227405
अमेठीः चुनावी रंजिश में शेखर को गोली मारने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में एक सप्ताह पहले आरोपी दन्ना ने चुनावी रंजिश में शेखर नामक युवक को गोली मारी थी। पीड़ित शेखर पासी ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी नितिन उर्फ दन्ना को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अमेठी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में स्टेट वॉर बुक अपडेट, नागरिक-सेना एकीकृत नियंत्रण स्पष्ट
Jaipur, Rajasthan:युद्ध, सीमा पर तनाव या किसी बड़ी आपात स्थिति में राजस्थान में किस विभाग की क्या जिम्मेदारी होगी, कमान किसके पास रहेगी और नागरिक प्रशासन व सेना किस तरह मिलकर काम करेंगे—इस पूरे सिस्टम को अब अपडेट किया जाएगा। राज्य सरकार ने ‘स्टेट वॉर बुक’ को मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्रशासनिक मशीनरी के हर स्तर पर कमान और नियंत्रण की स्पष्ट व्यवस्था दर्ज की जाएगी। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और दक्षिण-pash्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में स्टेट वॉर बुक और सिविल-मिलिट्री कोऑर्डिनेशन कमेटी की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों और आंतरिक सुरक्षा की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में नागरिक प्रशासन और सैनिक बलों को एकीकृत सोच के साथ काम करना होगा। किसी संकट में सरकारी तंत्र बिना देरी और सटीकता के साथ प्रतिक्रिया दे सके, इसके लिए एसओपी और संयुक्त कार्ययोजनाओं को भी लगातार मजबूत करना जरूरी है। बैठक के बाद सेना के अधिकारियों ने ‘प्रबल 3.0’ ड्रोन जैमर एवं काउंटर-ड्रोन सिस्टम का प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव ने इसकी तकनीकी क्षमताओं को देखा। सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने में इस तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को काउंटर-ड्रॉन तकनीक की ट्रेनिंग देने के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल भी चलाया जाएगा। बैठक में जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और भरतपुर सहित विभिन्न जिलों में लंबित रक्षा भूमि से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। रक्षा भूमि के बार्टर, समयबद्ध म्यूटेशन, फॉरवर्ड कंपोजिट एविएशन बेस और दूसरी रणनीतिक परियोजनाओं के लिए भूमि अवाप्ति से जुड़े मामलों में प्रशासनिक बाधाएं दूर कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए स्थानीय वॉलंटियर्स और पूर्व सैनिकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इनके डेटा बैंक के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सेवारत सैन्यकर्मियों के कल्याण के मुद्दे भी उठे। रेक्सको के जरिए रोजगार, ग्रेच्युटी लाभ तथा राज्य सेवाओं में पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए निर्धारित आरक्षण व रोजगार प्रावधानों को नियमानुसार लागू करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में रूटीन कार्यशैली के बजाय प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाएं। स्टेट वॉर बुक में जिस विभाग की जो जिम्मेदारी तय है, संकट आने का इंतजार किए बिना उसकी तैयारी पहले से पूरी रखी जाए। गौरतलब है कि स्टेट वॉर बुक युद्ध या बड़ी आपात स्थिति के दौरान राज्य की प्रशासनिक तैयारियों का ब्लूप्रिंट है। इसमें अलग-अलग विभागों और प्रशासनिक स्तरों की जिम्मेदारियां, कमान एवं नियंत्रण की व्यवस्था तथा आपसी समन्वय की रूपरेखा तय रहती है। इसे ‘यूनियन वॉर बुक’ की तर्ज पर अपडेट रखने पर बैठक में जोर दिया गया।0
0
Report
UIT ने आलनपुर-रणथम्भौर रोड पर अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ाई 60 फीट तक बढ़ाने का कदम उठाया
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर आज UIT द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। शहर के विकास सौंदर्यकरण एवं आवागमन को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ UIT का पीला पंजा चला। UIT द्वारा मास्टर प्लान के तहत जेसीबी की मदद से सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जानकारों के अनुसार आलनपुर से रणथम्भौर की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई 60 फिट मानी जाती है, जिसे लेकर यह कार्यवाही की गई है। UIT द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि UIT शहर में विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है और आलनपुर से ताज होटल तक जाने वाले रोड को भी चौड़ा किया जाना है; इस सड़क की चौड़ाई 40 फिट मानी जाती है और सड़क के दोनों ओर आठ-आठ फुटपाथ बनेंगे। 60 फिट तक चौड़ाईकरण के कार्य की अनुमति दी गई है।0
0
Report
Baramulla में Afzal Guru से जुड़ी Dairy Farm संपत्ति ध्वस्त
