Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र में रंगरलिया मनाते युवक-युवती को पकड़कर उठक-बैठक करवाया गया

RSRahul shukla
Oct 27, 2025 12:40:22
Amethi, Uttar Pradesh
अमेठी के जायस कोतवाली इलाके में रंगरलिया मना रहे युवक और युवती को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टी नहीं करता
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Oct 27, 2025 15:41:12
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां छठ पूजा को लेकर कार धुलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एरकी बाईपास के समीप एनएच-22 की है। वही इस हादसे के बाद छठ पूजा की खुशियाँ एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। मृतक की पहचान शहर के शहीद भगत सिंह मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी चंदन कुमार ने बताया कि शिवम के घर छठ पर्व मनाया जा रहा था। पूजा की तैयारी को लेकर वह मेरे साथ अपनी कार धुलाने के लिए एरकी बाईपास स्थित वॉशिंग सेंटर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल शिवम को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जहां वह रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद शिवम के घर में कोहराम मच गया है। मोहल्ले में शोक की लहर है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 27, 2025 15:40:53
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा NDA के सामने महागठबंधन नहीं है महालठबंधन है इससे बचने का हम सभी को जरूरत है भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मिर्धा को मनाने में सफल बिना पूर्व नियोजित कार्यक्रम के संध्या अर्घ्य के बीच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सहित पूरा कुनवां निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद मिर्धा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार कविता देवी को अपना समर्थन दिया कटिहार जिला में भाजपा की ओर से तीन पुराने की वर्तमान विधायक प्रत्याशी के रूप में अपनी विधानसभा में कर रहे हैं मान मन्नोवल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं परिवार में एक जगह रहने पर कुछ खटपट हो ही जाता है कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड के बागी निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मिर्दा को मनाने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कटिहार के फलका बाजार पहुंचे । रूठे हुए बिनोद मिर्धा को मनाने अचानक पहुँचने से कोढ़ा विधानसभा का राजनैतिक पारा बढ़ गया है। हालांकि काफी समझाने बुझाने के बाद रूठे निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद मिर्धा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार कविता देवी को अपना समर्थन दे दिया । वही इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं परिवार में एक जगह रहने पर कुछ खटपट हो ही जाता है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुछ बातो को लेकर नाराजगी थी, जिसे दूर कर दिया गया है । जिस तरह से सामने के महालठबंधन पार्टी है सीट का बंटवारा नहीं कर पाया और सीट का बंटवारा करना चाह रही है ,जनता इसे पसंद नहीं करेगी । अगर कोई शिकायत है तो मिलकर उसे दूर कर लिया गया है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 27, 2025 15:40:34
