244221
अमरोहाः हसनपुर में ‘महिला अग्रवाल सभा’ ने मनाई रजत जयंती, कालका देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ माता रानी का किया शृंगार
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर में समाजसेवी संस्था ‘महिला अग्रवाल सभा’ के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष मनाते हुए ‘महिला अग्रवाल सभा’ की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल और पदाधिकारियों ने कालका देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए माता रानी का श्रृंगार किया। संगीता अग्रवाल ने बताया कि ‘महिला अग्रवाल सभा’ के गठन को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी उपलक्ष्य में आज रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी टिकटेक मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सोमेंद्र तोमर पर अनुपूरक बजट हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:विजय लक्ष्मी गौतम मंत्री यूपी टिकटेक सोमेंद्र तोमर मंत्री यूपी टिकटेक अनुपूरक बजट पर दोनों का tt है सदन में विपक्ष के हंगामे पर tt है0
0
Report
सोनभद्र में स्मार्ट इंटरसेप्टर से यातायात नियम कड़ाई से लागू होंगे
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सड़क सुरक्षा और स्मार्ट पुलिसिंग को नई रफ्तार देने के लिए पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क से इन हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखेंगे। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सोनभद्र पुलिस ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्पीड लेजर गन, हाई-रेज़ॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्रेथ एनालाइज़र जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस ये वाहन ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंटबाज़ी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। इनकी तैनाती राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, नगर क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर की जाएगी। साथ ही विशेष यातायात प्रवर्तन और जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को छाता, रेनकोट, हाई पावर टॉर्च, ब्लैक चश्मा और मास्क वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
खीरी में 10 साल की बच्ची के साथ रेप: आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में कक्षा 6 की छात्रा से रेप के मामले में आरोपी दीपू यादव को खीरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दे 2 दिन पहले आरोपी ने 10 साल की छात्रा को गन्ने के खेत में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था।0
0
Report
Advertisement
पटना: कोतवाली क्षेत्र से NSUI CM हाउस मार्च शुरू, पप्पू यादव व विनोद झाकर भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): NSUI CM HOUSE MARCH BEGINS FROM KOTWALI AREA & INDEPENDENT MP PAPPU YADAV AND NSUI NATIONAL PRESIDENT VINOD JHAKAR PARTICIPATE WITH HUNDREDS OF YOUTHS / VISUALS0
0
Report
टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जोर
New Delhi, Delhi:Delhi Government's TB sensitization programme दिल्ली सचिवालय में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर वर्कशॉप का आयोजन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह भी कार्यक्रम में रहे मौजूद। दिल्ली भाजपा के कई विधायक और पार्षदों ने वर्कशॉप में लिया हिस्सा जनप्रतिनिधियों को टीबी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर "टीबी मुक्त भारत" के लक्ष्य को जनभागीदारी से हासिल करने पर जोर सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से अभियान में लाई जाएगी तेजी रेखा गुप्ता सीएम दिल्ली हमारे देश में वो करके दिखाया जो विकसित देश नहीं कर पाये पोलियो की लड़ाई भी हमने ऐसे ही लड़ी अब लड़ाई टीबी से है हमे बचाव और इलाज दोनों पर ध्यान देना है अब जनप्रतिनिधि और अधिकारी की भूमिका अहम है लोगो को जागरूक करना है इसके अलावा भी सरकार अलग-अलग अभियान कर रही है जैसे जगह-जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जा रहे हैं 450 के करीब अभी हो गए हैं और जन्म प्रतिनिधि को खुद ग्राउंड में मौजूद रहना पड़ेगा ताकि जो काम है वह हो सके इसके अलावा हमने एक अनमोल स्कीम की भी शुरुआत की हुई है जिसमें जो न्यूबॉर्न बेबी है उसके टेस्ट किए जाते हैं कि आगे जाकर उनको कहीं कोई ऐसा डिसऑर्डर तो नहीं हो जाएगा जुलाई इलाज हो तो किसी भी अस्पताल में बच्चा पैदा हो पर टेस्ट सरकार एकदम निशुल्क करवा रही है दिल्ली राज्यों को टीबी मुक्त बनाना है जागरूक कैंप लगाने है PM मोदी ने कहा है कि हर व्यक्ति टीबी के मरीज को एडॉप्ट करे ये हमें करना है ताकि मरीज के मन में भाव आए कि वो जरूर ठीक होगा स्वास्थ्य दान भी बहुत महत्वपूर्ण होता है हमे खुद भी एडॉप्ट करना है और लोगों से भी कराना है आज इसीलिए हम सभी यहां जुड़े हैं टीबी हारेगा भारत जीतेगा0