Gulmarg, Afzal Guru-Linked Property Demolished in Baramulla Baramulla, October 6: An alleged property linked to Parliament attack convict Afzal Guru, locally known as the “Dairy Farm,” was demolished in Baramulla on Monday. The property was situated on government flood land, which authorities cited as the reason for the demolition. Notices had reportedly already been served tmo the occupants for eviction. A security deployment was also witnessed in the area during the demolition operation. Authorities maintained that the action was taken as part of the process to remove encroachments from government land.0
0
Report
Advertisement
इटावा में सुपर TET तैयारी कर रही छात्रा का शव, हत्या की आशंका
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के यमुना नदी में सुपर टेट की तैयारी कर रही छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई; हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इटावा जनपद के थाना बढ़पुरा इलाके के अंतर्गत मिहोली गांव के पास यमुना नदी में आगरा जनपद के अंतर्गत रहने वाली युवती विशाखा, जो आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में रहकर सुपर TET की तैयारी कर रही थी, परिजनों से फोन पर बात हुई तो युवती ने 30 सितम्बर को घर आने की कही थी; लेकिन वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने gुमशुदगी दर्ज कराई है. वहीं आज युवती का शव इटावा में मिला है; परिवारों में कोहराम मच गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला: तीसरे प्रत्याशी नहीं खड़ा करने का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:राज्यसभा चुनाव पर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश यादव तीसरा उम्मीदवार उतारते तो बीजेपी नौवां प्रत्याशी खड़ा करती, डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश यादव ने पहली बार समझदारी दिखाई है, अगर वह तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो उसका हारना तय था और बीजेपी प्रत्याशी का जीतना भी तय था, 2027 को लेकर भी अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, कहा 2027 में समाजवादी पार्टी 100 सीटों के नीचे जाने वाली है。 प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने पहली बार बुद्धिमता और समझदारी का परिचय दिया है, जो कि उन्होंने तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो भारतीय जनता पार्टी नौवां प्रत्याशी खड़ा करती। लेकिन अखिलेश यादव ने समझदारी पहली बार दिखाई और तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। डिप्टी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो उसका हारना तय था और बीजेपी का जीतना तय था। राज्यसभा के लिए नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव के तीन नहीं बल्कि 403 सीटों पर नजर वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह प्रक्रिया दी है。 हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को बीजेपी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राधाकांत ओझा बहुत ही प्रतिष्ठित अधिवक्ता के साथ बीजेपी के जुझारू कार्यकर्ता रहें हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके सदन में जाना प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है。 वहीं चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में सपा और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बीजेपी के सत्ता में बने रहने से बेचैन हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब सुबह अखिलेश यादव ने तीन नहीं 403 की बात कही तो उनकी बात से यह साफ हो गया कि वह 2022 में भी इसी तरह का दावा कर रहे थे। लेकिन उनकी साइकिल 111 पर अटक गई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उनकी साइकिल की चैन 100 के नीचे पहुंचने तक उतर जाएगी और सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा。 चुनाव आयोग उसी को भारतीय नागरिक मानता है जो भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले अखिलेश यादव के बयान पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने कहा है सपा के जो विधायक और सांसद बने हैं वह भारतीय नागरिकों के नहीं क्या घुसपैठियों के वोटो से सांसद विधायक बने हैं。0
0
Report
