227801
मकान के ऊपर पेड़ गिरने से दो मकान व घर गृहस्थी व बाइक हुई क्षतिग्रस्त
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी में कल देर शाम से शुरू हुई रूक-रूक कर बारिश के चलते सैकड़ों साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा। पीपल का पेड़ गिरने से दो मकान चपेट में आया, मकान के ऊपर पेड़ गिरने से दो मकान व घर गृहस्थी व बाइक क्षतिग्रस्त हुई। बाल-बाल बचे लोग, सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व स्थानीय पुलिस ने पेड़ को हटवाया, रामगंज थाना क्षेत्र के मंगरा गांव का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करोड़ों की घोषणा, एक करोड़ का इंतजार... सिकंदरा राव अंबेडकर पार्क का कब बदलेगा हाल?
Piluwa, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -सरकार द्वारा अंबेडकर पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा किए जाने के बावजूद जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क का कार्य शुरू न होने से अंबेडकर पार्क विकास समिति में रोष व्याप्त है। रविवार को पार्क परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अंबेडकर पार्कों के विकास के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन सिकंदराराऊ स्थित अंबेडकर पार्क में अब तक कोई विकास कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्क की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। पार्क में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है तथा सौंदर्यीकरण कार्य न होने से स्थानीय लोगों और डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों में निराशा है। समिति ने मांग की कि घोषित धनराशि का उपयोग करते हुए पार्क में जल्द विकास कार्य शुरू कराया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।प्रेस वार्ता में डॉ. अमर सिंह पूर्व सभासद एवं मंत्री प्रबंधक, अनिल कुमार भारती पूर्व सभासद व्यवस्थापक, नरेश भारती, समाज प्रिय रतन एडवोकेट, निखिल स्वामी पवन, मटरू माल पूर्व सभासद, मुरारी लाल पूर्व सभासद, सुरेंद्र नौटियाल, राकेश कुमार सोनी, सत्यवीर सिंह पूर्व उपनिरीक्षक, जन प्रिया गौतम एडवोकेट, मुनेश नारायण, पदम सिंह, चंद्रपाल पुष्कर, भंते धंभवीर सिंह, कुलदीप रन और महेंद्र सिंह लाइट वाले सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
JDU का नाम बदलकर जनता दल नीतीश: बिहार राजनीति में बहस तेज
Patna, Bihar:बिहार के राजनीतिक गलियारों में JDU का नाम बदलकर जनता दल नीतीश JDN करने की मांग तेज हो गई है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के इस प्रस्ताव को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिल गया है. लेकिन आरजेडी ने जेडीयू के इस प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा कि जेडीयू को भाजपा के तर्ज पर ले जाया जा रहा है और नीतीश कुमार के समाजवादी मूल्य का संहार किया जा रहा है. दरअसल, जनता दल युनाइटेड के नाम में बदलाव की चर्चा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के एक बयान के बाद शुरू हुई. तीन दिन पहले खगड़िया में आयोजित फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में संजय झा ने पार्टी की पहचान और नीतीश कुमार के बीच गहरे संबंध की बात कही और उन्होंने पार्टी के नाम को सीधे नीतीश कुमार के नाम से जोड़ने के सुझाव दिए . उसके बाद पार्टी के तमाम बड़े नेतासों ने इस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया .पार्टी के सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार के साथ पार्टी के विधान पार्षद संजय गांधी ने कहा कि इस सुझाव को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं है. उनके मुताबिक यह JDU के हर कार्यकर्ता के मन की बात है. जेडीयू के नाम बदलने के प्रस्ताव को सिर्फ नए नेताओं का समर्थन नहीं मिल रहा है. बल्कि समता पार्टी के समय से JDU से जुड़े रहे कई वरिष्ठ नेता भी इसके पक्ष में नजर आ रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्त्ता तो यहाँ तक कहते हैं कि इससे बेहतर दूसरा प्रस्ताव नहीं हो सकता. इन बयानों के बाद माना जा रहा है कि पार्टी की 18 सितम्बर की पटना में बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव आ सकता है और इस बैठक में मुहर लगने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसको लेकर सहमति बनाने की कोशिश हो सकती है. अब आपको बताते हैं की इस प्रस्ताव के पीछे सबसे बड़ा सवाल पार्टी की आगे की पहचान को लेकर मंथन है. बिहार में JDU की पहचान लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ जुड़ी रही है. ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच यह सोच है की नितीश कुमार के समर्थको को आगे भी पार्टी से जोड़े रखने के लिए नीतीश कुमार के नाम को मजबूती से पार्टी के नाम से जोड़ दिया जाए. यही कारण है की जनता दल यूनाइटेड की जगह अब जनता दल नीतीश नाम रखने का प्रस्ताव केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे पार्टी की राजनीतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है. आपको बता दें कि जनता दल यूनाइटेड का गठन 2003 में हुआ था. उस समय शरद यादव के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड और समता पार्टी का विलय हुआ था. शरद यादव 2016 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. नीतीश कुमार को पार्टी का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा. 2016 में नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 2017 में शरद यादव पार्टी से अलग हो गए. नीतीश कुमार ने 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. इसके बाद आरसीपी सिंह को पार्टी की कमान मिली. बाद में केंद्र में मंत्री बनने को लेकर हुए विवाद के बीच ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. 2023 में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. इस तरह पिछले दो दशक में JDU की कमान कई नेताओं के हाथों से गुजरी, लेकिन नीतीश कुमार पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बने रहे. कई साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद अप्रैल 2026 में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया और राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसके बावजूद पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका बनी हुई है. उनके बेटे निशांत कुमार अब बिहार की नई बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं. इसी बदलाव के बीच JDU की राजनीतिक विरासत और आगे की पहचान को लेकर भी चर्चा तेज है. हालाँकि जेडीयू का नाम बदलने को लेकर आरजेडी ने कहा की यह नितीश कुमार के समाजवादी मूल्यों की राजनीतिक हत्या बीजेपी के इशारे पर करने की तैयारी है.0
0
Report
छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव, मोहन नगर राजा की झांकी में महाभारत गाथा
Chhindwara, Madhya Pradesh:गणेश जी का विसर्जन क्यूं होता है मोहन नगर के राजा में दर्शायी जाएगी झाकी . श्रद्धालु जानेगे विसर्जन की गाथा छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम आज से शुरू हो गई है लोगों में काफी उत्साह है और अपनी मनोकामना लेकर श्रद्धालु हर पंडाल ने पहुंचेंगे .सुबह 4 बजे तक सभी पंडालों में गणेश जी का आगमन आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ हुआ वही जी मीडिया की टीम मोहन नगर के राजा के सेट पर पहुंची और समिति और सदस्यों से बात की इस बार की झांकी के बारे में तो उन्होंने बताया कि इस बार भगवान गणेश जी महाभारत की गाथा सुनायेंगे और वेद व्यास जी उस गाथा को लिखते हुए नजर आएंगे उसके बाद जब महाभारत की कथा सुनाते हुए जब गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ जाता है तो उनका विसर्जन किया जाता है ये झांकी मोहन नगर के राजा में नजर आएगी वही कुछ श्रद्धालु भी मौजूद थे जिन्होंने बताया कि हर साल वो अपने घर ने भी गणेश जी की स्थापना करते है सुबह शाम आरती करते है और सभी सुख समृद्धि के लिए कामना करते है लगभग 20 सालों से समिति के द्वारा मोहन नगर में मोहन नगर का राजा को विराजमान किया जाता है और बड़ी मात्रा में श्रद्धालु यहाँ पहुंचते है भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए0
0
Report
Advertisement
आया नगर गांव में जिम ट्रेनर पर गोलीबारी, एक की मौत
New Delhi, Delhi:आया नगर गांव सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे गोलियों की आवाज से आया नगर गांव गूंजा फतेहपुर बेरी थाना इलाके के आया नगर गांव में जिम ट्रेनर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 20 से अधिक राउंड फायरिंग दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी मौके पर जानकारी के अनुसार फायरिंग में एक की मौत इलाके में शांति बहाल के लिए दिल्ली पुलिस ने SSB जवानों को आया नगर गांव में किया तैनात आपसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला आया नगर गांव में कुछ महीने पहले भी हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग0
0
Report
मुरादाबाद में आरएच इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में भीषण आग, 10 फायर टेंडर तैनात
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद-ब्रेकिंग आरएच इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में लगी भीषण आग 10 फायर टेंडर मौके पर मौजूद थानां कटघर क्षेत्र स्थित काशीपुर तिराहे पर एक घण्टे से लगी हुई है भीषण आग सिलेंडर फटने से लोगो मे दहसत0
