Amethi - गेहूं बुवाई के बाद किसान के लिए आफत बने छुट्टा जानवर
Katehti, Uttar Pradesh:गेहूं व सरसों मटर की खेत में बुवाई के बाद अमेठी में आवारा पशुओं से किसान परेशान हो गए है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे है। जगदीशपुर ब्लॉक के कटेहठी गांव के लोगों का कहना है कि कई बार ब्लॉक में शिकायत करने के बाद भी क्षेत्र में आवारा पशु कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिससे हमारी फसल बर्बाद होती जा रही है। वहीं जगदीशपुर ब्लॉक खंड विकास अधिकारी का कहना है कि आवारा पशुओं की शिकायत मिलने पर पशुओं को पड़कर गौशाला में रखा जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
