227405
Amethi: मौनी महाराज ने महाकुंभ में सुख-शांति के लिए लिया भू समाधि
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी के प्रयागराज नागवासुकी मंदिर में बजरंगदास मार्ग, सेक्टर 6 में सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने भू समाधि ली है। उन्होंने महाकुंभ 2025 में किसी प्रकार की दुःखद घटना न होने के लिए यह कदम उठाया है। मौनी महाराज का यह संकल्प महाकुंभ तीर्थराज प्रयाग में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी सरकार के चमत्कार से विपक्ष डरा, देश में अराजकता फैलाने का दावा
Mandla, Madhya Pradesh:मोदी सरकार के कामों से भयभीत विपक्ष, देश में अराजकता फैलाने का आरोप — मंत्री संपतिया उइके मंडला - दिल्ली में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की रैली को लेकर मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष भयभीत है। आने वाले समय में अपने बुरे दिनों की आशंका से विपक्ष युवाओं और देश की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता और युवा समझदार हैं, वे विपक्ष के भ्रम में नहीं आएंगे। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है。0
0
Report
परकोटे में दिवाली से पहले स्वच्छता पाठ: निगम से कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- परकोटे में स्वच्छता का पाठ पढ़ाइए नगर निगम! दिवाली से पहले परकोटा कचरा-कचरा! सड़क पर कचरा फेकने वालो पर एक्शन नहीं, कई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज, जयलाल मुंशी के रास्ते से आई कचरा डालते हुए तस्वीर, निगम को शिकायत पर शिकायत,लेकिन नहीं हुआ एक्शन, ना पार्षद का एक्शन,ना इंस्पेक्टर नींद से जागे, आख़िर निगम कब पढ़ायेगा स्वच्छता का पाठ? आख़िर सड़क पर कचरा डालने वालो पर क्यो नहीं हो रहा एक्शन0
0
Report
JTET 2026: धनबाद में 108 केंद्र, 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल परीक्षा
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 की सफल परीक्षा सम्पन्न हुआ। धनबाद जिले में परीक्षा के लिए कुल 108 केंद्र बनाए गए थे, जहां 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन बेहतर तैयारी की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित किया गया। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी और नकल को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। डीसी और एसएसपी परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। वहीं अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में बेहतर व्यवस्था किया गया था। परीक्षा पत्र अच्छी थी। उम्मीद है कि परीक्षा में सफल हो जाएंगे। वहीं एसएसपी ने कहा कि सभी केंद्रों में परीक्षा सफल रूप से सम्पन्न हुआ है। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई थी। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।0
0
Report
Advertisement
गुमला में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार, 18.57 ग्राम बरामद
Gumla, Jharkhand:गुमला में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन युवक गिरफ्तार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करंज मोड़-सोसो के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, TVS Ntorq स्कूटी जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गुमला।जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गुमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। साथ ही नशीले पदार्थ की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक TVS Ntorq स्कूटी भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि करंज मोड़, सोसो के समीप कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ उसकी खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया。 इसके बाद पुलिस और सशस्त्र बल की टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। इसी दौरान शाम करीब 5:55 बजे पुलिस की नजर एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखी पारदर्शी प्लास्टिक से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई。 पुलिस ने नशीले पदार्थ और स्कूटी को जब्त करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गुमला थाना कांड संख्या 417/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。 नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
नोएडा मुठभेड़ में 50 हजार रुपये इनामी बदमाश की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत, दो पुलिसकर्मी घायल नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में शनिवार को नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं。 डीसीपी नोएडा प्रीति यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एसओजी और थाना सेक्टर-126 पुलिस की टीम आपराधिक इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बदमाश ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए。 डीसीपी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश को गोली लगी। मौके पर घेराबंदी कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई। उसकी पहचान मुजफ्फरनगर निवासी रमन त्यागी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था。 डीसीपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बादलपुर थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।0
0
Report
इंदौर से गिरफ्तार विक्रम सिंह शाह, 3.12 करोड़ से अधिक धोखाधड़ी के आरोप