0
Report
हत्या के बाद परिवार CM से मिले, न्याय और सुरक्षा की मांग तेज
Patna, Bihar:मृतक वैद्यनाथ महतो के परिवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात。 सीतामढ़ी डुमरा प्रखंड के केथरिया गाँव के जिला परिषद प्रतिनिधि वैद्यनाथ महतो की बीते दीन गोली मार कर अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मृतक के परिजनों ने मुलाकात की。 परिजनों ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई。 वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और अपराधियों को जल्द पड़कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने की आश्वासन दी。0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा में ABVP का नेशनल हाईवे चक्का जाम, किराया बढ़ोतरी पर हंगामा
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा से जिले के तानोडिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेशनल हाईवे कर चक्काजाम कर दिया। ABVP का आरोप है कि बस में सवार होकर आने जाने वाले छात्रों से अधिक किराया वसूली की जा रही है। अधिक किराया वसूली छात्रों की शिक्षा में बाधा बन रही है.0
0
Report
मधुमक्खी डंक से किसान की मौत: खेत में दहशत, परिवार में गम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। बेटी के सिर से पति का साया उठ चुका था, इसलिए पिता माखन वर्मा अक्सर बेटी के घर खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाने पहुंचते थे। लेकिन रविवार को बेटी और नातिन के साथ खेत में काम करने पहुंचे माखन की जिंदगी का यह आखिरी दिन साबित हुआ। मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले के बाद जान बचाने भागे माखन का शव कुछ देर बाद धान के खेत में पानी के भीतर मिला। घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघेडबरी की है। ग्राम भनपुरी, राजनांदगांव निवासी माखन वर्मा अपनी बेटी बोधंतिन वर्मा के यहां खेती के काम में सहयोग करने आए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे माखन, बेटी और नातिन धान के खेत में खाद का छिडकाव कर रहे थे। इसी दौरान पास के खेत में नीम के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकल आईं और तीनों पर हमला कर दिया। डंक से बचने के लिए तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। बोधंतिन और उनकी बेटी किसी तरह घायल हालत में गांव पहुंच गईं, लेकिन माखन नजर नहीं आए। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच सहित ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद माखन धान की फसल के बीच पानी में डूबे मिले। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा। यहाँ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। माखन की मौत मधुमक्खियों के डंक, पानी में डूबने या किसी अन्य वजह से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।0
0
Report
सादुलशहर नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों ने भारी जीत, भाजपा- कांग्रेस बंटे
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर- सादुलशहर नगरपालिका चुनाव में बड़ा उलटफेर, 25 में से 22 वार्डों में निर्दलीयों की जीत, भाजपा को 2 और कांग्रेस को मिली 1 सीट, भाजपा के बागी प्रदीप खीचड़ गुट ने दिखाया सियासी दम, भाजपा के बागी प्रदीप खीचड़ बोले- प्रदेश नेतृत्व का फोन आया, कल जयपुर बुलाया,कहा- भाजपा का बोर्ड बनाएंगे, निर्दलीयों के समर्थन से बनेगा भाजपा का बोर्ड बाईट प्रदीप खीचड़ भाजपा नेता0
0
Report
Advertisement
लखनऊ विश्वविद्यालय गेट-1 पर सुरक्षा कर्मियों का धरना: 40 निकाले जाने के आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी और छात्र संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि हिंद सिक्योरिटी फोर्स कंपनी के जरिए यहाँ पर पिछले 8 से 10 सालों से सुरक्षा कर्मी की नौकरी कर रहे हैं अचानक से बिना कोई कारण बताए लगभग 40 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इनका आरोप है कि ₹40000 नौकरी के नाम पर घूस मांगी गई, हमारी सैलरी 10 से ₹12000 है, ऐसे में इतने पैसे दे पाना मुमकिन नहीं। इसीलिए पुराने लोगों को निकाल कर नए लोगों से घूस लेकर उन्हें नौकरी दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से समर्थन की उम्मीद है, नहीं तो ऐसे ही प्रदर्शन चलता रहेगा। हम लोगों को जाति सूचक गालियां भी दी गई और झूठे आरोप लगाकर निकाल दिया गया।0
0
Report
