icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CJP के 'चलो दिल्ली' के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर भारी सुरक्षा, दिल्ली जाने वालों की चेकिंग

Ghaziabad, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली’ अभियान को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। CJP ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने इस आंदोलन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में आवाज बुलंद करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है। पुलिसकर्मी दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। गाजीपुर बॉर्डर की सामने आई तस्वीरों में भारी पुलिस बल की तैनाती और वाहनों की चेकिंग होती दिखाई दे रही है। 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
0
0
Report

सासाराम में पुलिस ने तीन गिरफ्तार, नाबालिग समेत लोडेड पिस्टौल बरामद

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम की नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ा है। जिसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा दो अन्य कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया एक नाबालिक बालक है जिसे निरुद्ध किया गया है। जबकि संतोष कुमार तथा सत्यम कुमार के पास से हथियार मिले हैं। यह लोग झारखंड के रहने वाले हैं पुलिस को सूचना मिली कि भोजपुरी की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक हथियार के साथ सासाराम की ओर आ रहा है। वह एक व्यक्ति के जमीन कब्जा करने के उद्देश्य से चला है। इसी सूचना पर पुलिस ने सासाराम पहुंचते ही गौरक्षणी के पास विशेष जांच अभियान चला कर संतोष कुमार तथा सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास सेपिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ है।
0
0
Report

संभल में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:स्लग-संभल में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद, बाइक और 3560 रुपये नकद जब्त धनारी पुलिस की कार्रवाई, बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये *एंकर*-:जनपद संभल के धनारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस, एक मोटरसाइकिल और 3560 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चरस की अनुमानित बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। *बी/ओ*-: संभल पुलिस के मुताबिक, आठ और नौ अक्टूबर की रात धनारी थाना पुलिस भिरावटी मार्ग पर ग्राम धनारी पट्टी चौराहे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुनील, उम्र करीब 38 वर्ष, और नरेश, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम बगढेर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए गांव से कम कीमत पर चरस खरीदकर आसपास के क्षेत्रों और बड़े कस्बों में अधिक कीमत पर बेचने की बात बताई। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है जहां आज अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में दूधी बांध प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के चावलपानी गांव में दूधी नदी पर प्रस्तावित बांध के विरोध में बांध से प्रभावित होने वाले ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. लगभग 107 गांव के ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों کا कहना है कि बांध से करीब 30 से 40 गांवों के आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि हम वर्षों से अपनी कृषि और वन भूमि पर कार्य करते आ रहे हैं. ग्रामीणوں ने विस्थापन की आशंका जताते हुए बांध निर्माण पर तत्काल रोक और प्रभावित परिवारों के हित में निर्णय लेने की मांग की है. जी मीडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन उन्हें कितना भी मुआवजा दे लेकिन वो अपनी जमीन बांध में नहीं देंगे क्योंकि उस भूमि से उनके बच्चों की बचपन की यादें उनके माता पिता की यादें और उनके द्वारा बनाए आशियाने की यादें जुड़ी है. वही तहसीलदार संजय मशराम ने बताया कि डूब क्षेत्र में 11 गांव है सभी गांव आंशिक रूप से विस्थापित किए जा रहे है. जिनमें से विस्थापित ग्राम 5 है. 2 ग्रामों में आंशिक विस्थापन हो रहा है जहां केवल 1 या 2 घर बने है. 3 ग्रामों में नदी के किनारे के 6 ढाना है जो विस्थापित किए जा रहे है. ग्रामीणों में काफी भ्रम फैला हुआ है जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा. वही दूधी नदी 3 जिलो से जुड़ी हुई है छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिस पर घोघरा वॉटरफॉल भी है जिसमें पर्यटक भी पहुंचते है और कैम्पेनिंग भी होती है जिससे उन्हें रोजगार भी मिला है लेकिन बाँध बनने से सबकुछ छिन जाएगा.
0
0
Report

नसीराबाद में डकैती: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 12 मिनट में लाखों गहने लूट

