227405
अमेठी - एक जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह
Mahmoodpur, Uttar Pradesh:अमेठी बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन के निर्देश पर अलग - अलग तरीको से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. जिससे कि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। सड़क सुरक्षा माह को लेकर अमेठी ये आरटीओ सर्वेश सिंह ने कहा इस समय 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा साइबर क्राइम ने नाबालिग यौन शोषण से जुड़े डिजिटल कंटेंट का भंडाफोड़ किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिली बड़ी सफलता... नाबालिग बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट के मामले का पुलिस ने किया भंडाफोड़, जलेसर से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, डिजिटल जांच में 1000 से अधिक न्यूड और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले, NCMEC साइबर टिपलाइन के आधार पर साइबर पुलिस ने की सटीक कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, एटा SSP डॉ. इलामारन G के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल एटा की संयुक्त टीम ने की बड़ी सफलता हासिल, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराधों पर एटा पुलिस का कड़ा प्रहार... डिजिटल अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है सख्त अभियान।0
0
Report
अमरोहा में शादी समारोह से लौटते युवक पर फिल्मी स्टाइल हमला
Baghpat, Uttar Pradesh:अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।0
0
Report
मौलाना शहाबुद्दीन ने योगी के बयान पर असहमति जताई, वक्फ बोर्ड पर लूट के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ में दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बाबরি मस्जिद, सपा और कांग्रेस के सम्बन्ध मे जो बातें कहीं है उससे मे पूरी तरह से सहमत नहीं हूं। मगर उन्होंने जो वक्फ बोर्ड के संबंध में बातें कही है उससे मैं सौ फीसद सहमत हूं। मौलाना ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारो ने वक्फ की जमीनों की खूब बेचने का काम किया है, जो व्यक्ति भी सदस्य या पदाधिकारी बना अपने अपने क्षेत्रों मे लखनऊ की रेवड़ी की तरह जमीन के बटवारे का काम किया। मौलाना ने कहा कि हमारे बुजुर्गो ने लाखो जमीने इसलिए वक्फ की थी कि इससे होने वाली आमदनी गरीब, कमजोर, लाचार और यतीम लोगो के लिए खर्च किया जाये। मगर ऐसा न करके सिर्फ वक्फ बोर्ड के जिम्मेदारो ने लूट व खसोट का काम किया। हमारे बुजुर्गो के जमीन व जायदाद को वक्फ करने का मकसद था कि इन जमीनों पर स्कूल, कालेज, हास्पिटल और मदरसें बनाये जाये। मगर वक्फ माफिया लोगों ने बुजुर्गो के असली मकसद पर पानी फेर दिया।0
0
Report
Advertisement
पूर्व केयरटेकर ने बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट की, 24 घंटे में गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दर्ग जिले में बुजुर्ग दंपती से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया हैरानी की बात यह है कि घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं बल्कि दंपती का पूर्व केयरटेकर निकला आरोपी ने तीन महीने पहले नौकरी से हटाए जाने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. रीटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे इसी दौरान आरोपी विभान्शु महोबिया मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस गया उसने धारदार हथियार दिखाकर बुजुर्ग दंपती को डराया और सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी की मांग करने लगा। डर के माहौल में आरोपी महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईघटना की सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह पहले किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं.0
0
Report
नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:39 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के एक बाल अपचारी साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मिलकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक चोरी की कार, एक चोरी की बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। बरामद वाहनों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है कि वे किन-किन मामलों में चोरी किए गए थे। मामले का खुलासा करते हुए नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेक्टर-39 थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही इससे जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है0
0
Report
