227405
अमेठी में तीन तलाक का मामला, पत्नी ने रिकॉर्डिंग से किया पुलिस में शिकायत
Amethi, Uttar Pradesh:जामों थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। गुजरात में बैठा पति अपनी पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक दे रहा था जिसकी रिकॉर्डिंग पत्नी ने ले ली। इसके बाद पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के कालाकाजी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या, भाई घायल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पॉश कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक का भाई घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत और एक घायल है. मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है. परिवार का आरोप है कि उनकी पिटाई कर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मृतक की बहन के अनुसार कुछ लोग प्रॉपर्टी विवाद के हिसाब से उसे मारने की योजना बना रहे थे और दुर्घटना के समय अन्य लोग भी मौजूद थे. वे आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं. मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौजूद है और जांच जारी है.0
0
Report
रतलाम के नामली क्षेत्र में पल्दुना फांटे पर तेज कार दुर्घटना, पांच घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के नामली क्षेत्र में पल्दुना फांटे पर बीती रात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार अचानक नियंत्रण खोकर पलटती नजर आ रही है। इसके बाद कार फोरलेन के डिवाइडर के बीच जा गिरी और टक्कर के साथ ही आग का गुबार भी उठता दिखाई दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद वहा मौजूद नामली और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कार में सवार पांचों लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाल लिया। सभी कार सवार सुरक्षित बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग पीथमपुर से सांवरिया जी दर्शन के लिए जा रहे थे।0
0
Report
राहुल गांधी के मानसिक संतुलन पर सवाल, मोदी की मां पर कांग्रेस घिरी
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya 27m कांग्रेस के स्थायी नेता श्री राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ‘अस्थायी’ हो चुका है। सत्ता वियोग में बेचैन राहुल जी न केवल यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान करते हैं, बल्कि उनकी मां को भी नहीं बख़्शते हैं। मंच की गरिमा का ख़्याल तो कब से राहुल जी ने ताक पर रख दिया है। इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मां को निशाना बना दिया। हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शगल बन चुका है। उनके इस कुकृत्य का चुनाव में जनता बार-बार जवाब देती है, लेकिन गांधी परिवार की अकड़ कम नहीं होती। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि हर एक मां का अपमान है।0
0
Report
Advertisement
संभल में परमेश्वर लाल सैनी के पिता डूंगर मल का निधन, मुखाग्नि दी गई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बीजेपी के वरिष्ठ नेता/पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी के पिता डूंगर मल का 98 वर्ष की आयु में निधन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के संस्थापक सदस्य थे स्व. डूंगर मल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिवंगत डूंगर मल की शवयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग। चन्दौसी में सीता आश्रम स्थिति मोक्षधाम में बीजेपी नेता परमेश्वर लाल सेनी ने दिवंगत पिता को दी मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार।0
0
Report
केवई नदी में 15 वर्षीय अभिषेक पाटस्कर डूबे, तलाश जारी
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर केवई नदी में 15 वर्षीय किशोर डूबा करीब 12 घंटे खोजबीन करने के बाद kishore का शव river से बरामद अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के केवई नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय अभिषेक पाटस्कर शाम से डूब गया था बताया जा रहा है कि अभिषेक शाम करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ केवई नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी मे चला गया दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी。 सूचना मिलते ही स्थानीय गौतखोर और नगरपालिका की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद केवई नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी गई ।पुलिस अभिषेक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर की । प्रारंभिक तौर पर नदी में डूबने की आशंका जताई गई और पानी मे खोजबीन शुरू की गई और आज सुबह किशोर का शव नदी से मिला फिलहाल किशोर की मौत से कोतमा नगर मे शोक का माहौल है0
0
Report
