icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227813
HSHANSRAJ SINGHFollow27 Jan 2025, 11:56 am

Amethi - सांसद केएल शर्मा ने गरीब असहाय लोगों में वितरित किया कंम्बल

Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:

सांसद किशोरी लाल शर्मा अपने दौरे के प्रथम दिन अमेठी के कचनांव गांव पहुंचे,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद किशोरी लाल शर्मा का भव्य स्वागत किया आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद किशोरी लाल शर्मा ने निराश्रित लोगों को कम्बल वितरण किया और सम्बोधन के दौरान कहा हम भी आप लोगों की तरह एक आम कार्यकर्ता है,गांधी परिवार का विश्वास और आप लोगों का साथ मिला तो हम सांसद बने है. राहुल गांधी जी ने हमको जो जिम्मेदारी दी है आप लोगों की आवाज उठाने और कार्यों का पूरा करने के लिए हम आप लोगों के बीच आये है , उसको पूरा करने का प्रयास हम लोग लगातार कर रहे है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई में युवती के साथ दुर्व्यवहार वीडियो: SIT जांच, 3 नाबालिग गिरफ्तार

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर K.S. अनुपम ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। ADG के मुताबिक, मामले में अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में हो रही है. ADG ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अकाउंट्स को भी चिन्हित किया गया है। अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानूनन अपराध है और ऐसे लोगों पर POCSO एक्ट व Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ADG के अनुसार, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई। जांच में फिलहाल 7-8 युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस सभी की भूमिका और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। घटना स्थल पर पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच की जाएगी。
0
0
Report

लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार; प्लेटिना बाइक और नकद बरामद

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर की कोतवाली शहर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई प्लेटिना बाइक, 1510 रुपये की नकदी और एक आईकार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गंगा के बंधे पर दो लोगों को रोककर मारपीट की और बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली थी। मामला 28 अगस्त 2026 का है, जब गंगा बैराज से रावली जाने वाले गंगा बंधे पर दो लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसकी प्लेटिना बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये नकद छीन लिए थे। आरोप है कि मोबाइल से फोन-पे के जरिए 9700 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों ने दीपक नाम के एक अन्य व्यक्ति से भी मारपीट कर उसकी अपाचे बाइक और 2800 रुपये नकद छीन लिए थे। हालांकि अपाचे बाइक को आरोपी मौके के पास ही छोड़कर फरार हो गए थे。 घटना की जांच के दौरान कोतवाली शहर पुलिस ने तीन आरोपियों फिरोज अली, अमजद खान और हरियाणा निवासी मुबारिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्लेटिना बाइक व 1510 रुपये नकद और धर्मेन्द्र का आइकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात में उनके अन्य साथी महताब, सावन और फरियाद भी शामिल थे। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर जिला अस्पताल में नवजात चोरी: CCTV से संदिग्ध की तलाश जारी

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, बच्चा चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने। सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चा चोरी होने से हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि प्रसव के करीब 12 घंटे बाद एक अज्ञात महिला टीका लगवाने के बहाने नवजात बच्चे को अपने साथ ले गई और अस्पताल से फरार हो गई, घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, दरअसल, पूरा मामला सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल का है, जहां एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, परिजनों के मुताबिक, प्रसव के करीब 12 घंटे बाद एक अज्ञात महिला अस्पताल में पहुंची और नवजात को टीका लगवाने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगी, बताया जा रहा है कि संदिग्ध महिला ने बच्चे के पिता को टीके का 카드 लाने के लिए भेज दिया, इसी दौरान महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई और मौके से फरार हो गई, जब काफी देर तक महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की, अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसमें एक संदिग्ध महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है,फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान और तलाश में जुटी है, नवजात बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, वहीं, घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द नवजात को बरामद कर लिया जाएगा।
0
0
Report

नीमच: जावद में चेतन सुतार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली; वीडियो सामने आया

