227405
Amethi - 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटी पुलिस टीम
Mahmoodpur, Uttar Pradesh:पुलिस लाइन में आने वाले 26 जनवरी को लेकर अमेठी पुलिस प्रसाशन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. जिसमें परेड से लेकर देश गीत व तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। जिसमें पुलिस के आला अधिकारी से लेकर स्कूली बच्चों और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर चंदा चोरी: SIT ने शुरू किया कठोर कदम, पंकज चौधरी पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): BJP State President Pankaj Chaudhary on Ram Mandir donation case पंकज चौधरी ने राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले पहले दिन से ही सरकार इस मामले पर सख्त है मामले की जानकारी सामने आते ही एसआईटी का गठन किया गया आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा0
0
Report
बीसलपुर मे हुई जनसता दल की अहम बैठक रोहित गंगबार बने जिला अध्यक्ष नितिन वर्मा बने युवा जिला अध्यक्ष
Kanpari, Uttar Pradesh:पीलीभीत में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की युवा एवं किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन पीलीभीत। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद पीलीभीत में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सर्किट हाउस/पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाना तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें पार्टी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह "शिवाजी", प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बलबीर सिंह चौहान, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष पीलीभीत रोहित कुमार गंगवार, युवा जिला अध्यक्ष पीलीभीत नितिन वर्मा और प्रधान संगठन के अध्यक्ष सचिन गंगवार भी शामिल हुए सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के बीच कार्य करेगा तो पार्टी निश्चित रूप से और अधिक सशक्त होगी। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में कहा कि "संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान है।"0
0
Report
राम मंदिर चंदे गड़बड़ी पर ब्रजेश पाठक का कड़ा बयान, SIT-जाँच जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "पूरे मामले की SIT और पुलिस जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट ने अपनी तरफ से बड़ी कार्रवाई की है... समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों पर हमारा जवाब है: क्या उन मुस्लिम संस्थानों से कभी कांग्रेस या समाजवादी पार्टी ने चंदे या गड़बड़ी को लेकर सवाल किए हैं?... कई मदरसों की हालत ऐसी है कि वे गड़बड़ी के केंद्र बन गए हैं, लेकिन वे इस पर कुछ नहीं करेंगे क्योंकि वे तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हुए हैं...0
0
Report
Advertisement
NH-32 पर भीषण हादसा: शादी से लौटते तीन युवकों की मौत
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में NH-32 पर बीती देर रात भीषण सड़क हादसा। शादी से घर लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम। बोकारो के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र की है घटना。 बताते चले कि बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में बीती रात्रि रात करीब 1:30 बजे NH-32 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मृतक बोराडीह गांव में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बेडानी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई。 मृतकों की पहचान भंड्रो गांव निवासी 18 वर्षीय आर्यन महतो पिता हीरालाल महतो, 19 वर्षीय अमर कुमार महतो पिता अमृत महतो और संथालाडीह निवासी 20 वर्षीय सुमित गोरांई पिता दुलाल महतो के रूप में हुई है। सुमित भवानीपुर साइड सांगजोरी का रहने वाला था。 थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देर रात अनुमंडल अस्पताल में रखवाया गया। सुबह पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार रात 8 बजे बोराडीह में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय ये हादसा हुआ。 इस घटना में आर्यन महतो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीनों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। NH-32 पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
मानसून से पहले जलमग्न सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग : मानसून से पहले ही सड़के पानी से लबालब...! मानसून की दस्तक से पहले ही हल्की सी बारिश में सड़के पानी से लबालब दिखाई दे रही है। तस्वीरे विकासनगर के धर्मावाला चौक की हैं, जहां प्रतीतपुर जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से सड़क बदहाल है... रोजाना यहां से गुजरने वाले राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर इस रास्ते को पार करने को मजबूर हैं... यहाँ सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है... बारिश होते ही इस सड़क ये बड़े गड्ढे तालाब में तब्दील हो जाते हैं और स्कूली बच्चे इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं... ग्रामीण इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं... यही नहीं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस मामले की शिकायत की है... लेकिन सहसपुर और विकासनगर दो विधानसभाओं से जुड़ी तकरीबन 1 किलोमीटर की ये बदहाल सड़क जिम्मेदार महकमों की कार्यशाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है... अब ग्रामीण अपनी सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं…0
0
Report
उत्तराखंड: भारी बारिश से हरिद्वार में व्यापक जलभराव, लोगों को परेशानी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण हरिद्वार के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।0
0
Report
Advertisement
शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा सड़क हादसे में घायल
