icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर पुलिस का महिला सुरक्षा के लिए नया अभियान, टेक्नॉलॉजी से सहायता

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन सहित पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रगे। इस दौरान महिला सशक्ति करण और जागरूकता के लिए काम करने महिलाओ को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी ने महिला वॉलंटियर्स और छात्राओ से संवाद किया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों के बारे मे अवगत कराया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पुलिसिंग के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार کرنا है। उन्होंने बताया कि उदयपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट अधिकारी जैसी विशेष व्यवस्थाएं संचालित कर रही है। इसके साथ ही तकनीक की मदद से महिलाएं घर बैठे भी पुलिस से संपर्क कर सकती हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
0
0
Report

बीकानेर नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर शिक्षण संस्था सीज की

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर अग्नि सुरक्षा नियमों पर नगर निगम सख्त शिक्षण संस्था को किया सीज अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर निगम की बड़ी कार्रवाई अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह के नेतृत्व में हुई सीजिंग की कार्रवाई सीआई प्रदीप सिंह चारण और कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत रहे मौजूद फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई नगर निगम ने संस्थानों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की Intro - बीकानेर में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है। नगर निगम ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने वाली एक शिक्षण संस्था पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया है। निगम का साफ संदेश है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. बीकानेर में अग्नि सुरक्षा नियमों को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाली एक शिक्षण संस्था पर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौजूद रही. अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके पर सीआई प्रदीप सिंह चारण और कोटगेट थाना अधिकारी धीरेन्द्र शेखावत भी मौजूद रहे। टीम ने संस्थान में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गंभीर कमियां मिलने पर सीजिंग की कार्रवाई अमल में लाई. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी संस्थान फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने सभी शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की。
0
0
Report

लखीमपुर खीरी गोवंश मामले में हिंदू संगठनों में जोश घर में दफन मिली गोवंश हड्डियां, पुलिस कर रही जांच

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow1m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ के ढकवा गांव में गोवंश हत्या मामले में हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए फूल पकड़ लिया है, यदि कार्रवाई न हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे, यह भी कहना है कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जहां पर हिंदू संगठनों ने गोवंश हत्या करने के बाद अस्थियां दफन थी पुलिस की मौजूदगी में मकान के अंदर खुदवाया गया तो वहां पर अस्थियां बरामद हुई, फिलहाल हिंदू संगठन में उबाल के बाद पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कार्रवाई की जाएगी, मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी: 84 साल की विरासत के साथ विश्व नेतृत्व की तैयारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 5 बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी 84 वर्षों की विरासत के साथ बेटियों को वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार कर रहा बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी। वर्ष 1941 में राष्ट्रनिर्माता उद्योगपति श्री घनश्याम दास बिड़ला द्वारा स्थापित बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी ने 84 वर्षों की शैक्षिक विरासत के साथ देश के अग्रणी आवासीय बालिका विद्यालयों में विशिष्ट पहचान बनाई है। भारतीय संस्कारों, शिक्षा और वैश्विक दृष्टि के समन्वय पर आधारित विद्यालय छात्राओं को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार कर रहा है। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के संरक्षण तथा प्राचार्या एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् श्रीमती अचला वर्मा के नेतृत्व में विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग, इनोवेशन, डिजाइन थिंकिंग, रिसर्च आधारित शिक्षण और 21वीं सदी के कौशलों को शिक्षा से जोड़ा गया है। स्मार्ट कक्षाएँ, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, विदेशी भाषा शिक्षण, करियर मार्गदर्शन, कला, संगीत, एनसीसी और क्लब गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास को मजबूत आधार देती हैं। सुरक्षित, हरित और आवासीय परिसर में उत्कृष्ट छात्रावास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएँ, काउंसलिंग और समर्पित पास्टोरल केयर व्यवस्था उपलब्ध है। खेलों में शूटिंग, तैराकी, घुड़सवारी, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स, योग और अन्य गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण एवं सुविधाएँ छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के अवसर देती हैं। विद्यालय की छात्राओं को नासा, सर्न, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक यात्राओं, स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रमों और वैश्विक सहयोग के माध्यम से एक्सपोजर मिलता है। देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली छात्राएँ परिसर में बहुसांस्कृतिक वातावरण का निर्माण करती हैं। विद्यालय का प्रसिद्ध पिलानी बैंड 1960 से गणतंत्र दिवस परेड की परंपरा से जुड़ा है और 2026 में भी कर्तव्य पथ पर अपनी अनुशासित प्रस्तुति से राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ किया। प्रशासन, विज्ञान, चिकित्सा, न्यायपालिका, शिक्षा, उद्योग, कला और मनोरंजन जगत में विद्यालय की पूर्व छात्राएँ उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। शक्ति मोहन, नीति मोहन और मुक्ति मोहन भी इसकी प्रेरणादायी पूर्व छात्राओं में शामिल हैं। "द फाइनेस्ट इनहेरिटेंस वी गिव अ गर्ल चाइल्ड - विंग्स टू फ्लाई" के ध्येय के साथ विद्यालय आत्मविश्वासी, मूल्यनिष्ठ, तकनीक-सक्षम और वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार बेटियों का निर्माण कर रहा है।
0
0
Report

