227413
सुल्तानपुरः बहेलिया गांव में अजगर निकलने से हड़कंप
Bhausinghpur, Uttar Pradesh:आज संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे बहेलिया निवासी रामचंद्र यादव के घर के पास विशाल अजगर निकला जिसे संग्रामपुर वन विभाग टीम ने पड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरकंडा में नवविवाहित महिला की मौत: पुलिस जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पति के ड्यूटी पर जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद नवविवाहित महिला अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने कमरे में उसे गंभीर हालत में पाया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है। यहां 20 वर्षीय रोजी उर्फ नफीसा बेगम अपने कमरे में गंभीर हालत में मिली। जानकारी के मुताबिक पति फरहान खान ऑटोमोबाइल शोरूम में ड्यूटी के लिए निकलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान रोजी ने पति से छुट्टी लेकर घर पर रुकने की बात कही, लेकिन काम की वजह से फरहान ड्यूटी के लिए निकल गया। इसके बाद रोजी कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक रोजी मूल रूप से पेंड्रा की रहने वाली थी और गुरुवार रात ही पति के साथ लूतरा शरीफ में आयोजित शादी समारोह से वापस लौटी थी। शादी को करीब छह महीने ही हुए थे। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में कराई गई। फिलहाल पुलिस पति और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों और घटना से पहले की परिस्थितियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर स्पष्ट किया जाएगा...0
0
Report
बच्चे की सूझबूझ से महिला की जान बची; स्टेशन मास्टर की तत्परता
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरकुरा स्टेशन पर एक बच्चे की सजगता और स्टेशन मास्टर की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। घटना 6 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 12:38 बजे की है। स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के लिए सिग्नल का आदान-प्रदान करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बच्चा घबराते हुए उनके पास पहुंचा और बताया कि उसकी मौसी ट्रेन के सामने जाने वाली हैं। बच्चे की बात सुनते ही उपाध्याय तत्काल उस दिशा में दौड़े। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला ट्रैक के बेहद करीब खड़ी थी और उसी समय एक मालगाडी भी तेज गति से आ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए महिला का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ट्रैक से दूर कर दिया। महिला के सुरक्षित हटते ही कुछ ही सेकंड बाद मालगाड़ी वहां से गुजर गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने महिला और दोनों बच्चों को संभाला, उन्हें पानी पिलाया और आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ टीम ने महिला की काउंसलिंग की। कुछ देर बाद महिला की माता भी स्टेशन पहुंचीं और अपनी बेटी को सुरक्षित घर ले गईं। पूरे घटनाक्रम में बच्चे की सतर्कता और स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय की त्वरित कार्रवाई ने संभावित हादसे को टाल दिया। रेल प्रशासन ने उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।0
0
Report
20 दिन बाद लापता संजय अहिरवार की मौत की पहचान परिजनों ने की
Vidisha, Madhya Pradesh:करीब 20 दिन से लापता भोपाल के ऑटो-टैक्सी चालक संजय उर्फ संजू अहिरवार की मौत का मामला सामने आया है। 12 सितंबर को विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई थी। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव को अज्ञात के रूप में दफना दिया गया था। अब फोटो, वीडियो और कपड़ों के आधार पर भोपाल से आए परिजनों ने शव की पहचान संजय के रूप में की है। शव को कब्र से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। संजय अहिरवार 10 सितंबर को अपनी मां को दतिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी पत्नी दतिया में मायके में थी, लेकिन संजय वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और GRP थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक CCTV फुटेज में संजय 10 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे ट्रेन के S-2 कोच में सवार होता दिखाई दिया था। करीब 20 से 22 दिन तक तलाश के बाद पुलिस द्वारा भेजे गए फोटो और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने विदिशा में दफनाए गए अज्ञात शव की पहचान संजय के रूप में की। अब तहसीलदार के निर्देश पर RI, पटवारी, CMO की टीम, JCB और मजदूरों की मदद से कब्र से शव निकाला जाएगा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। संजय के परिवार में 11 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है।0
0
Report
Advertisement
कुरूद में प्रेमी के चाकू हमले से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद इलाके में एक राइस मिल में मजदूरी करने वाली युवती पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप युवती के कथित प्रेमी पर है। हमले के दौरान युवती की सहेली ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली अनीता मंडावी कुरूद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करती है। इसी राइस मिल में बंजारी भाठागांव निवासी 21 वर्षीय दुलेश्वर टंडन भी काम करता था। काम के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। कुछ समय बाद दुलेश्वर ने राइस मिल में काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है लंबे समय तक बातचीत और संपर्क में रहने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। पुलिस के अनुसार युवती आरोपी से मोबाइल रिचार्ज भी करवाती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। और शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी धारदार चाकू लेकर युवती के कमरे में पहुंचा। उस समय युवती अपनी सहेली के साथ आराम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद राइस मिल के कर्मचारियों ने घायल युवती को तत्काल कुरूद सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। इधर घटना की रिपोर्ट पर कुरूद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं और विवाद की असल वजह की जांच कर रही है।0