Gumla, Jharkhand:भरनो में छठ महापर्व की आस्था चरम पर — अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घाटों पर दिखा भक्तिमय नज़ारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन भरनो में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की。 गुमला– भरनो प्रखंड में छठ महापर्व को लेकर सोमवार की शाम छठव्रतियों की भारी भीड़ विभिन्न घाटों पर उमड़ पड़ी। छठव्रती महिलाओं ने भरनो बस्ती स्थित छठ घाट तालाब, नदी तटों और घरों में बनाए तालाबनुमा घाटों में जल खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि भरनो बस्ती के मुख्य छठ घाट पर लगभग 100 से अधिक व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर अर्घ्य दिया। कई परिवारों ने घरों में ही अस्थायी घाट बनाकर सूर्यदेव की उपासना की। छठ पूजा समिति की ओर से घाटों की साफ-सफाई, सजावट और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहा। मंगलवार की सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन करेंगे। भरनो में छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है。
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 27, 2025 15:40:17
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल अमेरिका से डिपोट कर वापिस भेजे गए युवकों में 16 करनाल के निवासी भारतीय युवकों को अमेरिका द्वारा फिर से डिपोट कर वापिस भेजा गया। जिनमे अकेले करनाल जिला के कुल 16 युवक है। इनमे से पांच युवक निसिंग क्षेत्र के विभिन्न गांव के बासिंदे है। जिन्हे अमेरिका से बेड़ियों में जकड़कर विमान में लाया गया था। जयपुर के ऊपर से गुजरते समय अमेरिकी जवानों ने बेड़ियां खोल दी थी। जिन्हे दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय इंदिरागांधी हवाई अड्डा पर उतारा गया। जहां से सीआईए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिन्हे गुरुग्राम में रखा गया। दस्तावेज चेक किए गए। अगले दिन पुलिस की गाड़ियों में करनाल लाया गया। जहां परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डिपोट किए गए करनाल के युवकों में से गांव अगोंध गांव के मुनीश के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले में डंकी के रास्ते गया था। करीब 45 लाख खर्च किए थे। कुछ पैसे ब्याज पर तो कुछ उधार लिए थे। लोन भी लिया था। बड़ी मुश्किल से इंतजाम कर विदेश गया था। लेकिन ट्रंप की नीतियों से सब बर्बाद हो गया। मुनीश के ताऊ ओर चाचा अनुसार डंकी के रास्ते वर्ष 2024 में40 लाख खर्च कर अमेरिका गया था। बचपन मे माता पिता के गुजरने के बाद भाई और परिवार वालो ने विदेश भेजने में मदद की थी। दीवार टपने के बाद कैंप में रखा गया। करीब एक साल तक कैंप में रहने के बाद वापिस भेज दिया गया। हमें इस बात की खुशी है कि हमारा बच्चा हमारे बीच में आ गया है लेकिन जो हुआ है वह तो हो ही चुका है हमारी 2 साल में कभी-कभी बीच में बातचीत हुई थी हमें तो डर भी लग रहा था बाइट मित्र दता ताऊ बाइट अशोक चाचा
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 27, 2025 15:40:00
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर- सिद्धार्थनगर जिले में छठ पर्व का त्यौहार बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । सिद्धार्थनगर नगर पालिका क्षेत्र के जमुआर घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया और छठ मैया से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव मौजूद रहे। नगरपालिका सिद्धार्थनगर ने छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया था और यहां सुरक्षा से लेकर सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखने में कोई कोर कसर नही छोड़ी गई थी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्याम धनी रही ने कहा कि आज पूरे भारत ही नहीं कई देशों में छठ का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। बिहार का प्रमुख त्यौहार कहा जाने वाला ये पर्व अब हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। आज व्रती महिलाएं जिस तरह तपस्या करके बीने अन्नजल के इस व्रत को रहती है। ये बेमिसाल है। उन्हों कहा कि भाजपा के साशन काल मे सरकार की भी पूरी कोशिश है कि किसी को कोई तकलीफ न हो।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 27, 2025 15:39:38
