icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भरतपुर के बयाना में पति ने पत्नी पर चाकू हमला, फिर खौफनाक कदम उठा लिया

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर- बयाना में सनसनीखेज वारदात, पत्नी पर चाकू से हमला, इंस्टाग्राम चैटिंग को लेकर पति को हुआ था पत्नी पर शक, कैला देवी झील का बाड़ा के जंगलों में पत्नी पर किया चाकू से हमला, हमले में पत्नी रजनी के गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें, पत्नी के चिल्लाने पर ग्रामीण पहुंचे, बाइक छोड़कर भागा पति, pुलिस ने घायल रजनी को झील सीएचसी में कराया भर्ती, पत्नी पर हमला करने के बाद पति सुशील ने उठाया खौफनाक कदम, सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, RPF की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव की सुशील के रूप में की पहचान करीब 3 साल पहले हुई थी शादी, कोतवाली पुलिस कर रही जांच CO देवेंद्र जाखड़, CI रामगिलास गुर्जर पहुंचे मौके पर
0
0
Report

पटना में नेशनल फिजियोथेरैपी कॉन्फ्रेंस 2026 का उद्घाटन राज्यपाल ने किया

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन पटना में किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वही भाजपा MLC ने कहा नेशनल फिजियोथेरापिस्ट 2026 का आयोजन बिहार फिजियोथेरापिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभर से फिजियोथेरापिस्ट और डॉक्टर शामिल हुए हैं। आज माननीय राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, यह हमारे लिए बेहद खुशी और गौरव की बात है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता, समाज और सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। आज मेडिकल क्षेत्र में सिर्फ एलोपैथी तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है। आयुष और एलाइड मेडिकल साइंस के साथ-साथ फिजियोथेरापी की भूमिका भी लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनमें दवाइयों से सिर्फ अस्थायी राहत मिलती है, जबकि फिजियोथेरापी के जरिए मरीज को लंबे समय तक बेहतर और प्रभावी समाधान मिल सकता है। 1996 के बाद इस क्षेत्र में सरकार की ओर से काम शुरू हुआ, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मेरा मानना है कि सरकार ने इस क्षेत्र में अभी अपनी क्षमता का लगभग 10 से 15 प्रतिशत ही काम किया है। इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। खासकर लोअर और मिडिल क्लास परिवारों की बात करें तो बीमारी के इलाज में उनका बहुत बड़ा पैसा खर्च होता है। अगर फिजियोथेरापी और एलाइड मेडिकल साइंस को स्वास्थ्य व्यवस्था में उचित प्राथमिकता दी जाए, तो लोगों के इलाज का खर्च कम किया जा सकता है। सरकार को इस दिशा में प्रभावी पॉलिसी बनाकर फिजियोथेरापी को और बढ़ावा देना चाहिए। इससे न सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। हम स्वस्थ युवा और स्वस्थ भारत की बात करते हैं। योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ फिजियोथेरापी को बढ़ावा देना भी इस दिशा में एक बड़ा कदम और महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित हो सकता है। बाइट — जीवन कुमार, MLC,BJP
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के उरुवा बैंक में आग, शॉर्ट सर्किट से मामला नियंत्रण में