0
Report
बहन के शिकायत पर भाई, भाभी और भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन बहन की रिपोर्ट पर बड़े भाई, भाभी ओर 2 भतीजों पर हत्या का केस दर्ज, सरिए वार कर की थी छोटे भाई की हत्या एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में छोटे भाई की हत्या के बाद आज दूसरे दिन पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सकी। बहन ने अपने ही बड़े भाई, भाभी ओर 2 भतीजों पर हत्या का केस दर्ज करवाया है। जमीनी विवाद के चलते लोहे के सरिए से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना को लेकर अब पुलिस जांच में जुटी है। बॉडी - दोवड़ा थाना एसआई अमृतलाल ने बताया कि पुष्पा पटेल पुत्र प्रेमजी पटेल निवासी आसोला की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया की उसका भाई गोपाल पाटीदार (48) पुत्र हुकाछी पाटीदार निवासी फलोज अपने घर के आगे बैठा हुआ था। गोपाल पाटीदार का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो जाने के बाद से अकेला रहता था। दोपहर के समय उसके बड़े भाई रतनलाल पाटीदार की पत्नी राधा गाली गलौज करते हुए दुकान पर आई। इसी समय रतनलाल ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में आकर लोहे के सरिया से सिर पर हमला कर दिया। जिससे छोटा भाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई रतनलाल पाटीदार मौके से फरार हो गया। दाेवड़ा थाना पुलिस ने शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया था। वही आज मंगलवार को बहन पुष्पा ने अपने ही बड़े भाई रतनलाल पाटीदार, भाभी राधा ओर 2 भतीजों के खिलाफ जमीनी विवाद के चलते हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइट : अमृतलाल, जांच अधिकारी अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
कानपुर: रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी से 1.25 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी से 1.25 करोड़ रुपये की साइबर ठगी निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 2 महीने में 19 बार ट्रांसफर कराए रुपये ठगी की रकम 2,000 से अधिक बैंक खातों में घुमाई गई बैंगलुरु, फरीदाबाद, साहिबाबाद और कर्नाटक के खातों तक पहुंची रकम कोहना थाने में मुकदमा दर्ज, साइबर सेल ने शुरू की गहन जांच डिजिटल ट्रेल के आधार पर ठगों की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
राजस्थान में मानसून फिर तेज, 7–10 अगस्त को भारी से अतिभारी बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने 7 से 10 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र और मानसून ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में बारिश का दौर तेज होगा। विभाग ने बताया कि 6-7 अगस्त से पूर्वी राजस्थान और आसपास नया सर्कुलेशन सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 7 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है। आज जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है, जबकि भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में दौसा के मंडावर में सर्वाधिक 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 2-3 दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी, लेकिन 7 से 9 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में भी फिर से बारिश बढ़ने की संभावना है।0
0
Report
DMK के कार्यकर्ताओं ने मद्रास हाई कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI: DMK WORKERS HOLDS PROTEST OUTSIDE MADRAS HIGH COURT / VISUALS0
0
Report
Advertisement
पंकज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा पंजाब से दिल्ली तक काम पर सवाल
New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली कैबिनेट मिनिस्टर पंकज सिंह ने कहा - अरविंद जी को जब पंजाब में कुछ काम नहीं होता दिल्ली आ जाते हैं और जब दिल्ली में लगता है यहां पर कोई उन्हें पहचान नहीं रहा तो पंजाब भाग जाते हैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता भारत की जनता हो उनको कोई सीरियस नहीं लेता है एक कोई ना कोई बहाना ढूंढ के वह धरना प्रदर्शन करने की कोशिश करते रहते हैं अरविंद जी आपको दिल्ली ने 11 साल दिए अपने दिल्ली के साथ क्या किया यह दिल्ली की जनता आपसे खुद पूछ रही है तो अरविंद जी के विषय के बारे में यही कहूंगा कि ऐसे लोग ना काम करते हैं और दूसरे के अच्छे काम करने पर इनको परेशानी रहती है उनके कहने से चीज सत्य हो जाए ऐसा नहीं होता है सरकार अपना काम कर रही है सरकार को पता है क्या करना है और वह जो कह रहे हैं उनको सिर्फ एक बहाना चाहिए कुछ करने के लिए उन्हें चिंता नहीं है कि पंजाब में क्या हो रहा है सिर्फ चुनाव के विषहांतर को चेंज करने का यह प्रयास है तरीका है पंजाब की स्थिति क्या है दिल्ली की स्थिति क्या थी और हम लोगों को कितनी मेहनत करनी पड़ रही है यह आप देख रहे हैं दिल्ली और पंजाब की जनता आपको समझ चुकी है पंजाब भी आपको इसका सबक देगा0
