Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

गेहूं के कट्टों के नीचे दबकर 5 वर्षीय मासूम की मौत परिवार में मचा कोहराम

Feb 12, 2026 09:15:05
Gajraula, Uttar Pradesh
मंडी धनौरा: मोहल्ला सुभाष नगर में खेलते समय राशन गोदाम में घुसे पांच वर्षीय सार्थक की गेहूं के भारी कट्टों के नीचे दबकर मौत हो गई। राशन डीलर गंगादान के परिवार का यह मासूम बच्चों के साथ खेलते-खेलते गोदाम में छिप गया था। इसी दौरान ऊपर रखे कट्टे अचानक उसके ऊपर गिर पड़े और वह करीब दो घंटे तक दबा रहा। देर तक न मिलने पर परिजनों ने तलाश की तो गोदाम में घटना का पता चला। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से अमरोहा रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में चीख-पुकार और मोहल्ले में शोक की लहर है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RZRajnish zee
Feb 12, 2026 10:49:52
Patna, Bihar:वित्तीय कार्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026 2027 के बजट में सम्मिलित अनुदान मांग को लेकर जल संसाधन विभाग के लिए अनुदान मांग की गई जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 7127,35,01,000करोड़ रुपए की अनुदान मांग रखी राहुल शर्मा ने 10 रुपए कटौती प्रस्ताव रखा राहुल कुमार,कमरुल होदा,अख्तरुल ईमान और सतीश कुमार सिंह यादव की ओर से रखा गया है 10 रुपए का कटौती प्रस्ताव आरजेडी के राहुल शर्मा रख रहे हैं अपनी बात कहा नीतीश कुमार की सरकार बनी 2011 में जहानाबाद में सभा हुई घोषणा की गई कि बराज बनना चाहिए लेकिन कोई कार्य योजना नहीं बनी सी में मुख्यमंत्री की घोषणा हुई लेकिन कुछ नहीं किया गया बाढ़ की बात हर साल करते हैं लेकिन निपटने के लिए कुछ नहीं करते सात निश्चय इनका मूल मंत्र बना है लेकिन चार निश्चय भी ठीक से कर लें तो लोगों का कल्याण हो सकता है परियोजनाएं लंबित है सिर्फ हर खेल में पानी की घोषणा कागज पर है कम से कम अधिनियम लाकर किसानों की समस्या दूर करने की पहल करें बिहार सरकार के पदाधिकारी चार्टड प्लेन में घूम रहे है क्या इसकी अहर्ता वे रखते हैं यह भी देखने की जरूरत है बीजेपी के केदार गुप्ता रख रहे हैं अपनी बात कहा सभी लोगों का कल्याण करने वाली सरकार है युवाओं,किसानों,युवाओं और महिलाओं को शसक्त करने वाली सरकार है सड़क,पुल पुलिया बना है बदलाव साफ साफ दिख रहा है पहले के सरकार के न स्वास्थ्य,न विधि व्यवस्था न शिक्षा,विद्यालय कुछ नहीं था लूट अपहरण था सिर्फ,अब वातावरण बदला है अब न्याय के साथ विकास हो रहा है विधानसभा में जल संसाधन मंत्री ने 2026-2027 का बजट अनुदान मांग पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बजट अनुदान मांग पर बहस के लिए पार्टियों का समय आबंटित किया गया बीजेपी 66 मिनट जेडीयू 63 मिनट राजद 18 मिनट एलजेपी आर 14 मिनट कांग्रेस 4 मिनट AIMIM 4 मिनट RLM 3 मिनट CPI ML 1 मिनट CPI 1 मिनट BSP 1 मिनट पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2025 2026 के बजट में अनुदान मांगों पर हुए वाद विवाद पर चर्चा के बाद अब सरकार का उत्तर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ सदस्य ने आलोचना की लेकिन उन्हें किसी काम में अच्छाई दिखती ही नहीं है हम उनकी मजबूरी समझते हैं इसी विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा करते थे जब हमारे साथ सरकार में थे मूल रूप से जल संसाधन विभाग की नीतियां और कार्यक्रम है उसके अनुसार काम हो रहा है सदस्य संदीप सौरभ ने चर्चा की कदवन जलाशय की लेजी इसको मोडिफाई किया गया 7.75 मिलियन एकड़ फीट पानी मिलना था डूब क्षेत्र इसका कुछ झारखंड में भी मिलता है अनापत्ति मांगने पर झारखंड ने मना कर दिया बंटवारे के बाद 2000 से यह मामला अटका हुआ था,बिहार सरकार ने इसपर मुस्तैदी से अपनी बार रखी ईस्टर्न जोन की बैठक में जिसमें अमित शाह की उपस्थिति थे स्थिति साफ हो गई 7.75 एमएएफ में अब 2 एमएएफ़ पानी झारखंड को और 5.75 बिहार के हिस्से यह तय हो गया सीमांचल के चारों जिलों में कोसी मेची लिंक से दो लाख हेक्टर अतिरिक्त सिंचाई होगी वर्षों से ऐसे प्रस्ताव पर सरकार काम कर रही है कोसी मेची बेहद महत्वपूर्ण है इसकी स्वीकृति भी हो गई और काम भी शुरू हो गया नेपाल की तराई से बंगाल तक करीब 18 नदी आकर महानदा में मिलती है बाढ़ की चर्चा करने से पहले यहां की भौगोलिक स्थिति जरूर समझनी चाहिए हमारा भूगोल ऐसा है कि नेपाल या दूसरे जगहों पर वर्षा होने पर पानी बिहार में ही आता है नेपाल को दोष नहीं देते हैं लेकिन एक मात्र दोष है कि स्थाई व्यवस्था हाई डैम में सहयोग नहीं कर पा रही है नेपाल नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता भी इसकी वजह है नेपाल क्षेत्र में काम करने को लेकर भी कई तरीके अपनाने पड़ते हैं हमलोग जहां कर सख्त हैं वहां काम किया जा रहा है विपक्ष ने कटौती प्रस्ताव वापस नहीं लिया ध्वनिमत से प्रस्ताव स्वीकृत हुआ 53.53 क्षमता के विरुद्ध 43 लाख सेलिटेशन क्षमता उपलब्धि हासिल कर ली गई है बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 12, 2026 10:49:31
