icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भैंसों से लदी कैंटर कार से टकराई, दोनों वाहन पलटे

Amit VarshneyAmit VarshneyFollowJust now
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव बरखेड़ा के पास भैंसों से लदी कैंटर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे के बाद कैंटर और कार दोनों हाईवे पर पलट गए। दोनों वाहनों के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ निवासी सचिन शर्मा अपने भाई के साथ कार से डिबाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव बरखेड़ा के समीप डिबाई की तरफ से आ रही भैंसों से लदी कैंटर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार सचिन शर्मा और उनके भाई के साथ ही कैंटर चालक को भी मामूली चोटें आईं है। कैंटर में ठूंस ठूंसकर लदी 27 भैंसों को भी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल दिया। पुलिस ने हाईवे पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
0
0
Report

दीपक प्रकाश ने मोदी के 76वें जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन, स्वस्थ जीवन की कामना

Ranchi, Jharkhand:भाजपा नेता दीपक प्रकाश हरमू स्थित अपने आवास पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की एवं आशीर्वाद का दिया जलाया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश अंत्योदय, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। आइए, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
0
0
Report
Advertisement

किराएदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम थाने पहुंचने पर पिता पुत्र को लॉकअप में बैठाने का आरोप

Karaundi, Piurua, Bihar:देवरिया बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला निवासी नित्यानंद तिवारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बिशुनपुर कला चौराहे पर उनकी 11 दुकानें हैं। इनमें कुछ दुकानें किराए पर दी गई हैं। नित्यानंद का कहना है कि उन्होंने करीब एक माह पहले कुछ किराएदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। आरोप है कि किराएदारों ने दुकान खाली करने से इनकार करते हुए कहा कि वे कमरा खाली नहीं करेंगे और जो करना हो कर लिया जाए। नित्यानंद के मुताबिक, मामले की शिकायत लेकर वह अपने पिता के साथ बरियारपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा अवधेश पांडे ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें और उनके पिता को ही लॉकअप में बैठा दिया। इस संबंध में नित्यानंद ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है।
0
0
Report
Advertisement

बदरखा में 20 दिन बाद जाल में फंसा मगरमच्छ

Amit VarshneyAmit VarshneyFollow6m ago
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के गांव बदरखा में पिछले 20 दिनों के बाद वन विभाग के द्वारा लगाए जाल में मगरमच्छ फंस गया। वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव बदरखा के तालाब में करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखाई था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी थी। मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। बुधवार की रात मगरमच्छ किसी समय जाल में फंस गया। मगरमच्छ के जाल में फंसने की जानकारी मिलते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि करीब आठ फुट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया है। नरौरा गंग नहर में सुरक्षित छोड़ा गया है।
0
0
Report

PM मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जयपुर मुख्यालय रोशन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज जन्मदिन पर बीजेपी का “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम। बीजेपी मुख्यालय हुआ रोशनी से सराबोर। रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया पार्टी कार्यालय। पार्टी कार्यालय में जलाए गए दीपक। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद। PM के जन्मदिन पर बीजेपी के “आशीर्वाद ka दीया” कार्यक्रम को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा पीएम के कामों से देश की जनता खुश है, देश की जनता चाहती है पीएम मोदी भारत को विकसित भारत बनाए, पीएम देश का विकास कर रहे हैं, किसानों के लिए पीएम ने काम किए, किसानों को समृद्ध करने की दिशा में काम हुए, राठौड़ ने कहा पीएम मोदी ने दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी भी की गई।
0
0
Report
Advertisement

ANTF का मिशन: राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए बड़े गिरफ्तारी-नष्ट अभियान

