227809
Amethi - प्रधान की शिकायत पर,भू-माफियाओं पर सख्त हुआ प्रशासन
Kamrauli, Uttar Pradesh:अमेठी, ग्राम प्रधान की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश करते हुए की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया,नियावा ग्राम सभा की भूमि पर हो रही खेती व अवैध ग्राम समाज की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मदरसे में नाबालिग से दुष्कर्म: मौलवी के खिलाफ पोस्को एक्ट केस दर्ज
Baran, Rajasthan:मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, मौलवी के खिलाफ पोस्को एक्ट में केस दर्ज एक मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। अंता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि वह मस्जिद स्थित मदरसे में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि मौलवी ने स्कूल के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मौलवी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी है और आरोपी मौलवी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।0
0
Report
दतिया में युवक ने कार में गोली मारकर खुदकशी की; क्रिकेट सट्टे से जुड़ा मामला
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी, दतिया कार में युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत क्रिकेट सट्टे और एमसीएक्स के लेनदेन को लेकर प्रताड़ना के परिजनों ने लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी दतिया के उनाव थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दतिया-उनाव मार्ग पर खैरी माता मंदिर और राजापुर गांव के बीच की बताई जा रही है。 मृतक की पहचान झांसी निवासी 20 वर्षीय अर्जुन शर्मा, पुत्र स्वर्गीय देवकीनंदन शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि अर्जुन ने 315 बोर के कट्टे से कार के अंदर खुद को गोली मारी। ग्रामीणों की सूचना पर उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार अंदर से लॉक थी और उसका इंजन भी चालू था। पुलिस ने कार का कांच तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह हिमांशु समाधिया, विपिन उपाध्याय और संदीप उपाध्याय अर्जुन के बारे में पूछताछ करने उसके घर आए थे। इसके बाद अर्जुन खैरी माता मंदिर और मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकल गया था。 परिजनों ने आरोप लगाया है कि अर्जुन का क्रिकेट सट्टे और एमसीएक्स के लेनदेन से जुड़ा मामला था और उस पर देनदारी थी। इसी को लेकर उसे कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मामले में नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि कम उम्र के युवाओं में क्रिकेट सट्टे और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े विवाद गंभीर रूप ले रहे हैं। उनका आरोप है कि दतिया में भी इस तरह के लेनदेन से जुड़े मामलों में युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि 20 वर्षीय अर्जुन शर्मा के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से 315 बोर का कट्टा और कार जब्त की गई है। मोबाइल फोन को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मोबाइल और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: मनजीत सिंह चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दतिया बाइट: मृतक के मामा बाइट: रश्मि शर्मा, मृतक की मां0
0
Report
हनुमानगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा 60 वार्ड के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार
Hanumangarh, Rajasthan:भाजपा में टिकट के लिए मंथन पूरा, 60 वार्डो से आए करीब 160 आवेदन,तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश कार्यालय भेजेगी कोर कमेटी, सर्वे और सहमति के आधार पर होगा प्रत्याशियों का चयन हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण की कवायद तेज हो गई है। पूर्व में बनी सहमति वाले वार्डो को छोड़कर शेष वार्डो में प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। भाजपा जिला कार्यालय में लगातार तीसरे दिन सभी आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया गया। पार्टी की ओर से आवेदकों को स्पष्ट किया गया कि सर्वे एवं सहमति के आधार पर जिसे भी पार्टी