मौसम ने की करवट उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत।
New Delhi, Delhi:मौसम ने की करवट उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत। लेकिन चन घंटों की बारिश ने खोली नोएडा प्राधिकरण के झूठे दावों की पोल। जरा सी बारिश ने सड़कों को किया जलमग्न। जगह-जगहपानी भरने से लोगों को हुई काफी समस्या गौतम बुध नगर वासियों के मन मे एक ही सवाल क्या गौतम बुध नगर क विकास सिर्फ़ कागज़ों में।0
0
Report
Advertisement
फसल नुकसान के विवाद में किसान ने जहरीला पदार्थ खाया; धार में मामला दर्ज
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के कानवन में एक किसान द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि खरीदी गई कृषि दवा के इस्तेमाल से उसकी सोयाबीन की फसल खराब हो गई किसान का आरोप है कि लगभग 10 बीघा ज़मीन में सोयाबीन अंकुरित करने वाली दवाई मिलाई थी जिससे सोयाबीन उग ही नहीं पाई और मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल किसान का इलाज धार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दत्तीगारा निवासी किसान प्रहलाद सिंह राजपूत, पिता बालू सिंह राजपूत, ने कानवन स्थित महावीर इंटरप्राइजेस से सोयाबीन को अंकुरित करने की कृषि दवा खरीदी थी। किसान का आरोप है कि दवा के उपयोग के बाद उसकी सोयाबीन की फसल खराब हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। किसान का कहना है कि उसने खेत मुनाफे पर लेकर खेती की थी और इसके लिए आभूषण भी गिरवी रखे थे। नुकसान के बाद वह कई बार दवा विक्रेता से हर्जाने की मांग करने पहुंचा, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई। इसी से आहत होकर उसने कथित रूप से दुकान पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को तत्काल उपचार के लिए धार के पाटीदार अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। इधर, किसान के परिजनों ने दवा की गुणवत्ता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
नेशनल हाईवे पर डकैती: रस्सी काटकर माल चुराने वाले गैंग के इनामी बदमाश राजेंद्र कंजर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों नेशनल हाईवे पर ट्रकों की रस्सियां काटकर माल चुराने व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में सक्रिय गैंग के सदस्य इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कंजर रलायती कंजर डेरे का निवासी है, जिस पर पुलिस द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि बीते दिनों झालावाड़ के नेशनल हाईवे 52 के फोरलेन बाईपास पर ट्रकों व अन्य वाहन चालकों से लूट की वारदातों की शिकायत मिली थी। एक ट्रक चालक द्वारा सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया था कि कुछ बदमाशों द्वारा नेशनल हाईवे फोरलेन पर मिट्टी के कट्टे रखकर ट्रकों को डाइवर्ट किया गया था। ट्रक चालक ने वाहन को नीचे उतरा तो बदमाश ट्रक पर चढ़ गए और रस्सी काटकर माल चुराने लगे। ट्रक चालक ने केबिन से बाहर निकलने का प्रयास किया, तो हथियार दिखाकर धमका दिया और माल लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा रात्रि गश्त शुरू की गई। इस दौरान लुटेरी गैंग के सदस्य मिट्टी के कट्टों को ले जाते नजर आए। पुलिस टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र कंजर मौके से फरार हो गया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी ईनामी बदमाश राजेंद्र कंजर को रलायती के जंगल से गिरफ्तार कर लिया एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि आरोपी राजेंद्र कंजर सदर थाने के टॉप टेन हार्डकोर अपराधियों में शामिल है। आरोपी द्वारा नेशनल हाईवे पर लूट के अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बाइक चोरी का भी आरोप है। इसके साथ ही फोरलेन पर ही एक बाइक चालक को चाकू मारकर लूट लेने के मामले में भी आरोपी वांछित था। ऐसे में पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी राजेंद्र कंजर पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
वाराणसी रेलवे स्टेशन में बारिश से पानी, अजय राय ने सरकार पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बारिश में पानी गिरने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर कसा तंज ये है देश के सबसे वीआईपी संसदीय क्षेत्र 'वाराणसी' के रेलवे स्टेशन का हाल! पहली ही बारिश ने तथाकथित 'विकास' की पोल खोलकर रख दी है। यात्रियों को राहत देने के लिए लगे पंखे अब पानी बरसा रहे हैं। करोड़ों के बजट और कागजी दावों की हकीकत इस वीडियो में साफ देखी जा सकती है। जब प्रधान संसदीय क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जनता सब देख रही है!0
0
Report
Advertisement