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:आगजनी की घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही को लेकर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में फायर एंड सेफ्टी विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके दौरान मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्सों, मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने और आग पर काबू पाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर एंड सेफ्टी विभाग से पहुंचे विशेषज्ञ कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग की विधि का लाइव डेमो देकर समझाया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक का इस्तेमाल करना जरूरी है। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने की स्थिति में किस प्रकार बिना अफरा-तफरी के आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। डेमो के दौरान कर्मियों ने स्टाफ को स्वयं अग्निशमन यंत्र चलाकर अभ्यास कराया, ताकि आपातकालीन स्थिति में वे आत्मविश्वास के साथ त्वरित कार्रवाई कर सकें। प्रशिक्षण में आग के विभिन्न प्रकारों और उनके अनुसार सही उपकरण के चयन की जानकारी भी दी गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रकाश कूटे ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी की जानकारी और तैयारी बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से स्टाफ की जागरूकता बढ़ती है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सकता है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 12, 2026 10:49:02
Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा- मसूदा , ब्यावर संभाग प्रभारी :- अभिजीत दवे जिला संवाददाता शैलेश शर्मा स्थानीय संवाददाता- अशोक बाबेल 12/02/26 #beawar #बिजयनगर बिजयनगर न्यायालय परिसर में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश बिजयनगर ( ब्यावर ) न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण ने आज गुरुवार को सरकार के खिलाफ विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी कर अपनी मांग पूरी नहीं होने पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ता रामनिवास जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से बिजयनगर न्यायालय को एडीजे अपर जिला व सत्र न्यायालय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा कई बार सरकार को ज्ञापन दे कर मांग की गई व प्रदर्शन किया गया और इस बार भी अधिवक्ता संघ द्वारा मंत्री से लेकर विधायक तक अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस बार भी बजट में हमारी उम्मीदों के विपरीत बजट आया और बिजयनगर न्यायालय को अपर जिला व सत्र न्यायालय की घोषणा बजट में नहीं की गई है जिसे से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महेश पंड्या, रामनिवास जाट, योगेश शर्मा, सुनील खत्री, यदुपतित्रिपाठी, बालवीर साहू, दीपक नवाल, धीरज खेतावत, श्वेता भंडारी , सहित आदि कई अधिवक्ता मौजूद थे
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 12, 2026 10:48:16
Noida, Uttar Pradesh:KNP HIT N RUN CASE RX 1530
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 12, 2026 10:48:09
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:भूमकाल स्मृति दिवस की रैली में माओवादी लीडर माड़वी हिड़मा को महिमा मंडित करने वाला गाना बजाए जाने के मामले में सर्व आदिवासी समाज ने अपना पल्ला झाड़ लिया है, सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बयान देते हुए कहा है कि रैली में माओवादी लीडर से जुड़े गाना बजाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी बल्कि आदिवासी समाज से जुड़े गानों को इंटरनेट के माध्यम से बजाया जा रहा था तभी इस दौरान यह गाना भी बज गया, घटना के दो दिन बाद सर्व आदिवासी समाज ने पूरे मामले से यू टर्न ले लिया है, समाज का कहना है कि फ्लो में गलती से यह गाना बजा और समाज इसके लिए दुखी है इसके साथ ही सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने नक्सल उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया और कहा इस पूरे मामले में समाज किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता है। बता दें कि सर्व आदिवासी समाज ओबीसी महासभा एवं सर्व मूल निवासी समाज के तत्वाधान में 10 फरवरी को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज मैदान में भूमकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम के बाद शहर में समाज के द्वारा रैली भी निकाली गई थी इस रैली में ही दुर्दांत नक्सली माड़वी हिड़मा की मौत का महिमा मंडन करने वाला गाना बजाया गया था ।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 12, 2026 10:47:18
