icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227412
SSHUBHAMBARANWALFollow26 Nov 2024, 06:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरागढ़: गणेश विसर्जन और चुनाव के बीच पुलिस की कड़ी तैयारी, 18 फरार गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। गणेश विसर्जन और आगामी नगरपालिका चुनाव को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में एक तरफ गणेश झांकियों के विसर्जन की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ चुनावी माहौल भी बन रहा है। ऐसे में पुलिस ने असामाजिक तत्वों और आþराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियान के तहत स्थायी वारंट समेत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। गणेश विसर्जन के दौरान भीड़, झांकियों और जुलूस के मद्देनजर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं नगरपालिका चुनाव को लेकर भी पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर है, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गणेश विसर्जन हो या चुनावी माहौल, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि फरार आरोपियों की तलाश और निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी दिनों में शहर में पुलिस की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है。
0
0
Report

लोकायुक्त के छापे में मंडला नगर पालिका अधिकारी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Mandla, Madhya Pradesh:नगर पालिका में लोकायुक्त का छापा एंकर - मंडला नगर पालिका में लोकायुक्त जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नल-जल योजना के काम के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में नगर पालिका सीएमओ गजानंद नाफड़े को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने पकड़ा है। वीओ - जानकारी के मुताबिक नल-जल योजना से जुड़े काम को लेकर ठेकेदार ज्ञान सिंह से कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक जैसे ही दो लाख रुपये की रिश्वत की रकम दी गई, लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका सीएमओ गजानंद नाफड़े को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है。 एंकर - नगर पालिका में नल-जल योजना के काम के नाम पर रिश्वत की शिकायत और फिर दो लाख रुपये की ट्रैप कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

बागपत: मंदिर के साधु पर धारदार हथियार हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कला गांव में मंदिर के साधु पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मंदिर में रहने वाले साधु चंदकीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साधु का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर में रहने को लेकर साधु और आरोपी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने साधु पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में साधु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामफल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

नारायणपुर में भीषण बारिश से जनजीवन बाधित, इलाकों में जलभराव और मार्ग बंद

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के चलते जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई मार्गों पर आवाजाही बाधित हो गई है। भारी बारिश के कारण ब्लॉक मुख्यालय ओरछा का जिला मुख्यालय नारायणपुर से संपर्क टूट गया है। नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर स्थित बड़गांव पुलिया के ऊपर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। वहीं, अबूझमाड़ के कई इलाकों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी काम से जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। फिलहाल लोग बारिश के कम होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जलस्तर नीचे आए और बंद पड़े मार्गों पर दोबारा आवागमन शुरू हो सके। लगातार बारिश के कारण हालात पर प्रशासन की भी नजर बनी हुई है।
0
0
Report

23 साल बाद हत्या के दर्द में बुजुर्ग दंपत्ति को न्याय की आस

Jamui, Bihar:23 साल पुराने हत्याकांड का दर्द आज भी ताजा, 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को अब इंसाफ की आस जमुई 23 साल पहले हुई अपने बेटे की हत्या का दर्द संसार देवी और उनके पति अजबी यादव के लिए आज भी ताजा है। करीब 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके दोनों बुजुर्ग आज भी बेटे की हत्या के मामले में न्याय की आस लगाए बैठे हैं। परिवार में अब उनका कोई सहारा नहीं है। उनकी तीन बेटियां हैं, लेकिन तीनों शादीशुदा हैं और अपने-अपने घर में रहती हैं। लिहाजा, बुजुर्ग दंपती इसी झोपड़ी और बगल में बने घर में एक-दूसरे का सहारा बनकर जिंदगी गुजार रहे हैं। दरअसल, 23 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें अब तक केवल दशरथ यादव की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि अन्य 10 नामजद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। अब इसी मामले में गनौरी यादव, जो नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता हैं, की भी गिरफ्तारी हुई है। गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद 23 साल पुराने इस हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लिहाजा, वर्षों से अपने बेटे की हत्या का इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपती की उम्मीद एक बार फिर जगी है। हालांकि, मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार चाहता है कि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़े। लगभग 70 वर्षीय संसार देवी और अजबी यादव की साफ गुहार है कि उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास न्याय की लड़ाई लड़ने का कोई सहारा नहीं है। तीन बेटियां हैं, लेकिन सभी शादीशुदा हैं और अपने-अपने घर में रहती हैं। ऐसे में दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी अपनी झोपड़ी और बगल में बने घर में एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। पीड़ित दंपती ने जमुई की भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रेयसी सिंह से भी इस मामले में पहल कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि 23 साल का लंबा इंतजार उनके लिए काफी है। अब उनकी एक ही उम्मीद है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उनके बेटे की हत्या के मामले में उन्हें इंसाफ मिले। बहरहाल, 23 साल बाद भी बेटे की हत्या का दर्द सीने में लिए बुजुर्ग दंपति की आंखें आज भी न्याय की राह देख रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि देर से ही सही, उनके बेटे की हत्या का इंसाफ उन्हें जरूर मिले。
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