दहमी के किसान परिवार की HOK AGRICHEM ने किसानों की पहली पसंद बना दी
Dudu, Rajasthan:जयपुर के दहमी गांव से किसान परिवार से निकले ओम प्रकाश चौधरी और केदार चौधरी ने पिता के कारोबार को बढ़ाते हुए HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED किसानों की पहली पसंद बनाने में सफल हुए है। कंपनी द्वारा किसानों की फसलों के लिए कीटनाशक दवाई बनाकर उचित मूल्य में सप्लाई करने में देश में ही नहीं बल्कि एशिया में अपना नाम स्थापित किया है। HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा किसानों के लिए कारगर साबित हो रही है। HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा किसानों के लिए सभी प्रकार की फसलों और सब्जियों के लिए कीटनाशक दवाई बनाई जाती है। किसानों का मानना है कि HOK AGRICHEM PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा बनाई गई कीटनाशक दवा से जमीन की गुणवत्ता बनी रहती है और फसल में से खरपतवार पूरी तरह से नष्ट होती है साथ ही फसल और सब्जियों में ग्रोथ अच्छी होने से किसानों को दोहरा लाभ मिलता है।0
0
Report
गराजिया गांव में शेर ने माल्धारी पर हमला किया, इलाके में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:भावनगर जिले के पालीताणा तालुका के गराजिया गांव में एक शेर द्वारा माल्धारी पर हमला किए जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल माल्धारी को पहले पालीताणा सरकारी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भावनगर के सर टी. अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और शेर को पिंजरे में कैद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भावनगर जिले के पालीतાણા तालुका के गराजिया गांव में शेर ने माल्धारी कालूभाई बोघाभाई गमारा पर हमला कर दिया। माल्धारी जब सिम (खेत) इलाके में अपने घर पर थे, तब पीछे के बाड़े में जाते समय अचानक शेर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गराजिया गांव और आसपास के इलाकों में शेरों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है, लेकिन मवेशियों के बजाय इंसानों पर हुए हमले से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हमले के दौरान शेर ने माल्धारी के पैर और हाथ को पकड़ लिया था, तभी आसपास के लोग दौड़कर आए और काफी मशक्कत के बाद उन्हें शेर के चंगुल से छुड़ाया। घायल माल्धारी को तुरंत इलाज के लिए पालीताणा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें आगे के इलाज के लिए भावनगर के सर टी. अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हमले के कारणों की जांच के साथ ही इंसान पर हमला करने वाले शेर को पिंजरे में कैद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
नोहर में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, चार नशा तस्करों के घर तोड़े
Jaipur, Rajasthan:नोहर में बुलडोजर कार्रवाई,नशा तस्करों के चार घरों के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त,एसपी के निर्देश में हुई कार्रवाई, हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर मंगलवार को नोहर थाना क्षेत्र में नशा तस्करों और हिस्ट्रीशीटरों के चार घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चालू कर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। अरसद, अजरूदीन, सद्दाम पठान और आमिर के मकानों को निशाना बनाया गया। नोहर थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अरसद के खिलाफ एनडीपीएस से जुड़े करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। अजरूदीन के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत दो दर्जन से अधिक प्रकरण हैं। वहीं, सद्दाम पठान के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, मारपीट व आबकारी से जुड़े लगभग 15 मुकदमे दर्ज हैं। सद्दाम और अजरू दोनों सगे भाई बताए जाते हैं और अरसद उनका मामा है। आमिर के खिलाफ भी एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज हैं। मौके पर प्रशासन की ओर से मौका मजिस्ट्रेट बजरंग लाल, तहसीलदार और कस्बा पटवारी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई अवैध अतिक्रमण और नशे के नए अड्डे बनने से रोकने के उद्देश्य से की गई। प्रशासन ने कहा कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा。0
0
Report
Advertisement
सीएम ने बाबा मक्खन शाह लुबाना के जयंती समारोह में शिरकत
