227815
अमेठीः दुर्घटना पीड़ित परिवार को एसबीआई ने एक्सीडेंट इंश्योरेंस क्लेम पर 17 लाख ₹25000 का दिया चेक
Kakartola, Uttar Pradesh:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगदीशपुर क्षेत्र के वारिसगंज शाखा में अपने ग्राहकों की सुरक्षा की नजर से उपलब्ध कराए जाने वाले एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के माध्यम से ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस के अंतर्गत ₹1000 रुपए के प्रीमियम पर 1725000 रुपए का क्लेम अपने एक ग्राहक इंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बड़ागांव जगदीशपुर को दिया। इंद्र कुमार की मौत 24 जून 2022 को डंपर की चपेट में आने से हो गई थी। बीमा की राशि उसके परिजनों को उपलब्ध कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
80 साल आजादी के बीच माला गांव का श्मशान मार्ग बदहाल, ग्रामीण चिंतित
Vidisha, Madhya Pradesh:80 साल आजादी के बीच माला गांव का श्मशान मार्ग बदहाल, ग्रामीण चिंतित विदिशा विधानसभा क्षेत्र के गुलाबगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगवारा के माला गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के रास्ते की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। सरकार गांवों के विकास और बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं की बात कर रही है, लेकिन माला गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के रास्ते की स्थिति ग्रामीण व्यवस्था पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में भी लोगों को खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। कीचड़ एवं रास्ते की खराब स्थिति के कारण शव को श्मशान घाट तक ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माला गांव गुलाबगंज तहसील में स्थित है और उपलब्ध ग्राम-स्तरीय रिकॉर्ड के अनुसार यह मुंगवारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर उज्जैन महाकाल मंदिर में रिकॉर्ड भीड़, आय लगभग 1.62 करोड़
Ujjain, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस पर 6 लाख 57 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, लड्डू प्रसाद और टिकट से मंदिर समिति को करीब ₹1.62 करोड़ की आय उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवान महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। 15 अगस्त को देशभर से उज्जैन पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर से 122.165 क्विंटल लड्डू प्रसाद खरीदा, जिससे मंदिर प्रबंध समिति को ₹54 लाख 69 हजार 800 की आय हुई। वहीं, ऑनलाइन टिकट के जरिए 27,953 श्रद्धालुओं से ₹69 लाख 88 हजार 250 और काउंटर टिकट से 15,200 श्रद्धालुओं से ₹38 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस तरह ऑनलाइन और काउंटर टिकट से मंदिर समिति को कुल ₹1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 की आय हुई। स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं लगातार संभालीं।0
0
Report
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोलीबारी, दो कर्मचारी घायल; जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया...हथियार की चेकिंग के दौरान फायर हुआ और दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए...एयरपोर्ट पर हुई इस फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं...फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं0
0
Report
Advertisement
स्कूल स्मार्ट बोर्ड पर अश्लील वीडियो बनाकर डांस: छात्रों का निष्कासन, प्रशासन सख्ती निगरानी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली — जिस स्मार्ट बोर्ड पर छात्रों का भविष्य संवारने वाली पढ़ाई होनी थी, उसी पर अश्लील भोजपुरी गाने चलाकर डांस करने का मामला सामने आया है। शासकीय स्कूल कचनी में 10वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने 10 अगस्त को मध्यावकाश के दौरान स्मार्ट बोर्ड का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया। छात्रों ने मोबाइल के जरिए स्मार्ट बोर्ड पर अश्लील गाने चलाए और डांस करते हुए वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने छात्रों से पूछताछ की और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएमडीसी की बैठक बुलाई। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद राजाबाबू साकेत, अमर कुमार बंसल और चंदन साकेत को 15 दिनों के लिए विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। अब सवाल यह है कि जिस स्मार्ट बोर्ड का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है, वह आखिर छात्रों की ऐसी हरकत का माध्यम कैसे बन गया? हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है कि शैक्षणिक संसाधनों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राचार्य के मुताबिक भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए स्कूल में स्मार्ट बोर्ड समेत अन्य संसाधनों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।0
0
Report
तालाब में डूबकर दो बच्चियाँ मृत, दो अन्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। तालाब में डूब रहे दो अन्य बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरेचा में रविवार दोपहर यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जालौन जिले के कोंच का रहने वाला सलमान पिछले कुछ समय से झांसी के ग्राम कंजा में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। उसके परिवार के बच्चे और पड़ोस की एक बच्ची बकरी चराने के लिए कुरेचा गांव स्थित तालाब पहुंचे थे। बकरी चराने के दौरान चारों बच्चे तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान अचानक चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख पास स्थित काली दरबार में मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया और बचाव के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को तत्काल तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इनमें से दो बच्चियाँ 10 वर्षीय इमराही जान और 8 वर्षीय रियनजा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊरानीपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ देशराज राजपूत ने बताया कि इमराही जान और रियनजा को यहां मृत अवस्था में लाया गया था।0