भोपाल JK रोड पर देर रात पति ने पत्नी को देखकर हंगामा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में देर रात सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात जेके रोड पर जमकर हुआ बवाल पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ देखने पर पति ने किया जमकर हंगामा स्कूटी में की जमकर तोड़फोड़0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा-निहाल मिश्रा देवघर में परेड के साथ रंगदारी केस
Deoghar, Jharkhand:जमशेदपूर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराई परेड नगर थाना क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा और निहाल मिश्रा को पुलिस देवघर लेकर पहुंची। शनिवार को पुलिस ने दोनों को लक्ष्मी चरण द्वारी रोड, शिवगंगा और आसपास के इलाकों में ले जाकर परेड कराई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान हथियार की बरामदगी को लेकर भी पूछताछ की गई। मामाले में दुकानदारों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर कारोबारियों को गोली मारने की धमकी दी गई। एक मामले में यूपीआई के माध्यम से 5103 रुपये जबरन ट्रांसफर कराने और 3500 रुपये नकद लेने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में गौरव झा, निहाल मिश्रा के अलावा राहुल शर्मा और विक्रम कुमार को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर गौरव झा और निहाल मिश्रा को हिरासत में लिया था। दोनों को शनिवार सुबह देवघर लाया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की तलाश में पूछताछ जारी है।0
0
Report
डल झील पर पारंपरिक शिकारा सवारी के साथ पर्यटक सुबह के मौसम का आनंद
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (JAMMU AND KASHMIR): TOURISTS ENJOY MORNING WEATHER AND TRADITIONAL SHIKARA RIDES AT DAL LAKE0
0
Report
राजस्थान एसआई भर्ती 2021 परीक्षा सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच केंद्रों पर पुनः आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): RAJASTHAN SI RECRUITMENT EXAM 2021 RE-CONDUCTED AT EXAMINATION CENTRES AMID SECURITY ARRANGEMENTS / VISUALS/REAX0
0
Report
Advertisement
दातागंज में बिना डिग्री प्रसव केंद्रों का पर्दाफाश, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं— बदायूं में बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे अवैध प्रसव केंद्र, जिम्मेदार मौन बदायूं के दातागंज में कथित अवैध प्रसव केंद्र का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कम्प दातागंज कस्बे में बिना वैध डिग्री/पंजीकरण के महिलाओं की डिलीवरी कराए जाने का मामला सामने आया। कस्बे की एक बिल्डिंग में रेणु नाम की महिला पर बिना डिग्री प्रसव कराने का आरोप। सूचना मिलते ही दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रिदेश भसीन स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एक महिला प्रसव किया हुआ हुई मिली, जिसके बाद जच्चा-बच्चा को दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बिल्डिंग पर किसी अस्पताल या प्रसव केंद्र का बोर्ड नहीं मिला, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए। चिकित्साक अधिकारी ने पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला को पुलिस के सुपुर्द किया और बिल्डिंग स्वामी व संबंधित महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर। दातागंज क्षेत्र में ऐसे कथित अवैध प्रसव केंद्रों के संचालन को लेकर भी सवाल—क्या स्वास्थ्य विभाग करेगा व्यापक जांच?0
0
Report
देवघर में मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर पर दीप प्रज्वलित
Deoghar, Jharkhand:देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिवस के अवसर पर देवघर में भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दीप प्रज्वलित कर उनके राजनीतिक योगदान को याद किया। रोहिणी रेलवे बाईपास के समीप आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक सफर और देश के विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया। डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी और इसके बाद लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन को लेकर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने देशभर में दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करने का संकल्प लिया है। सांसद ने देवघर-रोहिणी रेलवे बाईपास को भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहले सड़क बाईपास की चर्चा होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री और भारतीय रेलवे के विजन से अब रेल बाईपास भी धरातल पर आया है। इससे जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि देवघर और बैद्यनाथ धाम स्टेशन से आसनसोल और हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को अब सीधे मार्ग मिल सकेगा। इससे इंजन रिवर्सल में लगने वाले अतिरिक्त समय की बचत होगी और रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी。0
0
Report