का चुनाव चिह्न मिलेगा, सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर पार्टी को विजय दिलाने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू एडवोकेट की अध्यक्षता में निकाय प्रभारी गजेंद्र सिंह तथा जिला संगठन सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने आवेदकों से व्यक्तिगत चर्चा की। इस दौरान पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए सभी से पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। निकाय प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभी 60 वार्डो से करीब 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंगलवार शाम पांच बजे तक आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया चली। अब इसके बाद कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा। यह पैनल प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा और वहां से अंतिम निर्णय के बाद ही पार्टी टिकट तय होगी।0
0
Report
Advertisement
आरक्षण पर बिहार में घमासान: NDA-आरजेडी के बयानों से हलचल
Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव का बयान: कहा आरक्षण विरोधी ताकत होश में रहे, यह कोई खैरात में नहीं है. तेजस्वी और लालू प्रसाद की विचारधारा हैं तब तक किसी का मजल नहीं है कि आरक्षण खत्म करें. बीजेपी आरक्षण विरोधी है और इनके गोद में चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, रामदास अठावले सब बीजेपी के गोद में खेल रहे हैं. आरक्षण है और रहेगा, 65 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने वाले ये लोग हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पंकज यादव का बयान: बीजेपी और उनके सहयोगी पार्टियों को आरक्षण से कोई मतलब नहीं है. वे सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए अपने हिसाब से काम करते हैं. न इनको आरक्षण से मतलब है न धर्म से मतलब है; समय अनुसार वोट के लिए आरक्षण और हिन्दू मुस्लिम का राग अलापते हैं. बीजेपी के साथ वही लोग जुड़े हुए हैं जो कभी आरक्षण की बात करते थे लेकिन उनके साथ जाकर सब एक हो गए और जनहित गौण हो गया. नीरज कुमार शर्मा भाजपा प्रवक्ता ने आरक्षण के मुद्दे पर आरजेडी पर हमला बोला: आरजेडी को आरक्षण पर बात करने का अधिकार नहीं है. अपने शासनकाल में आरजेडी ने परिवार के अलावा किसी को आरक्षण नहीं दिया. भाजपा हमेशा आरक्षण की पक्षधर रही है. जब तक भाजपा और नरेंद्र मोदी हैं, देश में आरक्षण को कोई छू नहीं सकता और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था जारी रहेगी. NDA के सहयोगी कह रहे हैं कि हम शुरू से ही साथ मिलकर काम कर रहे हैं; कोई किसी की गोद में नहीं बैठा है. नीतीश कुमार ने जो आरक्षण दिया है, वह न्यायपूर्ण है. वर्तमान मुख्यमंत्री भी उसी व्यवस्था के अनुसार इसका पालन कर रहे हैं.0
0
Report
त्योहारी सीजन में शिमला के बालूगंज में खाद्य निरीक्षण, चाशनी में कॉकरोच पकड़ा गया
Shimla, Himachal Pradesh:त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मंगलवार को शिमला के बालूगंज बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और सैंपलिंग की। सहायक आयुक्त डॉ. विजया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच पाए गए। खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से अनुपयुक्त करीब दो क्विंटल मिठाइयों को खाद्य व्यवसाय संचालक ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।0
0
Report
जालौन में गौसेवा आयोग ने गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान दावे पर चर्चा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय पहुंचे जालौन, जालौन पहुंचकर उन्होंने गौशालाओं का किया निरीक्षण, गौशालाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालन करने के उन्होंने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गौमूत्र से कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज संभव, रमाकांत उपाध्याय बोले- मैं स्वयं गौमूत्र का करता हूं सेवन, इसके रसायन शरीर के लिए फायदेमंद, गाय के घर में होने से तमाम बीमारियों से मिलती है निजात, गोबर से बनी खाद फसलों के लिए उपयुक्त, गौ संरक्षण को लेकर युवा हुए जागरूक कई गौशालाओं का कर रहे संचालन, सरकार की मिनी नंदनी समेत योजनाओं का लाभ लेकर कमा रहे रुपए, जालौन के उरई पहुंचे थे गौसेवा आयोग के सदस्य।0