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रहे एक ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिदुरिया थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी लगभग 35 वर्षीय समीउल्लाह अपने चाचा हमीद के साथ भटहट क्षेत्र के डिहवा टोला में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर पहुंची, सामने चल रहे ऑटो के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी पल्सर बाइक ऑटो से जा भिड़ी। हादसे में समीउल्लाह के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि उनके चाचा हमीद भी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गाडरवारा GRP ने चलती ट्रेन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार, 8.06 लाख बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा जीआरपी थाना पुलिस को चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार हो रही चोरी की वारदातों में बड़ी सफलता मिली है। रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में जीआरपी गाडरवारा ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों में चोरी की कई वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, 5 मोबाइल फोन सहित कुल 8 लाख 6 हजार 500 रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है और आगे और बरामदगी की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
केशव मौर्य ने अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक में हिंदू-विरोधी तत्वों पर कड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | अयोध्या (यूपी) में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...ट्रस्ट के लोग खुद ही जो कुछ भी कहना होगा, कहेंगे, लेकिन चंपत राय के बारे में बयान देने वाले हिंदू-विरोधी तत्वों को उनके बारे में कुछ भी पता नहीं है..."0
0
Report
Advertisement
खंडवा में बारिश से उफान, हापला में पुल जोखिम और दो भैंस बह गईं
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में सोमवार देर रात से जारी बारिश आज सुबह से भी झमाझम बारिश का दौर जारी। जिले में कई नदी नाले आए उफान पर ,जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त । सुक्ता नदी आई उफान पर , हापला गांव में दो भैंसे बह गईं। पुल के ऊपर आया पानी। कलेक्टर ने गांव के पुल का सरवे करवरकर नया पुल बनाने की डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देश। ग्राम हापला का दीपला गांव से संपर्क टूटा। लोगो को हुई परेशानी। दोपहर बाद मौसम हुआ साफ। कलेक्टर ने लोगों से की अपील। रपटा , पुल पुलिया पर पानी ज्यादा हो तो पार करने की कोशिश नहीं करें। किसी भी आपात स्थिति में एसडीआरएफ के मोबाइल नंबर पर सूचित करें。0
0
Report
पंकज चौधरी: राम मंदिर चंदा घपला पर सख्त कार्रवाई, SIT गठित
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मंदिर चंदा घपला मामले पर कहा, "...पहले दिन से सरकार इसपर सख्त थी, SIT का गठन किया। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, कोई बख्शा नहीं जाएगा."0
0
Report
नूंह में मूसलाधार बारिश से गर्मी घट गई, जलभराव से यातायात बाधित
Nuh, Haryana:नूंह में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में जलभराव। मंगलवार को नूंह जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश के चलते पूरे जिले का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लगातार हुई बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को घरों और दुकानों तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। वहीं खेतों में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी भी दिखाई दी, क्योंकि इससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।0
0
Report
Advertisement
16 जुलाई से जगन्नाथपुर रथ मेले की सुरक्षा-व्यवस्था चौकस, तैयारी पूरी
Ranchi, Jharkhand:रांची ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले के आयोजन को लेकर विशेष तैयारियाँ की जा रही है। रथ मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशनी न हो यह लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है तो वही सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं को लेकर रांची पुलिस भी अलर्ट पर। 16 जुलाई से रांची के जगन्नाथपुर रथ मेले के आयोजन किया जाएगा इसे लेकर विशेष रूप से तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है। रथ की साज सज्जा की जा रही है तो वही सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर भी रांची उपायुक्त के नेतृत्व में तमाम तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर बिजली, पानी, के साथ साफ सफाई और सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रांची उपायुक्त और रांची के सीनियर एसपी ने निरीक्षण किया और फिर बैठक भी की। मामले में रांची उपायुक्त ने कहा कि रथ मेला का आयोजन 16 जुलाई से 25 जुलाई तक होना है ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर तमाम दिशा निर्देश दिया गया है खास तौर से बिजली, साफ सफाई के साथ लाइट्स की व्यवस्था और रथ खींचने के दौरान की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। वही रांची एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसे लेकर विशेष निर्देश दिए गए ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है。0
0
Report
दीपक के निधन के बाद पत्नी ने किया सुसाइड प्रयास, गर्भवती हालत में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रीति तंवर संविदाकर्मी दीपक की मौत के बाद अब पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास 3 महीने की गर्भवती पत्नी ने कथित तौर पर ज़हर खाकर की आत्महत्या की कोशिश गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती SMS हॉस्पिटल की इमरजेंसी में चल रहा इलाज कुछ दिन पहले संविदाकर्मी दीपक ने की थी आत्महत्या परिवार में लगातार दूसरे बड़े हादसे से मचा हड़कंप0
0
Report
सीतापुरा रियल एस्टेट: नितिन गर्ग और योगेश अग्रवाल का सफल सफर जयपुर में चर्चा
Dudu, Rajasthan:सीताराम रियल एस्टेट सीतापुरा रियल एस्टेट कंपनी के संस्थापक श्री नितिन गर्ग और श्री योगेश अग्रवाल ने हर बड़ी सफलता के पीछे एक बड़ा सपना होता है पर खरा उतर कर समाज में मिसाल पेश की है। वर्ष 2016 में दो युवा उद्यमियों नितिन गर्ग और योगेश अग्रवाल ने एक संकल्प लेकर ऐसी रियल एस्टेट कंपनी को स्थापित किया जो केवल भूमि का विकास ही नहीं, बल्कि विश्वास, गुणवत्ता और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का भरोसा साबित किय। जयपुर के सीतापुरा स्थित इस प्रतिष्ठित संस्थान ने औद्योगिक विकास और रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनियों का विकास कर कंपनी ने न केवल जयपुर, बल्कि राजस्थान के विभिन्न शहरों में भी अपनी विश्वसनीय पहचान स्थापित की है। आज यह कंपनी हजारों परिवारों और उद्यमियों के सपनों को साकार करने का माध्यम बन चुकी है।0
0
Report
Advertisement
