Back
अमेठी पहुंचे सौरभ सिंह का यूथ कांग्रेस ने धूमधाम से स्वागत किया
RSRahul shukla
Mar 05, 2026 07:49:51
Amethi, Uttar Pradesh
अमेठी। दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अमेठी आगमन पर यूथ कांग्रेस के साथी सौरभ सिंह का यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले गौरीगंज में पदयात्रा निकाली। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में मार्च करते हुए कार्यालय तक पहुंचे और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
मार्च समाप्त होने के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर सौरभ सिंह का जोरदार स्वागत किया और उन्हें सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाया। वहां जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने सौरभ सिंह के परिवार के सदस्यों से यूथ कांग्रेस के साथियों का परिचय कराया और संगठन की ओर से उनका सम्मान करते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया。
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता न कभी डरने वाला है और न ही झुकने वाला है। हम सभी साथी किसानों, युवाओं और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव संघर्ष के रास्ते पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ सिंह हमारे यूथ कांग्रेस परिवार के मजबूत साथी हैं और उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। पूरा अमेठी यूथ कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ा है और हर परिस्थिति में अपने साथियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि अमेठी की यूथ कांग्रेस हमेशा जनता के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी करती रहेगी। किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और नौजवानों के भविष्य के लिए हम हर मोर्चे पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। किसी भी प्रकार की तानाशाही और अन्याय के सामने यूथ कांग्रेस झुकने वाली नहीं है।
जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि अमेठी की यूथ कांग्रेस सदैव राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है। हम उनके नेतृत्व में प्रेम, भाईचारे और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा देश में चलाए जा रहे मोहब्बत और सच्चाई के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे और अमेठी के किसानों, युवाओं और नौजवानों के हक की लड़ाई को और मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 05, 2026 09:26:080
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 05, 2026 09:25:540
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 09:25:030
Report
ADArjun Devda
FollowMar 05, 2026 09:24:520
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 09:24:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 05, 2026 09:24:310
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 09:24:040
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 09:23:490
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 05, 2026 09:23:37Mumbai, Maharashtra:शिवसेना की तरफ़ से ज्योति वाघमारे कि राज्यसभा की उम्मीदवारी दी गई
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 05, 2026 09:23:300
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 09:23:08Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): FIRE BREAKS OUT IN OIL SHOP AT POONAMALLEE HIGH ROAD VISUALS
0
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 05, 2026 09:22:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 05, 2026 09:22:440
Report