0
Report
बेगूसराय में करंट से फल विक्रेता की मौत, जांच शुरू
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में करंट लगने से एक फल विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फल मंडी में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चले कि बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी में करंट लगने से एक फल विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक निवासी मोहम्मद केसर के पुत्र मोहम्मद जफर के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि मोहम्मद जफर कई वर्षों से ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी में रहकर फल बेचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह जब आसपास के लोग उसे जगाने पहुंचे तो वह दुकान में मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर के पास बिजली का तार सटा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद जफर रात में खाना खाने के बाद दुकान में ही सो गया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह शराब का सेवन करता था और संभवतः रात में पंखा चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
खूंटी के अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास छह साल बाद भी शुरू नहीं, करोड़ों लागत बर्बाद
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत अल्पसंख्यक बच्चियों को शिक्षा पाने सुलभता के दृष्टिकोण से लक्ष्मीनारायण उच्चतर उच्च विद्यालय में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास 2020 ई में ही बनकर तैयार हो चुका है। और जैसे-जैसे बना ये बालिका छात्रावास छह वर्ष के बाद भी आजतक शुरू नहीं हुआ। जिसका नतीजा यह हुआ कि यह अब जंगलों में तब्दील हो गया है। भवन बंद रहने से परिसर झाड़ियाँ और पेड़ उग आये हैं। करोड़ों की लागत केवल ठीकेदारी की भेंट चढ़ गया है। जी मिडिया जब खबर के लिए गयी तो इसकी जानकारी पदाधिकारियों को लगी । जिसके बाद अब अब इसका क्या उपयोग कब-तक शुरू किया जाएगा इसका कोई ठीकाना नहीं है। लेकिन दूर-दूर से पढ़ाई करने बच्चियां मुरहू प्रखंड आती है। जिन्हें किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है। लेकिन जिस प्रकार भवन जर्जर हो चला है। इसका जिम्मेवार कौन । मुरहू प्रखंड के उपप्रमुख अरुण साबू ने बताया कि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास 2020 ई में कऱोड़ों रुपए की लागत से बना है , और बने हुए छह वर्ष हो गये लेकिन अल्पसंख्यक बालिकाएं इसका लाभ नहीं ले पायी। मुरहू प्रखंड अंतर्गत अनेक गाँवों से छात्राएँ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। कम किराये में सभी सुविधायुक्त मकान नहीं मिलता है। अगर ये छात्रावास खुलता तो इसका लाभ मिलता ।0
0
Report
Advertisement
चंदा मामले में UP सरकार पर FIR, SIT जांच, कई लोग जेल गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, \" जहां तक चंदा वाला सवाल है, यूपी के मुख्यमंत्री ने FIR दर्ज करवा दी है, SIT की जांच हो रही है, गिरफ्तारियां हो रही हैं, लोग जेल गए हैं, अभी तक किसी की बेल नहीं हुई है। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा में, किसी विषय को विपक्ष को उठाना है तो विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष को ये नोटिस देंगे और नियम एवं प्रक्रियाओं के तहत स्पीकर इस पर निर्णय ले सकते हैं... कई अच्छे विधेयक और कानून जो जनता के हित में होते हैं, वो पास न हो, यही विपक्ष चाहता है।\"0
0
Report
नरसिंहपुर के चीचली में दबंग घर घुसकर धमकी, CCTV में कैद भयावह घटना
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के चीचली थाना क्षेत्र में गुंडों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेआम घर में घुसकर लोगों को धमका रहे हैं। पूरा मामला चीचली थाना क्षेत्र के ढाना गांव का है, जहाँ जमीनी विवाद के चलते पूर्व से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बदमाशों ने एक परिवार के घर पहुंचकर जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी यह खौफनाक तस्वीर चीचली थाना क्षेत्र के ढाना गांव की है। घर में लगे CCTV कैमरे में पूरी दबंगई कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोलू मिर्धा समेत आधा दर्जन (6) युवक पीड़ित परिवार के घर के बाहर खड़े होकर खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचा और लिखित आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। बाइट- पीड़ित व्यक्ति0
0
Report
डीआरएम के निर्देश पर सड़क के गड्ढों की मरम्मत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। शहीद चौराहा से चिरैयाकोट बस स्टैंड तक रेलवे मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। सोमवार देर शाम डीआरएम रेलवे मंडल वाराणसी के निर्देश पर मजदूरों द्वारा गिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत कराई गई, जिससे राहगीरों को राहत मिली।0
0
Report
Advertisement
