227801
समाधान दिवस पर अधिकारियों की लापरवाही, मोबाइल पर व्यस्त रहते वीडियो वायरल
Gogamau, Uttar Pradesh:गौरीगंज तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही थीं। इसी बीच सभागार में कुछ अधिकारी मोबाइल पर चैट और बातचीत करते कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा कर मोबाइल में व्यस्त हैं जबकि फरियादी अपनी शिकायतें लेकर खड़े हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टीकमगढ़ में शराब लूट कांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी में पूरा मामला कैद
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में विगत दिवस आदतन अपराधियों द्वारा शराब दुकान के सेल्समैन पर गोली चलाकर शराब दुकान में लूट करने वाले 3 आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, शराबियों की फायरिंग पूरी घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तिगेला पर स्थित सरकारी शराब दुकान का है, जहां 1 अक्टूबर 2026 की देर रात आदतन अपराधी कुलदीप यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर देर रात शराब दुकान के सेल्समैन पर गोली चलाकर दुकान में घुसकर डांस करते हुए दुकान से शराब लूटी थी, हालांकि फायरिंग में दुकान का सेल्समैन बाल बाल बच गया था, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों का नगर में जुलूस निकालकर अदालत में किया गया पेश, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, आदतन अपराधी कुलदीप पर पुलिस के बताए अनुसार 17 आपराधिक मामले पूर्व से ही लंबित है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर एक ब्रेजा कार और 32 बोर की एक अवैध पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है。0
0
Report
पीएम मोदी का गुरु मन्त्र: हरियाणा के विधायक गाँव-गाँव संपर्क करें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कि कॉन्फ्रेंस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी साथ मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लम्बा समय हरियाणा के विधायकों को दिया प्रधानमंत्री ने जों बात बताई हैं उन्हें सभी विधायक और मंत्री अपनी विधानसभा में उतारेंगे प्रधानमंत्री के साथ प्रेरणा दायक बैठक रही हैं, हरियाणा को विकसित और भारत को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने सुझाव दिए हैं, हर गाँव ज़ब विकसित होगा तभी सपना पूरा होगा - मुख्यमंत्री लोगों के साथ सम्पर्क लगातार बनाए रखे और समय समय पर बैठक हो लोगों के साथ गाँव गाँव जाकर टोली जाए, टिफन बैठक करे, लोगों के साथ संवाद करे और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करके उनका समाधान करे प्रधानमंत्री ने बताया कि हरियाणा के सभी विधायक गाँव में घर घर जाकर लोगों के साथ संवाद करे राजनिति हमारे लिए सत्ता नहीं हैं वो सेवा का माध्यम हैं - मुख्यमंत्री राजनीति केवल चुनाव जीतना ही नहीं हैं बल्कि लोगों कि सेवा करना हमारा राजनीति उदेश्य हैं प्रधानमंत्री ने हरियाणा के सभी विधायकों को दिए ये गुरु मन्त्र किसानों को अन्नदाता के साथ साथ ऊर्जावान किसान बनाने पर भी जोर दें सोलर पैनल लगाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए विकसित भारत कि यात्रा हरियाणा को आगे बढ़ाने का भी प्रयास हैं क़ृषि में नहीं सोच और नई दिशा में आगे बढ़ने कि जरूरत हैं प्राक्रितिक खेती से किसानों को जोड़ा जाए, एक परिवार एक एकड़ जमीन पर कम से कम प्राक्रितिक खेती करे इसके लिए सभी विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाए एफपीओ को और मजबूत किया जाए जिससे किसानों को मजबूत किया जाए, किसान मजबूत होगा तो हरियाणा मजबूत होगा तभी विकसित भारत बनेगा युवाओं के कौशल को लेकर भी प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया हैं हरियाणा के युवाओं को स्कील इण्डिया से जोड़ा जायेगा गुरूग्राम को और बेहतर बनाया जायेगा, गुरूग्राम एक ग्लोबल सिटी हैं0
0
Report
रायगढ़ में एआई एक्सीलेंस सेंटर से युवाओं को कौशल-रोजगार के अवसर
