227405
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रयागराज में छात्रों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन पर कसा तंज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरी द्वारा स्थापित राघव राम सेवा संस्थान ने ठंड से पहले जरूरतमंदों को आठ हजार कंबल वितरित किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश जी ने कितनी मांगे मानी हैं? जितना काम भारतीय जनता पार्टी ने किया, उतना काम कभी नहीं हुआ। 2017 से पहले देश में अमन-शांति नहीं थी, अब अमन-शांति है।"
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केरल में नई सरकार के शपथ समारोह के लिए खरगे-राहुल गांधी त्रिवेंद्रम पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:केरल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी त्रिवेंद्रम पहुंचे0
0
Report
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में चौपाल, किसानों की समस्याओं पर निर्देश
Kota, Rajasthan:प्रदेशभर में जारी भीषण गर्मी का दौर,इसी बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर नॉनस्टॉप एक्शन मोड में, रविवार को दिनभर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे मंत्री, विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण,खेतों के रास्ते एवं मिसिंग लिंक रोड का किया निरीक्षण, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोताही बरतने एवं शिकायत मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, मोईकलां गांव में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की लगी रात्रि चौपाल, ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बताएं लाभ, ग्रामीणों की समस्या पर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसानों के हितों में सकारात्मक कार्य करने से मिलती आत्मसंतुष्टि-हीरालाल नागर, मोईकलां-जोलपा लिंक रोड के कार्य की गुणवत्ता को लेकर करवाई जांच, रोड सेटलमेंट के बाद सड़क की गुणवत्ता निरीक्षण के दिए ऊर्जा मंत्री ने आदेश, जनता में जागरूकता के चलते घटिया निर्माण एवं कार्यों की खुल रही पोल0
0
Report
चित्तौड़गढ़ जिले में ग्रामीण रथ अभियान से जनता को 13 विभागों की योजनाएं समझाईं गईं
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - राजस्थान सरकार के ग्रामीण रथ अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण से जोड़ा गया. निम्बाहेड़ा, कपासन, बेगूं, बड़ीसादड़ी और चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना. जावदा में विधायक चंद्र कृपलानी, लेसवा में विधायक अर्जुनलाल जीनगर और केलझर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या कार्यक्रम में शामिल हुए. अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ अल्फा सिटी में हुड़दंग: 19 बाइकों को सीज, शराब पीकर चलाने वाले गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन की अल्फा सिटी में हुड़दंगबाजी व स्टंट बाजी कर रहे बाइक चालकों के खिलाफ हुआ एक्शन यातायात पुलिस ने देर रात 19 बाइकों को किया सीज कुछ बाइक चालक शराब पीकर भी चला रहे थे वाहन बाइकों के ऊपर युवकों ने लिखा था रॉकी माफिया बाइकों के आगे नंबर प्लेट के नीचे लगा रखी थी मोडिफाइड लाइटें और सायरन एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में यातायात पुलिस की कारवाई से मचा हड़कंप अब दिन के साथ रात्रि में भी यातायात पुलिस कर रही है कार्रवाई यातायात थाना प्रभारी बोले आगे भी रहेगा अभियान जारी जिला मुख्यालय पर कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्वों ने शहर का कर रखा माहौल खराब थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने दी जानकारी0
0
Report
फरीदाबाद: ओयो होटल हत्या के आरोपी इंदर त्यागी उर्फ पंडित मुठभेड़ के बाद काबू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद ओयो होटल में हत्या व हत्या के प्रयास में वांछित आरोपित इंदर त्यागी उर्फ पंडित वासी मोल्डबंद दिल्ली मुठभेड़ के बाद काबू 10 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित ओयो होटल के सामने युवक को चाकू मारकर हत्या करने के मामले में था वांछित काफी दिनों से चल रहा था फरार, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम में थाना भुपानी क्षेत्र में 17/18 की रात को मुठभेड़ के बाद किया काबू आरोपी ने पुलिस टीम पर किये थे 4 फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली0
0
Report
मादा तेंदुए की मौत: वन विभाग की तफ्तीश शुरू, सवाल उठे कार्यप्रणाली पर