0
Report
मथुरा में पनीर की कीमत 300-400 रुपए, आयोडीन टेस्ट से उजागर पीलापन
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--पनीर को लेकर मथुरा में रियलिटी टेस्ट किया गया। 400 रुपए कीलो से लेकर 300 रुपए की कीमत तक पनीर मार्केट में उपलब्ध है। गोवर्धन सौंख स्थित गोयल उत्तम डेयरी से हमने पनीर खरीदा और उसका आयोडीन से टेस्ट किया। जिसके बाद पनीर में पीला पन दिखाई दिया। रियलिटी टेस्ट0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर की गौशाला बदहाली वायरल; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में गौशाला की बदहाली का वीडियो वायरल है। गोवंशों की हालत देखकर ग्रामीणों में गुस्सा है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। गौशाला की ये तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर बदहाली का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।0
0
Report
लखीसराय के अस्पताल में सफाई कर्मी का शव फंदे से लटका, हत्या की आशंका
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुनर्वास केंद्र के कमरे नंबर 212 में एक महिला सफाई कर्मी का शव फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान दामोदरपुर निवासी कुसुम कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि प्रमिला कुमारी जीविका के माध्यम से सदर अस्पताल में सफाई का काम करती थी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार और कबैया थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, मृतका के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है और पूरे मामले की जांच की मांग की है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर तेजी से जांच की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
अजित पवार की याद में सुनेत्रा पवार भावुक, i love you का जवाब
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार यांच्या आठवणीने सुनेत्रा पवार भाषणा दरम्यान भावूक. महिलांमधून वाहिनी i love you ची हाक. तर सुनेत्रा पवार यांच्या कडून ही i love you too चे प्रतिउत्तर.0
0
Report
Advertisement
नागपंचमी से पहले नागलवाड़ी के भिलट देव शिखरधाम में भक्तों का भारी जमावड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-नागपंचमी के पर्व को लेकर नागलवाड़ी के प्रसिद्ध भिलट देव शिखर धाम में आस्था का सैलाब महापर्व से पहले ही हजारों श्रद्धालु बाबा भिलट देव के दर्शन के लिए पहुंचे। दो दिनों में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं भिलट देव के दर्शन, जबकि सोमवार को 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था पुख्ता कर दी है। नागलवाड़ी के भילट देव शिखरधाम पर नागपंचमी से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और बाबा भिलट देव के दर्शन किए। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए निमाड़ रेंज के डीआईजी सिमाला प्रसाद ने एसपी पद्म विलोचन शुक्ल, एडिशनल एसपी धीरज बब्बर और सेंधवा SDOP अजय वाघमारे के साथ आज शिखर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और बिजली विभाग समेत कई विभागों के बीच समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं की गईं। यह बताया गया कि नागपंचमी के दिन करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मेले ग्राउंड, सेगांव रोड, केली रोड, ओझर रोड और पिपरखेड़ा मार्ग पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवानों के साथ मंदिर समिति के 2 हजार से ज्यादा वालेंटियर्स तैनात रहेंगे। नागपंचमी की पूर्व संध्या पर बाबा भिलट देव का विशेष अभिषेक किया जाएगा; रात 10 बजे से 101 लीटर दूध से अभिषेक शुरू होगा, जो रात 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद चोला श्रृंगार और ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे महाआरती होगी, फिर बाबा को 108 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के पट मंगलवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। शिखरधाम पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित गुजरात के भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।0
0
Report
Kurukshetra रेलवे स्टेशन: Zee मीडिया के रियलिटी चेक में पानी और सफाई ठीक
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर zee media की टीम ने किया रियलिटी चेक पानी की बात करें या शौचालय की बात करे यहां पर व्यवस्था ठीक मिली है सफाई की बात करें वह भी यहां पर साफ मिली है पुलिस की सुरक्षा भी ठीक मिली है लेकिन कहीं ना कहीं देखा जाए तो जो पीने का पानी यहां पर उपलब्ध है तो उस की गुणवत्ता अच्छी है या नहीं है इसको तो लेब में टेस्ट करने के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल पानी की व्यवस्था ठीक नजर आ रही है समाजसेवी भी यहां पर पानी पिलाते यात्रियों को नजर आते हैं जब रेलवे सुपरहिट से जानकारी लेनी चाहिए तो रविवार के कारण कोई जानकारी मिली नहीं लेकिन जब zee media ने रियलिटी चेक की तो सब ठीक पाया फिलहाल पानी की गुणवत्ता लेब में चेक करने पर ही क्लियर हो पाएगा कि पानी की गुणवत्ता कितनी अच्छी है0
0
Report