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जिले में एआई एक्सीलेंस सेंटर विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शनिवार को पंजरी प्लांट स्थित संत पूज्य प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ के दौरान इसकी घोषणा की। रायगढ़ की एआई उड़ान—जागरूकता से नवाचार तक थीम पर आयोजित इस कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर के सहयोग से रायगढ़ में एआई से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां स्थापित होने वाले सेंटर में युवाओं को नई तकनीक सीखने, प्रयोग करने और नवाचार के अवसर मिलेंगे। चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर को भी युवाओं की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में वहां एआई के लिए समर्पित स्थान उपलब्ध कराने की योजना है। एआई, डेटाセンター और सेमीकंडक्टर जैसी तकनीकों से प्रदेश के युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तैयार होंगे। कार्यशाला के दौरान वित्त मंत्री ने प्रतिभागियों से एआई यूनिकॉर्न को लेकर सवाल किया। कक्षा 12वीं के छात्र नैतिक अग्रवाल ने जवाब देते हुए बताया कि एक अरब डॉलर से अधिक बाजार मूल्य वाले एआई स्टार्टअप को एआई यूनिकॉर्न कहा जाता है। उनके जवाब से प्रभावित होकर मंत्री ने उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा भाजपा विधायकों से मुलाकात, जनता सेवा और जनकल्याण पर सार्थक चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात बहुत सुखद रही। उनसे कई विषयों पर बेहद सार्थक संवाद हुआ। बैठक में जनता-जनार्दन की बेहतर से बेहतर सेवा के साथ ही जनकल्याण के लिए और प्रभावी तरीके से काम करने पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
रायगढ़ पुलिस की लघु फिल्म प्रतियोगिता से साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाव
Darogapara, Chhattisgarh:साइبر अपराधों से बचाव का संदेश अब सिनेमा के जरिए भी लोगों तक पहुंचेगा। रायगढ़ पुलिस की ओर से आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह शुक्रवार को पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 35 जिलों से 162 फिल्में पहुंचीं। खास बात यह रही कि रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं से साइबर जागरूकता के दूत बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा खुद साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें और अपने परिवार, मित्रों व समाज के लोगों को भी जागरूक करें। वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रायगढ़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एआई और आधुनिक तकनीक का उपयोग जनहित और साइबर सुरक्षा के लिए भी किया जाना चाहिए।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ जिले में सात सप्ताह के दौरान करीब 2 लाख लोगों को जागरूक किया गया। इसी कड़ी में युवाओं की रचनात्मकता को जोड़ते हुए “संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में प्राप्त फिल्मों का मूल्यांकन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक मनोज वर्मा, फिल्मकार योगेंद्र चौबे और रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता सुनील चिपड़े के निर्णायक मंडल ने किया। कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ पुलिस की ओर से अलग से तैयार साइबर जागरूकता फिल्म “The Cyber Trap” की स्क्रीनिंग भी की गई।प्रतियोगिता की 3 से 6 मिनट वाली श्रेणी में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म “दूसर छोर” ने प्रथम, होमेन्द्र कुमार की “जरूरत” ने द्वितीय और प्रकाश पटेल की “गुपचुप ठेला” ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 1 से 3 मिनट की श्रेणी में दीपक जायसवाल की “एक्सेस लिंक” प्रथम, तुषार सोलंकी की “Dial 1930” द्वितीय और समीर चन्द्रा की “Golden Hour” तृतीय स्थान पर रही। समारोह में दोनों श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया गया。0
0
Report
सीवान के जिउतिया पर्व के पोखरे में डूबकर तीन बच्चियों की मौत
Siwan, Bihar:सीवान में जिउतिया पर्व के दौरान पोखरे में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां एक ही गांव की रहने वाली थीं। घटना एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के टोला स्थित शिव मंदिर के पास पोखरे की है। बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व को लेकर पोखरे पर महिलाएं और बच्चियां पर्व की रस्मों के लिए पहुंची थीं, इसी दौरान एक ही गांव की तीन बच्चियां भी पोखरे में नहाने के लिए उतर गईं। नहाने के दौरान तीनों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पानी में उतरकर उन्हें खोजने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को पोखरे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृत बच्चियों की पहचान कमलेश साह की 14 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी, राजू साह की 13 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी और मनोज पंडित की 12 वर्षीय बेटी अनिशा कुमारी के रूप में हुई है। तीनों की एक साथ मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक ही गांव की तीन बच्चियों की मौत से रामपुर के टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाने में जुटे हैं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन परिजन शव को लेकर घर चले गए हैं।0