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के उरुवा बाजार से इस वक्त की बड़ी खबर... यहाँ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। बैंक बंद था, इसलिए अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था... लेकिन अचानक बैंक के भवन से उठते धुएं ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों की नजर जैसे ही बैंक से निकल रहे धुएं पर पड़ी, तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया। आग बुझने के बाद जब बैंक के अंदर जांच हुई तो प्रबंधक के केबिन में लगा CCTV कैमरे का बोर्ड जला हुआ मिला। शुरुआती जांच में इसी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की सबसे बड़ी बात ये रही कि बैंक में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और अभिलेख सुरक्षित हैं। ये तस्वीरें गोरखपुर के उरुवा बाजार की हैं... जहां रविवार सुबह अचानक ग्रामीण बैंक से धुआं निकलने लगा। वक्त करीब पौने नौ बजे का था... बैंक बंद था और कर्मचारी अंदर नहीं थे। लेकिन बैंक से उठता धुआं देखकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बिना देर किए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक व कैशियर और फील्ड अफसर मौके पर पहुंच गए। उधर उरुवा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचते ही आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेजी से कार्रवाई हुई और आग को बैंक के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। आग के बाद बैंक के अंदर जब जांच की गई तो प्रबंधक के केबिन में लगा CCTV कैमरे का बोर्ड जला हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यहीं हुए शॉर्ट सर्किट ने आग को जन्म दिया। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। सबसे बड़ी राहत ये कि बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज और अभिलेख सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बैंक प्रबंधन के मुताबिक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और सोमवार से बैंक का कामकाज सामान्य रूप से शुरू किया जाएगा। यानी दुकानदारों की सतर्कता और पुलिस-फायर ब्रिगेड की तेजी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
0
0
Report

लखनऊ में 80 फीट ऊँचा AC पंडाल, 20 करोड़ बीमा के साथ गणेश पूजा

Lucknow, Uttar Pradesh:गणेश पूजन की कल से शुरुआत हो रही है जिसको लेकर राजधानी लखनऊ में जगह-जगह पर बड़े-बड़े पंडाल सजाए गए हैं जिसमें सबसे भव्य और दिव्य लखनऊ की गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल वाटिका में बनाया गया है। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर 13 हजार वर्गफीट क्षेत्र में 80 फीट ऊंचा विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। यह पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ और वातानुकूलित (AC) है। पंडाल का 20 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है। भक्त सुबह 9:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक 'मनौतियों के राजा श्री गजानन' के दर्शन कर सकेंगे। आरती का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे आरती होगी। श्रद्धालु सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मनौतियों के राजा को अपनी मनोकामना की चिट्ठी लिख सकते हैं। कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के निर्देशन में रोजाना भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि हर रोज यहां पर 25 से 30 हजार लोगों का फुट फाल होगा 14 सितंबर से 25 सितंबर तक कार्यक्रम चलेंगे। मराठी कम्युनिटी के लोगों ने कहा कि आज से 20 साल पहले शहर में सिर्फ दो जगह पर गणेश पूजा का कार्यक्रम होता था आज सैकड़ो जगह पर बड़े-बड़े पंडाल लगते हैं इससे हम लोगों को गर्व की अनुभूति होती है। महाराष्ट्र से शुरू हुए गणेश पूजन की पहचान आज पूरे विश्व में है।
0
0
Report

पंचकूला सेक्टर-11 के अलिफ लैला बार के बाहर गोलीबारी, दहशत फैल गई

Panchkula, Haryana:पंचकूला: शहर के पॉश इलाकों में शुमार सेक्टर-11 में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए रविवार तड़के करीब 3 बजे एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। सेक्टर-11 स्थित 'अलिफ लैला बार' के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चली गोलियां, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थिति का ज्याज़ा और सीन ऑफ़ क्राइम टीम ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद से तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर 'अलिफ लैला बार' के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। पुलिस नाकों और सुरक्षा दावों पर उठे सवाल शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के नाके और रात्रि गश्त के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद बेखौफ अपराधी शहर में वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है कि आखिर तमाम पहरे के बावजूद बदमाश हथियार लेकर कैसे खुलेआम घूम रहे है फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी, फायरिंग किसने की और इस पूरी वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे। फिलहाल अभी पुलिस आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, फिलहाल पुलिस जांच का हवाला दे रही है,
0
0
Report
Advertisement

पानीपत की बुजुर्ग महिलाएं पढ़ाई से बना रहीं नया जीवन, सच में उम्र का कोई दीवार नहीं