New Delhi, Delhi:पूर्वांचल मिथिला छठ पर्व समिति द्वारा छठ पूजा को लेकर छठ घाट का आयोजन किया गया। लोकेशन खिजराबाद साउथईस्ट। विजुअल खिजराबाद जमुना घाट के पुलिस के इंतजाम के मौके पर जी मीडिया से विजय कुमार की रिपोर्ट। छठ पर्व को लेकर खिजराबाद के अंतर्गत जमुना जी पर पूर्वांचल लोगों ने अपने संस्था के साथ मिलकर छठ प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रोग्राम के अंदर श्रद्धालु מים में अर्हर देते हैं के बाद पूजा याचना करते हैं। तस्वीरों में आज देख सकते हैं कैसे लोग फलों के टोकरी और नए कपड़े पहन कर आए हुए हैं और साथ ही पुलिस काफी मुस्तैद है मौके पर एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पूर्वांचली संचालकों ने प्रोग्राम के लिए काफी सहयोग किया और उन्होंने अपने वालंटियर भी रखे ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो और डॉक्टरी और अन्य सुविधाओं का भी काफी ध्यान रखा गया है। खिजराबाद में छठ पर्व को लेकर मिथिला संचालकों ने काफी अच्छे तरीके से तैयारी कर रखी है। महिलाएं जो नहा रही हैं या जमुना में अर्हर दे रही है उनके कपड़े बदलने की व्यवस्था है और अगर किसी के साथ दुर्घटना हो जाए तो डाक्टरी और मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अगर कोई हरकत बाजी करता है तो उसे हर तरीके से निष्क्रिय किया गया और पटाखे को भी बैन किया गया है। मिथिला संयोजकों ने बताया कि हम पिछले 15 दिन से इसकी तैयारी कर रहे हैं और पिछले कई सालों से यह प्रोग्राम कर रहे हैं।
3
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 27, 2025 15:38:25
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস কৃষ্ণনগর জগদ্ধাত্রী পুজো হেরিটেজ ঘোষণার দাবি নিয়ে আজ গণস্বাক্ষর নেওয়া হচ্ছে কৃষ্ণনগর শহরে, এই উদ্যোগ নেওয়া হয় স্বপ্নের নদীয়া স্বেচ্ছাসেবী সংগঠনের পক্ষ থেকে।ইউনেস্কো হেরিটেজ দপ্তরে স্বাক্ষর সহ আবেদন এর করা হবে, তার জন্য গণস্বাক্ষর নেওয়া হয় আজ।দাবি 250 বছরে আগে এই কৃষ্ণনগর শহরে রাজা কৃষ্ণচন্দ্র রায় জগদ্ধাত্রী পুজো প্রচলন করেছিলেন। কিন্তূ সেই পুজো পরবর্তীতে অন্য জেলায় হয় এই পুজো, যোগাযোগ ব্যবস্থা কৃষ্ণনগরে খুব ভালো না থাকায়,প্রচারের আলোয় চন্দননগর,কৃষ্ণনগরে থিম,পুজো,প্রতিমা সবকিছুই সেরা,তাই হেরিটেজ ঘোষণার দাবি নিয়ে আজ পথে নদীয়া বাসী। বাইট জয়ন্ত সাহা,কৃষ্ণনাগরিক।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 27, 2025 15:37:59
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 27, 2025 15:33:48
Ranaghat, West Bengal:আগামীকাল থেকে চালু হতে চলেছে SIR ডঙ্কা বাজিয়ে স্বাগত জানালেন মতুয়া সম্প্রদায়ের মানুষ。 আগামী काल থেকে চালু হচ্ছে বাংলায় SIR। এক মাস ধরে চলবে নিবিড় সমীক্ষা। ৫১ কোটি ভোটারের নাম যাচাই করা হবে। ৪ঠা নভেম্বর থেকে বাড়ি বাড়ি যাবেন বিএলও আধিকারিক। খসড়া ভোটার তালিকা প্রকাশ হবে ৯ই ডিসেম্বর। ভোটার তালিকা নিয়ে অভিযোগ জানানোর শেষ তারিখ ৮ই জানুয়ারি ৩১শে জানুয়ারির মধ্যে শেষ করতে হবে এই প্রক্রিয়া। ৭ ই ফেব্রুয়ারি চূড়ান্ত ভোটার তালিকা প্রকাশ। যদিও এ বিষয়ে রাজ্য সরকার মুখ্য নির্বাচন কমিশনের নির্দেশে নিয়ম মেনে সহযোগিতা করবে। এই SIR চালু হওয়াতে মোটেও চিন্তিত নয় মতুয়া অধ্যুষিত সম্প্রদায়ের মানুষ। তাদের দাবি, ধর্মীয় কারণে ওপার বাংলা থেকে এপার বাংলায় চলে এসেছিলেন, এস আই আর চালু হলে তাদের ব্যবস্থা করবে সরকার। এর আগে তারা নাগরিকত্ব নিয়ে আন্দোলন করেছিলেন। একাধিকবার এবার দীর্ঘদিনের প্রত্যাশার ঘটল অবসান ডঙ্কা বাজিয়ে এস আই আর কে স্বাগত জানালেন মতুয়া সম্প্রদায়ের মানুষ。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top