0
Report
Advertisement
जमुई के गिद्धौर में साइबर फ्रॉड: यूको बैंक से 1.48 लाख गायब
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेनाडीह गांव निवासी छोटू शर्मा की पत्नी रौशनी कुमारी को साइबर अपराधी ने अपना निशाना बनाते हुए यूको बैंक खाता से एक लाख 48 हज़ार रुपया उड़ा लिया। उक्त पैसा अलग- अलग बैंक खाता में 10 ट्रांजेक्शन में गायब हुए है। लगातार ट्रांजक्शन के मैसेज आने के बाद महिला द्वारा फौरन 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई गई जिस वजह से खाता में 58 हज़ार 886 रुपया बच पाया। इसके बाद शनिवार की दोपहर 1:00 पीड़िता द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई। खाता से पैसे का फ्राड कैसे हुआ यह जानकारी महिला को नहीं है। उसने किसी प्रकार का ओटीपी भी शेयर नहीं की थी और ना ही कोई ऐप डाउनलोड किया और ना ही किसी लिंक के साथ छेड़छाड़ की थी। अचानक पैसा कटने का मैसेज आने के बाद उसे जानकारी हुई। इतने सारे पैसे अचानक फ्राड होने की वजह से महिला का होश उड़ गया, महिला दहशत में आ गई।0
0
Report
गिरिराज सिंह के बयान: खड़गे कांग्रेस के दास, मुस्लिम लीग कांग्रेस
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को इलीगल बताते हुए चुनाव रद्द कर फिर से बैलेट से चुनाव कराने के बयान पर कहा की खड़गे कांग्रेस के दास हैं देश का लोकतंत्र मजबूत है। कांग्रेस, अब वो कांग्रेस नहीं रहा ये मुस्लिम लीग कांग्रेस है, जो देश में भ्रम फैलाते हैं। इसके साथ राहुल गांधी द्वारा सत्यग्रह पोर्टल लॉन्च करने पर कहा कि राहुल गांधी ने कभी सत्याग्रह किया है या सिर्फ नाम सुने हैं वह सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं। वही बिहार में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग एमएलसी चुनाव लड़ने पर कहा कि इंदी गठबंधन कभी था ही नहीं,राहुल का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं है। वहीं मोहन भागवत के द्वारा धर्म संकट होने पर देश की संकट पर कहा की वह हमेशा देश के मुद्दों पर सही बात बोलते हैं। दरअसल गिरिराज सिंह बीहट शीतला मंदिर प्रांगण पहुंचे थे जहां गिरिराज सिंह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन भले गांधी परिवार के दास हो सकते हैं। देश का लोकतंत्र मजबूत है। कांग्रेस, अब वो कांग्रेस नहीं रहा।ये मुस्लिम लीग कांग्रेस है, जो सोची-समझी रणनीति के तहत देश के संवैधानिक संस्थानों के ऊपर आरोप लगाना, देश में भ्रम फैलाना, ये काम हो गया है राहुल गांधी एंड कंपनी का। या तो वो सत्ता भोगेंगे नहीं तो देश को जलाने की योजना बनाएंगे। राहुल गांधी के द्वारा देश में चल रहे अलग-अलग आंदोलन के लिए सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी सत्याग्रह करके देखा है कि नाम ही सुना है। जो सत्याग्रही होगा,वो जीवन में कभी देश का विरोध नहीं करेगा और ये सत्याग्रही नहीं, सत्यानाशी हैं।ये सत्यानाशी हैं और ये सत्यानाश करना चाहते हैं।लेकिन भारत का युवा सजग है भारत का युवा दुनिया को आज बचा रहा है। चाहे स्मित मंछार के तरह हो, इनका तो उस पर भी जुबान नहीं खुला। एक बार गर्व करते भारत के बेटा मंछार पे सत्याग्रही बनते, ये सत्यानाशी हैं। बिहार में राजद कांग्रेस के अलग-अलग एमएलसी चुनाव पर कहा कि देखिए, इंडी कोई गठबंधन ही नहीं है।राहुल गांधी का नेतृत्व कोई स्वीकार नहीं कर सकता और अपने-अपने स्वार्थों का टकराव जहां-जहां होगा, वहां-वहां लोग अलग होंगे। इसके साथ मोहन भागवत के द्वारा धर्म संकट होने पर देश में संकट होने के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मोहन भागवत जी केवल संघ के सरसंघचालक ही नहीं हैं, बल्कि देश की अखंडता, देश की संस्कृति, देश के संस्कार के प्रति सजग रहते हैं। और जो दिखता है, उस पर वो अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं।0
0
Report