डेहा बस्ती में अवैध कब्जों पर नगरपालिका की कड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

Yamuna Nagar, Haryana:रादौर के छोटाबांस स्थित डेहा बस्ती में पुलिस टीम पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अस्थायी अवैध निर्माण हटाने के बाद अब नगर पालिका ने पक्के अवैध कब्जों के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को नगरपालिका की टीम पुलिस बल के साथ डेहा बस्ती पहुंची और अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा किए। नगरपालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर आदित्य कांबोज ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों के विरुद्ध हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट, 1973 की धारा 181 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। कब्जाधारियों को स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सरकारी भूमि को स्वेच्छा से खाली कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में घरेलू विवाद: 17 साल के युवक ने पिता पर कुदाल से वार

Karnal, Haryana:करनाल में domestic विवाद ne लिया खौफनाक मोड़ ,पत्नी और बहन को पिटता देख 17 वर्षीय बेटे ने उठाई लोहे की कुदाल, सिर पर वार से पिता की मौत ,पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। हरियाणा के करनाल जिले के कुटेल गांव में मंगलवार देर रात एक घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परिवार के भीतर हो रही मारपीट के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता के सिर पर लोहे की कुदाल से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शराब के नशे में घर पहुंचा था पिता पुलिस के अनुसार कुटेल गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र पेशे से ड्राइवर था और उसे शराब पीने की लत थी। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा। घर आते ही किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और बेटी से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। मां-बहन को बचाने आया बेटा, हो गया बड़ा हादसा घर में हो रही मारपीट देखकर 17 वर्षीय बेटा अपनी मां और बहन को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। परिवार का आरोप है कि राजेंद्र ने बेटे के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान गुस्से और अफरा-तफरी के माहौल में बेटे ने पास में रखी लोहे की कुदाल उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया। वार लगते ही राजेंद्र जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। बेटा ही पिता को लेकर पहुंचा अस्पताल घटना के तुरंत बाद नाबालिग बेटे ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से घायल पिता को करनाल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मधुबन थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से जुटाए गए अहम साक्ष्य अस्पताल से लौटने के बाद पुलिस टीम कुटेल गांव पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात के बाद घटनास्थल पर फैले खून को साफ करने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे घटनाक्रम की अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। भतीजे की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटे ने ही लोहे की कुदाल से पिता के सिर पर वार किया था। घटना के बाद वही घायल पिता को अस्पताल लेकर गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह
0
0
Report

पेयजल समस्या पर पुन्हाना में प्रदर्शन, प्रशासन से समाधान की मांग

Nuh, Haryana:पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग, पुन्हाना के जुरेहड़ा रोड पर लगाया जाम, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। नूंह जिले के पुन्हाना शहर में 3 साल से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को वार्ड नंबर 8 और 9 के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा जुरेहड़ा मार्ग सड़क पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में कई से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में बिछाई गई पुरानी पेयजल पाइपलाइन कई जगह से टूट चुकी है। पाइपलाइन टूटने के कारण घरों तक गंदा और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि दूषित पानी की आपूर्ति से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। पुनहाना शहर प्रभारी कुंदन सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। वahi सुहेल खान पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट कर्मचारी ने लोगों पानी का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आधे घंटे बाद लोगों जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
0
0
Report

FD घोटाला: रतलाम यूको बैंक में बिना अनुमति धोखाधड़ी, 87 लाख लूट

Ratlam, Madhya Pradesh:बैंक, जहां आम जनता अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखने और फिक्स डिपॉजिट के जरिए भविष्य संवारने का भरोसा करती है। लेकिन अगर उसी बैंक में ग्राहक की एफडी उसकी जानकारी और हस्ताक्षर के बिना तोड़ दी जाए, और इस खेल में बैंक का कर्मचारी ही नहीं बल्कि मैनेजर भी शामिल हो, तो लोगों का बैंकिंग व्यवस्था से भरोसा उठना तय है。 रतलाम के यूको बैंक में सामने आये लाखों के इस एफडी घोटाले ने सभी को चौंका दिया है। मई महीने में पुलिस को शिकायत मिली कि कई ग्राहकों की एफडी बिना अनुमति तोड़कर रकम का गबन किया गया। जांच शुरू हुई तो परत-दर-परत पूरे रैकेट का खुलासा होता गया。 शिकायतकर्ताओं के मुताबिक मुख्य आरोपी राहुल राठौड़ ने ना सिर्फ धोखे से एफडी बंद कर लाखों की राशि गबन की बल्कि ग्राहकों के मोबाइल से उनकी नाम पर लोन भी जारी करवा दिया, उसका ब्याज सहित किश्त भरने का मैसेज भी लोगों को मिला, लेकिन लोन की राशि नहीं, वहीँ कुछ लोगों को नए नोट की गड्डी देने का बोलकर पैसे ट्रांसफर करवा लिये गये पर नई नोट की गड्डी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें यूको बैंक का पूर्व आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौड़ और बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल है। मामले में अब तक करीब 38 शिकायतें सामने आई हैं और लगभग 87 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपी ग्राहकों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल से ओटीपी हासिल करता था और एफडी तुड़वाकर रकम अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर देता था। इसके बदले खाताधारकों को प्रति ट्रांजेक्शन एक हजार रुपये दिये जाते थे, जबकि बाद में पूरी राशि नकद निकाल ली जाती थी। पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ शुरुआत है। मुख्य आरोपी राहुल राठौड़ फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में शामिल आरोपियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है。
0
0
Report
Advertisement

