Back
अमेठी दौरे पर प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व पानी-शिक्षा परियोजनाओं का निरीक्षण किया
RSRahul shukla
Feb 26, 2026 10:51:42
Amethi, Uttar Pradesh
एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने निरीक्षण के साथ-साथ की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल..
प्रदेश के खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आज अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अमेठी जिले के तिलोई तहसील के सिंहपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना पेนด์ारा का निरीक्षण किया शिक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से और अधिकारियों से नल कनेक्शन की स्थिति तथा निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति की जानकारी ली. पेयजल परियोजना के निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्रभारी मंत्री नेञप्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दवा वितरण कक्ष, वैक्सीन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, एमएनसीयू वार्ड तथा ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सीएचसी
निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग ग्रामीण द्वारा राशन कार्ड न बनने की जानकारी देने पर मंत्री ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
पेयजल परियोजना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने कंपोजिट विद्यालय एवं बीआरसी सिंहपुर का निरीक्षण करते हुए बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रभारी मंत्री ने इसी ब्लॉक के खारा गांव में स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया जहा उन्होने गोवंशों के लिए हरे चारे, भूसे, पेयजल एवं पशु आहार की उपलब्धता की जानकारी ली उन्होंने स्वयं गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों की प्रशंसा की.उन्होंने निर्देश दिया कि गोसंरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा बीमार गोवंशों की नियमित देखभाल की जाए
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री विकास भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने जिले के निर्माण कार्य विकास कार्य के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्य को लेकर जनता की समस्याओं के भी निर्धारण करने के निर्देश दिए विभागीय बैठक के साथ-साथ प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की संगठन समीक्षा बैठक भी की
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowFeb 26, 2026 12:24:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 26, 2026 12:23:500
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 26, 2026 12:23:230
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 26, 2026 12:23:120
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 26, 2026 12:23:020
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 26, 2026 12:22:430
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:22:050
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 12:21:270
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 12:21:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 12:20:51Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 12:20:430
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 12:20:340
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 26, 2026 12:20:020
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 26, 2026 12:19:420
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 12:18:510
Report