खाटूश्यामजी कोतवाली का नया थानाधिकारी पवन कुमार दुलड, प्रशासनिक फेरबदल के बाद कार्यभार संभाला
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी कोतवाली थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया का तबादला, पवन कुमार दुलड ने संभाला कार्यभार, नगरपालिका चुनाव के घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक फेरबदल, नव नियुक्त थानाधिकारी का स्थानीय लोगों ने किया स्वागत. सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में नगरपालिका चुनाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल देखा गया है. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय और खाटूश्यामजी कोतवाली थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया का तबादला किया गया है. इन्द्राज मरोडिया के स्थान पर सीकर पुलिस लाइन से पवन कुमार दुलड को खाटूश्यामजी कोतवाली का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है. नव नियुक्त थानाधिकारी पवन कुमार दुलड ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने खाटूश्यामजी कोतवाली पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद भाजपा नेता संजय तिवाड़ी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. भवानी शंकर खरतला, ऋषि कुमार जांगिड़ और केशर मल मुण्डोतिया ने थानाधिकारी पवन कुमार दुलड को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. नव नियुक्त थानाधिकरी पवन कुमार दुलड ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को अपनी प्राथमिकता बताया.0
0
Report
Advertisement
कथावाचक ने कृष्ण बंशज मामले पर अखिलेश यादव को चुनौती दी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पहुंचे कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर का स्वागत किया गया है वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव कृष्ण बंशज कहना ही गलत है वो तथाकथित कृष्ण बंशज हो सकते है अगर कृष्ण बंशज है तो भगवान कृष्ण के इस अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आए हम लोग कोर्ट में केस लड़ रहे उसमें आगे आकर कहे हम कृष्ण के वंशज है सिद्ध कर दे तो ह्म उनका स्वागत कर देंगे तथाकथित लोग धर्म से दूर भागते है वो केवल मौलाना की खुदकिस्मती करते है हमारे सनातन में महिलाओं का उपमान करने वालों को जवाब देते लेकिन डिम्पल यादव पर एक मौलाना ने टिप्पणी करी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लखनऊ में होने वाले धर्मसंसद को लेकर कहा कि रामजन्मभूमि की लड़ाई हम लोग कानूनी तौर पर कोर्ट में लड़ रहे है हम लोग मांग कर रहे है कि भगवान कृष्ण का जो वास्तविक मूलगर्भ गृह है जो षडयंत्र के तहत मुसलमानों के हाथ में दे दिया थे और आज भी उन लोगों का कब्जा हम लोगों को दे देना चाहिए.सर्वे हो जाए तो मस्जिद के नीचे शिवालय तो निकलेंगे ही. आज कल धर्मसंसद राजनैतिक रूप लेने लगी है वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि जो भगवान श्रीकृष्ण की जय ना बोल पाए उनसे हम उनस एकता आशा करे कि वो वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कुछ बोल पाए ,अखिलेश यादव अपने आप को बंशज बताते है प्रमाणिक और तथाकथित रूप से कहलाना अलग है। राममंदिर का ट्रस्ट एक संगठन के व्यक्ति को नहीं बैठाना था हमे सभी संगठन के लोगों को बैठाना था आज भी ट्रस्ट शापित ट्रस्ट है।0
0
Report
हाथरस में 3 महीने से लापता अनुज के लिए परिवार ने आश्रम के बाहर किया प्रदर्शन
Hathras, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग हाथरस सादाबाद क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई से 3 महीने से लापता अनुज चौधरी का अब तक नहीं लगा कोई सुराग परिजनों का दावा—वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में मौजूद है अनुज परिवार के लोगों ने वृंदावन पहुंचकर आश्रम के बाहर किया धरना प्रदर्शन पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार ने धरना किया समाप्त पुलिस ने 2 दिन के अंदर बच्चे को तलाश करने का दिया आश्वासन मासूम अनुज के लापता होने से परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल परिजनों की चेतावनी—अनुज नहीं मिला तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर0
0
Report
बरनाला गुरुद्वारे के तनाव के बीच ग्रंथी पर हमला, पुलिस-पार्टियों के दखल की साख