मालशेज घाट में बस-टेम्पो की भिड़ंत; कोई घायल नहीं, यातायात बाधित नहीं

Thane, Maharashtra:मालशेज घाटात समोरासमोर बस व टेम्पोचा भीषण अपघात, सुदैवाने जीवितहानी टळली... मालशेज घाटात दाट धुक्यामुळे भीषण अपघात झाल्याची घटना समोर आली आहे. घाटाच्या मधोमध अंबेजोगाईकडून आळेफाट्याच्या दिशेने जाणारी बस आणि उपरून येणाऱ्या टेम्पो / ट्रकमध्ये समोरासमोर धडक झाली. सुदैवाने या भीषण अपघातात कोणतीही जीवितहानी झाली नसून जखमींना तात्काळ ओतूर येथील रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे. या अपघातामुळे घाटात तब्बल एक ते दीड तास लांबच लांब वाहनांच्या रांगा लागल्या होत्या. त्यानंतर स्थानिक नागरिकांनी पुढाकार घेत एक एक लाईन करून वाहतूक सुरळीत केली. हा अपघात दाट धुक्यामुळे झाला असून त्या ठिकाणी 2 किलोमीटरच्या परिसरात कोणत्याही प्रकारचे रिफ्लेक्टर किंवा स्टिकर लावण्यात आले नाहीत, असा आरोप वाहन चालकांनी केला आहे. वाहन चालकांची महामार्ग प्रशासनाला विनंती आहे की, दाट धुक्यामुळे गाडी चालवायला मोठी कसरत करावी लागत आहे, म्हणून संपूर्ण घाटामध्ये सुरक्षेसाठी रिफ्लेक्टर स्टिकर लावण्यात येावेत, अशी मागणी केली जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

गया में पितृपक्ष महासंगम का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

Gaya, Bihar:विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 के शुभारंभ के मौके पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे। गया आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मां मंगलागौरी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और मां का आशीर्वाद दिलाया। इसके बाद वह विष्णुपद मंदिर पहुंचे।विष्णुपद मंदिर पहुंचकर मंत्री ने भगवान विष्णु के चरणचिह्न के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पितृपक्ष मेला क्षेत्र का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। मेला क्षेत्र में बनाए गए स्वास्थ्य कैंप का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों की तैनाती, दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे, जहां पहली बार पितृपक्ष मेला महासंगम के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने मेला का शुभारंभ किया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर गया में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।
0
0
Report

हापुड़ के पिलखुआ में अजगर ने खरगोश के बच्चों को निगल लिया, रेस्क्यू पूरा

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा में एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक एक विशालकाय अजगर घुस आया. अजगर ने घर में पल रहे खरगोश के दो बच्चों को निगल लिया. अजगर के हमले से अपने बच्चों को बचाने आई खरगोशनी पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना पिलखुवा के फगोता गाव निवासी वन्य प्रेमी संदीप को दी. सूचना मिलते ही संदीप तुरंत मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया. संदीप ने बताया कि यह इंडियन रॉक पायथन है, जिसने खरगोश के बच्चों को निगला और मां खरगोश को घायल किया. संदीप ने घायल खरगोश का उपचार करने और पिंजरे के जाल को ठीक कराने की सलाह दी, ताकि गंध पाकर दोबारा कोई सांप वहां न पहुंचे. ​अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
0
0
Report
Advertisement

बरेली श्मशान में अस्थि कलश जमा, मुक्ति के लिए गंगा विसर्जन की अपील

Bareilly, Uttar Pradesh:श्राद्ध पक्ष स्पेशल श्राद्ध पक्ष के अनुसार इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं, श्राद्ध पक्ष में पितरों को प्रसन्न किया जाता है, श्राद्ध पक्ष में किये गए अनुष्ठान से पितरों को मुक्ति मिलती है। लेकिन बरेली के सिटी श्मसान भूमि में सैकड़ो की तादाद में अस्थि कलश रखे हैं, जिन्हें अपने विसर्जन का इंतेजार है। गरुण पुराण के मुताबिक जिन मृतकों की अस्थियो का विसर्जन जब तक नही होता है तब तक उनको मुक्ति नही मिलती है। बरेली के सिटी शमशान भूमि में सालों पुरानी अस्थियाँ रखी हैं। उनको परिजन उनको ये बोल कर रख कर जाते हैं कि कुछ दिन बाद ले जाएंगे लेकिन फिर इनके तरफ पलटते ही नही है। ऐसे में यहाँ रखी सैकड़ो अस्थियो को अपनी मुक्ति की तलाश है। शमशान भूमि कमेटी के सुपरवाइजर पंडित त्रिलोकी नाथ शर्मा के मुताबिक कई अस्थियों के कलश टूट गए है जिससे वो बिखर रही है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि वो इन अस्थियों ले ले जा कर गंगा में विसर्जित करे। ताकि इनको मुक्ति मिल सके।
0
0
Report

बेगूसराय में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फंदे से आत्महत्या कर ली

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त को खबर सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान बरियारपुर गांव निवासी फूलचंद यादव की पत्नी जुली कुमारी के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक, जुली कुमारी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद जुली काफी नाराज हो गई और घर के अंदर जाकर गले में फंदा लगा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। बाइट परिजन
0
0
Report

पाकुड़ में श्रद्धाभाव से अनंत चतुर्दशी की पूजा-आरती, प्रसाद वितरण

Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो--पाकुड़ जिला मुख्यालय में अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धाभाव से मनाया गया...शहर के कालीभषाण मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, दूधनाथ मंदिर, भगतपाड़ा शिव मंदिर, बिजली आफिस मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अनंत भगवान की पूजा पारंपरिक तरीके से की गई...इसके बाद महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया...अनंत पूजा को लेकर महिलाओं व बच्चों में अधिक उत्साह था...मंदिरों में पूरोहित द्वारा श्रद्धालुओं ने अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गयी...वहीं भगवान को मीठे पकवान के साथ पुड़ी और मिठाई भी चढ़ाया गया...अनंत व्रत का सनातन धर्म में अलग और विशेष महत्व है...पंडित विजेंद्र त्रिवेदी के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन सम्पन्न कराया गया...श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना कर जीवन में सुख-शांति व अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की...अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है...इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना جاتا है...इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है...भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है...इस दिन अनंत भगवान (भगवान विष्णु) की पूजा के पश्चात बाजू पर अनंत सूत्र बांधा जाता है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top