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान को नशा मुक्त करने के लिए ANTF यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स दोहरी भूमिका के साथ काम कर रही है। एक तरफ नशा कारोबारियों पर प्रहार कर रही है, तो दूसरी तरफ तस्करों की क्राइम कुंडली को खत्म कर रही है। इसके साथ ही समाज में जन जागरण के लिए भी विशेष अभियान चला रही है। ANTF की ओर से चलाए जा रहे लक्ष्मणरेखा से लेकर मुक्तियोद्धा, मदमर्दिनी, झाड़डांग, माहुरंगून जैसे अभियान अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ ANTF यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एक्शन लगातार तेज हो रहा है...तस्कर राजस्थान में छिपा हो या देश के किसी दूसरे कोने में... ANTF की टीम उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक... Maharashtra, Gujarat, Madhya Pradesh और देश के अलग-अलग राज्यों में ऑपरेशन चलाकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई को ANTF ने एक विशेष नाम दिया है। ऑपरेशन के नाम भी ऐसे कि जो अपने आप में किसी के समझ नहीं आए, लेकिन हर नाम और कार्रवाई या ऑपरेश अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। ANTF के इंटेलिजेंस अधिकारी विकास कुमार के अनुसार अपने गठन के बाद 11 महीने हो चुके हैं और अब तक मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 638 प्रकरण दर्ज किए गए और 839 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं 730 करोड़ से ज्यादा रुपए के पदार्थ जब्त कर नष्ट किए गए हैं। मादक पदार्थ तस्करी के 95 सूत्रधारों को देश के 12 राज्यों से दबोचा गया है। इनमें उत्तर से जम्मू-कश्मीर, दमन दीव, द्वारका या पूर्वी क्षेत्र मणिपुर तक जाकर तस्करों को दबोचना शामिल है। इन तस्करों के खिलाफ 28 लाख रुपए का इनाम है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कम हथकंडे नहीं अपनाए...कोई मजदूर बनकर फरारी काट रहा था, तो कोई खेत में जमीन के नीचे नशे की खेप गाड़कर छिपा बैठा था। कोई बाबा का भेष धरकर भगवान का नाम लेते हुए पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था, तो कोई जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर खुद को आम लोगों के बीच छिपाने की कोशिश कर रहा था। यानी पहचान बदली, ठिकाना बदला, तरीका बदला... लेकिन तस्करों के हर हथकंडे के जवाब में ANTF ने भी अपनी रणनीति बदल दी। जम्मू-कश्मीर में हाल की कार्रवाई इसका बड़ा उदाहरण है...17 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने गड़रिया और बाइक राइडर तक का रूप धारण किया। कई दिनों की निगरानी, स्थानीय इनपुट और बदली हुई रणनीति के बाद आरोपी ANTF के शिकंजे में पहुंचा। ANTF की कार्रवाई की एक और खास पहचान है—इनके ऑपरेशन के नाम। महज गिरफ्तारी नहीं, हर פעולה को एक खास नाम दिया गया। 'लक्ष्मणरेखा'... 'मुक्तियोद्धा'... 'मदमर्दिनी'... 'श्वान धावा'... 'NARKINGPIN'... नाम अलग-अलग हैं, लेकिन मकसद एक—नशे के नेटवर्क की कमर तोड़ना। हाल की कार्रवाईयों में NARKINGPIN जैसे ऑपरेशन के जरिए बड़े ड्रग तस्करों को टारगेट किया गया। ऑपरेशन MNDO, ऑपरेशन SOM-100, ऑपरेशन PROS-50, NARKINGPIN, ऑपरेशन लक्ष्मणरेखा, मुक्तियोद्धा, मदमर्दिनी, योजना, भक्ति-मुक्ति, अभिनंदन, ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा, अंटार्कटिक, श्वान धावा, NARCO-25, VISION-2029 इतना ही नहीं तस्करों की क्राइम कुंडली खंगालने के साथ ही ANTF ने मादक पदार्थों के नष्ट करने और जनता को नशे से बचाने में भी भूमिका निभाई है। MD प्रभावित होने से राजस्थान का नाम खराब हो रहा था, ऐसे में ANTF ने MD ड्रग्स की 11 फैक्ट्रियां खुद नष्ट करवाई जबकि पूरे राज्य में 48 फैक्ट्रियां नष्ट की जा चुकी हैं। साथ ही अवैध गांजे की बड़े स्तर पर पहाड़ी या दुर्गम क्षेत्र में खेती हो रही थी, ऐसी 23 अवैध खेती के खत्म करने में एएनटीएफ सफलता मिली है। जनता के स्तर पर जन जागरूकता के कई योजनाएं, मद मर्दिनी, भक्तिमुक्ति, आह्वन ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा एक दर्जन योजनाएं चलाकर लोगों को जागृत करना नशे के खिलाफ जन सैलाब तैयार करना। लोगों को सूचना के लिए मुक्ति योद्धा में रूप में काम किया। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी मंशा है कि राजस्थान 2029 तक नशा मुक्त हो जाए और ANTF इस दिशा में कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