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले के जावद थाना अंतर्गत ग्राम अठाना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक चेतन सुतार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेशे से फर्नीचर कारीगर चेतन ने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले चलती बाइक पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब तेजी से सामने आ रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसने बहुत माफी मांग ली है और अब वह माफी नहीं मांगेगा, वह बाड़े में जाकर रस्सी से लटकने जा रहा है तथा अपनी गलती मान रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे जब चेतन की मां खेत से घर लौटीं तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में चेतन फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का आरोप है कि एक युवती चेतन को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिसके दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर न्याय की मांग की है। वहीं, पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर वीडियो व परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी जाँच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक लामबंद, भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET अनिवार्यता से जुड़ी हुई बड़ी खबर TET के विरोध में 27 सितंबर से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना शिक्षक संगठनों ने पात्रता परीक्षा के आवेदन नहीं भरने का फैसला लिया अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला भोपाल में आंदोलन को लेकर बनी रणनीति प्रशासन से प्रदर्शन के लिए नीलम पार्क मांगा तमिलनाडु की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी फैसला लेने की मांग सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग बैठक में संगठनों ने मांग की कि राज्य सरकार तमिलनाडु की तर्ज पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर TET नहीं कराने के संबंध में प्रस्ताव पारित करे प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई
0
0
Report

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 11 एटीएम कार्ड बरामद

Saharanpur, Uttar Pradesh:ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार। सहारनपुर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले एक शातिर अभियुक्त को जनकपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 अलग-अलग एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एटीएम मशीन के आसपास खड़े होकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले एटीएम मशीन में ऐसी चीज लगा देता था, जिससे कार्ड डालने के बाद लोगों को परेशानी होती थी। इसके बाद वह खुद मदद करने के लिए आगे आता और एटीएम कार्ड चलाने के बहाने पीड़ित का कार्ड बदल लेता था। कार्ड अपने पास रखने के बाद आरोपी बाद में उससे जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर बैंक खाते से रकम निकालने की कोशिश करता था। मामला सामने आने के बाद एक पीड़ित की शिकायत पर थाना जनकपुरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सहारनपुर जेल चुंगी स्थित एटीएम के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो थाना चरथावल क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 11 एटीएम कार्ड के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये कार्ड किन लोगों के हैं तथा इनके जरिए कितनी वारदातों को अंजाम दिया गया है। वहीं, एसपी सिटी ने लोगों से अपील की है कि एटीएम इस्तेमाल करते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और अपना एटीएम कार्ड किसी भी अनजान व्यक्ति को न सौंपें। अगर एटीएम मशीन में किसी तरह की परेशानी आती है तो मशीन पर दिए गए अधिकृत हेल्पलाइन नंबर या संबंधित बैंक से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क तथा अन्य संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नितिन नवीन का सहारनपुर दौरा: चुनावी तैयारी में नया जोश, जानिए क्या बदलेगा खेल

Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की जमीनी तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल 22 सितंबर‌ सहारनपुर के एक दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पश्चिमी यूपी में यह उनका पहला संगठनात्मक दौरा है, जिसे लेकर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व गर्व का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रिशेड्यूल किया गया है, जिसके चलते अब वे पहले से तय समय दोपहर की बजाय सुबह ही सहारनपुर पहुंच जाएंगे। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर सहारनपुर महानगर संगठन का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटा है। दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर सुबह के समय उनका एक ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित स्वागत किया जाएगा। अपडेट मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह लगभग 9:30 बजे टोल पर पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नागल, कोलकी टोल और ग्रैंड रिसॉर्ट पर भी उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रमों के बाद वे भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता, अजब सिंह जी के आवास पर जाएंगे और वहीं उनके परिवार के साथ भोजन करेंगे। भोजन के उपरांत वे गुरु रविदास जी के मंदिर जाएंगे, जहां वे दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सुबह 11:15 बजे पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सरोवर पोर्टिको में पहली अहम संगठनात्मक बैठक होगी। इसमें पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व एमएलसी के साथ चुनावी रणनीति पर उच्चस्तरीय संवाद किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से सरोवर पोर्टिको में ही दूसरी बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में पूरे पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। परिवार के साथ भोजन और दोनों संगठनात्मक बैठकों के सफलतापूर्वक समापन के बाद वे वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मिशन 2027 की इस अहम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर का शीर्ष नेतृत्व भी सहारनपुर में मौजूद रहेगा। इनमें प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी के शामिल होने की प्रबल संभावना है। पार्टी का पूरा जोर इस दौरे के जरिए स्थानीय मुद्दों, सामाजिक समीकरणों और 71 विधानसभा सीटों की कार्ययोजना पर रहेगा, ताकि आगामी चुनावी समर के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जा सके।
0
0
Report

