227405
अमेठी में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Mahmoodpur, Uttar Pradesh:अमेठी में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे. महाराणा प्रताप जयंती पर निकले जलूस में सैकड़ों लोग हुए शामिल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छात्रा की मौत के बाद बेलागंज में हंगामा, शिक्षक पर प्रताड़ना के आरोप
Gaya, Bihar:गया जिले के बेलागंज में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने विद्यालय के एक शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना और शादी का झांसा देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को स्कूल में छात्रों और ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को विद्यालय से थाना ले गई। वहीं भाकपा माले और आइसा की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय कौवाडोल, समसपुर में 11वीं की छात्रा थी, को विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार पिछले करीब छह महीने से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका यह भी आरोप है कि शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को परेशान किया। परिजनों का कहना है कि 9 अगस्त की रात छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने से मौत होने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिसके कारण कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। परिवार के मुताबिक आत्महत्या वाले दिन रात 10 बजकर 11 मिनट पर छात्रा की आरोपी शिक्षक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसी आधार पर परिजन शिक्षक की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 18 अगस्त को बेलागंज थाना में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच आरोपी पक्ष की ओर से धमकी मिलने का भी आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को जब कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्र और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद बेलागंज पुलिस आरोपी शिक्षक को विद्यालय से थाना लेकर गई। भाकपा माले और आइसा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि यदि समय पर पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच होती तो कई तथ्य पहले ही सामने आ सकते थे। नेताओं ने गया के डीएम और एसएसपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पर सख्त कार्रवाई करने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कदम उठाने की मांग की है। छात्रा की मौत और कथित प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में छात्र संगठन आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा और ऐपवा ने बेलागंज में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
लखीसराय में गलत पंजीकरण नंबर पर ई-चालान, चालान निरस्त करने की मांग
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। परिवहन विभाग की ओर से गलत वाहन के पंजीकरण नंबर पर ई-चालान किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित वाहन अरूण कुमार मालिक ने बिहार के मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की जांच और गलत चालान को निरस्त करने की मांग की है. अरुण कुमार के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को NH-80, लखीसराय पर उसके बाइक के पंजीकरण संख्या BR-53D-3169 के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा तीन हजार रुपये का ई-चालान किया गया. चालान में भ्रमित संख्या BR-53J-3169 दर्ज पाया गया, जो उसकी बाइक का नहीं बल्कि एक स्कूटी का है. चालान में स्कूटी की तस्वीर और उसका पंजीकरण नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. गलत नंबर पर चालान से वह आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहा है. उसका आरोप है कि चालान जारी करने के दौरान पंजीकरण नंबर का सत्यापन सही नहीं किया गया. उसने शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच कराने, गलत ई-चालान को निरस्त करने, वाहन रिकॉर्ड से गलत प्रविष्टि हटाने और यदि दोषी जिला परिवहन अधिकारी/कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर ट्रेलर चपेट में आने से पूजा कुम्हार की मौत
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कालीडूंगरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। हाईवे पर बने गड्ढे के कारण बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी और इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के टायर के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि 26 वर्षीय पूजा कुम्हार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे दिलीप नायक और उसके साथ मौजूद दो वर्षीय मासूम भी हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिलीप नायक बाइक से किशनगढ़ से सांभर जा रहा था और पूजा अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार थी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को राजकीय वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
