227405
पूर्व विधायक धीरज ओझा के प्रयास से खुला मां बाराही रेलवे अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत
Jairam Pur, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक धीरज ओझा के प्रयासों से मां बाराही रेलवे अंडरपास का उद्घाटन किया गया। इस अंडरपास के खुलने से क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लंबे समय से यातायात जाम की समस्या का सामना कर रहे स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया और पूर्व विधायक धीरज ओझा का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौवा ने सभी कुकीज़ चुराने की विधि खोज निकाली
Noida, Uttar Pradesh:Crow figures out how to grab all the cookies.0
0
Report
तोते का असाधारण स्टंट: क्या पक्षी भी कर सकता है घुमाव?
Noida, Uttar Pradesh:Whoa, what’s this parrot’s personal skill? A bird can do a somersault too?0
0
Report
Advertisement
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी पर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: कैसे बचें?
Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगी का नया पैंतरा, डिजिटल अरेस्ट, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी जयपुर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का जाल बुना जा रहा है..साइबर ठग अब सीबीआई, ईडी, कस्टम और एटीएस के अधिकारी बनकर लोगों को डरा रहे हैं... फर्जी वारंट और नोटिस भेजकर वीडियो कॉल पर पूछताछ का ड्रामा किया जाता है... और फिर बैंक खाते, एफडी तक खाली करवा दी जाती है। राजस्थान पुलिस ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साफ कहा है—डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय से डिजिटल ठगी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम शाखा ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर ठग खुद को सीबीआई, ईडी, कस्टम या एटीएस अधिकारी बताकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ठग पहले फोन, व्हाट्सऐप या वीडियो कॉल करते हैं... फिर दावा किया जाता है कि आपके आधार कार्ड, बैंक खाते या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किसी अपराध में हुआ है। कभी मनी लॉन्ड्रिंग... कभी हवाला... कभी ड्रग्स... तो कभी अवैध पार्सल के नाम पर डराया जाता है。 इसके बाद वीडियो कॉल पर पुलिस स्टेशन या जांच एजेंसी के दफ्तर जैसा माहौल बनाया जाता है। फर्जी वर्दी, फर्जी दस्तावेज और फर्जी वारंट दिखाकर पीड़ित को भरोसे में लिया जाता है। इसके बाद शुरू होता है असली खेल...पीड़ित को कहा जाता है कि मामला बेहद गंभीर है और उसे किसी से बात नहीं करनी है। बैंक अकाउंट, एफडी और दूसरी वित्तीय जानकारी हासिल की जाती है। फिर रकम के सत्यापन के नाम पर पूरी धनराशि ठगों के खातों में ट्रांसफर करवा ली जाती है। राजस्थान पुलिस ने साफ किया है कि पुलिस, सीबीआई या कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी नहीं करती。 कैसे बचें? धमकी से घबराएं नहीं OTP और बैंक डिटेल शेयर न करें आधार-पैन की जानकारी साझा न करें फर्जी नोटिस/वारंट की जांच करें डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं साइबर ठगी के इसी तरीके को देखते हुए सीबीआई ने ‘अभय’ एआई आधारित पोर्टल शुरू किया है。 किसी पुलिस, कोर्ट या सीबीआई के नाम से संदिग्ध नोटिस या वारंट मिले तो उसकी सत्यता अभय पोर्टल पर जांची जा सकती है。 क्या करें? अगर ऐसी कॉल आए तो सबसे पहले शांत रहें。 किसी भी अधिकारी के दबाव में पैसे ट्रांसफर न करें。 ओटीपी, बैंक डिटेल, एटीएम, यूपीआई या दूसरी वित्तीय जानकारी साझा न करें。 संदिग्ध नोटिस या वारंट की जांच अभय पोर्टल पर करें。 और अगर ठगी हो जाए तो तुरंत पुलिस या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।0
0
Report
झारखंड: परीक्षा रद्द—दीपिका पांडेय ने संवेदनशीलता और निष्पक्ष जाँच की बात कही
Noida, Uttar Pradesh:रांची। परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा, "सरकार शुरू से ही छात्रों के प्रति संवेदनशील थी। हमने उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना। कई बातों पर जब उस समय की परिस्थिती थी तो हम लोगों ने निर्णय भी लिया और उन निर्णयों पर हम लोग आज भी कायम हैं। दूसरी वार्ता के समय बच्चों ने जो सबूत दिए थे और जांच में भी कई सारे तथ्य निकल सामने आए जिसके बाद सरकार इस फैसले पर पहुंची। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देना चाहूंगी... इसमें जो भी दोषी हैं, वो चाहे कोई भी हो, उनको एजेंसी छोड़ेगी नहीं। इस मामले का अच्छे से जांच होगी क्योंकि यह बहुत बड़ा नेक्सस है जो ऐसा नहीं है कि सिर्फ झारखंड तक है। जिन लोगों की संलिप्तता आ रही है वो पूरे देश में परीक्षाओं में हेर-फेर करना कर रहे हैं।"0
0
Report