Panipat, Haryana:70 की उम्र में थामा कलम अब अंगूठा नहीं लगातीं रामप्यारी जिस स्कूल में कभी बच्चियां पढ़ती थीं वहीं आज सास बहू और बुजुर्ग महिलाएं सीख रही हैं जिंदगी का हिसाब किताब पानीपत। कहते हैं कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती। पढ़ाई सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं देती, बल्कि इंसान को अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के साथ जीना भी सिखाती है। पानीपत के भारत नगर में एक छोटा-सा स्कूल इसी सोच को साकार कर रहा है। यहां कभी छोटी-छोटी बच्चियां पढ़ने आती थीं, लेकिन आज उसी स्कूल में 50 से 70 वर्ष तक की महिलाएं अपने जीवन के उस अधूरे सपने को पूरा कर रही हैं, जिसे गरीबी और परिस्थितियों ने कभी पूरा नहीं होने दिया। भारत नगर की एक छोटी-सी जगह पर 13 जुलाई 2013 को चेतना स्कूल की शुरुआत हुई थी। शुरुआत में महज करीब 20 महिलाएं यहां पढ़ने आती थीं। इनमें अधिकांश ऐसी महिलाएं थीं, जो दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को स्कूल पहुंचती थीं। धीरे-धीरे इनके उत्साह को देखकर दूसरी महिलाएं भी जुड़ती गईं। आज तकरीबन 100 से अधिक महिलाएं यहां पढ़ना-लिखना सीख चुकी हैं। कभी बैंक में अंगूठा लगाने वाली ये महिलाएं अब अपने हस्ताक्षर करती हैं। बस और ट्रेन के टिकट पढ़ लेती हैं और सबसे बड़ी बात—अपनी मजदूरी और घर के खर्च का हिसाब-किताब खुद रखने लगी हैं। 70 साल की रामप्यारी ने कहा- अब बैंक में अंगूठा नहीं, साइन करती हूं 70 वर्षीय रामप्यारी के चेहरे पर पढ़ाई सीखने की खुशी साफ दिखाई देती है। जब उनसे पूछा गया कि इस उम्र में पढ़ने में कैसा लगता है तो उनका सीधा जवाब था—“अच्छा लगता है।” रामप्यारी बताती हैं कि पहले उन्हें अपना नाम तक लिखना नहीं आता था। बैंक में जाना होता तो अंगूठा लगाना पड़ता था। अब वह बैंक में अपने हस्ताक्षर कर लेती हैं। पुलिस या दूसरे जरूरी काम में भी साइन कर लेती हैं। इतना ही नहीं, अब उन्हें गिनती भी आती है। बातचीत के दौरान उन्होंने 1 से 30 तक गिनती सुनाकर अपनी सीखने की ललक का उदाहरण भी दिया है। 50 साल की गुरमीत कौर ने पांच साल में बदली अपनी पहचान गुरमीत कौर पिछले पांच साल से चेतना स्कूल में पढ़ रही हैं। करीब 50 वर्षीय गुरमीत कहती हैं कि पहले उन्हें कुछ भी नहीं आता था और हर जगह अंगूठा लगाना पड़ता था। अब वह पढ़ भी लेती हैं और अपने हस्ताक्षर भी कर लेती हैं। उनका कहना है कि पहले बस या ट्रेन से कहीं जाना होता था तो काफी दिक़्त होती थी, लेकिन अब वह रास्ते और जरूरी चीजें समझने लगी हैं। गुरमीत अपनी कॉपी खोलकर पढ़कर दिखाते हुए कहती हैं कि “पढ़ना बहुत अच्छा लगता है।” सास ने बहू को नहीं, बहू ने सास को पढ़ने के लिए प्रेरित किया चेतना स्कूल की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह है कि यहां कई जगह सास और बहू एक साथ पढ़ने आती हैं। 32 वर्षीय सोनिया करीब डेढ़-दो साल से अपनी सास राजग्री के साथ यहां आती हैं। सोनिया बताती हैं कि उन्हें थोड़ा-बहुत पढ़ना-लिखना आता था। उन्होंने अपनी सास से कहा कि अपना नाम लिखना तो आना ही चाहिए। इसी सोच के साथ दोनों स्कूल आने लगीं। अब सोनिया पहले से बेहतर हस्ताक्षर कर लेती हैं और सास के साथ पढ़ने को लेकर पूरा परिवार खुश है। मां-बाप नहीं रहे, मजदूरी की... अब 60 साल की अंगूरी सीख रही हिसाब-किताब 60 वर्षीय अंगूरी की कहानी भी दर्द और हौसले से भरी है। वह बताती हैं कि माता-पिता के निधन के बाद पढ़ाई का मौका नहीं मिला और जिंदगी मजदूरी करते हुए गुजरती रही। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने तय किया कि जितना समय बचा है, उसमें कुछ नया सीखा जाए। दो साल से चेतना स्कूल में पढ़ रहीं अंगूरी अब अपना नाम लिख लेती हैं, हस्ताक्षर कर लेती हैं और हिसाब-किताब भी खुद कर लेती हैं। वह मजदूरी करने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए समय निकालती हैं। 