बारिश बीच खेत में बिजली गिरने से युवक की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहा 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लालगढ़ ग्राम पंचायत के धान्यारुंडी गांव में हुई। घायल युवक को ग्रामीण तुरंत अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, धन्यारुड़ी गांव निवासी जीवनलाल मीणा पुत्र भेरूलाल मीणा खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए जीवनलाल छाता लेकर खेत में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से जीवनलाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल जीवनलाल को तत्काल अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।0
0
Report
बांसवाड़ा पुलिस ने कालिका पेट्रोलिंग से भटकी महिला को सकुशल परिजनों के पास पहुंचाया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा गढ़ी तिराहे के आसपास महिला के भटकने की सूचना मिलने पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में कार्यरत श्रीमती रक्षा कानि 92 मौके पर पहुंचीं। उन्होंने महिला को प्रेमपूर्वक समझाइश देकर विश्वास में लिया और शांतिपूर्वक बातचीत के जरिए उसके गांव व परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई। महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद ग्राम अवलपुरा में रहने वाले परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी महिला को सकुशल उसके परिजनों के पास लेकर पहुंचे और सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की इस पहल से एक भटकी महिला को अपने परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। बांसवाड़ा पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है。0
0
Report
जल जीवन मिशन में इंजीनियर्स पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी, चार्जशीट की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में लापरवाही,खामियों पर प्रमुख सचिव-एमडी की इंजीनियर्स को फटकार,जताई गहरी नाराजगी जयपुर-राजस्थान जल जीवन मिशन में लगातार फिसड्डी साबित हो रहा है इंजीनियर्स को लापरवाही,उदासीनता के बाद उच्च अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। अब लापरवाही के बाद अब इंजीनियर्स को चार्जशीट थमाई जा सकती है.पानी के महकमे की गांव की इस परियोजना पानी पानी हो रही...देखिए इस रिपोर्ट में! इंजीनियर्स की लापरवाही,अफसरों को फटकार-जल जीवन मिशन में राजस्थान देश में फिसड्डी राज्यों में लंबे समय से खुमार है.प्रमुख सचिव हेमंत गेरा और एमडी राजन विशाल ने इंजीनियर्स की क्लास लगाई.प्रदेश के सभी इंजीनियर्स की वीसी के दौरान जेजेएम की प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई.वीसी के दौरान करौली,सीकर,अलवर,श्रीगंगानगर,धौलपुर,बहरोड,डूंगरपुर में लापरवाही पर एडिशनल चीफ इंजीनियर,सुप्रीडेंट इंजीनियर,एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को फटकार लगाई.स्पर्श पोर्टल में एंट्री में खामियां,कनेक्शन में फिसड्डी,VWSC में हैंडओवर में देरी के कारण फटकार लगी.स्पर्श पोर्टल में एक्सईएन स्कीम्स के पैमेंट की प्रक्रिया में 10 स्टेप्स की गाइडलाइन के मुताबिक पूरा नहीं कर पा रहे.जिस कारण स्कीम्स में ठेकेदारों का पैमेंट नहीं हो पा रहा.मीटिंग में एक्सईन की अधूरी स्पर्श पोर्टल की ट्रेनिंग को लेकर भी उठा मुद्दा.इसी पोर्टल से स्कीम्स का पैमेट किया जाता है.प्रदेश में 12500 में से 2500 स्कीम्स को वीडब्लूएससी को हैंडओवर किया जा चुका है.फिलहाल हर घर नल योजना में राजस्थान 31 वे पायदान पर है.लंबे समय से र_rankिंग में भी कोई सुधार नहीं हुआ.अधिकतर स्कीम्स में ग्राम पंचायतों को हैंडओवर में दिक्कते आ रही है. भुगतान और लंबित मामलों पर बड़े फैसले- इससे पहले ठेकेदारों के साथ हुई मीटिं में OTMP के ₹88 करोड़ के बिल आगामी 7 दिनों में अपलोड करने का निर्णय हुआ. वहीं ₹150 करोड़ के NRW बिल Wages & Means के माध्यम से 7 दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे। AMRUT 2.0 के तहत Cyber Treasury के लिए U.O. Note जारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ACS Finance की ओर से Treasury में लंबित इनवॉइस के भुगतान और क्लीयरेंस की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज होगा- ठेकेदारों की Security Deposit यानी SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज करने पर सहमति बनी है। इसके लिए Finance Department को 7 दिन में पत्र भेजा जाएगा और SD रिलीज के लिए दो स्लैब का मॉडल अपनाया जाएगा। GST Refund के मामलों में Tax Rate Difference Clause 36E वाले ट tendरों की फाइल दोबारा प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रक्रिया 18 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। फाइनेंस को भेजा जाएगा प्रस्ताव- Time Extension के मामलों में प्रत्येक ठेकेदार और प्रकरण के आधार पर फैसला होगा। MP Model के अनुसार प्रस्ताव Finance Department को 30 सितंबर तक भेजा जाएगा। Price Variation Clause वाले सभी टेंडरों के लिए Finance Department को अनुशंसा भेजी जाएगी। इसकी समय-सीमा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तय की गई है। नोट—इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है。0