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल और अनूपपुर जिले की सीमा से लगे ग्राम मझगंवा में एक मादा तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4 वर्षीय मादा तेंदुआ खुले कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते वन विभाग ने रेस्क्यू और उपचार किया होता तो तेंदुए की जान बच सकती थी। घटना के बाद इलाके में वन विभाग की लापरवाही को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अहिरगंवा वन परिक्षेत्र के जंगल से भटककर एक मादा तेंदुआ ग्राम मझगंवा के सलैया टोला तक पहुंच गई थी। आबादी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देख ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा था और काफी कमजोर हालत में था। रविवार सुबह सरपंच द्वारा वन विभाग को तेंदुए की खराब हालत की जानकारी भी दी गई थी, लेकिन समय पर कोई प्रभावी रेस्क्यू नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि वन विभाग सक्रियता दिखाता तो तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया जा सकता था। वन विभाग का कहना है कि विभागीय टीम शनिवार से ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान शनिवार और रविवार की दरमियानी रात तेंदुआ गांव के पास स्थित एक खुले कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ अत्यधिक थका हुआ था और चलने-फिरने में असमर्थ दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल और अनूपपुर दोनों जिलों के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कुएं से तेंदुए के शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से पहुंचे पशु चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल मादा तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं ग्रामीण खुले कुओं को सुरक्षित करने और वन्यजीव रेस्क्यू व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में 27 जगह कैमरे, 16 घाटों पर 4 मोबाइल पेट्रोलिंग से अवैध बजरी रोकथाम
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में चंबल बजरी माफिया पर तीसरी आंख से पहरा, 27 जगह लगेंगे CCTV कैमरे 16 घाटों पर 4 मोबाइल पार्टियां भी करेंगी 24 घंटे गश्त, एसपी बोले- अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई धौलपुर। जिले में प्रतिबंधित चंबल बजरी के अवैध खनन और परिवहन पर अब पूरी तरह लगाम लगाने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में धौलपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। जिले के 27 प्रमुख मार्गों और स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही चंबल नदी के चिन्हित 16 घाटों पर 4 मोबाइल पार्टियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर रोक लगाना और दुर्लभ जलीय जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। माननीय उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन सुओ मोटो रिट याचिका संख्या 2/2025 के तहत यह आदेश पारित हुए हैं। *इन 27 स्थानों पर लगेंगे कैमरे* जिले के 8 थाना क्षेत्रों में अवैध बजरी परिवहन के प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया है। थाना सरमथुरा में झिरी चौकी, भम्मपुरा तिराहा, रीछरा, भेंढेकी। सोने का गुर्जा में टपूआ सायपुर तिराहा, सेवर पुल। कोतवाली क्षेत्र में बीछिया, मुरारी की कोठी, किला शेरगढ़, पुरानी वन चौकी, सागर पाड़ा चौकी। राजाखेड़ा में घड़ी टिडावली, समोना घाट, गढ़ी जाफर। सदर धौलपुर में खुर्द, भैंसेना तिराहा, भूराखेड़ा। दिहोली में माधो का पुरा चौराहा, रहींा वाली माता बसई कारे रोड, घुरैया खेड़ा कठूमरी तिराहा, भूडा तिराहा, गुनपुर तिराहा। बाड़ी सदर में बिजौली, गजपुरा चौराहा, विशनगिरि बाबा मंदिर। बसई डांग में चन्देली पुरा घाटी और आठमील चौकी तिराहा शामिल हैं। *16 घाटों पर 4 मोबाइल पार्टियां तैनात* एसपी ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए 16 प्रमुख घाटों पर 4 मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं। मोबाइल पार्टी-1 भूड़ा घाट, कठूमरी घाट, अण्डवा पुरैनी घाट और घड़ी टिडावली पर नजर रखेगी। पार्टी-2 रेलवे पुल घाट, मोरौली घाट, तिघरा घाट, भमरौली घाट की पेट्रोलिंग करेगी। पार्टी-3 रजई खुर्द घाट, बसई डांग घाट, भगतपुरा घाट, कस्बा नगर, चन्देली पुरा घाट, पाली घाट पर तैनात रहेगी। वहीं पार्टी-4 हल्लूपुरा घाट और दुर्गशी घाट पर गश्त करेगी। *आमजन से की अपील* एसपी विकास सांगवान ने कहा कि प्रतिबंधित चंबल क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारी गांव-ढाणियों में जाकर लोगों को अवैध खनन के नुकसान के बारे में समझाइश भी कर रहे हैं।0
0
Report
देसूरी नाल में 35 टन मार्बल से भरा ट्राला हाईवे जाम, चार घंटे से यातायात बाधित
Pali, Rajasthan:देसूरी नाल में 35 टन मार्बल से भरा ट्रोला चढ़ाई के दौरान चट्टान के पास रुक गया, जिससे जोधपुर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. चालक ने इंजन में हल्की आग लगने की खबर सुनकर हैंडब्रेक लगाकर ट्रोले से नीचे कूद गया. हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चार घंटे से यातायात ठप पड़ा है. मौके पर पुलिस ने राहत उपकरण से ट्रोला हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
हमीरपुर में शराबियों के बीच भिड़ंत: लात-घूंसे से युवक अचेत, वायरल वीडियो