40 साल की विधवा मां, चिनाई की मजदूरी और फिर पढ़ाई का सपना एक अन्य महिला की कहानी और भी भावुक कर देती है। 40 वर्षीय यह महिला चिनाई के काम पर मजदूरी करती हैं। पति की मौत को पांच साल हो चुके हैं। उस समय बच्चे छोटे थे। डेढ़ साल का बेटा था और परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उन्हें कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला। वह बताती हैं कि पहले वह पूरी तरह अंगूठा टेक थीं। उनके बच्चे चेतना स्कूल में पढ़ते थे। बच्चों ने ही एक दिन कहा—“मम्मी, आप भी शाम को लेडीज के साथ पढ़ने जाया करो, अपना नाम लिखना सीख जाओगी।” बस, यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। अब वह साइन कर लेती हैं, अपना हिसाब-किताब जोड़ लेती हैं और दूसरी महिलाओं को भी पढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी चार बेटियाँ भी पढ़ रही हैं, जिनमें दो हॉस्टल में हैं और दो कावड़ी में पांचवीं और छठी कक्षा में पढ़ रही हैं। जिस स्कूल में पढ़ी, उसी में अब बुजुर्ग महिलाओं को पढ़ा रही अंजलि चेतना स्कूल की सबसे भावुक कहानी अंजलि की है। जब स्कूल शुरू हुआ था, तब मैम उनके घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहती थीं। अंजलि और उसके भाई-बहन चेतना स्कूल में पढ़ने लगे। यहीं से अंजलि ने पढ़ाई के साथ सिलाई और ब्यूटी पार्लर का काम भी सीखा। आज वह खुद इसी स्कूल में शिक्षिका की भूमिका निभाती हैं और 55 से 70-80 वर्ष तक की महिलाओं को पढ़ाती हैं। यानी जिस स्कूल ने कभी अंजलि के हाथ में किताब थमाई थी, आज उसी स्कूल में अंजलि दूसरी महिलाओं के हाथ में कलम थमा रही हैं। सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं, आत्मनिर्भरता की पाठशाला अध्यापिका सुनीता बताती हैं कि चेतना स्कूल में महिलाओं को पढ़ाई के साथ सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अब तक करीब 100 महिलाएं यहां से पढ़कर निकल चुकी हैं। इनमें कई ऐसी महिलाएं हैं जो पहले अपना नाम तक नहीं लिख पाती थीं, लेकिन अब हस्ताक्षर करने के साथ जोड़-घटाव और अपने काम की कमाई का हिसाब भी रख लेती हैं। सुनीता का कहना है कि जब महिला पढ़ती है तो उसका असर सिर्फ उस महिला तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार उससे प्रभावित होता है। बिना प्रचार और सरकारी मदद के चल रही उम्मीद की पाठशाला भारत नगर की इस छोटी-सी जगह पर चल रहा चेतना स्कूल किसी बड़े भवन में नहीं, बल्कि आज भी बिना प्लास्टर की दीवारों वाले एक साधारण हॉलनुमा कमरे में महिलाओं को शिक्षा दे रहा है। न कोई बड़ा प्रचार, न कोई तामझाम। इसके बावजूद यहां आने वाली महिलाओं की संख्या और उनके भीतर सीखने की ललक लगातार बढ़ रही है। अध्यापिका सुनीता का सपना है कि एक बार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा इस स्कूल में आएं और इन महिलाओं को देखें, जिन्होंने साबित किया है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। सबक उन लोगों के लिए, जो मानते हैं कि बदलाव सिर्फ सरकारी योजनाओं से आता है चेतना स्कूल की कहानी सिर्फ एक स्कूल की कहानी नहीं है। यह उन महिलाओं की कहानी है, जिन्होंने गरीबी, मजदूरी, विधवापन और उम्र की बंदिशों के बावजूद अपने हाथ में कलम थाम ली। यह उन बच्चों की कहानी है जिन्होंने अपनी मां को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उस छात्रा की कहानी है जो कभी यहां पढ़ती थी और आज उसी जगह बुजुर्ग महिलाओं को पढ़ा रही हैं। भारत नगर की इस छोटी-सी पाठशाला ने यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत में सेवा और दिल में बदलाव की चाह हो तो बिना बड़े संसाधनों के भी जिंदगी बदली जा सकती है। कभी जिन हाथों में मजदूरी का फावड़ा था, उन्हीं हाथों में अब कलम है और कभी जो महिलाएं बैंक में अंगूठा लगाती थीं, आज वही आत्मविश्वास के साथ अपना नाम लिख रही हैं।
0
0
Report