बारां निकाय चुनाव: कांग्रेस 3, भाजपा 2, आप 1 बोर्ड जीतकर सत्ता बदली

Baran, Rajasthan:बारां में निकाय चुनाव के नतीजे, कांग्रेस 3, भाजपा 2 और आप का 1 बोर्ड । बारां जिले के छह नगर निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के कुल 6 नगर निकायों में से कांग्रेस ने तीन निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को दो और आम आदमी पार्टी को एक निकाय में जीत मिली है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी की शीतल राठौर सभापति निर्वाचित हुई हैं। शीतल राठौर को पड़े 49 मतों में से 31 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की मीनाक्षी भारद्वाज को 18 वोट मिले। 60 सदस्यीय परिषद में AAP के 31, कांग्रेस के 18, भाजपा के 9 और निर्दलीय के 2 पार्षद थे। वहीं मांगरोल नगरपालिका में भाजपा के भूपेंद्र सुमन अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भूपेंद्र सुमन को 23 मत , जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सुमन को 10 मत मिले, वहीं 2 मत निर्दलीय प्रत्याशी नदीम अख्तर को मिले । यहाँ कुल 35 मत पड़े । अंता नगरपालिका में कांग्रेस के प्रदीप नागर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। यहां भाजपा और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं था और निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में रहे। प्रदीप नागर को 18 वोट, जबकि भाजपा के धनराज चौरसिया को 17 वोट मिले। छबड़ा नगरपालिका में भाजपा की रीना सुमन अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। रीना सुमन को 21 वोट, जबकि कांग्रेस की नीतू सोनी को 14 वोट मिले। छबड़ा में भाजपा के 14, कांग्रेस के 12, बसपा के 2 और निर्दलीय के 7 पार्षद थे। यहाँ निर्दलीयों की मदद से भाजपा फिर से काबिज हुई है। पहली बार गठित अटरू नगरपालिका में कांग्रेस की निशा नैनीवाल अध्यक्ष बनीं। निशा नैनीवाल को 14 वोट, जबकि भाजपा के कृष्ण मुरारी दिलावर को 11 वोट मिले। वहीं सीसवाली नगरपालिका में कांग्रेस के पीयूष खंडेलवाल ने जीत दर्ज की। उन्हें 15 वोट, जबकि भाजपा के रामशंकर वैष्णव को 5 वोट मिले। यहां कांग्रेस के 9, भाजपा के 6 और निर्दलीयों के 5 पार्षद निर्वाचित हुए थे। मतदान व मतगणना स्थलों पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ लगी रही , परिणाम घोषित होने के साथ ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी देखी गई, समर्थकों ने नारेबाजी और पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की । हालांकि प्रशासन द्वारा विजय जुलूस पर रोक लगाने के चलते रोक लगाई है ।
0
0
Report

खंडेला नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: आबिदा बानो कांग्रेस के साथ 6 मत से विजयी

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला खंडेला,सीकर खंडेला नगरपालिका खंडेला में कांग्रेस ने फिर दोहराया इतिहास खंडेला में भाजपा का नहीं खुल पाया खाता कांग्रेस की आबिदा बानो ने 6 मतों से जीत दर्ज की कांग्रेस को 23 ओर भाजपा को मिला 17 मत 1995 से 2000 तक छोड़कर अभी तक बनता आया है कांग्रेस का अध्यक्ष सीकर जिले की खंडेला नगर पालिका में कांग्रेस ने फिर इतिहास दोहराते हुए पालिका अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम की है। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की आबिद बानो को 23 तथा भाजपा के बनवारी लाल को 17 मत मिले। जिसके बाद कांग्रेस की आबिदा बानो को 6 मतों से विजय घोषित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 1995 से 2000 के कार्यकाल को छोड़ दें तो नगर पालिका गठन के बाद से आज तक कांग्रेस का ही अध्यक्ष बना है। इसी के साथ कांग्रेस के मौलवी अब्दुल हई शायद राजस्थान के इतिहास में 42 वर्ष तक सबसे अधिक अवधि तक खंडेला नगर पालिक के अध्यक्ष रहे। भाजपा ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए इतिहास की सबसे अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस को चुनौती देती नजर आई लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस की आबिदा बानो की जीत ने एक बार फिर भाजपा को इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष आबिदा बानो ने मतदाताओं का आभार जताते हुए पालिका क्षेत्र में मिलकर विकास कार्य करने का वादा किया। बाइट आबिदा बानो, नव निर्वाचित पलिका अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत, जांच शुरू