Ajmer, Rajasthan:अजमेर संभाग मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर नसीराबाद में दिनदहाड़े घर में घुस कर हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सदर थाना क्षेत्र की महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल माहेश्वरी के घर हुई इस वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और धौंस देते हुए घर के कमरों को खंगालना शुरू किया। और लगभग 12 से 13 मिनट के अंतराल में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने वारदात के बाद अनिल के बेटे कार्तिक को धक्का मारा और जेवरात के साथ उठाए एक मोबाइल को नौकरानी की ओर फेंक कर गेट से बाहर तेजी से निकले फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूट-बूट पहनकर पहुंचे सात संदिग्धों में से पांच युवक मकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो युवक स्कॉर्पियो में ही बैठे रहे। इस दौरान बदमाशों के मकान में दाखिल होने से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और वाहन के संबंध में सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर वारदात के क़द घर के सभी सदस्यों में भारी भय व्याप्त है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

श्रावस्ती: गैर मान्यता संचालित मदरसे व स्कूल कराए गए बंद

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow1m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:

Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।

0
0
Report

दिल्ली बंद: मुस्लिम मोहल्ले में कारोबार पर विरोध का असर

New Delhi, Delhi:10 अक्टूबर दिल्ली बंद पर क्या कहना है मुस्लिम मोहल्ले में रहने वाले लोगों और दुकानदारों का 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्श होने जा रहा है जिसके चलते दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट पर है ढाई सौ से ज्यादा कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्सेस की बुलाई गई है 15000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान लगाए गए हैं और साथ ही साथ दूसरी एजेंसियों के भी अधिकारियों को सड़कों पर उतर गया है ऐसे में दिल्ली पुलिस हर मुस्लिम मोहल्ले में जाकर मस्जिदों से और खास तौर पर बैटरी रिक्शा के जरिए इलाकों में एलान करवा रही है कि आप लोग 10 अक्टूबर को अपने घरों में रहे प्रशासन अपना काम कर रहा है अपने बच्चों को घरों से बाहर न जाने दें और किसी तरीके की भी विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने दे। बीती रात एक मस्जिद में पुलिस वाले के ऐलान को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसको लेकर मुसलमान में काफी नाराजगी है। ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए हम पहुंचे पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में यह इलाका अपने आप में काफी पुराना है दूसरी तरफ हाथ कारीगरी और जरदोजी की सैकड़ो दुकान हैं ये इलाका एशिया में छोटे कारोबार के मामले में जाना जाता है। हमने जब यहां के दुकानदारों से और स्थानीय लोगों से बात करी तो उनका कहना है कि रास्ते बंद होने से प्रदर्शन के चलते काफी असर बिजनेस पर पड़ता है कुछ लोगों âm कहना है कि हम प्रोटेस्ट में जाएंगे कुछ लोगों कहना है कि बिजनेस वैसे ही काम है अगर ऐसे में रोजाना विरोध प्रदर्शन में जाते रहे तो बिजनेस बंद हो जाएगा दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है की मस्जिदों में जाकर पुलिस जिस तरीके से ऐलान कर रही है क्या किसी दूसरे धर्म स्थलों पर भी जाकर ऐलान किया है तो यह दौरा रवैया क्यों जब हमने जानने की कोशिश की की क्या कल होने वाले प्रदर्शन में वह लोग शामिल होंगे तो कुछ लोगों का कहना है कि प्रदर्शन देश के लिए हो रहा है इसमें सब कुछ शामिल होना चाहिए लेकिन जो छोटे दुकानदार और बिजनेसमैन है वह सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे यहां पर भी मिली जुली राय देखने को मिली कुछ लोग प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं कुछ लोग अपने बिजनेस को लेकर चिंतित नजर आए
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वह लहुलुहान हालत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पार्क में पड़ा हुआ मिला,परिजनों ने उसे अस्पताल में एडमिट कर दिया, जहां आज दोपहर उसको डॉक्टर ने मर्त घोषित कर दिया,परिजनों ने इस मामले में उसके दोस्तों पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा इस मामले में सनी ने होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर रोड पर जाम लगा दिया। बिरोडा गांव के रहने वाले सुधीर भाटी ने बताया कि उनके चचेरे भाई बंटी उर्फ राजीव (20) को रात्रि में घर से कुछ लोग बुलाकर के ले गए थे और उसके बाद पाली अंडरपास के पास उसे जान से मार दिया और फिर उसके बाद अन्य लोगों को जानकारी दी ,जिसके बाद वह लोग उसको ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पास पार्क में फेंक कर चले गए। रात्रि में करीब 2:00 बजे परिजनों को यह सूचना मिली कि बंटी का एक्सीडेंट हो गया है,वह पार्क में पड़ा हुआ है, यह लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आज उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के द्वारा इस मामले में उसी के दोस्तों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई है और कहा गया है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर बंटी की हत्या की है और उसके शव को फेंक दिया है,परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पहले उन्हें चौकी और दो थानों में घुमाया गया और हमारी शिकायत नहीं ली गई, उसके बाद परिजनों ने सूरजपुर परी चौक रोड पर अस्पताल के सामने ही जाम लगा दिया और वह रोड पर ही धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और तहरीर के आधार पर बीटा 2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report