बिरला स्कूल, पिलानी: 125 वर्ष की परंपरा के साथ AI-रोबोटिक्स से शिक्षा का इतिहास

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 4 बिरला स्कूल, पिलानी वर्ष 1901 में स्थापित बिरला स्कूल, पिलानी 125 वर्षों की गौरवशाली शैक्षिक विरासत के साथ देश के प्रतिष्ठित पूर्ण आवासीय विद्यालयों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, नवाचार और नेतृत्व विकास के समन्वय से विद्यार्थियों को भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री एस. के. बिड़ला, श्री सिद्धार्थ बिड़ला, डायरेक्टर मेजर जनरल एस.एस. नायर, डिप्टी डायरेक्टर अजय अग्रवाल तथा डॉ. जी.एस. गौड़ के मार्गदर्शन और प्राचार्य श्री धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यालय आधुनिक एवं अनुभव आधारित शिक्षा को निरंतर विस्तार दे रहा है। विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, स्टेम एजुकेशन, कोडिंग, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग तथा डिजाइन, क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन मॉड्यूल के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान कौशल विकसित किए जा रहे हैं। कक्षा से बाहर शैक्षणिक भ्रमण, व्यावहारिक गतिविधियों और वास्तविक जीवन से जुड़े अनुभवों के माध्यम से सीखने को अधिक प्रभावी बनाया गया है। विशाल हरित आवासीय परिसर में आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध नॉलेज रिसोर्स सेंटर, अनुभवी शिक्षक, करियर काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास, मूल्य आधारित शिक्षा और सुदृढ़ पास्टोरल केयर विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं प्रेरक वातावरण प्रदान करते हैं। खेलों में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्केटिंग, तैराकी, योग और हॉर्स राइडिंग सहित विविध सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऑल वेदर स्विमिंग पूल और घुड़सवारी प्रशिक्षण विद्यालय की खेल संस्कृति को विशेष पहचान देते हैं। विद्यालय का गौरवशाली एलुमनाई नेटवर्क उद्योग, प्रशासन, रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहा है। परंपरा की मजबूत नींव पर आधुनिक शिक्षा और नवाचार का निर्माण करते हुए बिरला स्कूल, पिलानी आज आत्मविश्वासी, जिम्मेदार, संवेदनशील और वैश्विक दृष्टिकोण वाले भावी नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
0
0
Report
Advertisement

चानौत गांव के टी प्रकरण में सोमेश को अदालत ने जमानत दे दी

Bhiwani, Haryana:चानौत गांव के चर्चित टी प्रकरण मामले में टी मैन एवं पूर्व सरपंच सोमेश को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने सोमेश को जमानत दे दी। इससे पहले सदर थाना पुलिस ने सोमेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस rिमांड पर भेजा गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहाँ कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान हांसी जाने वाली पाइपलाइन पर टी लगाने के मामले में सोमेश का नाम सामने आया था। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
0
0
Report

बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी: 80 वर्ष पुरानी परंपरा, आधुनिक शिक्षा का संगम

Jhunjhunu, Rajasthan:बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी देश के प्रतिष्ठित आवासीय बालक विद्यालयों में शामिल बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी शिक्षा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और नेतृत्व विकास की अपनी 80 वर्षों से अधिक पुरानी गौरवशाली परंपरा को आधुनिक शिक्षा के साथ निरंतर आगे बढ़ा रहा है। वर्ष 1944 में महान उद्योगपति एवं राष्ट्रनिर्माता श्री घनश्याम दास बिड़ला की दूरदर्शी सोच से स्थापित विद्यालय आज भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण के समन्वय के साथ विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के संरक्षण में संचालित विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ स्मार्ट क्लासरूम, तकनीक आधारित शिक्षा, रोबोटिक्स, STEM गतिविधियां, अटल टिंकरिंग लैब, अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं तथा समृद्ध पुस्तकालय विद्यार्थियों को नवाचार, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता से जोड़ रहे हैं। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अकादमिक उत्कृष्टता के साथ व्यावहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया गया है। क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, हॉर्स राइडिंग, शूटिंग, योग, NCC, ट्रैकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के साथ संगीत, नृत्य, नाटक एवं कला विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रम, छात्र विनিমय, भ्रमण, प्रतियोगिताएं और नेतृत्व गतिविधियां विद्यार्थियों को व्यापक वैश्विक अनुभव प्रदान करती हैं। विद्यालय का प्रतिष्ठित VINOBA पूर्व छात्र नेटवर्क इसकी गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं, सशस्त्र सेनाओं, न्यायपालिका, उद्योग, विज्ञान, शिक्षा और वैश्विक कॉर्पोरट जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायी आवासीय वातावरण के साथ बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षिक सफलता तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top