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के सरपंच लालबाबू सहनी की बेरहमी से पिटाई का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. सरपंच ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राष्ट्रीय व state मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें पियर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये गए हैं और कार्रवाई की मांग की गई है. याचिका के अनुसार विगत 6 फरवरी को पियर थाना के पुलिसकर्मी गाँव के चौक पर अवैध पैसा वसूली कर रहे थे. सरपंच जब वहाँ पहुँचे और मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो वहाँ मौजूद पुलिसकर्मी उनके साथ मारपीट करने लगे और उन्हें नजरबंद कर दिया गया. इसके बाद कई पुलिसकर्मियों व अधिकारियों द्वारा उन्हें बेरहमी से मारा-पीटा गया. पुलिस अधिकारी रजनीकांत ने उन्हें विशेष रूप से मार पीटकर हाथ-पैर तोड़ देने का दावा किया गया, जबकि उनकी भाभी की भी हाथ तोड़ दिए गए. पीड़ित के अनुसार अखिलेश कुमार, कमलेश्वर नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र त्यागी, कुंदन कुमार, प्रिन्स कुमार समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी ने कड़ी़ मारपीट की और कई बार बेहोश कर दिया गया. महिलाओं और बच्चों के साथ भी अत्याचार की बातें भी दवे बताई गईं.घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सरपंच को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनका इलाज़ जारी है. खबर के अनुसार पुलिस ने आम नागरिकों को निशाना बनाकर तीन-चार राउंड फायरिंग भी की थी. घटना के बाद पियर थाना पुलिस ने सरपंच सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आयोग में मामले की पैरवी कर रहे मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने इसे मानवाधिकार का घोर उल्लंघन और जघन्य अपराध करार दिया है, साथ ही उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जाँच की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 12, 2026 10:46:27
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के पछावा माताजी मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, ग्राम समितियों की मजबूती तथा किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों ने देश के भंडार भर दिए हैं, लेकिन उन्हें अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से आधुनिक खेती कर अधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, परंतु उचित मूल्य के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय किसान संघ की माँग है कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए। प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने ग्राम समितियों की नियमित बैठक एवं सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि यदि गांव स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम समिति के माध्यम से होगा, तो किसान अधिक संख्या में संगठन से जुड़ेंगे और संगठन अधिक मजबूत होगा। बैठक में राजस्थान प्रदेश राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर एवं संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने भी संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक के अंत में किसानों ने संकल्प लिया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और किसानों के अधिकारों एवं लाभकारी मूल्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Feb 12, 2026 10:46:11
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में बांदे थाना क्षेत्र के गाँव पीवी 104 का मामला है जहां सुजीत मंडल के घर के बगल में शादी समारोह आयोजित था। शादी में शामिल होने पहुंचे सुजीत का खाना परोसने के दौरान चिकन बांटने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि बाद में दबंग युवक सुजीत के घर में घुस गए, पिता के साथ मारपीट, घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी गई। सुजीत मानसिक रूप से टूट गया। अगली सुबह सुजीत ने खेत में पड़े कीटनाशक का सेवन कर लिया। घर आकर उसने कहा “मैं जहर खा लिया हूं… अब कोई विवाद नहीं होगा…”. कुछ देर में वह अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सुजीत तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र बेटा था। घटना के बाद परिजनों ने बांदे थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी। सवाल उठ रहे हैं कि पीड़ित परिवार की आवाज पुलिस तक नहीं पहुँच रही...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top