icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्मिता ठाकरे का बड़ा बयान: विपक्ष एकजुट हो तो भी देश सेवा ही लक्ष्य

Gaya, Bihar:गयाजी में स्मिता ठाकरे का बड़ा बयान— 'विपक्ष का ध्येय राजनीति, हमारे नेता का लक्ष्य सिर्फ देश सेवा मोक्ष और ज्ञान की नगरी पहुँची बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे। एक दिवसीय दौरे पर पहुँची बोधगया । बोधगया आगमन को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। बोधगया के। एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने चुनाव आयोग और SIR को लेकर पर विपक्ष की एकजुट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि विपक्ष विपक्ष होते है तो जितने विपक्ष एक साथ जुड़ते है उतना ही राजा बहुत सबल होता है तो हमारे राजा बहुत सबल है और कितने भी विपक्ष जुड़े क्योंकि उनका देह सिर्फ देश की सेवा है उनका देह राजनीति करना नही है ये मैं मानती हूँ और मैं उनको बहुत ही दिल से चाहती हूँ उनको प्रमाण करती हूं उनकी इजाजत करती हूं और वैसा नेता अभी तक हमारे देश के लिए नही मिला था और मुझे पूरा यकीन है कि वो इस देश को आगे ही लेकर जाने वाले है और लेकर जाएंगे। बाइट:- स्मिता ठाकरे, बालासाहेब की पुत्रवधू व मुक्ति फाउंडेशन के संस्थापक
0
0
Report

जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने नर्सिंग नामांकन नहीं मिलने पर डीसी कार्यालय में शिकायत

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर- बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं होने से विद्यार्थी परेशान, डीसी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत जमशेदपुर- बीएससी नर्सिंग में नामांकन के लिए नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पहुंचे हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद समेत बिहार के विभिन्न जिलों के करीब 55 विद्यार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा। विद्यार्थियों के अनुसार, उन्हें काउंसलिंग के लिए संस्थान आवंटित किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर सीटें फुल होने की जानकारी देकर नामांकन लेने से मना कर दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद नर्सिंग काउंसिल की ओर से उन्हें नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग आवंटित किया गया था। उन्हें 28 सितंबर को संस्थान में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। सोमवार को उनकी अंतिम काउंसलिंग की तिथि निर्धारित थी। कई विद्यार्थी रविवार को ही जमशेदपुर पहुंच गए थे और सोमवार सुबह संस्थान पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें सीटें भर जाने की जानकारी दी गई। नामांकन नहीं होने से नाराज कुछ विद्यार्थी शिकायत लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए नामांकन प्रक्रिया में हुई कथित विसंगतियों की जांच कराने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि काउंसलिंग से संबंधित दस्तावेजों में नोडल पदाधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं था। साथ ही उपलब्ध मोबाइल नंबर से भी उन्हें सही जानकारी नहीं मिल सकी। इसके कारण काउंसलिंग और नामांकन को लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों ने कहा कि जब संस्थान का आवंटन नर्सिंग काउंसिल के माध्यम से किया गया था, तो सीटें फुल होने की जानकारी उन्हें पहले क्यों नहीं दी गई। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर नामांकन की व्यवस्था कराने और पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है。
0
0
Report

जमुआ में जलजमाव और नाली-गंदे पानी से ग्रामीणों का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Giridih, Jharkhand:जमुआ प्रखंड क्षेत्र में सड़कों पर जलजमाव की समस्या और नाली के पानी को किसी की सार्वजनिक जमीन पर निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इसी मामले को लेकर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि विधायक जब क्षेत्र में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली की समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई. लोगों का कहना था कि बरसात में सड़क तालाब बन जाती है. नाली का गंदा पानी घरों और सार्वजनिक जमीन पर फैल रहा है. जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इस दौरान लोगों की नाराज़गी देख विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि "हम क्या कर सकते हैं, हम सरकार के पास प्रस्ताव भेजते हैं, लेकिन सरकार हमारी बात सुन ही नहीं रही है. विधायक के इस बयान के बाद लोगों में और भी नाराज़गी देखी गई. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस समस्या का समाधान करना चाहिए. लेकिन वे सिर्फ सरकार के ऊपर बाते फेंक कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है. लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्या के समाधान कराने के लिए चूना है. लेकिन वे लोगों की बाते भी नहीं सुनती है."
0
0
Report
Advertisement

चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंत्रियों-विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात के लिए बैठकें करेंगे

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंत्रियों और विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे सीएम मंत्रीयों और विधायकों से शाम करीब 6:00 बजे मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात करेंगे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 11:00 बजे CMO के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य प्रधान सचिव (CPS) प्रधान सचिव (PS) और दोनों उप प्रधान सचिव(DPS) के साथ सचिवालय में बैठक करेंगें सीएम 12:00 बजे इनोवेशन सोसाइटी गवर्निंग काउंसिल कमेटी के साथ सचिवालय में बैठक करेंगे इसके बाद सीएम करीब 1:15 बजे स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगें सीएम नायब सैनी करीब 2:00 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंचमकल पंचकूला जाएंगे
0
0
Report
Advertisement

चुनाव आयोग पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का हमला

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से हताश विपक्ष अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं पर फोड़ने का प्रयास कर रहा है। शकुन सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों एसएस संधू व विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान से चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हुई है। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर को तथ्यहीन और काल्पनिक बताते हुए कहा कि ऐसी खबरों के जरिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सुरक्षित और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था को ‘ब्लैक बॉक्स’ बताना तथा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाला बयान है। शकुन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग या किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले ठोस तथ्य और प्रमाण सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त प्रमाण के लगाए जा रहे आरोपों से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस से चुनाव प्रक्रिया को लेकर किए गए कथित भ्रामक दावों पर देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। बाइट:- शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव
0
0
Report

महराजगंज दुर्गा मंदिर के पास कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow10m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास आज सुबह दुल्हा घर के नाम से कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने शोरूम के अंदर रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने आसपास की दुकानों को खाली कराया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने शोरूम के अंदर और आसपास पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया। इसके बाद टीम ने आसपास के हिस्सों में भी जांच की ताकि दोबारा आग न भड़क सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है । आग से शोरूम में रखा लाखो के कपड़े और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कानपुर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ प्रेम जाल, 5 युवक गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ प्रेम जाल फैलाकर बिहार ले जाने की कोशिश. मध्यस्थ मुस्लिम युवकों के द्वारा नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर आतंकित करने की कोशिश की गई. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में 5 संदिग्ध युवकों को घेरा. युवकों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया. आरोप है कि ये युवक नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर बाहर ले जाने की योजना बनाते थे. कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही सभी युवकों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया. शिव शक्ति अखाड़ा के नेता कृष्णा तिवारी ने इसे सुनियोजित प्रेम जाल और देह व्यापार से जुड़ा सिंडिकेट बताया और कानपुर में ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त न करने की बात कही.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top