New Delhi, Delhi:सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ के दौरान युवक ने दम तोड़ा उत्तर पूर्वी दिल्ली वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय 23 वर्षीय युवक अचानक ट्रैक पर गिर गया। उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी गई और पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अनूपशहर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:11 बजे सोनिया विहार थाने को जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि दिल्ली पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, वजीराबाद से एक युवक को पीसीआर वैन के जरिए अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही सोनिया विहार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक की पहचान सौरभ कुमार पुत्र लच्छी सिंह के तौर पर हुई। सौरभ नेता नगर, गांव सलामतपुर, अनूपशहर का रहने वाला था। वह वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में चल रही पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने आया था। पुलिस के मुताबिक, शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़ के दौरान सौरभ अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। इसके बाद पीसीआर कर्मियों की मदद से उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report

भाजपा अंजू भिण्डा ने फतेहपुर नगर परिषद सभापति के चुनाव जीता

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर नगर परिषद के सभापति पद के लिए आज हुए चुनाव में भाजपा की अंजू भिण्डा ने अपनी जीत दर्ज कराई है. अंजू भिण्डा ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था बाद भाजपा की ओर से अंजू भिण्डा को सभापति का उम्मीदवार घोषित किया गया था. नव निर्वाचित सभापति अंजू भिण्डा ने 30 मत लिए जबकि कांग्रेस की निकिता रिणवा को 25 मत मिले. अंजू भिण्डा ने 5 मतों से जीत दर्ज की. भाजपा की जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और एक दूसरे को गुलाल लगाकर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा का माल्यार्पण कर गुलाल लगाकर स्वागत किया. नगर परिषद से विजय जुलूस निकला जो बस स्टेंड होते हुए बावड़ीगेट से रोडवेज बस स्टैंड से पूर्व विधायक बनवारीलाल भिण्डा के आवास पर पहुँचा जहाँ नव निर्वाचित सभापति अंजू भिण्डा का परिवारजनो ने जोरदार स्वागत किया. विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. जुलूस के दौरान भाजपा के तीनों दिग्गज पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा, भाजपा के चुनाव प्रभारी विश्वभर पूनिया भी मौजूद रहे. इस बार नगर परिषद के सभापति के चुनाव में भाजपा की अंजू भिण्डा ने शानदार जीत दर्ज करवाई है. उल्लेखनीय है कि अंजू भिण्डा पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा की पत्नी है तथा राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी की छोटी बहन है.
0
0
Report

गुरुग्राम जलभराव मामले में केंद्रीय मंत्री की विजिलेंस जांच की मांग—पत्र से खुलासा

Chandigarh, Chandigarh:केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम जलभराव मामले में विजिलेंस जांच की मांग की इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री इंद्रजीत सिंह ने CM सैनी को लिखी चिट्ठी गुरुग्राम में जलभराव को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा राव इंद्रजीत सिंह ने इस पते में 2 सितंबर को गुरुग्राम में जलभराव के बाद हुई बैठक का किया जिक्र बैठक में सामने आया गुरुग्राम की प्राकृतिक बरसाती नालियों और जल निकासी के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है पत्र के मुताबिक, पिछले 7 वर्षों से गुरुग्राम में एक अधिकारी सहायक अभियंता और प्रमोशन के बाद अधीक्षक अभियंता के पद पर तैनात रहा राव इंद्रजीत ने पत्र में अधिकारियों के हवाले से कहा सिंचाई विभाग ने सैकड़ों नोटिस जारी किए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए गए इस पत्र में ड्रेनेज की सफाई के लिए पिछले 7 वर्षों में बजट खर्च नहीं किए जाने का भी आरोप राव इंद्रजीत सिंह ने कहा लापरवाही के कारण शहर के बड़े क्षेत्र में जलभराव हुआ सरकार की छवि धूमिल करने औऱ गैर-जिम्मेदाराना और आपराधिक लापरवाही का आरोप केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल विजिलेंस जांच के आदेश देने की मांग की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top