0
Report
Advertisement
रिहंद डैम में अज्ञात शव मिला; पहचान और मौत की वजह की पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोमनगर सोनभद्र नहीं; Correction: सोनभद्र के रिहंद डैम में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बीजपुर थाना क्षेत्र के रिहंद डैम के चितई पहाड़ी के पास डैम के बीच एक टीले पर पेड़ में शव फंसा मिला। ग्रामीणों ने बोट के सहारे शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को आशंका थी कि यह शव मध्य प्रदेश के एक लापता व्यक्ति का हो सकता है, क्योंकि उसका संबंध शव मिलने वाले स्थान से बताया जा रहा था। हालांकि, कुछ देर बाद उसी व्यक्ति का शव उसके जनपद मध्य प्रदेश में ही मिल गया। ऐसे में रिहंद डैम में मिला शव फिलहाल अज्ञात है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धन्वंतरि चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब शव की पहचान कराने के साथ ही मौत की वजह और पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
शाहजहांपुर के पार्षदों का वायरल वीडियो भ्रष्टाचार के आरोप ट्रेंड बन गया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:अगली खबर शाहजहांपुर से है...यहां नगर निगम के पार्षदों का एक वीडियो वायरल हो रहा है...जिसमें वो कमीशन खोरी का पैसा ईमानदारी से बांटने की कसम खाते दिख रहे हैं. विपक्ष इस वीडियो के सहारे सत्ता पक्ष पर हमलावर है...हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता0
0
Report
जौनपुर के CHC रेहटी में दवा-एक्सरे की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सीएचसी रेहटी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं... मरीज दवा और एक्स-रे के लिए भटकता रहा, तो सरकारी दवाएं कूड़े में पड़ी मिलीं. एक तरफ मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं... दूसरी तरफ सरकारी दवाएं कूड़े में मिल रही हैं... अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है.0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा ने टीईटी नियम हटाने की पांच सूत्रीय मांगें पूरी तक ज्ञापन सौंपा
Bemetara, Chhattisgarh:प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षक संगठनों के साझा मंच "छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा" ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण और लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर आज बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में शिक्षक संघ के बैनर तले शासन के नाम पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन कलेक्टर जिला बेमेतरा के माध्यम से सौंपा गया है. इस ज्ञापन की प्रतियाँ माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, सचिवस्कूल शिक्षा विभाग को भी सौंपा गया है. इस दौरान मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, केदार जैन और वीरेन्द्र दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे. सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कर सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है. पांच सूत्रीय मांगो में सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में सभी पदोन्नतियों में टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की गई है. वही एलबी शिक्षकों को पुरानी पेंशन, केंद्रीय वेतनमान, राजपत्र में संशोधन आदि का उल्लेख किया गया है. वही प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने एवं सीनियर जूनियर के भेदभाव को समाप्त करने की मांग की गई है. बाइट 1 जिला अध्यक्ष शिक्षण। बाइट 2 सहसचिव शिक्षक संघ बेमेतरा बाइट 3 शिक्षक। बाइट 4 जयंत पटले तहसीलदार बेमेतरा।0
0
Report
पवार गट के मेळावे में शिंदे देशमुख, कर्जमाफी पर केंद्र से मदद मांग