झारखंड भाजपा के आदित्य साहू: TDPL परीक्षाओं रद्द, CBI जांच की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची। राज्य सरकार की तरफ से परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा , "आप सभी देख रहे हैं कि झारखंड राज्य में पिछले 23 दिनों से हमारे हजारों छात्र रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन कर रहे थे और राज्य सरकार की तरफ से पिछले 6 सालों से जो रोजगार छात्रों को मिलना चाहिए था, उन छात्रों से वो रोजगार छीनकर दूसरे लोगों पैसे पर रोजगार बेचने का काम सरकार ने किया था। छात्रों की शुरुआत से ही मांग थी कि पिछले 6 सालों में TDPL द्वारा जो परीक्षाएं ली गई हैं, उन्हें रद्द करने का काम राज्य सरकार करे... आज हमारे छात्रों के दबाव के आगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने उनकी मांगों को मानने का काम किया है और TDPL की तरफ से जो भी परिक्षाएं ली गई हैं, उन्हें रद्द करने का काम किया गया है। मगर इसके साथ ही छात्रों की मांग है कि CBI की जांच करवाकर जो भी दोषी हैं, उनपर कठिन से कठिन कार्रवाई हो ताकि आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके। मैं और पूरी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है..."0
0
Report
Advertisement
ध्रुवीय भालू का अत्यंत बड़ा आकार: जानिए कितने भारी होते हैं
Noida, Uttar Pradesh:The sheer size of a polar bear0
0
Report
बुलो मंडल के विवादित बयान पर किशनगंज में बजरंग दल का विरोध; माफी मांगने की मांग
Kishanganj, Bihar:बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किशनगंज में सभा को संबोधित करने के दौरान उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है। ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल किशनगंज जिले का प्रभारी मंत्री होने से उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद जिले वासियों को मंच से संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने जिस भाषा में युवाओं पर निशाना साधा, उसके खिलाफ आज किशनगंज के गांधी चौक में बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के युवाओं ने ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनों का आरोप है कि मंत्री ने खुले मंच से युवा पीढ़ी पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं बजरंग दल के संयोजक ने मंत्री पर जमकर भड़ास निकालते हुये कहा कि ऊर्जा मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरस्वती पूजा के नाम पर युवा पीढ़ी सड़क पर बैरियर लगाकर चंदा वसूलने और उस पैसे से शराब पीकर डीजे के धुन पर सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। वही युवा कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि मंत्री महोदय का यह बयान अपमानजनक और गलत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपना बयान वापस लें। युवाओं ने चेतावनी दिया कि अगर ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगें तो युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
मम्मा हिप्पो ने अपने छोटे बच्चे को बताया, स्विम टाइम अब खत्म
Noida, Uttar Pradesh:Momma hippo tells her little one swim time is over0
0
Report
Advertisement
बीजामंडल मंदिर में नागपंचमी पूजा की अनुमति हेतु संतों ने ज्ञापन सौंपा
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा: बीजामंडल (विजय मंदिर) परिसर के मुख्य द्वार खोलकर श्रद्धालुओं को विधिवत पूजा-अर्चना की अनुमति देने की मांग को लेकर संतों एवं हिंदू श्रद्धालुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. 'अखिल भारतीय संत समिति (मध्य प्रदेश शाखा)' के बैनर तले प्रतिनिधि अपर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपनी मांग रखी. संतों की मांग और ज्ञापन के मुख्य बिंदु: मंदिर परिसर की धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्ता; श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के मुख्य हिस्से में जाकर पूजा करने की अनुमति; ज्ञापन में पूजा की अनुमति नागपंचमी के पर्व पर, सुरक्षा नियमों का पालन ASI/स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित. शांतिपूर्ण व्यवस्था: उद्देश्य शांतिपूर्ण और अनुशासित पूजन अधिकार. प्रशासनिक पक्ष: अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि ज्ञापन शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए प्रेषित कर दिया गया है; उच्च स्तर से निर्देशों के अनुसार कार्रवाई होगी. पृष्ठभूमि: बीजामंडल (ASI संरक्षित स्थल) नागपंचमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की अनुमति की समय-समय पर मांग उठती रही; ज्ञापन सौंपने के दौरान परिसर के बाहर संतों श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद थी.0
0
Report
- कथित अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल
Padrauna, Uttar Pradesh:कथित अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल - वायरल वीडियो में टोकन के जरिए शराब बिक्री का दावा - ग्राहक दुकान से पर्ची लेकर बगल की गली स्थित कथित गोदाम से शराब लेते दिख रहा - बिना लाइसेंस शराब बिक्री और कथित मिलावट को लेकर उठे गंभीर सवाल - खुलेआम चल रहे कथित कारोबार से आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की निगरानी पर खड़े हुए सवाल - बेखौफ तरीके से चल रहे अवैध कारोबार पर जिम्मेदारों को भनक तक नहीं - कसया थाना क्षेत्र के सपहा का मामला0