सिवनी पुलिस ने गौवंश तस्करी के बड़े मामले में 70 पशु बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर से नागपुर जा रहे एक कंटेनर को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा। कंटेनर की तलाशी में 70 गौवंश क्रूरता previoः भरे हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। मामले में कंटेनर चालक बहार ए आलम, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जब्त गौवंश को पुलिस सुरक्षा में दयोदय जीव रक्षा संस्थान, बींझावाड़ा में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं करीब 10 लाख रुपये कीमत के कंटेनर को रक्षित केंद्र सिवनी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी में भूजल गुणवत्ता सुधार के लिए स्थानीय लोग जांच मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के करीब 400 परिवारों की पानी की समस्या को लेकर रहवासी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। रहवासियों ने कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमुद को शिकायती आवेदन सौंपकर भूजल की गुणवत्ता की जांच कराने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के पीछे संचालित कुछ औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले केमिकल वेस्ट के कारण भूजल प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बोरवेल के पानी में गंदगी, झाग, रंग और दुर्गंध की समस्या सामने आ रही है। रहवासियों के मुताबिक कॉलोनी में पीएचईडी का कनेक्शन नहीं है और अधिकांश परिवार ट्यूबवेल व बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। ऐसे में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। शिकायती आवेदन में रहवासियों ने कई औद्योगिक इकाइयों का उल्लेख करते हुए संबंधित स्थानों का निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही कथित रूप से केमिकल वेस्ट डाले जाने वाले स्थानों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के साथ ही पानी और अपशिष्ट के सैंपल लेकर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की गई है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के बोरवेल और संबंधित औद्योगिक इकाइयों के पानी के अलग-अलग सैंपल लिए जाएं, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने जांच पूरी होने तक परिवारों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक पेयजल उपलब्ध कराने की भी मांग की। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों से प्रदूषण फैलने या नियमों के उल्लंघन के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वास्तविक स्थिति जांच और पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी。 बाइट - पुरुष रहवासी बाइट - महिला रहवासी0
0
Report
न्यायालय परिसर में युवक ने फांसी का प्रयास, गार्ड ने छुड़ाया; पिता की हत्या से आहत
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टेकमगढ़ जिले के न्यायालय परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने रस्सी डाल फांसी पर लटकने का किया असफल प्रयास, मौके पर मौजूद कोर्ट के गार्ड ने युवक के हाथ से रस्सी छीन ली लेकिन गार्ड ने युवक को लात मारकर वहां से भगा दिया, दरअसल पीड़ित युवक जितेन्द्र मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गांव का निवासी है और जितेन्द्र प्रजापति के पिता की हत्या 1 जुलाई 2026 की रात्री में दबंगों ने कर दी थी, जिस मामले में 5 लोगों पर मोहनगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था, किन्तु आज पीड़ित जितेन्द्र प्रजापति को ज्ञात हुआ कि पुलिस द्वारा समुचित दस्तावेज न्यायालय में पेश नहीं किये गए है, जिसके चलते आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल सकती है उसी से आहत होकर पीड़ित ने रस्सी डाल न्यायालय परिसर में फांसी लगाने का किया असफल प्रयास, गनीमत रही कि न्यायालय परिसर में चहल पहल होने के चलते लोगों की चीख पुकार सुन कोर्ट गार्ड मौके पर पहुंच गया और उसने जितेंद्र के हाथ से रस्सी छीन ली, सूचना पर मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस पीड़ित और उसके परिजनों को अपने साथ ले गई जहां समझाईस के बाद पीड़ित को परिवार सहित उसके गांव पहुंचा दिया गया है।0
0
Report
Muzaffarpur MLC चुनाव शांतिपूर्ण, पर्व के दौरान लौटने वालों की सुरक्षा की निगरानी बढ़ी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के MLC चुनाव शांतिपूर्ण कराने और दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दीपावली और छठ पर्व के दौरान अन्य राज्यों से घर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने उच्च-स्तरीय बैठक की। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ वारदात के पिछले माह के घटनाक्रम पर दिशा-निर्देशक और रणनीति पर चर्चा की, ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो सके और पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि पर्व मनाने आ रहे लोग अपने घर सुरक्षित पहुंच सकें। नवरात्रि के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श हुआ, और दुर्गा पूजा के मद्देनजर मेले-पांडालों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनाती की व्यवस्था पर निर्णय लिया गया। इस दौरान उन घटनाओं को भी उद्वेदन करने के निर्देश दिए गए जिनसे कानून-व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा था। बाइट– कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी मुजफ्फरपुर।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा: किरंदुल पुलिस ने 8.4 किलोग्राम गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग- किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹4.20 लाख बताई गई बिक्री के लिए घर में गांजा रखने का आरोप,आरोपी गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर बंगाली कैंप स्थित घर में पुलिस ने की रेड आरोपी शंकर घोष (42) के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया。0