रामसरोवर तालाब डूबने से रॉबर्ट्सगंज में हड़कंप, खोज तेज

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में रामसरोवर तालाब में युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया. विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सदर कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. युवक तालाब में किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामसरोवर तालाब शाम होते ही अचानक अफरा-तफरी मच गई. हमीद नगर निवासी 30 वर्षीय आरिफ उर्फ पाशा, पुत्र वाजिद अहमद, गुरुवार शाम करीब चार बजे तालाब के पास पहुंचा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक तालाब की सीढ़ियों के पास खड़ा था; इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में जा गिरा. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में जुटे रहे. घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अनिल कुमार और सीओ सदर रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. हालांकि युवक तालाब में किन परिस्थितियों में गिरा, यह अभी साफ नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोग कह रहे हैं कि तालाब में पानी अधिक है, किनारों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, जाली या बाउंड्रीवाल नहीं है. ऐसे में प्रशासन से रामसरोवर तालाब के चारों ओर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें. समाचार लिखे जाने तक आरिफ उर्फ पाशा का कोई सुराग नहीं मिल सका था और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम तालाब में मामले की तलाश में जुटी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर पीएम मोदी के 76 फ्लैट जन्मदिन उत्सव

Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त ज़मीन पर बने आवास योजना में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, 76 लाभार्थी परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया 76वां जन्मदिन, आवास योजना को झालरों की रौशनी से सजाया गया और दीपक भी जलाए गए। संगम नगरी प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिस जगह पर कभी माफिया अतीक अहमद का अवैध साम्राज्य था वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 फ्लैट बने थे जिस पर सीएम योगी के प्रयासों से 76 गरीब परिवारों को बसाया गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर पूरी कॉलोनी को भव्य तरीके से रौशनी से सजाने के साथ मिट्टी के दिए भी जलाए गए हैं। क्षेत्रीय बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां रहने वाले परिवारों के साथ मिट्टी के दिए जलाए और आतिशबाजी भी की गई। बता दें कि साल 2021 में माफिया अतीक के कब्जे से प्रयागराज के लूकरगंज इलाके में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए गए थे। साल 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आवास योजना का भूमि पूजन किया था, 2023 में फ्लैट बनाकर तैयार हुए और गरीबों को आवंटित किया गया था। जहां पर अब 76 परिवार रह रहें हैं। आज उसी 76 परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
0
0
Report

जालौर में डीजीपी राजीव शर्मा के दौरे से तस्करी-नशे के खिलाफ कड़े कदम, नए दिशा-निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जालौर राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा आज जालौर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हवाई सिंह घुमरिया भी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में डीजीपी ने जिले के सभी थाना अधिकारियों और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में जिले में बढ़ती तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर विशेष चर्चा हुई। डीजीपी ने तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अलग टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के खिलाफ जालौर में व्यापक अभियान चलाने की बात कही। राजीव शर्मा का जालौर जिले का यह पहला दौरा बताया जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली। बताय गया कि डीजीपी ने कुछ स्थानीय लोगों से भी अलग से मुलाकात की, जिनसे जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top