बलरामपुर गैसड़ी में तेंदुए का आतंक: 27 सेकंड के वीडियो में खेत तक पहुंचा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में तेंदुए का आतंक: गैसड़ी के दो रेंज में दहशत, 27 सेकंड के वीडियो में गन्ने के खेत में जाता दिखा तेंदुआ बलरामपुर के गैसड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जनकपुर और रामपुर रेंज के अलग-अलग इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच तेंदुए का करीब 27 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साफ दिखाई दे रहा है और कुछ ही देर में गन्ने के खेत में जाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जनकपुर रेंज के हलौरा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8 बजे खेत की जुताई कर रहे किसान के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किसान ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब 15 दिनों में तेंदुए ने तीन बकरियों पर हमला किया, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। वहीं रामपुर रेंज के डालपुर-जमधरा मार्ग पर बरूनी नाले के पास भी झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में इसके बाद से डर बना हुआ है। ग्रामीण खेतों और सुनसान रास्तों पर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है। विभाग की ओर से लोगों को शाम के बाद अकेले बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील کی गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।0
0
Report
जातिगत जनगणना में ओबीसी अलग कॉलम जोड़ने की मांग तेज़, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जातिगत जनगणना में ओबीसी का कॉलम जोड़ने की माँग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा, 2027 की जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ने की उठाई मांग, पिछड़ी जातियों की संख्या दर्ज कर उनके वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग, हर जाति को अलग कोड देने और जातिगत आँकड़ों के आधार पर योजनाएं बनाने की मांग, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
Advertisement
संभल के माई हुसैनपुर में लाठी-डंडे से मारपीट, पांच घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के माई हुसैनपुर गांव में मामुली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से भिड़ गए और महिलाएं भी एक-दूसरे पर लाठी चला गईं, साथ ही ईंट-पत्थर भी बरसे। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबंगई का आरोप लगाया। Junavai थाना क्षेत्र के माई हुसैनपुर गांव का मामला।0
0
Report
रामविचार नेताम के गणेश चतुर्थी संदेश पर कांग्रेस पर आरोप: राजनीतिकरण और सहयोग के आह्वान
Begun, Rajasthan:रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.. कांग्रेस ने लगाया सेवा संकल्प अभियान को राजनीतिकरण करने का आरोप.. छात्रों से दिया जलवाने को लेकर कांग्रेस का निशाना..मामले में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- छात्रों से दिया नहीं जलवाया जा रहा है.. इसमें छात्र हैं आम जनता है शिक्षक हैं कर्मचारी हैं.. सभी से आग्रह इस पुनीत काम में सभी सहभागी बने.. बिना उनके यह अभियान सफल नहीं होगा.. कांग्रेस कुछ ना कुछ राग लापति रहती है.. कल से अंबिकापुर में शुरू होगी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग मामले पर कहा- कुछ ना कुछ कांग्रेस करती रहती है,कांग्रेस में आपस में गुटबाजी है.. इनमे जूतम पैजार मची रहती है सबको मालूम है.. देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नीचे धकेल दिया है.. अब ऊपर आना बहुत मुश्किल है इसलिए कुछ ना कुछ अभियान चलाते रहते हैं.. गोवंशों के लिए सुरक्षित स्थान को लेकर मंत्री नेताम ने कहा- जहां कहीं भी हाईवे के किनारे इस तरीके की स्थिति निर्मित होती है.. सभी से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने क्षेत्र में उन्हें आश्रय दे.. भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी को पेपर लीक मामले में ED द्वारा रिमांड लिए जाने पर कहा- निष्पक्ष रूप से ED अपनी जांच कर रही है.. जो तथ्य मिले उस पर कार्रवाई की जा रही है... कांग्रेस के हर वादे को भाजपा ने बताया झूठा मामले में कहा- कांग्रेस ने जो जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए.. तमाम योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई.. जल्दी कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री नेताम ने साधा निशाना इसके पहले भी एक से एक सुरमा भी आते रहे.. एक और सुरमा आ रहा है उस से कोई फर्क नहीं पड़ता है.. बाइट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री0
0
Report
सीएम योगी के बाइट पैकेज को लेकर नई बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी की बाइट पैकेज के लिए0
0
Report
Advertisement