0
Report
Advertisement
पुष्कर नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने 23 प्रत्याशी अज्ञात स्थान रवाना किए, हलचल तेज
Ajmer, Rajasthan:एंकर - पुष्कर में नगर परिषद चुनाव का मतदान संपन्न होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.. परिणाम से पहले भाजपा ने अपने 23 प्रत्याशियों को बस से अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया है.. शनिवार को मेला ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास प्रत्याशियों को एकत्रित किया गया। प्रत्याशियों को 10 दिन के कपड़े साथ लाने को कहा गया था.. इस دوران चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह चुंडावत और पूर्व सभापति कमल पाठक मौजूद रहे...राजनीतिक गलियारों में इसे बाड़ाबंदी माना जा रहा है, हालांकि भाजपा इसे प्रशिक्षण शिविर बता रही है.. भाजपा प्रवक्ता अरुण वैष्णव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्याशियों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन निष्ठा का प्रशिक्षण दिया जाएगा..पुष्कर के 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान हुआ था, 14 को मतगणना है। सभापति पद SC आरक्षित होने से बोर्ड गठन को लेकर जोड़-तोड़ तेज है.. बाइट - अरुण वैष्णव,प्रवक्ता भाजपा0
0
Report
भाजपा की बार्डाबंदी पर डोटासरा ने कसा तंज, विकास कार्यों का लोकार्पण
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- भाजपा द्वारा बाड़ाबंदी को लेकर डोटासरा ने कसा तंज एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बठोठ गांव में एक दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चिकित्सालय भवन सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर गांव के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को घोडी पर बैठाकर भव्य स्वागत किया और डोटासरा को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये। गोविन्द सिंह डोटासरा ने बठोठ गांव को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी । ओर करीब 51 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की । इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निकाय चुनाव में बोर्ड बनाने के लिए बाड़ाबंदी कर रहे हैं और गोविन्द सिंह डोटासरा विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी में बेईमानों की टोली नहीं है。0
0
Report
फतेहपुर शेखावाटी के विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदेवी दर्शन के साथ चुनाव पर चर्चा की
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर शेखावाटी विधायक कालीचरण सराफ आए फतेहपुर अपनी किए कुलदेवी धोली शक्ति मंदिर मे कीए दर्शन नगर आराध्य लक्ष्मीनाथ बाबा के मंदिर मे भी किए दर्शन, नगर निकाय चुनाव को लेकर दिया बयान कहा ये बड़ाबंदी नही ट्रेनिंग कैंप की हमारी शुरू से परंपरा है। फतेहपुर शेखावाटी । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ शनिवार को फतेहपुर पहुच कर अपनी कुलदेवी धोली शक्ति मंदिर व फतेहपुर के नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ महाराज के दर्शन किए। यहां धोली शक्ति मंदिर मे पूजा-अर्चना की और कुलदेवी का आशीर्वाद लिया इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद सराफ ने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निकाय चुनाव को पत्रकारों से बातचीत की सर्राफ ने कहा कि "हमारे कुलदेवी के दर्शन करने की परंपरा है। पर क्योंकि कल चुनाव थे, इसलिए आज सपरिवार यहाँ कुलदेवी के दर्शन करने के लिए आए और बहुत अच्छे दर्शन हो गए। और अब हम वापस जयपुर के लिए प्रস্থান करेंगे। पत्रकारों के भाजपा के बाड़ाबंदी के सवाल पर पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि हम तो ट्रेनिंग कैंप रखते हैं। जितने भी पार्षद बनेगे , उसमें कई लोग नए हैं। तो पार्टी की विचारधारा, पार्टी किस प्रकार से चलती है, पार्टी किस प्रकार से राजनीतिक के साथ-साथ सेवा कार्य करती है—इन सब को लेकर के ट्रेनिंग कैंप होता है। और ट्रेनिंग कैंप में जो अपने सीनियर नेता लोग हैं, वो अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देते हैं। यह कोई बाड़ाबंदी नहीं है। यह हम ट्रेनिंग कैंप की हमारी शुरू से परंपरा है। अभी विधायकों का भी ट्रेनिंग कैंप हुआ था वहाँ केवड़िया में, तो हम लोग गए थे वहाँ। तो वहाँ अखिल भारतीय स्तर के सारे अधिकारी आए थे, बी. एल. संतोष भी आए थे, सुनील बंसल भी आए थे और सब लोग आए थे, तावड़े जी भी आए थे। तो इसी प्रकार से यहाँ जो प्रदेश स्तर के नेता हैं, वो ट्रेनिंग कैंप में जाकर के और लोगों को प्रशिक्षण देंगे। सरार्फ ने बताया कि 309 नगर निकाय जो हैं, उनमें से मेरा यह अनुमान है कि 275 से 280 अपने निकायों में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनेगा। और जहाँ तक नगर निगमों का सवाल है, सभी 