़ा में पानी टंकी गिराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मार्ग रोका

Jalore, Rajasthan:बागोड़ा के खेड़ा में जर्जर पानी की टंकी को गिराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कुछ ग्रामीण टंकी पर चढ़ गए, वहीं ग्रामीणों ने नांदिया-बागोड़ा मार्ग भी रोक दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार हुक्माराम सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी काफी जर्जर हो चुकी है। टंकी से आए दिन पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण लंबे समय से टंकी को गिराने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली से पहले सफाई-रोशनी व्यवस्था पर जोर, यूडी टैक्स ठेके का विरोध

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में यूडी टैक्स वसूली के ठेके का विरोध, दीपावली पर सफाई और रोशनी व्यवस्था पर जोर अलवर। राजगढ़ नगरपालिका मंडल की साधारण सभा की पहली बैठक नगरपालिका सभागार में चेयरमैन रेखा सैनी की अध्यक्षता और वाइस चेयरमैन डॉ. सर्वेश सैनी की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था करने और वार्डों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वहीं, यूडी टैक्स की वसूली के लिए थर्ड पार्टी को ठेका देने के प्रस्ताव का सभी पार्षदों ने विरोध किया। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने और बंदरों को पकड़ने की मांग रखी। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने, शहरी क्षेत्र में शामिल नए वार्डों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग कराने और आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग भी उठाई गई। पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोडर और ऑटो टिपर की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि नगरपालिका को हुडको से स्वीकृत ऋण के संबंध में राज्य सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया जाना है। इस विषय को बैठक में ध्यानाकर्षण बिंदु के रूप में बोर्ड के समक्ष रखा गया। इसके साथ ही नगरपालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यूडी टैक्स का सर्वे कराने और टैक्स वसूली के लिए थर्ड पार्टी को ठेका देने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका पार्षदों ने विरोध किया। बैठक में नगरपालिका की आय बढ़ाने के लिए यूडी टैक्स सर्वे और कलेक्शन, अनुपयोगी सामान की नीलामी तथा होर्डिंग और पोस्टर लगाने के लिए अलग से टेंडर जारी करने से संबंधित प्रस्ताव भी रखे गए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। अस्थायी किरपो पर संचालित दुकानों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में मौजूद पार्षदों ने शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और दीपावली से पहले सफाई एवं रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान नगरपालिका के पार्षदों सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बैलेट पेपर से चुनाव: योगी बोले भाजपा ने शिक्षा-स्वास्थ्य में बड़ा सुधार किया