झारखंड में यूपीआई MDR नियम पर बयानबाजी, 50 हजार रुपये लिमिट की मांग
Ranchi, Jharkhand:यूपीआई पर एमडीआर को लेकर झारखंड में भी बयानबाजी जारी है, झारखंड चेंबर इसको वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रहा वहीं पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स इसकी लिमिट को कम से कम 50 हजार करने की मांग कर रहा है। वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है。 यूपीआई पर एमडीआर को लेकर पीएचडी चेंबर का स्पष्ट मानना है 2000 रुपये बहुत कम लिमिट है , केंद्रीय सरकार को इसको 50 हजार से ऊपर करना चाहिए था। इसका भार आम उपभोक्ता पर पड़ेगा । पीएचडी चेंबर दो हजार से बढ़ा कर उसको 50 हजार करना चाहिए। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष का स्पष्ट मानना है ,केंद्र सरकार को इसको वापस लेना चाहिए। इसको लेकर झारखंड चेंबर में केंद्रीय वित्त मंत्रालय और आरबीआई को पत्र भी लिखा है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा, सभी इसका विरोध कर रहे हैं। ये निर्णय देश की प्रगति में बाधा रहेगी आदित्य मल्होत्रा, पूर्व चेंबर अध्यक्ष, झारखंड क congress प्रदेश प्रवक्ता ने कहा ये मोदी टैक्स है। यूपीआई पर सरचार्ज लगाया गया है। कैशलेस भारत की बात करते हैं और देश की जनता को ढिबरी युग में लौटने पर मजबूर कर रहे हैं। इसका बोझ आम जनता पर ही पड़ेगा। ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं。 राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस विनय सिंहा, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा यूपीआई को लेकर कोई अलग व्यवस्था नहीं है। कोविड के पहले व्यवस्था थी। देश की जनता को कोई लेना देना नहीं कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
सीओ जियाउल हक हत्या केस: राजा भैया समेत 5 को क्लोजर रिपोर्ट मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सीओ जियाउल हक हत्या केस में राजा भैया समेत 5 को बड़ी कानूनी राहत. लखनऊ की विशेष CBI अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की. राजा भैया समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई खत्म. सीओ की पत्नी परवीन आजाद की FIR पर हुई थी दोबारा जांच. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने दोबारा की थी विवेचना. दोबारा जांच में अभियोजन चलाने लायक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की रिपोर्ट. 22 दिसंबर 2023 को CBI ने दाखिल की थी दूसरी क्लोजर रिपोर्ट. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट मंजूर की. क्या था पूरा मामला. 2 मार्च 2013 कुंडा के बलीपुर में ग्राम प्रधान नन्हे यादव की हत्या. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे CO जियाउल हक. भीड़ के बीच हुई हिंसा में CO जियाउल हक की भी हत्या. नन्हे यादव के भाई सुरेश यादव की भी मौत हुई. मामले में कुल चार FIR दर्ज हुई थीं. चौथी FIR CO की पत्नी परवीन आजाद ने दर्ज कराई थी. FIR में तत्कालीन कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था.0
0
Report
जौनपुर में चोरी के आरोप में बांधकर वीडियो वायरल, प्रशासन पुष्टि की प्रतीक्षा
Jaunpur, Uttar Pradesh:हाथ-पैर बंधे युवक का वीडियो वायरल, चोरी के आरोप में पकड़े जाने का दावा जौनपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवक के हाथ-पैर बंधे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं。 वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मामला केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक को कथित तौर पर चोरी के मामले में पकड़ने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर घर के आंगन में बैठाया गया था。 वीडियो में युवक जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसके हाथ-पैर बंधे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं。 हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और युवक को किस परिस्थिति में बांधा गया था। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
ललितपुर में खेत में डूबकर दो महिलाओं की मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खेत पर काम करने गई दो महिलाओं की कुए में डूबकर मौत हो गई , अलग अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत की हैं दोनों घटनायें । पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराई ग्राम की है जहां 28 वर्षीय प्रवेश अपने पति के साथ खेत पर फसल काटने गई हुई थी । जहां कुए से पानी भरने के दौरान वह फिसलकर कुए में डूब गई , जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई । जानकारी पाकर ग्रामीणों ने महिला के शव को कुए से बाहर निकाला , वहीं दूसरी घटना बार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्का ग्राम की है । जहां 55 वर्षीय बेनीबाई खेत में काम करने गई थी जहां कुए के गिरकर बेनीबाई की डूबकर मौत हो गई । घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।0
0
Report
Advertisement