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी। चुनाव मे देरी पर कांग्रेस के आरोप पर सराफ ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति करती है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। , जब सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय था कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही हम चुनाव करवा पाएँगे, तो उसमें सरकार क्या करेगी? ओबीसी आयोग की जैसे ही रिपोर्ट आई और हमने चुनाव की घोषणा कर दी।" बाइट – कालीचरण सराफ, भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के फ्लैट में युवक-युवती पर हमला, वीडियो वायरल, जांच जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, लकड़वास इलाके में स्थित फ्लैट में घुस युवक-युवती से की मारपीट, युवक की पत्नी और परिजनों ने की मारपीट, आरोपियों ने वीडियो बना समाज के ग्रुप्स में किया वायरल, डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के रहने वाले है पीड़ित और आरोपी, 9 सितंबर की बताई जा रही घटना, हिरणमगरी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोपियो को किया था गिरफ्तार, परिजन बोले वारदात के बाद से ही युवती है लापता, एसपी को ज्ञापन सौप मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग,0
0
Report
राजस्थान में लंपी केस घटे; रोकथाम तेज, रिंग वैक्सीनेशन शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण में अब कमी देखने को मिल रही है। हालांकि सावधानीवश संक्रमित जिलों में पशुओं के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार ने अब जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीशकों को रोकथाम के सम्बंध में निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव ने कलेक्टरों-एसपी से अपील भी की है। गौवंश में होने वाली लम्पी स्कीन डिजीज राज्य के 10 जिलों में फैल चुकी है। विभागीय अधिकारी अब नए केस आने की रफ्तार कम होने की बात कह रहे हैं। पिछले 10-15 दिनों में प्रदेश के 10 जिलों में स्पोरेडिक केस सामने आए हैं। रोग के नियंत्रण, रोकथाम और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कवायद की जा रही है। टीकाकरण बढ़ाने, संक्रमित पशुओं को अलग रखने और 87 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल होने के साथ ही अब टीकाकरण का कार्य जारी है। मरीज गांवों और क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है ताकि अधिक फैलाव न हो सके। केंद्र और राज्य प्रशासन मिलकर टीकाकरण के आँकड़े मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं। निर्देशों के अनुसार रोग प्रभावित गांवों की सूची जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दी जाएगी और नियमित अपडेट किया जाएगा। दायरे में 5 से 10 किलोमीटर के भीतर रिंग वैक्सीनेशन किया जाएगा, और उपलब्ध वैक्सीन के तकनीकी प्रोटोकॉल के अनुसार उपयोग होगा। संक्रमित पशुओं को टीकाकरण किए गए स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, उपचार और आइसोलेशन के इंतजाम भी सुनिश्चित होंगे। संक्रमित क्षेत्रों से पशुओं के अंतर-जिला/ अंतर-राज्यीय परिवहन पर कड़ी निगरानी और निरोधात्मक कदम उठाए जाएंगे, चेक-पोस्ट स्थापित होंगे यदि आवश्यक हो। पशु मेले, हाट और बाजारों पर भी नियंत्रण रहेगा; संक्रमित क्षेत्र से किसी अन्य जगह पर पशु ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आवश्यक सफाई तथा संक्रमणरोध के उपाय लागू होंगे। पशुपालकों को रोग के लक्षण दिखने पर नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थाओं को सूचना देने और संक्रमित पशुओं को अलग रखने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।0
0
Report
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर उच्चाधिकारियों की फटकार, इंजीनियर्स पर चार्जशीट संभव
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में लापरवाही,खामियों पर प्रमुख सचिव-एमडी की इंजीनियर्स को फटकार, जताई गहरी नाराजगी जयपुर-राजस्थान जल जीवन मिशन में लगातार फिसड्डी साबित हो रहा है इंजीनियर्स को लापरवाही, उदासीनता के बाद उच्च अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। अब लापरवाही के बाद अब इंजीनियर्स को चार्जशीट थमाई जा सकती है. इंजीनियर्स की लापरवाही,अफसरों को फटकार- जल जीवन मिशन में राजस्थान देश में फिसड्डी राज्यों में लंबे समय से खुमार है. प्रमुख सचिव हेमंत गेरा और एमडी राजन विशाल ने इंजीनियर्स की क्लास लगाई. प्रदेश के सभी इंजीनियर्स की वीसी के दौरान जेजेएम की प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई. वीसी के दौरान करौली,सीकर,अलवर,श्रीगंगानगर,धौलपुर,बहरोड,डूंगरपुर में लापरवाही पर एडिशनल चीफ इंजीनियर, सुप्रीडेंट इंजीनियर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को फटकार लगाई. स्पर्श पोर्टल में एंट्री में खामियां, कनेक्शन में फिसड्डी, VWSC में हैंडओवर में देरी के कारण फटकार लगी. स्पर्श पोर्टल में एक्सईएन स्कीम्स के पैमेंट की प्रक्रिया में 10 स्टेप्स को गाइडलाइन के मुताबिक पूरा नहीं कर