राजौरी गार्डन एमसीडी दफ्तर के बाहर विरोध, अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग

Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन स्थित एमसीडी दफ्तर पर एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी वकील और अन्य सामाजिक लोगों ने राजौरी गार्डन एमसीडी ऑफिस के बाहर किया जमकर प्रोटेस्ट सत्य निकेतन और सीमापुरी की घटना के बावजूद भी एमसीडी ने नहीं लिया सबक राजधानी में कुछ दिन पहले सत्य निकेतन की घटना और उसके बाद सीमापुरी बिल्डिंग गिरने की घटना जिसमें लगभग दर्जन भर लोगों की जान चली गई लेकिन वेस्ट जोन एमसीडी के तहत आने वाले इलाके में इसके बाद भी एमसीडी द्वारा अवैध बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कुछ शिकायतकर्ता वकील और अन्य सामाजिक लोगों ने राजौरी गार्डन स्थित एमसीडी दफ्तर पर एमसीडी की अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आप देख सकते हैं कि हाथ में बैनर पोस्टर लेकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर यह लोग एमसीडी के जेई और यहां तक की डीसी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं .इनका सॉफ तौर पर कहना है कि zone के डीसी की मिली भगत से सारे अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है。
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा पर विकास दावों के बीच बच्चों की पढ़ाई नेपाल के स्कूलों में

Forbesganj, Bihar:भारत नेपाल सीमा पर विकास के दावों की खुली पोल, सड़क-पुल पुलिया के नहीं रहने के कारण विद्यालय जाने में होने वाली परेशानी के कारण छोटे छोटे भारतीय बच्चे रोज जाते हैं पढ़ाई करने नेपाल अररिया के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के मधुबनी गांव की तस्वीर ने सरकारी व्यवस्था पर खड़े किए कई सवाल , मधुबनी गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए अभिभावक बच्चों को नेपाल के सरकारी स्कूल भेजने को मजबूर हैं। एक तरफ देश में विकास की रफ्तार, डिजिटल इंडिया और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा से सटे अररिया के नरपतगंज में तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।भारत नेपाल सीमा पर बसे गांव के लोगों को सड़क और पुल नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए सीमा पार नेपाल जाना पड़ रहा है। अभिभावक इस बात से परेशान हैं कि बच्चों को मातृभाषा हिंदी नहीं आती है लेकिन नेपाली भाषा में निपुण हो रहे हैं बच्चे ।सोचिए... बच्चे भारतीय हैं, गांव भारत का है, लेकिन स्कूल की घंटी नेपाल में बजती है और राष्ट्रगान भी नेपाल के विद्यालय में गूंजता है। अभिभावक नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे अनपढ़ रहे बस इसी मजबूरी के कारण नेपाल के सरकारी विद्यालय में बच्चों को भेजने के लिए अभिभावक मजबूर हैं।यह तस्वीर सिर्फ एक गांव की मजबूरी नहीं, बल्कि सीमावर्ती इलाके में विकास के दावों पर बड़ा सवाल है。
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

PBParveen BehlFollow2m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने अनिल के डिप्रेशन में होने की जानकारी दी। अनिल मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव के निवासी थे। बताया गया कि वह अपने रिश्तेदारों के पास सोसाइटी में आए हुए थे। सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top