अमेठी के तिलोई में नहर की पटरी कटने से तिलोई में फसलें जलमग्न, गांव में घुसा पानी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के तिलोई में नहर की पटरी कटने से कई बीघा फसल जलमग्न हो गई और नहर का पानी गांव में घुस गया। इस घटना से कई घरों में पानी भरने की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन दिन बाद नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पटरी को सही करने का प्रयास कर रही है। यह घटना आशापुर रुरु गांव में हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