Dhamtari, Chhattisgarh:शेयर मार्केट और ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में धमतरी पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी विक्रम सिंह शाह को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है.... पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में 3 करोड़ 12 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की बात सामने आई है...... पुलिस के अनुसार आरोपी धमतरी के कलेक्ट्रेट रोड पर वेल्थ ट्रैकर नाम से दफ्तर संचालित करता था...... आरोप है वह लोगों को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग ऐप में रकम निवेश करने पर हर महीने 4 फीसदी मुनाफा देने का भरोसा दिलाता था....... निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार कराया जाता था और सुरक्षा के तौर पर बैंक चेक भी दिए जाते थे..... इसी भरोसे में कई लोगों ने लाखों रुपये निवेश किए...... वही शिकायतकर्ता शिवकुमार साहू और उनके परिवार ने भी करीब 25 लाख रुपये लगाए थे...... पुलिस के मुताबिक शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को मुनाफे की रकम दी गई, लेकिन बाद में आरोपी मूल रकम और मुनाफा लौटाए बिना फरार हो गया...... जांच में संगीता सिन्हा के 81 लाख, अंबिका प्रसाद सोनवानी के 60 लाख, भूषण सिन्हा के 28 लाख, चेतन सिन्हा के 16 लाख और प्रभुलाल सिन्हा के 12 लाख रुपये समेत अन्य निवेशकों की रकम सामने आई है...... मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की...... तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए टीम इंदौर पहुंची, जहां घेराबंदी कर विक्रम सिंह शाह को गिरफ्तार किया गया..... उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, निवेशकों से जुड़े नोटरीकृत इकरारनामे और बैंक चेक जब्त किए गए हैं...... पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निवेशकों से ली गई करोड़ों रुपये की रकम कहां और किन माध्यमों से ट्रांसफर की गई..... साथ ही इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह की रामलीला मैदान रैली फ्लॉप, विपक्षी दावों पर जनता से जवाब
Begusarai, Bihar:एंकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रहे वोट चोरी को लेकर रैली को फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा है कि रामलीला मैदान को भी नहीं विपक्षी पार्टी भर सका, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जनता अब उसे पूरी तरह से नकार दिया है और चोरों को वोट देना जनता बंद कर दिया है। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए वोट चोरी के आरोपों, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और विपक्ष की राजनीतिक रणनीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने रैली की भीड़ पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि विपक्ष की यह रैली पूरी तरह फ्लॉप है। वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव 'चोरी और सीनाजोरी' की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 20 लाख वोट काटे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। अखिलेश यादव से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस पूरी प्रक्रिया को किस आधार पर समझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव वंशवाद की राजनीति के कारण सत्ता तक पहुंचे हैं। गिरिराज सिंह ने विदेशी ताकतों और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि क्या कोई देश का नागरिक यह चाहेगा कि उसके देश पर विदेशी ताकतें शासन करें? उन्होंने कहा कि अब वह दौर खत्म हो चुका है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीति और उनके वोट बैंक को लेकर भी तंज कसा। ममता बनर्जी पर बोले- बंगाल की जनता उन्हें अभी और सबक सिखाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की जनता उन्हें अभी और सबक सिखाएगी। उन्होंने एक पंडित और खोपड़ी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के साथ बड़ा पाप किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश बनाने की मुहिम छेड़ रखी है और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांगी साझा की आवाज सुनने और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने की भी अपील की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो लोग इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वे दोहरे चरित्र दिखा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीति मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू जैसी है। राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष अपने आरोपों पर विचार करे। रामलीला मैदान की रैली को फ्लॉप बताया, आधा मैदान भी नहीं भरा। राहुल गांधी और विपक्षी दलों की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में विपक्ष सत्ता से बाहर है और अब कुछ और राज्यों में भी उनकी स्थिति बदलेगी। उन्होंने दावा किया कि रामलीला मैदान के बजाय विपक्षी दलों के बड़े दावे भीड़ नहीं जुटा सके; मैदान में करीब 10 हजार लोग थे। मैदान का आधा हिस्सा भी ठीक से नहीं भर पाया और राहुल गांधी को रैली के दिन ही इसकी वास्तविकता समझ में आ गई। अंत में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब जनता ने वोट चोरी नहीं, चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।0
0
Report
फूलिया खुर्द पंचायत चुनाव: कोमल साहू तीसरे स्थान पर, भगवतीलाल सोनी जीते
Jaipur, Rajasthan:सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स... लाखों लोगों के बीच लोकप्रियता... लेकिन जब बात आई गांव की सरकार चुनने की, तो यह लोकप्रियता वोटों में तब्दील नहीं हो सकी। चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें महज 277 वोट मिले। उधर, भगवतीलाल सोनी ने शानदार जीत दर्ज की। सोशल मीडिया की चमक... करोड़ों फॉलोअर्स का साथ... और चुनावी मैदान में जीत की उम्मीद... लेकिन पंचायत चुनाव के नतीजों ने सारी तस्वीर बदल दी। पंचायतराज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण का ये मामला है भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फूलिया खुर्द का जहां चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू सरपंच पद का चुनाव हार गईं। कोमल साहू को मिले महज 277 वोट और वे तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, भगवतीलाल सोनी ने 1203 वोट हासिल कर सरपंच पद पर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सरपंच कालूराम जाट को 797 वोट मिले। भगवतीलाल सोनी ने 406 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर चुनावी मुकाबले में बाजी मार