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा मक्खन शाह लुबाना और बाबा लखी शाह बंजारा के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन आज का दिन हरियाणा और पूरे देश के लिए एक गौरवशाली दिन- मुख्यमंत्री आज एक ऐसे समाज को नमन करने के लिए हुए एकत्र, जिसने त्याग को धर्म, सेवा को संस्कार और बलिदान को अपनी पहचान बनाया भाई लखी शाह बंजारा और भाई मक्खन शाह लुबाना केवल दो नाम नहीं सिख इतिहास के, भारतीय इतिहास के दो अमर अध्याय- मुख्यमंत्री महापुरुष किसी एक जाति किसी एक पंथ या किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा धरोहर हमारी सरकार ने प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना की प्रारंभ आज का यह भव्य आयोजन इस संकल्प की एक सशक्त कड़ी- मुख्यमंत्री बंजारा -लबाना समाज का इतिहास त्याग, व्यापार और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक सदियों तक इस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी- मुख्यमंत्री बाबा मखन शाह और बाबा लखी शाह का जीवन एक ही संदेश देता है सेवा, समानता और समर्पण इसी संदेश को जमीन पर उतरने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार कर रही है दिन-रात काम- मुख्यमंत्री करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतु परिवारों को दिए प्लॉट मुख्यमंत्री शहरी योजना से 14 शहरों में 15250 परिवारों को घर मिला मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 6 हजार 300 परिवारों को 100 गज के प्लाट पर कब्जा दिया मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 55 हजार से अधिक जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाया 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी और स्टेशनरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग और डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना से 8 से 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है- मुख्यमंत्री बाबा मक्खन शाह लबाना और बाबा लखी शाह बंजारा के भीतर की वह बलिदान की भावना, सेवा भावना और सत्य निष्ठा हम अपने भीतर भी जगाएं- मुख्यमंत्री पिहोवा में बाबा मक्खन शाह लुबाना नाम पर बन रही धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपए देने की घोषणा की गतौली गाँव में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपए देने की घोषणा की0
0
Report
धौलपुर के कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग- पत्थरबाजी से पुरानी रंजिश उजागर
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग और पत्थरबाजी, वीडियो वायरल. धौलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। पहले दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और इसके बाद कुछ लोगों ने अवैध तमंचे निकालकर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. कोटला मोहल्ले में सुबह अचानक माहौल बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू दिए। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। पत्थरबाजी के बीच ही कुछ युवकों ने जेब से अवैध तमंचे निकाल लिए और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। लोग घरों के अंदर दुबक गए। करीब 20 मिनट तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग पहले पत्थरबाजी कर रहे हैं और बाद में तमंचे लहराते हुए फायरिंग कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि फायरिंग के दौरान 5 से 6 राउंड फायर किए गए। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़े की वजह पुरानी रंजिश है। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका है। पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से मोहल्ले की शांति भंग हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।0
0
Report
दमोह के जबेरा सिविल अस्पताल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:सिविल अस्पताल की छत गिरी टला बड़ा हादसा.. दमोह से बड़ी खबर है, जरा सी बारिश ने जिला जबेरा में सिविल अस्पताल का एक हिस्सा धराशाई हो गया है। इसके साथ ही अस्पताल के कुछ कमरों की छत भी गिरी है। जबेरा अस्पताल में मरीजों को इलाज दिया जा रहा था और अस्पताल के आकस्मिक कक्ष ओपीडी में चिकित्सक बैठे थे कि अचानक तेज आवाज आई और अस्पताल के एक हिस्से की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई और मरीज और उनके तीमारदार बरसते पानी में अस्पताल के बाहर आ गए। गनीमत रही कि जो हिस्सा गिरा उसमें मरीज भर्ती नहीं थे वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। जबेरा सिविल अस्पताल की बिल्डिंग लंबे समय से जर्जर हालत में है और इसमें सुधार और मरम्मत के लिए अस्पताल प्रबंधन प्रशासन और सरकार से पत्राचार कर चुका है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मौजूदा दौर में पूरी इमारत खस्ताहाल है और ऐसे में ही यहां मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