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाचा गडचिरोलीत कार्यकर्ता मेळावा ,मेळाव्याला प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे आणि माजी गृहमंत्री अनिल देशमुख यांची उपस्थिती, पक्ष संघटना बांधणी नंतर सरकारशी विविध मुद्द्यांवर संघर्ष करण्यासाठी पक्ष सज्ज असल्याची भूमिका, राज्य सरकारचीच कर्जमाफी करण्यासाठी केंद्र सरकारला विनंती करणार असल्याची लाडकी बहीण आणि कर्जमाफीच्या मुद्द्यावर शिंदे यांची प्रतिक्रिया अँकर : राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार पक्षाचे प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे आज गडचिरोलीच्या दौऱ्यावर होते. त्यांनी गडचिरोलीत कार्यकर्ता मेळाव्याला हजेरी लावली माझी गृहमंत्री अनिल देशमुख यांचीही याप्रसangi उपस्थिती होती. शिंदे यांनी विविध विषयांवर भाष्य करत राज्य सरकारवर निशाणा साधला. राज्य सरकार सध्या कर्जबाजारी झाले आहे. शेतकऱ्यांच्या कर्जमाफीसाठी सरकारकडे पैसा नाही. पहिली यादी आणि आता दुसरी यादी जाहीर झाली. जसे पैसे येत आहे, तशी यादी जाहीर केली जात असून आता राज्य सरकारची कर्जमाफी करा, अशी मागणी आम्ही केंद्र सरकारकडे करणार आहत, असे त्यांनी म्हटले आहे. दरम्यान लाडकी बहीण योजनेवरूनही त्यांनी सरकारला घेरले असून निवडणुकीच्या तोंडावर लाडक्या बहिणींना सरसकट लाभ देण्यात आला. मात्र आता जवळपास एक कोटी महिलांना वगळण्यात आला. आता त्यांच्याकडून वसुली केली जात आहे. बाईट १) शशिकांत शिंदे, प्रदेशाध्यक्ष, रा. कॉ. शरद पवार आशीष अम्बाडे झी मीडिया गडचिरोली0
0
Report
सासाराम के सदर अस्पताल मॉडल हॉस्पिटल में एनीमिया मुक्त अभियान का वीडियो सम्मेलन शुरू
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज सासाराम में सदर अस्पताल के मॉडल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एनीमिया मुक्त अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी भी अधिकारियों से जुड़े तथा जिले में एनीमिया से संबंधित जानकारी दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिया कि अब सदर अस्पताल में व्यवस्थित तरीके से डायलिसिस शुरू होगी। साथ ही मरीजो को किसी तरह की समस्या न हो, एक्सपर्ट एवं अनुभव चिकित्सक लगाए गए हैं। जनरल वार्ड में भी मरीज के देखरेख में कहीं कोई परेशानी नहीं हो। इसका सिविल सर्जन स्तर से निगरानी की जा रही है। वही सिविल सर्जन डॉ. मणिराज राज रंजन ने बताया कि लड़कियों में खून की कमी तथा एनीमिया के लक्षण अधिक पाए जा रहे हैं। जिसको देखते हुए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत सासाराम में अभियान की शुरुआत की गई है। बाइट-- डॉ.मणिराज रंजन (सिविल सर्जन) सासाराम। बाइट -- दीपक कुमार मिश्रा (जिलाधिकारी) रोहतास。0
0
Report
Advertisement
बरनाला में नशे के अवैध निर्माण पर बुलडोजर, संपत्ति ध्वस्त
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के हंडियाया गांव में पुलिस ने नशे की तस्करी से जुड़ी अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया. एसपी बरनाला संजीव गोयल के अनुसार, राजू सिंह पुत्र जूटा सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम समेत लगभग 11 मामले दर्ज हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी एनडीपीएस के तहत जेल में हैं. पुलिस का कहना है कि यह निर्माण नशे की कमाई से किया गया था और पंचायत की जमीन पर था, इसके बारे में कई बार नोटिस जारी किए गए थे. कार्रवाई का दृश्य बुलडोजर के साथ लिया गया. एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी और समाज व परिवारों की भूमिका भी अहम है. अभिभावकों से अपील है कि अगर बच्चों में नशे की लत के signs दिखें तो इलाज कराएं. पंजाब पुलिस नशे के पीड़ित युवाओं को इलाज और पुनर्वास में मदद कर रही है. यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों के संकेत दिए गए हैं.0
0
Report
पानीपत के सरकारी अस्पताल में पानी का रिसाव, गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर जोखिम
