227412
अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
Darpipur, Uttar Pradesh:अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन एक साथ दो सौ जोड़े शादी के बंधन में बंधे हिन्दू,मुस्लिम और बौद्ध समाज के जोड़ो में जुई शादी अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत करीब दो सौ जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ.भेटुआ ब्लाक में आयोजित सामूहिक विवाह में हिन्दू मुस्लिम और बौद्ध समाज के वर वधुओं की शादी सम्पन्न कराई गई,इस दौरान जिले के मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल,जिला पंचायत अद्यक्ष राजेश अग्रहरी समेत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH-44 पर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर दी; पति-पत्नी की मौत, ड्राइवर फरार
Morena, Madhya Pradesh:डबरा ब्रेकिंग ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर NH-44 हाईवे के पास राधा स्वामी आश्रम के पास दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई वही आपको बता दें ट्रक ड्राइवर कुछ दूरी पर जाकर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया और डबरा सिटी पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया बॉडी को पीएम हाउस में रखवाया गया मृतक पति -पत्नी दतिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं वही परिवार वालों को सूचना लगते ही मातम सा छा गया ट्रक की टक्कर से हुई घटना चालक मौके से ट्रक लेकर फरार0
0
Report
इंदौर में 40°C के बीच बिजली ग्रिड ठंडी हवा से सुरक्षित, कूलर-पंखे लगाये गए
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर में भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि बिजली व्यवस्था संभालने वाली मशीनों पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली ग्रिडों में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। कई ग्रिडों पर ट्रांसफार्मरों के सामने बड़े-बड़े कूलर और हाई-स्पीड पंखे लगाए गए हैं ताकि ट्रांसफार्मर ओवरहीट न हों और शहर की बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे। हमारी टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ- इंदौर में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में जहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, वहीं अब बिजली विभाग की मशीनों को भी ठंडी हवा की जरूरत पड़ रही है। शहर के कई बिजली ग्रिडों में लगे पावर ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्मी के कारण ज्यादा तापमान झेल रहे हैं। ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित रखने और किसी भी तरह की तकनीकी खराबी से बचाने के लिए विद्युत विभाग ने बड़े-बड़े कूलर और हाई-स्पीड पंखे लगाए हैं। इन कूलरों से निकलने वाली ठंडी हवा सीधे ट्रांसफार्मरों पर डाली जा रही है, जिससे उनका तापमान नियंत्रित रहे और बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। इतना ही नहीं कूलर ठंडी हवा दे इसके लिए पानी के भी पर्याप्त इंतजाम कूलर तक किए हुए हैं विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ जाता है, ऐसे में यह व्यवस्था बेहद जरूरी हो जाती है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शहर के कई ग्रिडों पर इस तरह के इंतजाम किए गए हैं। लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी ट्रांसफार्मर का तापमान निर्धारित सीमा से ऊपर न पहुंचे。0
0
Report
जौनपूर में बदमाशों का तांडव: महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: महिला को बंधक बनाकर घर में लाखों की लूट, इलाके में दहशत जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव में देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चार अज्ञात बदमाश घर में घुस गए और महिला को काबू में कर उसके साथ मारपीट करते हुए घर में रखी नकदी और कीमती आभूषण लूट ले गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश लगभग 10 हजार रुपये नकद के अलावा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलते ही केराकत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा बदमाशों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में बिजली तार छूने से ड्राइवर और बेटे की मौत, विभाग पर आक्रोश
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारात छोड़कर बस से घर लौट रहे ड्राइवर पिता व कंडक्टर पुत्र की बिजली के हाई टेंशन तार से टकराकर करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसा इतना भयानक था कि दोनों ही मौके पर ही जान गंवा बैठे। मृतकों में सज्जन खान और उनके पुत्र सुभान खान है। दोनों शहर के मोहल्ला फीलखाना, जिला पीलीभीत के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि वे गौनेरी बदी गांव में बारात छोड़कर सज्जन अपने पुत्र सुभान के साथ बस लेकर वापस आ रहे थे, तभी बस गांव में 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टच हो गई। अचानक करंट लगने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। थाना जहानाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को सूचित किया था कि तार बहुत नीचे लटक रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लापरवाही की वजह से ये हादसा हो गया। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। प्रशासन से ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।0