0
Report
AI आधारित स्मार्ट खेती से सिंधुदुर्ग के किसानों को मार्गदर्शन मिलेगा
Oras Bk., Maharashtra:आता आंबा व काजू पिकावर ए आय ची नजर ; शेतकऱ्यांना मिळणार ए आयद्वारे मार्गदर्शन अँकर --- तळकोकणातील आंबा काजू बागायदारांसाठी आनंदाची बातमी आहे. मागील काही वर्षात वातावरणातील बदलामुळे आंबा व काजू बागायतदारांना मोठ्या प्रमाणात नुकसान सहन करावे लागलेय. यावर कायम स्वरूपी तोडगा काढण्यासाठी आता ए आय ची मदत घेतली जाणार आहे. यासाठी सिंधुदुर्ग जिल्ह्याचे पालकमंत्री नितेश राणे यांच्या प्रयत्नातून बारामती एग्रीकल्चर डेव्हलपमेंट इन्स्टिट्यूट तळकोकणातील शेतकऱ्यांना मार्गदर्शन करणार आहे. त्याठी आंबा व काजू पिकांसाठी ए आय आधारित स्मार्ट शेती प्रायोगिक प्रकल्पाचा शुभारंभ पालकमंत्री नितेश राणे यांच्या हस्ते करण्यात आला. पहिल्या टप्प्यात सिंधुदुर्ग जिल्ह्यातील 400 बागायतदार शेतकऱ्यांना ए आय च्या माध्यमातून मार्गदर्शन केले जाणार असून यामुळे शेतकऱ्यांचा पैसा वाचेल आणि उत्पन्नात वाढ़ होऊन होणारे नुकसान कमी होईल असा विश्वास पालकमंत्री नितेश राणे व बारामती एग्रीकल्चर डेव्हलपमेंट इन्स्टिट्यूटचे शास्त्रज्ञ् डॉ. विवेक भोईटे यांनी व्यक्त केलाय.0
0
Report
आजमगढ़ में दिनदहाड़े गोली से 18 वर्षीय घायल, बदमाश फरार, पुलिस जांच शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - Azamgarh के अहरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना असिलाई रोड पर पकड़ी गांव के पास हुई, थाने से लगभग 500 मीटर दूर। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश हुल्ला-डुल्ला की तरह असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल युवक आर्यन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। क्षेत्र में डरे हुए हैं और पुलिस घटनास्थल की जांच तथा आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि 10-15 दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को नहीं दी थी। इस मामले में तीन टीमों का गठन किया गया है ताकि आरोपियों की तलाश और विधिक कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
Advertisement
42 मोबाइल चोरी का खुलासा: 30 बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:42 मोबाइल चोरी का खुलासा, 30 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार दतिया। कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल दुकान से चोरी हुए 42 मोबाइल फोन की चोरी का दतिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 30 मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी संजू पाल को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है。 पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12-13 अगस्त की दरमियानी रात मोबाइल दुकान से 42 मोबाइल चोरी हुए थे। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजू पाल को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर 2 अक्टूबर को निचरौली स्थित उसके घर से 30 मोबाइल बरामद किए गए。 मामले में दयाराम पाल और जयशिव पाल समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं चोरी के शेष मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है。0
0
Report
गिरिडीह: लापता शुभम साव का शव उसरी नदी में बरामद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह शहर से महज कुछ दूरी पर स्थित अजीडीह से लापता युवक शुभम साव की लाश उसरी नदी में मिली है. मृतक मुफ्फासिल थाना इलाके के अजीडीह निवासी शुभम कुमार साव था. मृतक की पहचान उनके परिजनों ने की है. बता दें कि 27 सितंबर से शुभम कुमार साव नामक युवक लापता हो गया था. युवक के लापता होने के बाद उसके पिता ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. युवक के लापता होने की शिकायत को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने गंभीरता से लेते गए सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था. जांच दल में एसडीपीओ के अलावा नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, अवर निरीक्षक मणिकांत, संजय कुमार, शैलेन्द्र सिन्हा, विवेक माधुरी, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध दास के साथ लगभग 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. टेक्निकल टीम भी जांच कर रही थी. इन सबों के बीच गुमसुदगी के दो दिन बाद युवक की बाइक ताराटांड थाना इलाके के जंगल में उसरी नदी के समीप मिली थी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर खोजी कुत्ते को भी लाया गया था. जहां से लापता होने की जानकारी मिली थी. वहां से लेकर जहां बाइक मिली थी उस स्थान तक खोजी कुत्ता को लाया गया. इधर बाइक के उसरी नदी के किनारे मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय गोताखोर की मदद ली गई. इधर शुभम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. एसडीपीओ जितवाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस बाबत एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने कहा की 27 सितंबर से शुभम नामक युवक लापता था, जिसे लेकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. टीम लगातार जांच कर रही थी. इस बीच शनिवार को एक लाश उसरी नदी में मिली है. मृतक की पहचान प्रथम दृष्टया शुभम के तौर पर की गई है. मामले की जांच पड़ताल जारी है.0