नोएडा डूब क्षेत्र के लोगों के बिजली-पानी के लिए प्रदर्शन; भारी पुलिस बल तैनात

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग और किसानों का बिजली पानी की माँग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन सड़क पर किसानो के उतरते ही लगा लंबा भीषण जाम वाहनों की थमी रफ्तार एडीसीपी मनीषा सिंह ख़ुद मौके पर समझाने पहुंची भारी पुलिस बल तैनात भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर ख़लीफ़ा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे डूब क्षेत्र के लोग पिछ्ले कई दिनों से पर्थला गांव के पास चल रहा है बिजली की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किसान नेता सुखबीर ख़लीफ़ा ने कहा तब तक लिखित आश्वासन नहीं तब तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
0
0
Report
Advertisement

340 किलो डोडा चूरा बरामद, नार्कोटिक्स ब्यूरो ने कार जब्त; फरार आरोपी की तलाश

Kota, Rajasthan:केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया है। टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सांगाखेड़ा गांव के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 23 बैगों से कुल 340 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। हालाँकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है。
0
0
Report

बारां में आनंद गर्ग के ठिकानों पर वाणिज्यिक कर-आयकर विभाग की बड़ी रेड

Baran, Rajasthan:बारां में भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गर्ग के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई वाणिज्यिक कर और आयकर विभाग का संयुक्त एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात\n\nबारां। जिले की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग के ठिकानों पर वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।\n\nजानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने गर्ग के आवास, कार्यालय और गोदाम पर एक साथ दबिश दी। आवास पर आयकर विभाग की टीम भी कार्रवाई में जुटी हुई है।\n\nकार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विभाग की टीम ने कार्यालय, गोदाम और मकान के आसपास कड़ी सुरक्षा घेरा बना रखा है और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं है।\n\nबताया जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई में वाणिज्यिक कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर स्वयं मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम दस्तावेजों की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।\n\nफिलहाल कार्रवाई जारी है। टैक्स चोरी या दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर यह रेड की गई है, हालांकि विभाग की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।
0
0
Report

नालंदा: दीपनगर में ट्रक से 67 लीटर विदेशी शराब बरामद

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। बताया गया है कि शराब लदा ट्रक अचानक खराब हो गया था, जिसके बाद चालक और उपचालक ने ट्रक को गोलापुर रोड के सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही दीपनगर और नूरसराय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 67 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने आसपास के जंगल और सुनसान इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया। हालांकि प्रशासन की ओर से शराब लूटे जाने की घटना की पुष्टि नहीं की गई है। यह सवाल उठा रहा है कि बड़े ट्रक में महज 67 लीटर शराब क्यों थी या क्या बड़ा जखीरा उतारने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान शराब की लूट हो गई। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
0
0
Report
Advertisement