0
Report
गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर, 5 घायल; सीसीटीवी वीडियो वायरल
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहाँ तेज रफ्तार बाइक सवार ने सडक क्रॉस कर रहे दूसरे बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार 3 महिलाओं समेत 5 लोग हवा में उछल कर सड़क पर गिर गए। घटना रविवार नगर थाना क्षेत्र के थावे बायपास की है जहाँ सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार को दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार दी कि बाइक सवार हवा में उछलकर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पूरी घटना सडक किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
ग्वालियर: गांधी रोड पर दिनदहाड़े स्टंटबाजी, एक-चाल पर बाइक वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर कानून को ताक पर रख दौड़ी बाइक गांधी रोड पर दिनदहाड़े जानलेवा स्टंटबाजी एक पहिये पर बाइक चलाकर की स्टंटबाजी गांधी रोड पर जज,IAS, IPS अधिकारियों के हैं बंगले खुलेआम ट्रैफिक नियमो का उड़ाया मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्टंटबाजी का यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया वीडियो वीडियो में दिख रहे स्टंटबाज और गाडी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: छह हमलावरों ने गैंगस्टर विक्रम राणा पर लाठी-डंडों से किया हमला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर गैंगस्टर विक्रम राणा पर हमला आधा दर्जन हमलावरों ने किया हमला लाठी-डंडो से की मारपीट, ऑटो में जा रहा था विक्रम राणा मुरार 7 नम्बर चौराहे की घटना0
0
Report
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन: एक ही यात्रा में पांच ज्योतिर्लिंग दिखेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन का मौका 11 जुलाई को रीवा से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के कई स्टेशनों से यात्री हो सकेंगे सवार 11 दिन की यात्रा में ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और एलोरा गुफाओं के दर्शन धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए IRCTC एक बार फिर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन लाकर आ रहा है। इस विशेष ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं को एक साथ पांच ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं के दर्शन करने का अवसर मिलेगा。 IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे。 11 दिन और 10 रात की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही भगवान द्वारकाधीश मंदिर और ऐतिहासिक एलोरा गुफाओं का भ्रमण भी कराया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष एलएचबी रेक वाली ट्रेन में भोजन, ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी。 इस धार्मिक यात्रा की बुकिंग IRCTC की पर्यटन वेबसाइट पर की जा सकती है। इच्छुक यात्री भोपाल, इंदौर और जबलपुर स्थित IRCTC कार्यालयों से भी संपर्क कर सकते हैं。 यदि आप भी एक ही यात्रा में ज्योतिर्लिंगों और द्वारकाधीश के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC की यह भारत गौरव ट्रेन आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है。0
0
Report
धमतरी में 480 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी, एक नाबालिग समेत गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 480 किलो गांजा के साथ एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है...... जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी जा रही है.... मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.... बताया गया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की ओर से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की तरफ ले जाया जा रहा है..... सूचना मिलते ही पुलिस ने श्यामतराई नाका के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया....... वही तलाशी के दौरान गाड़ियों के अंदर का नज़ारा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए...... दोनों वाहनों से कुल 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया...... पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है...... गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू शामिल हैं, जो रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं...... पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड कर रहे थे..... उनका इरादा इस खेप को रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने का था, लेकिन धमतरी पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया...... फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है0
0
Report
Advertisement
यह वायरल वीडियो क्यों ट्रेंड कर रहा है? जानिए वजह
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो फॉर वायरल0
0
Report
महंगाई के खिलाफ रामनगर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