0
Report
कटंगी बिजली कार्यालय में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; रिश्वत के आरोप में अधिकारी ट्रेप
Jabalpur, Madhya Pradesh:ग्राम कटंगी के बिजली कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने की बड़ी कार्यवाही.. 12 हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता और एक लाइन मेन को किया ट्रेप.. किसान को बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मांगी गई थी 15 हजार की रिश्वत.. कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला से लोकायुक्त टीम कर रही पूंछतांछ.. थाना कटंगी के बिजली कार्यालय का मामला0
0
Report
Advertisement
रामनगर के गरजीया देवी मंदिर के पास बाघ ने घोड़े को जंगल में खींचा
Noida, Uttar Pradesh:Uttarakhand: Near the Garjiya Devi Temple in Ramnagar, a tiger preyed on a horse and dragged it into the forest.0
0
Report
पप्पू यादव ने रौशन यादव मामले में मदद का भरोसा देकर आर्थिक सहायता दी
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी मंड़ल कारा में युवक रौशन यादव की मौत,मामले में पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिलकर दिए सांत्वना,पीड़ित परिजनों को सहायता के तौर पर दिए एक लाख रुपया।दोनों लड़कियों की पढ़ाई और शादी कराने का लिया जिम्मा। मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के परकौली राणा टोल निवासी रौशन यादव के परिजनों से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।रौशन यादव घर के एकलौता चिराग थे और उनके ऊपर ही मां और दो बहनों की जिम्मेदारी थी।पप्पू यादव ने कहा इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना मानवता धर्म के अनुसार हम सबों का कर्तव्य है।इसी भावना के साथ परिवार को तत्काल पप्पू यादव ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।रौशन की दोनों बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने और उनकी शादी की जिम्मेदारी भी लेने की घोषणा किए है।उन्होंने कहा यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि एक भाई के परिवार के साथ संकट की घड़ी में मजबूती से खड़े रहने का संकल्प है। जब तक रौशन को न्याय नहीं मिलता परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। रौशन की मौत से जुड़े आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।परिवार द्वारा लगाए गए आरोपी हिरासत में प्रताड़ना, चोट के निशान और करंट लगाए जाने जैसे आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच जरूरी है ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।पप्पू यादव ने मेडिकल बोर्ड गठित करने, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने और थाना परिसर के CCTV फुटेज की जांच,रहिका थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर और ललित यादव और मिथिलेश यादव का मोबाइल नंबर सहित अन्य संबंधित लोगों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। रहिका थानाध्यक्ष को अब तक बर्खास्त जो जाना चाहिए था लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नही हुई है।उन पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग किया है।उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि गरीब परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। बाइट पप्पू यादव सांसद0
0
Report
नर्मदापुरम मॉब लिंचिंग मामले में 14 गोरक्षक उम्रकैद, टी राजा सिंह की टिप्पणी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक टी राजा सिंह सोमवार को नर्मदापुरम पहुंचे और केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 14 गोरक्षकों से मुलाकात की। जेल में मुलाकात के बाद टी राजा ने मामले की जांच पर सवाल खड़े किए और दावा किया कि गोरक्षकों ने उनसे कहा है कि उन्होंने ड्राइवर पर हाथ तक नहीं उठाया। विधायक ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हाईकोर्ट में इन गोरक्षकों को न्याय जरूर मिलेगा। दरअसल, 3 अगस्त 2022 की रात महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे एक ट्रक को सिवानी मालवा के बराखड़ गांव के पास रोका गया था। ट्रक में करीब 30 मवेशी होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि ग्रामीणों और गोरक्षकों की भीड़ ने ट्रक में सवार तीन लोगों को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना में महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नाजिर अहमद की गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। करीब चार साल चली सुनवाई के बाद जुलाई 2026 में एडीजे तबस्सुम खान की अदालत ने 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और रास्ता रोकने समेत विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया था।0
0
Report
Advertisement