Noida, Uttar Pradesh:बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित。 समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों का अपमान और शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा सपा की राजनीति का आधार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया, हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज दिया’ परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें, आपका प्रतिनिधि वह बने जिसमें जज्बा और सामर्थ्य हो : मुख्यमंत्री योगी संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की प्रवृत्ति का जवाब बनेगा यह चुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, दुर्घटना पर 40 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक बीमा सुरक्षा अधिवक्ताओं को भी पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, मृत्यु पर परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान 17 अक्टूबर, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों पर पेशेवर गुंडों का दबदबा था और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे इस चुनाव में परिवारवाद और वंशवाद को नकारते हुए योग्य और सक्षम प्रतिनिधि चुनें。 'शिक्षक-स्नातक सम्मेलन' में जनता को किया संबोधित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर लखनऊ में 'शिक्षक-स्नातक सम्मेलन' का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए एवं कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह सम्मेलन लखनऊ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित किया गया था。 कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और दोनों प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुके भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और स्मृति चिह्न के रूप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की गई。 मुख्यमंत्री ने लखनऊ खंड के मतदाता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा की नीतियों पर सवाल उठाए और शिक्षकों, युवाओं तथा अधिवक्ताओं के हित में सरकार की ओर से किए गए कार्यों का उल्लेख किया। ‘समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन’ मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा की व्यवस्था की उपेक्षा, शिक्षकों का अपमान, यहीं से समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीति की थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों में पेशेवर गुंडे हावी हो जाते थे और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उनके अनुसार, शिक्षा और युवा पिछली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की व्यवस्था कमजोर होने का असर केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे समाज, प्रदेश और देश का भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, विद्यालयों की सुविधाओं और युवाओं के अवसरों को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के मुकाबले वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर माफिया के प्रभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' दिया, हमने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' दिया, 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज' दिया।” उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में माफिया जमीनों पर कब्जा कर लेते थे और आम लोगों, शिक्षकों तथा सरकारी संपत्तियों की जमीनों को भी निशाना बनाया जाता था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ने का भी उल्लेख किया。 ‘परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल हटाइए’ मुख्यमंत्री ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और उमेश द्विवेदी के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं को ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए, जो उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सके और जिम्मेदारी के साथ काम करे。 उन्होंने कहा, “आपका प्रतिनिधि वह बनेगा जिसमें जज्बा हो और जिसमें सामर्थ्य हो।” परिवारवाद और वंशवाद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से इसे बढ़ावा देने वाली राजनीति को नकारने का आह्वान किया। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को शिक्षकों और स्नातकों की आवाज उठाने में सक्षम बताया。 बैलेट पेपर से चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा, एमएलसी चुनाव “ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से हो रहा है और परिणाम न्याय के पक्ष में देने का काम आपको करना है।” उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की प्रवृत्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह चुनाव उसका भी जवाब होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से सतर्क रहकर मतदान करने और अति-आत्मविश्वास से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए。 शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और स्ववित्तपोषित संस्थानों सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों तथा उनके परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है。 उन्होंने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों के साथ किसी अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में परिवार को बीमा कवर के माध्यम से 40 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था है। रसोइयों के लिए भी दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर उपलब्ध कराने का उल्लेख किया。 ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, ड्रॉपआउट दर 20 से घटकर तीन प्रतिशत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के लिए काम किया है। बेसिक शिक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान के तहत स्कूलों में बेहतर कक्षाएं, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, बेसिक शिक्षा में ड्रॉपआउट दर 20 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गई है, जबकि सैचुरेशन का स्तर 36 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों, सहायता प्राप्त कॉलेजों और संस्कृत महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है। इन संस्थानों में प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, स्मार्ट क्लास और अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और आश्रम पद्धति के विद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है。 अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य सुरक्षा मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उनके परिवार को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है। पहले यह सहायता डेढ़ लाख रुपये थी और इसका लाभ 60 वर्ष से कम आयु के अधिवक्ताओं के मामलों में मिलता था। सरकार ने आयु सीमा को बढ़ाकर 70 वर्ष तक किया है。 उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों और अधिवक्ताओं सहित विभिन्न वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है。 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और को नियुक्ति की तैयारी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए हैं। चुनाव से पहले एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का दावा करते हुए कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निजी क्षेत्र में निवेश के माध्यम से 65 लाख युवाओं को रोजगार मिलने और प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 24 हजार से अधिक होने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में सुरक्षा और निवेश के बेहतर माहौल से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने स्नातक प्रत्य़ाशी अवनीश सिंह और शिक्षक प्रत्याशी उमेश के पक्ष में वोट की अपील की. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया. 1710ZUP_LKO_CM_TEACHER_R
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के परकोटे में वन-वे विरोध से 400 से अधिक दुकानें बंद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर परकोटे में वन-वे व्यवस्था के विरोध में उतरे व्यापारी, 400 से ज्यादा दुकानें बंद जयपुर के परकोटे में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, पुराना आमेर रोड और हवा महल क्षेत्र के 400 से ज्यादा दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी सड़कों पर उतर आए और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की मांग की। सुभाष चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और महामंत्री महावीर शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारी बड़ी चौपड़ पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सुभाष चौक से हवा महल जाने वाले रास्ते को डायवर्ट करने और वन-वे व्यवस्था लागू करने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने से पहले उनसे राय नहीं ली गई। तीन घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन व्यापारियों ने फिलहाल तीन घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चांदी की टकसाल का फूड पॉइंट भी सूना नजर आया। यहां प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और समोसे की दुकानें बंद रखकर विरोध जताया गया। हवा महल के सामने स्थित कुछ टैक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट दुकानों पर भी ताले लटके रहे। टूरिस्ट गाइड्स भी समर्थन में उतरे व्यापारियों के विरोध को जयपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरा ने कहा कि वन-वे व्यवस्था लागू करने से पहले संबंधित लोगों से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि रास्तों में बदलाव से पर्यटकों और कारोबारियों दोनों को परेशानी हो सकती है। गाइड्स ने भी समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी दी। पुलिस ने व्यवस्था का किया बचाव प्रदर्शन के दौरान एसीपी पीयूष कविया ने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे लागू किया गया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्यटकों की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। व्यापारियों ने ट्रैफिक डीसीपी को ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन व्यापारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top