Noida, Uttar Pradesh:देश व प्रदेश के अंदर बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर की रानीखेत रोड पर विरोध प्रदर्शन किया है, कांग्रेस कार्यालय से रानीखेत रोड तक निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस विरोध मे कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं, जिससे आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा IMPCL को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय भी जनहित के खिलाफ है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। बाइट 1- रणजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक कांग्रेस。0
0
Report
गाजीपुर में यूपी पुलिस भर्ती: 12 केंद्रों पर तीन दिन की नकलमुक्त परीक्षा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कड़ी सुरक्षा के बीच 12 परीक्षा केंद्रों पर आज से यूपी पुलिस भर्ती शुरू, डीएम-एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने खुद परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा तीन दिनों तक दो पालियों में होगी भर्ती परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट जिले में कुल 28 हजार 800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, हर पाली में 4800 परीक्षार्थी शामिल 5परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही परीक्षा, सुरक्षा के सख्त इंतजाम अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने के निर्देश, आईडी जांच के बाद ही प्रवेश गाजीपुर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर गाजीपुर में तीन दिनों तक चलने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। हर केंद्र पर पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। दरअसल गाजीपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट दिखाई दिया। सोमवार से शुरू हुई भर्ती परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान एसपी डॉ इरज राजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 28 हजार 800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में करीब 4 हजार 800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी भी सुनिश्चित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। बाइट — डॉ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
डिलीवरी बॉय बनकर रात में रैकी: CCTV में कैद युवक के आगे पुलिस जांच
Dehradun, Uttarakhand:पूरा मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनवाला गाँव का है... जहां रात के तकरीबन 11:30 बजे एक युवक डिलीवरी बॉय बनकर हाथ में पार्सल लिए घर की बेल बजाता है... घर के मालिक विषय कुमार उर्फ़ विक्की किसी काम से बाहर गए हुए थे... डिलीवरी बॉय ने विषय कुमार का घर का नाम पुकारा तो घर वालों को शक हो गया... आवाज सुनकर मकान मालिक के बेटे ने हल्का सा दरवाजा खोलकर सावधानी से डिलीवरी बॉय से पार्सल ले लिया... लेकिन इतनी रात को पार्सल आने पर परिवार जनों को शक हुआ और तुरंत गेट बंद कर दिया... इस पार्सल को खोल कर देखा तो उसमें एक ईंट रखी हुई थी... पूरा माजरा जब समझ नहीं आया तो सुबह सवेरे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया सीसीटीवी कैमरे में युवक घर की रैकी करता साफ नजर आ रहा है... जो नकली पार्सल देने के बाद काफी देर तक घर के आसपास मंडराता रहा... परिवार को शक है कि घर में लूटपाट के इरादे से कुछ लोग इस युवक के जरिए घर की रैकी करा रहे थे... फिलहाल घर के मालिक विषय कुमार उर्फ़ विक्की ने मामला की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर कोतवाली में पूरे घटनाक्रम को बताते हुए तहरीर दे दी है... मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड हुई वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है...0
0
Report
डीएम कविता मीना के नाम से बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट: साइबर ठगों की करतूत
Hapur, Uttar Pradesh:डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे देश के प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं. ताजा मामला हापुड़ का है, यहां खुद जिले की जिलाधिकारी यानी डीएम कविता मीना ठगों के निशाने पर आ गई हैं. साइबर अपराधियों ने जिलाधिकारी कविता मीना के नाम और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप पर एक फर्जी अकाउंट तैयार किया है. जैसे ही इस धोखाधड़ी की भनक खुद डीएम कविता मीना को लगी, उन्होंने बिना देर किए तुरंत एक्शन लिया. जिलाधिकारी ने अपने ऑफिशियल हैंडल से उस फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और जिले के लोगों को इस नंबर से सावधान रहने की अपील की है. डीएम ने साफ कहा है कि इस नंबर से अगर किसी भी व्यक्ति के पास कोई मैसेज, मदद की अपील या कोई वित्तीय मांग आती है, तो वह पूरी तरह फर्जी है. लोग झांसे में न आएं. फिलहाल इस मामले की जानकारी पुलिस और साइबर सेल को दे दी गई है. पुलिस टीम नंबर को ट्रैक करके पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जी प्रोफाइल के पीछे किस गैंग का हाथ है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साइबर सुरक्षा को लेकर हर वक्त सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ठगों के निशाने पर अब आम और खास का कोई फर्क नहीं रह गया है.0
0
Report
दिल्ली युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के पोस्टर हटाकर विपक्ष पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाकर लगाए गए पोस्टर हटा दिए。0
0
Report
Advertisement