एक नई पहल: मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर खास आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए ‘एक नई पहल’, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ खास आयोजन नोएडा। शिक्षा से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में काम कर रही संस्था ‘एक नई पहल’ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी गेट नंबर-1 के सामने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ दिल्ली मुख्यालय के एआईजी जेपी आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी पत्नी कविता आजाद ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया。 इस दौरान संस्था से जुड़े बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें वे बच्चे भी शामिल रहे, जिनका संस्था के प्रयासों से प्रगति इंटर कॉलेज में दाखिला कराया गया है। एआईजी जेपी आजाद ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, मेहनत और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया。 संस्था की फाउंडर अभिलाषा अग्रवाल और शीतल भारद्वाज ने बताया कि ‘एक नई पहल’ की शुरुआत 17 नवंबर 2024 को महज 15 बच्चों के साथ की गई थी। संस्था का उद्देश्य मलिन बस्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के प्रयासों से अब तक 12 बच्चों का नियमित स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है, जबकि वर्तमान में सैकड़ों बच्चे मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्था बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें समाज और दुनिया को करीब से समझने तथा अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर भी दे रही है। संस्था से जुड़े बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर तुर्की दूतावास जाने का अवसर मिला। इसके अलावा बच्चों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। संस्था का मानना है कि ऐसे अनुभव बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं। फाउंडर अभिलाषा अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अपने परिवार और घर को समर्पित जीवन जिया, लेकिन जरूरतमंद लोगों और बच्चों के लिए कुछ करने की इच्छा हमेशा मन में रही। बच्चों से मिले प्यार और अपनापन ने उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है, बल्कि उन तमाम बच्चों के सपनों को पूरा करने की कोशिश करनी है, जिन्हें बेहतर अवसरों की जरूरत है। वहीं संस्था की फाउंडर शीतल भारद्वाज पहले पत्रकार रह चुकी हैं। बचपन से ही उनका सपना जरूरतमंद और वंचित बच्चों के लिए काम करने का था। बच्चों के प्रति उनका लगाव और संवेदनशीलता संस्था से जुड़े बच्चों के बीच भी साफ नजर आती है। उनके लिए ‘एक नई पहल’ महज एक एनजीओ नहीं, बल्कि बचपन से देखे गए उस सपने का हिस्सा है, जिसमें हर बच्चे को प्यार, शिक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य मिल सके। संस्था का कहना है कि आर्थिक परेशानियां किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें, यही ‘एक नई पहल’ का सबसे बड़ा उद्देश्य है। 15 बच्चों से शुरू हुआ यह सफर आज सैकड़ों बच्चों तक पहुंच चुका है और संस्था भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम में अखिलेश अग्रवाल, अमित गर्ग, नेहा गर्ग, एकता सहित इनर व्हील क्लब से जुड़े अतिथि मौजूद रहे। संस्था की टीम में अंजू, दीपाली, इति, शिल्पा और अजय कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘एक नई पहल’ का संदेश साफ है—हर बच्चे को शिक्षा मिले, हर बच्चे को अवसर मिले और कोई भी बच्चा सिर्फ आर्थिक मजबूरी के कारण अपने सपनों से दूर न हो।0
0
Report
Advertisement
सीकर के खंडेला में BSF जवान राकेश मीणा को अंतिम विदाई
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर खण्डेला उपखंड के पिपलोदा का बास निवासी देश की सेवा में तैनात BSF जवान राकेश कुमार मीणा को आज उनके पैतृक गांव पीपलोदा का बास में नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। राकेश कुमार मीणा वर्ष 2011 में BSF में कांस्टेबल के पद पर भर्ती थे और उनकी पहली ड्यूटी बैंगलोर में लगी थी। बताया गया कि 29 अप्रैल को राजकार्य के दौरान सीकर आते समय उनका सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद उनका इलाज फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां 15 अगस्त को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और ‘शहीद राकेश मीणा अमर रहें’ के जयघोष के साथ अंतिम यात्रा श्मशान भूमि तक पहुंची। इस दौरान BSF के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी जवान को अंतिम सलामी दी। वहीं करीब 16 वर्षीय बड़े बेटे अंशु मीणा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। राकेश के छोटे बेटे अभिमन्यु की उम्र करीब 12 वर्ष है। अंतिम संस्कार में खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया और पूर्व प्रधान डॉ. गिरिराज सिंह सहित BSF के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
मेरठ में घरेलू कलह से डॉक्टर ने की आत्महत्या; जांच जारी
मेरठ: घरेलू कलह से परेशान महिला चिकित्सक ने लगाई फांसी, शव फंदे पर लटका मिला मेरठ, 16 अगस्त 2026 — पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रॉयल पार्क एक्सटेंशन में शनिवार सुबह 28 वर्षीय महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। सुबह घर से निकली थीं, 10 बजे मिला शव मृतका की पहचान डॉ. खुशहाली पुत्री जगदेव सिंह के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी साल 14 जनवरी को डॉ. मयंक से हुई थी। डॉ. खुशहाली का बलाड़ा चौराहे के पास "श्रीजी आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर" भी संचालित था। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:23 बजे डॉ. खुशहाली घर से निकली थीं। उनके घर से निकलने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर जानकारी के अनुसार डॉ. खुशहाली के पिता जगदेव सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में नोएडा में तैनात हैं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बारिश ने बछरावां CHC में जलभराव करके मरीजों की मुश्किलें बढ़ाईं
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली- बारिश में तालाब बनी बछरावां सीएचसी सीएचसी परिसर से लेकर वार्डों तक भरा बारिश का पानी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें वार्डों में भर्ती नवजात बच्चों और महिलाओं को संक्रमण का खतरा गंदगी और जलभराव के बीच मरीजों का इलाज जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल सीएचसी बछरावां में वार्ड में जल भराव का वीडियो वायरल।0
0
Report
Advertisement