0
Report
फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मचारी अमित मिश्रा की मौत के बाद धरना पर लापरवाही के आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 06-10-2026 फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप 27 सितंबर को ड्यूटी से घर लौट रहे न्यायालय कर्मचारी पर अज्ञात लोगों ने किया था हमला मारपीट के बाद राजेपुर थाने में तहरीर देने का परिजनों का दावा तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज न करने का परिजनों ने थाना राजेपुर पुलिस पर लगाया आरोप परिजन बोले- कार्रवाई न होने और मानसिक परेशानी के चलते अमित मिश्रा को आया हार्ट अटैक मौत के बाद न्यायालय कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना न्यायालय कर्मचारियों ने की राजेपुर थानाध्यक्ष और हल्का इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग सीओ बोले- मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी मृतक न्यायालय कर्मचारी अमित मिश्रा के शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम फर्रukhाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का मामला बाइट- आलोक मिश्रा , मृतक का भाई0
0
Report
Jaipur में शुद्ध आहार–मилावट पर वार: 1,869 लीटर घी सीज
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई मुरलीपुरा की आरपी एजेंसीज से 1 हजार 869 लीटर घी सीज “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत कार्रवाई प्रभास ब्रांड घी में मिलावट की आशंका पर लिया गया नमूना मौके पर उपलब्ध 1 हजार 869 लीटर घी सीज घी का निर्माण किया जाता है TCI Agro Food Products, सोनीपत (हरियाणा) द्वारा गोवेर्धन काऊ घी के भी सैंपल लिए सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए कार्रवाई आयुक्त अविचल चतुर्वेदी और CMHO फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत के निर्देश पर हुई कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
म Mandla के ट्रैफिक सिपाही शराब के नशे में वायरल वीडियो
Mandla, Madhya Pradesh:कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रैफिक कंट्रोल करता सिपाही! मंडला में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही हाथ में माइक लेकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाता नजर आ रहा है। खास बात ये है कि वीडियो में सिपाही के शराब के नशे में होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो मंडला के दीनदयाल चौक का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्रैफिक सिपाही माइक के जरिए वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत देता दिखाई दे रहा है। सिपाही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दे रहा है, लेकिन कथित तौर पर उसकी हालत और बोलने के अंदाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक सिपाही चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और सिपाही के नशे में होने की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। अब सवाल है कि यातायात नियमों का पालन कराने वाले जिम्मेदार सिपाही की इस कथित स्थिति पर विभाग क्या कार्रवाई करता है?0
0
Report
जोधपुर बासनी में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश, 4 विदेशी युवतियाँ हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर। बासनी इलाके में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीपी वेस्ट भजनलाल जांगिड के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश देकर 4 विदेशी युवतियों को डिटेन किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 3 युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम स्पा सेंटर के संचालन, दस्तावेजों और वहां चल रही गतिविधियों को लेकर जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बहराइच में दो थानों के पास 3 स्मैक तस्कर गिरफ्तार; 56–69 ग्राम के साथ
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. दो थानों की पुलिस ने 3 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, बहराइच से बड़ी खबर, शहर के दो थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, कोतवाली नगर की पुलिस ने एक व दरगाह पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक के साथ शाहरुख एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार, वहीं 69 ग्राम स्मैक के साथ थाना दरगाह की पुलिस के हत्थे चढ़े अल्तमश उर्फ गफ्फु और सूफियान खान, पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