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: शराबियों के बीच चले लात-घूंसे, मामूली कहासुनी के बाद आपस में भिड़े दोनों शराबी, विवाद में अधेड़ ने युवक की लातों से की पिटाई, अधेड़ की पिटाई से सिर में लात लगने से अचेत हुआ शराबी युवक, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच गाँव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो。0
0
Report
Advertisement
जालौन में गौशाला की लापरवाही से किसानों की फसल चौपट, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में गौशाला की लापरवाही से किसानों की फसल चौपट, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल, डीएम से लगाई गुहार प्लेस-जालौन यूपी डेट-17-05-2026 एंकर जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम खल्ला, ग्राम पंचायत खाकरी में संचालित गौशाला की बदहाल व्यवस्था अब ग्रामीण किसानों पर भारी पड़ने लगी है। गौशाला से लगातार बाहर निकल रही गायों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर गौशाला की व्यवस्था सुधारने और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बेसहारा गौवंशों को रखने के लिए बनाई गई गौशाला का रख-रखाव बेहद कमजोर है। कई दिनों से रात के समय गायें गौशाला से बाहर निकल जाती हैं और खेतों में पहुंचकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते किसानों की मेहनत से तैयार फसल लगातार बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात गायों का झुंड एक किसान के खेत में घुस गया, जहां लगभग एक बीघा चरी और दो बीघा मूंग की फसल पूरी तरह चर ली गई। किसान का कहना है कि उसकी करीब 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने यह जमीन पेशगी पर लेकर खेती की थी और खेती ही उसके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। फसल नष्ट होने से उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक किसान तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के कई अन्य किसानों की फसलें भी गौवंशों द्वारा नुकसान पहुंचाई जा चुकी हैं। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गौशाला का औचक निरीक्षण कराया जाए, वहां गायों की सुरक्षा और देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गौशाला की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों का जीवन और अधिक संकट में पड़ सकता है। बाइट:- संदीप विश्वकर्मा--ग्रामीण0
0
Report
J&K में Census 2027: डिजिटल, पेपरलेस सर्वे से विकास का नया दौर
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha completed his self-enumeration marking the beginning of the House listing and Housing Census (HLO) operations in Jammu Kashmir. LG Sinha said that census 2027 assumes historic significance as it is India’s first fully digital and paperless Census integrating advanced digital technologies, mobile-based data collection systems and self-enumeration mechanisms. He said the exercise was aimed at ensuring greater efficiency, transparency, accuracy, and real-time monitoring of operations. The LG said that Census 2027 carries special significance for J&K in view of urban expansion, migration trends, expansion of municipal jurisdictions, and evolving developmental priorities. The Census would generate reliable and granular datasets essential for evidence-based governance, targeted welfare delivery and long-term planning. Self-enumeration period from 17 May 2026 to 31 May 2026 will collect information regarding several key aspects of the housing and conditions of buildings. Questions in this phase would cover aspects such as housing conditions, household assets, amenities and facilities, access to sanitation and drinking water, type of construction, communication and transport facilities, and availability of electricity and internet. The second phase which is the population enumeration would be conducted in February 2027 in normal areas while in snow-bound and non-synchronous areas of J&K would be conducted earlier in September 2027 as per notified timelines with separate operational arrangements and logistics planning. This phase would collect demographic and socio-economic information relating to population, age, gender, literacy, occupation, migration, marital status, disability, fertility, and other demographic indicators. Extensive preparatory activities have already been initiated across J&K in coordination with the Office of the Registrar General and Census Commissioner, India. More than 27,000 field functionaries, including enumerators and supervisors, are being deployed across J&K and their registration and digital integration are being undertaken through the Census Management and Monitoring System (CMMS). QR-coded appointment letters and identity cards are also being generated through the digital platform. A