नगर निकाय चुनाव बाद बाड़ेबंदी पर भाजपा प्रत्याशी स्विमिंग पूल में कैमरे के सामने

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक नगर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी की तस्वीरें सामने, सवाई माधोपुर के होटल में स्विमिंग पूल में नजर आए भाजपा प्रत्याशी एंकर...नगर निकाय चुनाव के बाद अब प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सवाई माधोपुर के एक होटल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें भाजपा प्रत्याशी स्विमिंग पूल में आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव के बाद संभावित राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है। इसी दौरान होटल में ठहरे प्रत्याशियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इनमें भाजपा प्रत्याशी अन्य लोगों के साथ होटल के स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं。 चुनाव के बाद बाड़ेबंदी को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। प्रत्याशियों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है। सवाई माधोपुर के होटल से सामने आई इन तस्वीरों ने अब बाड़ेबंदी की चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, सामने आई तस्वीरें कब की हैं और होटल में कितने प्रत्याशी मौजूद हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वहीं, तस्वीरों को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब सभी की नजरें आगे बनने वाले राजनीतिक समीकरण और बोर्ड गठन पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report

जेपीएससी मामले पर CID पर सवाल, भाजपा 17 सितम्बर से जनता के बीच

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक बार जेपीएससी सीजीएल मामले में सीआईडी जांच पर सवाल उठाया। जेपीएससी मामला सीएम हेमंत सोरेन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। लिहाजा, मामले में भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ रघुवर दास तक लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर है। रविवार को भी पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सीआईडी कभी निष्पक्ष जांच कर ही नहीं सकती। उनसे उम्मीद करना बेकार है। इसलिए उनके द्वारा सीआईडी जांच को लेकर पत्र लिखा गया। ऐसे नहीं वो सवाल नहीं उठा रहे। जिनके द्वारा उन्हें सूचना मिला कि जेपीएससी मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आने वाले 17 सितंबर से भाजपा अब एक महीने तक जनता के बीच रहेगी। क्योंकि इसी दिन देश के पीएम मोदी का जन्मदिन पूरे देश में मनाया जाएगा। और उसी दिन से अगले एक महीने तक भाजपा झारखंड में हर दिन जनता के लिए एक कार्यक्रम तय करेगी। जिसमें सेवा सप्ताह, सेवा योजना जैसा अभियान शामिल है।
0
0
Report

संभल । चंदौसी में कल धूमधाम से निकलेगी भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा , मयूर गणेश होंगे मुख्य आकर्षण

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow20m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । यूपी में कभी उपद्रव के लिए बदनाम रहा संभल अब योगी राज में 'उत्सव का संभल ' बन गया है . संभल में सभी धार्मिक उत्सव धूमधाम से मनाये जा रहे है .अब कल गणेश चतुर्थी पर चन्दौसी में धूमधाम से भगवान गजानन की भव्य महा रथयात्रा निकाले जाने की तैयारियों जोरो पर है । कल चन्दौसी में आस्था का महासंगम दिखाई देगा । महा रथयात्रा में कोलकाता के मशहूर स्टोन आइटम से तैयार की जा रही भगवान मयूर गणेश की 25 फिट ऊंची स्वचालित झांकी होगी मुख्य आकर्षण ।गजानन की महा रथ यात्रा में स्कूल चलो अभियान की थीम पर स्टेशनरी से सजाई जा रही भगवान हनुमान की झांकी भी होगी शामिल । भगवान हनुमान की झांकी को स्टेशनरी आइटम पेंसिल , रिमूवर , स्केचपेन ,बुक , कलर आदि से सजाया जा रहा है । रथयात्रा की सुरक्षा के लिए कई जनपदों की पुलिस फोर्स के 500 जवान रहेगे तैनात ... रथयात्रा की ड्रोन से निगरानी होगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top