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के गांव कुब्बे में गुरुद्वारा साहिब का मामला गरमाया है। गाँव के कुछ लोगों ने गुरुद्वारे के ग्रंथी को पीटा, और दूसरे भी कई घायल हुए हैं। गुरुद्वारा साहिब में रेहरास साहिब जी के पाठ में रुकावट डाली गई। घटना CCTV वीडियो में कैद हो गई है, जिसके कारण एक ग्रंथी और एक महिला समेत अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बाबा बूटा सिंह गुरथरी गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रशासक के पक्ष में गांव वालों का समर्थन दिखा। गुरुद्वारा साहिब में पाठ के दौरान रुकावट डालते हुए पुलिस की मौजूदगी का फुटेज सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को उठाते देखा गया और वीडियो में पुलिसवाले भी दिख रहे हैं। SGPC सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता विनरजीत सिंह गोल्डी, rural अध्यक्ष सतनाम सिंह राही और गुरुद्वारा साहिब के प्रशासक बाबा बूटा सिंह गुरथरी ने सभा को संबोधित किया। गुरुद्वारा साहिब के अनाज मंडी की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे के लिए पॉलिटिकल हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जिसके खिलाफ गांव वालों ने आवाज उठाई। धनौला पुलिस ने मारपीट के पीड़ितों के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में कांग्रेस मुक्त बनाने का दावा: हीरालाल नागर का बड़ा चुनावी बयान
Kota, Rajasthan:निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायती राज में भी कोटा को करेंगे ''कांग्रेस मुक्त'': हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री ने साधा निशाना बोले—''वन स्टेट, वन इलेक्शन'' से आचार संहिता से मिलेगी मुक्ति, विकास कार्य और ईआरसीपी होंगे मुख्य चुनावी मुद्दे कोटा/सांगोद। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कोटा जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों की तरह पंचायती राज चुनावों में भी जिले को पूरी तरह ‘कांग्रेस मुक्त’ बनाया जाएगा。 नागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने ''वन स्टेट, वन इलेक्शन'' का संकल्प धरातल पर उतारा है। इस ऐतिहासिक कदम से बार-बार लगने वाली आदर्श आचार संहिता से मुक्ति मिलेगी और विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि भाजपा इन चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और भजनलाल सरकार के पिछले ढाई वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के दम पर उतरेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) जैसी अटकी योजनाओं को रफ्तार दी है, जिससे 17 जिलों को जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार को सरकार की मुख्य उपलब्धि बताया।0
0
Report
174 यात्रियों के बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में हनुमान चालीसा पाठ
Kota, Rajasthan:वीर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु हेतु कोटा में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता के संयोजन में गोदावरी धाम बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री हनुमान जी से वीर कैप्टन के उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु की भावपूर्ण प्रार्थना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संकट के क्षणों में कैप्टन मच्छार द्वारा दिखाया गया अभूतपूर्व शौर्य, सेवा भाव और समर्पण संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी त्वरित सूझबूझ और कर्तव्यपरायणता से सैकड़ों परिवारों में खुशियां बरकार कर रहीं। इस पावन अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा तथा कोटा नगर निगम महापौर अनुसुइया गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में वीर कैप्टन के जल्द स्वस्थ होकर पुनः देश सेवा में लौटने की कामना की।0
0
Report
Hanumangarh: निर्दलीय विधायक बंसल के बीजेपी दफ्तर जाने के मामले पर राजनीति उथल-पुथल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल का बीजेपी दफ्तर जाने से जुड़ा मामला, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ० रामप्रताप का बयान आया सामने, बोले रोज सुन रहे है की ये मुकदमा हुआ वो मुकदमा हुआ,आगे बोले विधायक घुसा केसे पार्टी दफ्तर में इसका मुझे आश्चर्य,निर्दलीय विधायक को हर तरीके से गिरा हुआ व्यक्ति बताया, गिरफ्तारी वारंट के डर से नाटक करने का आरोप,भाजपा पार्टी बताया सबसे मजबूत और चरित्रवान पार्टी,पूर्व कैबिनेट मंत्री के बयान से राजनीति गलियारों में चर्चा0
0
Report
Advertisement