comprehensive multi-tier training framework has been put in place for effective capacity building of Census functionaries. National trainers have trained master trainers, who subsequently conducted training of field trainers across districts. Training programmes for enumerators and supervisors through trained field trainers are being organised in phased batches with focus on Census concepts and definitions, field protocols, use of mobile-based applications, digital data capture systems, household engagement techniques, facilitation of self-enumeration, and adherence to data confidentiality provisions. Special operational planning is also being undertaken for remote, hilly, and snow-bound areas of J&K to ensure timely completion of Census activities under challenging geographical and climatic conditions. Separate operational arrangements, logistics planning, and deployment strategies are being put in place for such areas. A robust multi-layered digital security architecture has been established to safeguard integrity and confidentiality of data at every stage of collection, transmission, storage, and processing. Key safeguards include end-to-end encryption, secure digital transmission protocols, protected data storage systems, role-based access controls, and certified data centres designated as critical information infrastructure. Self-enumeration represents one of the most important and citizen-centric innovations in Census 2027 and is expected to transform public participation in the Census process. Through this facility, households would be able to directly submit their Census information digitally through a secure online portal during the notified period.0
0
Report
JKUM नेता ने बारामुल्ला MP के पिता के निधन पर शोक जताया, रिहाई की मांग
Aram Pora, Ganderbal, Expressing deep shock and sorrow, former MLA Ganderbal and President of the Jammu & Kashmir United Movement (JKUM), Sheikh Ishfaq Jabbar, has condoled the sad demise of the revered father of Member of Parliament (MP) Baramulla, Er. Abdul Rashid, and MLA Langate, Mr. Khursheed Ahmad Sheikh, who breathed his last this morning. In a statement issued here, Jabbar described the deceased as a pious and noble soul who led a life rooted in humility, integrity, and community values, while simultaneously urging the government to immediately release the jailed Baramulla MP, Er. Rashid, on humanitarian grounds to allow him to perform the last rites of his father and be with his grieving family in this hour of immense personal tragedy. Extending his heartfelt sympathies and solidarity to the bereaved family, Jabbar prayed to Almighty Allah to grant the departed soul the highest echelons in Jannat-ul-Firdous, forgive his shortcomings, and bestow the highest degree of patience (Sabr-e-Jameel) upon Er. Rashid, Mr. Khursheed Ahmad, and their entire extended family to bear this irreparable loss.0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में जनहानि पर CM योगी की संवेदना, राहत के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सडक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।0
0
Report
पखांजूर में युवक पर चाकू हमला, हालत गम्भीर, पुलिस जांच शुरू
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजुर ब्रेकिंग: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दूर्वा नामक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला. हमला में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति लहू लुहान अवस्था में. पीव्ही नंबर 45 के एक व्यक्ति के घर में लिया शरण. गले सहित शरीर के कई हिस्से पर गंभीर चोट के निशान. पखांजूर शिविल अस्पताल में चल रहा ईलाज. घायल व्यक्ति का हालत नाजुक. पखांजूर पुलिस जांच में जुटी.0
0
Report
छिंदवाड़ा में दो बाइक भिड़ंत: तीन युवकों की मौत, एक घायल
Chhindwara, Madhya Pradesh:दो बाइक की भीषण भिड़ंत. तीन युवकों की मौत ,एक गंभीर रूप से घायल छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के हनोतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई . टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. मृतकों की पहचान चंद्रभान यादव (20), चमन यादव (15) और सोनू उईके के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ. प्राची साहू ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया लेकिन उन्हें चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें नहीं बचाया जा सका . मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