0
Report
एशियाई खेलों में Team India की ऐतिहासिक महिला हॉकी स्वर्ण जीत पर देश गर्वित
Ranchi, Jharkhand:एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है。 विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी。0
0
Report
Advertisement
हत्या के प्रयास के आरोपी राजेश कुशवाहा को कोतवाली पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार किया
Vidisha, Madhya Pradesh:- हत्या के प्रयास के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकडा, - शराब दुकान पर महिला से हुई थी मारपीट.... राजेश कुशवाहा निवासी चिरोल बाली माता मंदिर को घटना के कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. कोतवाली थाना के एसआई रणवीर सिह ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात जटरापुरा रोड स्थित कलारी के पास अंडा वाली दुकान पर महिला से मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज किया। आरोपी राजेश कुशवाहा निवासी चिरौल वाली माता मंदिर के पास, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक सेल ने विजय कॉलोनी में दबिश देकर एक युवक को 255 ग्राम हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और अब पुलिस नशे की सप्लाई लाइन से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यमुनानगर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देर रात विजय कॉलोनी में कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय कॉलोनी निवासी बिरजू पुत्र सुबोध के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस उसके संपर्कों और नशे की सप्लाई से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.0
0
Report
पाश कॉलोनी में नकाबपोश चोर CCTV में कैद, पुलिस तलाश जारी
Khargone, Madhya Pradesh:शहर की पाश कॉलोनी विश्वशाखा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक रहवासी मकान एवं एक बिल्डर्स के व्यवसायी की दुकान को निशाना बनाया। हालांकि इन जगह से चोर अधिक कुछ चोरी नहीं कर पाए मगर कॉलोनी के रहवासी मकान दामोदर भंडारी के सामने वाले मकानों में लगे सीसीटीवी में तीन चोर नकाब बांधकर चोरी करते कैद हो गए है। पुलिस इन चोरों के शहर के इस व्यस्तम मार्ग की पाश कॉलोनी में चोरी की हिमाकत से रहवासी इलाके में चोरों का भय बन गया है। पुलिस अब इन चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं यह सवाल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
नगर पुलिस ने 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 2.5 लाख का मशरूका जप्त
Vidisha, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस ने 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाई लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। कस्बा भ्रमण के दौरान बैरसिया रोड पर पुलिस को देखकर दो युवक मोटरसाइकिल से भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़ा गया तो तलाशी में 20 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 2 लाख) और बाइक मिली। आरोपियों की पहचान संदीप शर्मा निवासी मोहनगिरी और दिनेश मालवीय निवासी सोठिया के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध NDPS Act के प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
जनकपुरी महोत्सव में 300 फीट ऊँचे महल और राम बारात की भव्य तैयारी
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बारात और जनकपुरी महोत्सव में इस बार और भव्यता के साथ नजर आएगा, इस बार नेपाल के जनक महल और जयपुर के हवा महल की तर्ज पर मंच बनाया जा रहा है जहां प्रभु श्रीराम और माता जानकी के साथ उनके तीनों भाई और रानीया भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देंगे जनकपुरी महोत्सव के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि इस बार बड़े सौभाग्य से जनकपुरी का आयोजन भावना स्टेट में करने का सौभाग्य मिला है, प्रभु श्री राम माता जानकी को ब्याहने अपने भाइयों के साथ इसी मिथिला नगरी में 7 अक्टूबर को भव्य भारत के साथ आएंगे, ये आयोजन 7,8 और 9 और 9 अक्टूबर को होगा जिसमें इस बार नेपाल और जयपुर की तर्ज पर कलकत्ता और जयपुर के 100 से ज्यादा कारीगर महल का निर्माण कर रहे है, महल की विशेषता ये है कि 300 फीट चौड़ा और 140 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है, बाइट राजू यादव/अध्यक्ष जनकपुरी महोत्सव(पीला दुपट्टा) आयोजन के मंत्री मनोज जादौन ने बताया कि इस बार कई बड़े कलाकार रामायण की प्रस्तुति संगीतमय तरीके से देंगे, रावण द्वारा शिव स्तुति और भजन संध्या कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे बाइट मनोज जादौन/आयोजन मंत्री0
0
Report
फतेहपुर में प्रसव के बाद माँ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी जच्चा (माँ) की हालत, कानपुर रेफर के दौरान रास्ते में मौत मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी गम्भीर हालत में महिला को कानपुर किया गया था रेफर कानपुर ले जाते समय रास्ते में जच्चा ( माँ ) ने तोड़ा दम मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर किया हंगामा परिजनों ने मेडिकल कॉलेज स्टाफ और डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस, स्थिति संभालने का प्रयास परिजनों ने DM से न्याय की गुहार लगाई हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा की रहने वाली हैं मृतका0
0
Report
Advertisement