पा रहे. जिस कारण स्कीम्स में ठेकेदारों का पैमेंट नहीं हो पा रहा. मीटिंग में एक्सईन की अधूरी स्पर्श पोर्टल की ट्रेनिंग को लेकर भी उठा मुद्दा. इसी पोर्टल से स्कीम्स का पैमेट किया जाता है. प्रदेश में 12500 में से 2500 स्कीम्स को वीडब्लूएससी को हैंडओवर किया जा चुका है. फिलहाल हर घर नल योजना में राजस्थान 31 वे पायदान पर है. लंबड़े समय से रैंकिंग में भी कोई सुधार नहीं हुआ. अधिकतर स्कीम्स में ग्राम पंचायतों को हैंडओवर में दिक्कते आ रही है. भुगतान और लंबित मामलों पर बड़े फैसले- इस से पहले ठेकेदारों के साथ हुई मीटिं में OTMP के ₹88 करोड़ के बिल आगामी 7 दिनों में अपलोड करने का निर्णय हुआ. वहीं ₹150 करोड़ के NRW बिल Wages & Means के माध्यम से 7 दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे। AMRUT 2.0 के तहत Cyber Treasury के लिए U.O. Note जारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ACS Finance की ओर से Treasury में लंबित इनवॉइस के भुगतान और क्लीयरेंस की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज होगा- ठेकेदारों की Security Deposit यानी SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज करने पर सहमति बनी है। इसके लिए Finance Department को 7 दिन में पत्र भेजा जाएगा और SD रिलीज के लिए दो स्लैब का मॉडल अपनाया जाएगा। GST Refund के मामलों में Tax Rate Difference Clause 36E वाले टेंडरों की फाइल दोबारा प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रक्रिया 18 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। फाइनेंस को भेजा जाएगा प्रस्ताव- Time Extension के मामलों में प्रत्येक ठेकेदार और प्रकरण के आधार पर फैसला होगा। MP Model के अनुसार प्रस्ताव Finance Department को 30 सितंबर तक भेजा जाएगा। Price Variation Clause वाले सभी टेंडरों के लिए Finance Department को अनुशंसा भेजी जाएगी। इसकी समय-सीमा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तय की गई है。0
0
Report
Advertisement
सिम्स स्टोर ऑफिस में धमकी और हंगामा, वीडियो वायरल—अस्पताल परिसर में सुरक्षा पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिम्स परिसर स्थित स्टोर ऑफिस में कर्मचारी को धमकी देने और हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ऑफिस के अंदर कर्मचारी से बहस और अभद्रता करता नजर आ रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कर्मचारी को धमकाते हुए कार्यालय में हंगामा किया और कामकाज में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यालयों में अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।सिम्स के स्टोर ऑफिस में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में एक व्यक्ति कर्मचारी से बहस करता और धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस हंगामे से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे धमकी दी। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सिम्स प्रबंधन या पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। अब सवाल है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में कर्मचार से इस तरह का व्यवहार करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है....0
0
Report
दिल्ली के मोती बाग गुरुद्वारे में स्पेशल समागम, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने माथा टेका़
Noida, Uttar Pradesh:फूलो से सजाए गए गुरुद्वारे दिल्ली के मोती बाग गुरुद्वारे में स्पेशल समागम दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मोती बाग साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को सरोपा भेट किया गया इस मोके पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा की गुरूद्वारे में गुरु महाराज का आशीर्वाद मिला है ... इस गुरद्वारे में काफी लगाव रहा है .. ऐसे में यह सेवा करने का भी मौका मिला है .... आज अरदास की है की दिल्ली की तररकी करवाए0
0
Report
जबलपुर जीरो डिग्री पर स्टंट वीडियो वायरल: पुलिस जांच की तैयारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रईसजादों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जबलपुर के जीरो डिग्री पर कर में कई युवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं; दरवाजे पर लटक कर, खिड़की से सिर बाहर निकाल कर यह युवा स्ट stunt कर रहे हैं लेकिन अंदाजा नहीं है कि यह स्टंट उनकी जान भी ले सकता है. अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पर खुलेआम स्टंट हो रहा है, यह जबलपुर में पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है. बताया जाता है कि जीरो डिग्री का यह मामला है जिसमें सड़क पर स्टंट करते कुछ युवा दिखाई दे रहे हैं. लग्जरी कारों में बैठे युवा खिड़की से बाहर निकाल कर दरवाजे से लटक कर स्टंट करते देख रहे हैं. युवाओं की यह मस्ती उनकी जान पर भी भारी पड़ सकती है. फिलहाल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने के लिए कहा गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