Panipat, Haryana:महिला वार्ड की दूसरी मंजिल पर पानी का रिसाव गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल करोड़ों की लागत से बने सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप फर्श पर फैले पानी में बच्चा फिसलने से बाल-बाल बचा मरीजों ने प्रशासन पर साधा निशाना पानीपत। हरियाणा सरकार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने के दावे करती है, लेकिन पानीपत के सरकारी अस्पताल में सामने आई तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। अस्पताल की दूसरी मंजिल, जहां महिला वार्ड और गर्भवती महिलाओं से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचती हैं, वहां छत/एसी से पानी का रिसाव होने के कारण फर्श पर पानी फैल गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों के लिए फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। कवरेज के दौरान मौके पर पानी काफी मात्रा में फर्श पर फैला दिखाई दिया। इसी दौरान एक छोटा बच्चा पानी में फिसलते-फिसलते बाल-बाल बच गया। घटना के बाद वहां मौजूद मरीजों और परिजनों में रोष दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि जब अस्पताल में गर्भवती महिलाएं नियमित जांच और इलाज के लिए पहुंचती हैं, तो ऐसी स्थिति गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। गर्भवती महिलाओं की आवाजाही, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल मरीजों ने आरोप लगाया कि महिला वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबे समय तक पानी जमा रहा। लोगों का कहना था कि यदि कोई गर्भवती महिला फिसलकर गिर जाती है और उसे या उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को चोट पहुंचती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? एक महिला ने कहा कि यहां से गर्भवती महिलाओं समेत बुजुर्ग और अन्य मरीज गुजरते हैं। पानी के कारण कोई भी व्यक्ति फिसलकर गिर सकता है और गंभीर चोट लग सकती है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल पानी के रिसाव को बंद कराने और फर्श को सूखा रखने की मांग की। मरीजों ने दवाइयों को लेकर भी उठाए सवाल मौके पर मौजूद कुछ मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अन्य शिकायतें भी रखीं। उनका आरोप था कि अस्पताल में कई बार पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होतीं और मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। मरीजों ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बने अस्पताल में बुनियादी सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की कि अस्पताल प्रशासन पानी के रिसाव की समस्या को तुरंत ठीक करवाए, फर्श पर जमा पानी को साफ करवाए और ऐसी व्यवस्था करे कि भविष्य में मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को किसी तरह का खतरा न रहे। सवाल यह है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर पानी के रिसाव से कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? मरीजों की सुरक्षा केवल दावों तक सीमित न रहकर जमीन पर भी दिखाई देनी चाहिए। बाइट मरीज0
0
Report
कानपुर नगर निगम टेंडर घोटाला: 6 FIR, 2 गिरफ्तारी, 100 करोड़ रद्द
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बिग ब्रेकिंग वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री की फटकार के बाद जागा नगर निगम。 नगर निगम में सामने आया टेंडर घोटाला,रंगदारी और माफियागिरी पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, 6 FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार。 नगर निगम की शिकायत पर स्वरूप नगर थाने में 5 और ठेकेदार की शिकायत पर फजलगंज थाने में 1 मुकदमा दर्ज。 मुख्य आरोपी गोविंद शर्मा फरार, पुलिस टीमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में तलाश में जुटीं。 गोविंद शर्मा, संदीप जैन और रज्जन बाजपेयी के खिलाफ रंगदारी और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज。 लाटरी सिस्टम के जरिए 85% डाउन पर टेंडर मैनेज करने का खेल खत्म; नगर आयुक्त ने करीब 100 करोड़ के टेंडर रद्द किए。 पुरानी लाटरी प्रक्रिया बंद, अब 10–15 दिनों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग के जरिए आवंटित होंगे लंबित काम。 7 ठेकेदार फर्मों को काली सूची में डाला गया; इनके बैंक खातों और संपत्तियों की वित्तीय जांच जारी。 अधिकारियों की भूमिका की जांच, फाइलों और अप्रूवल की पड़ताल शुरू, मिलीभगत मिलने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर भी होगी सख्त कानूनी कार्रवाई。 मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार और ठेकेदारी माफिया के खिलाफ सघन अभियान जारी。 बाइट - रघुवीर लाल पुलिस कमिश्नर0
0
Report
Advertisement