ली। पवन साहू सोशल मीडिया पर करोड़ों सब्सक्राइबर और लाखों फॉलोअर्स के साथ लोकप्रिय चेहरा हैं। फिटनेस और जिम से जुड़े वीडियो के जरिए उन्होंने देशभर में पहचान बनाई है। लेकिन फूलिया खुर्ड के चुनाव परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता और जमीनी राजनीति में जनसमर्थन... दोनों अलग-अलग चीजें हैं। गांव की सरकार चुनने में मतदाताओं ने अपने मताधिकार से फैसला सुनाया... और इस फैसले में कोमल साहू तीसरे स्थान पर सिमट गईं। फूलिया खुर्द के चुनाव परिणाम अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। सवाल यही है? कि क्या सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स होना चुनावी जीत की गारंटी है? इस चुनाव के नतीजों ने इसका जवाब अपने अंदाज में दे दिया है। वही पवन शाहू उल्टे ही पोलिंग पार्टी पर फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाते दिखते रहे।0
0
Report
योगी ने गोरखपुर में नाला-सीवरेज योजना के फेज-1-2 का लोकार्पण किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के बिछिया पहुंचे, जहां उन्होंने 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण गोड़धोइया नाला परियोजना के फेज-1 का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 92.72 करोड़ रुपये की लागत से गोड़धोइया नाला फेज-2, 65.93 करोड़ रुपये की लागत से नाले के समानांतर सड़क और 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन-ए3 का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। मंच पर सांसद रवि किशन शुक्ल, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। इन परियोजनाओं के जरिए शहर में जलनिकासी, सड़क और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में नशे के नेटवर्क पर प्रहार0
0
Report
जालौन के मंदिर में दिव्या और प्रदीप ने मर्जी से शादी, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, दिव्या और प्रदीप ने अपनी मर्जी से मंदिर में किया प्रेम विवाह, मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनकर की शादी, दिव्या दोहरे और प्रदीप साहू ने अपनी मर्जी और आपसी सहमति से शादी का किया दावा, मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
आriezया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; दवाइयों के बीच छुपा लोडर पकड़ा
Auraiya, Uttar Pradesh:दीपावली त्योहार से पहले औरैया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब से लदे एक लोडर को पकड़ा है। मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भटा रोड के पास का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लोडर को रोका, जिस पर डाक पार्सल लिखा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि लोडर में दवाइयों की आड़ में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने लोडर से 80 पेटी अंग्रेजी शराब और 83 पैकेट दवाइयां बरामद की हैं। लोडर चंडीगढ़, हरियाणा से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। मौके से पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर रामकुमार निवासी इंदरगढ़, जिला कन्नौज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दवाइयों की आड़ में शराब को बिहार ले जा रहा था, क्योंकि बिहार में शराबबंदी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लोडर को सीज कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
यातायात सुरक्षा जागरूकता: नवंबर महीना शुरू, ललितपुर में रैली से सड़क सुरक्षा पर जोर
Lalitpur, Uttar Pradesh:आज से यातायात नवंबर माह जागरूकता की शुरुआत हो गई, जिसके कारण ललितपुर जिले में पुलिस लाइन से SP संजीव वाजपेई और DM सत्यप्रकाश ने जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले यातायात नवंबर माह के लिए पुलिस लाइन सभागार में तमाम सांस्कृतिक और नाटकों का आयोजन किया गया, जिसके द्वारा लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे; पूरे नवंबर माह के दौरान यातायात नियमों को लेकर नुक्कड़ नाटकों और अन्य आयोजनों के द्वारा आम जन मानस को यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे लोगों में वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जा सके।0
0
Report
खंडेला में सांड के हमले से रतनलाल राणा की मौत, मुआवजे की मांग
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला, सीकर घर के बाहर खड़े शख्स पर सांड का हमला केरपुरा निवासी रतनलाल राणा की दर्दनाक मौत पिछले करीब 10 साल से पैरालाइसिस था मृतक रतनलाल राणा खंडेला उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया शव अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग खंडेला, सीकर घर के बाहर खड़े शख्स पर निराश्रित साँड ने हमला कर दिया। घायल शख्स को लेकर परिजन व ग्रामीण खंडेला के उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पिछले करीब 10 वर्षों से पैरालाइसिस था। घटना से आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने, आश्रित को सरकारी नौकरी व गांव में घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशाला में भिजवाने की मांग की है।0
0
Report
अजमेर: रामगंज थाने में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म-नशे की दवा खिलाने का मामला दर्ज
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के रामगंज थान पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर देह शोषण और जबरन नशे की दवा खिलाने का संगीन आरोप पर मामला दर्ज किया है.. रामगंज थाना पुलिस को पीड़िता ने मामले की शिकायत देते हुए बताया कि पीसांगन थाना क्षेत्र के 8 युवकों ने अपहरण कर बांधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ अनेक बार जबरदस्ती देह शोषण किया... दो वर्ष पूर्व हुई इस घटना की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रामगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है... थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे जबरदस्ती नशे की लत लगाकर नशे की हालत में भी दुष्कर्म किया गया...0
0
Report
Advertisement
