227801
Amethi - दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर खाक
Ghatampur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में किराना की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया. आग लगने से दुकान में लाखों का सामान जल कर राख हो गया. मामला जामो थाना क्षेत्र के रामनगर घाटमपुर गांव का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोर्ट रोड पर TVS जुपिटर स्कूटी में अचानक आग, अफरा-तफरी मच गई
Shivpuri, Madhya Pradesh:कोर्ट रोड पर सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने चलती TVS जुपिटर स्कूटी में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब चलते-चलते एक TVS जुपिटर स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया。0
0
Report
बस में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद राजनांदगांव-बालोद मुख्य मार्ग पर आज शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही सुपर आनंद ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 08 4455) में मालीघोरी के समीप अचानक भीषण आग लग गई वहीं आग लगने के बाद पटाखें भी फूटने लगे, इससे आग ने और भीषण रूप ले लिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान बस में कई यात्री सवार थे। गनीमत रही कि चालक और परिचालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया और किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है。0
0
Report
प्रभु रामचंद्र की आरती के बाद हुई बृजमनगंज में हुई रामलीला की शुरुआत,रावण वध
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को भव्य रामलीला मेला का आयोजन किया गया।आयोजित रामलीला मेले में देर शाम प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण ने रावण का वध कर सीता माता को लेकर अयोध्या नगरी पहुंचे।जहां पर मंगलवार की रात सीता मईया की अग्नि परीक्षा व भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा। रामलीला मेला की शुरुआत दोपहर से ही ठाकुर द्वारा परिसर के महंत दिवाकर शुक्ल ने प्रभु रामचंद्र व सीता मईया की आरती उतार कर किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने श्री राम व सीता मईया का पूजन कर जय श्री राम के नारे लगाए और झांकी के साथ नगर भ्रमण कर रामलीला पड़ाव में पहुंचे। जहां रामलीला मेला की शुरुआत हुई।इस दौरान श्रीराम,लक्ष्मण व सीता के जीवन का सुल्तानपुर से आए युवा कलाकारों ने सजीव मंचन किया।जिसमें लक्ष्मण व मेघनाद की लड़ाई,मूर्छित लक्ष्मण के जीवन को बचाने के लिए हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी ले आना, कुंभकरण व मेघनाद का वध सहित राम व रावण की कई चक्रों में लड़ाई का प्रमुख रूप से जीवंत मंचन किया गया।देर शाम रावण का वध कर उसके पुतले के दहन के बाद रामलीला का समापन हो गया। जिसके बाद रामचन्द्र जी सीता मईया को लेकर अपनी वानरी सेना के साथ अयोध्या की तरफ भरत से मिलने कूच कर गए। जिसमें प्रभु श्रीराम की भूमिका में मनमोहन चौबे, सीता मईया की भूमिका आंचल, लक्ष्मण की भूमिका सूरज पंडित व पवन पुत्र हनुमान की भूमिका अमर त्रिपाठी ने बखूबी निभाया।आयोजित मेलें में कस्बें सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने पहुंचकर कर मेलें का लुफ्त उठाया। सारा दिन पूरा नगर भक्तिमय हो गया।मेले में लगा झूला आकर्षक का केंद्र रहा। मिठाई की दुकान व खिलौने व गुब्बारे की दुकानों ने जहाँ बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित किया वही महिलाओ ने सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की भी जम कर खरीदारी कर मेला का आनंद उठाया।इस अवसर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौकस किया गया।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल,हरिनारायण तिवारी, आर्यन जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, अनिल कसौधन, मनोज जायसवाल, जय प्रकाश गौंड,अनिल, योगेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बृजमनगंज की पुलिस ने नष्ट कराया 118 लीटर कच्ची शराब
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने क्षेत्राधिकारी दीपशिखा की उपस्थिति में सोमवार को विभिन्न अभियोगों से संबंधित कच्ची शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 22 मामलों में दर्ज अभियोगों से संबंधित 118 लीटर लंबित कच्ची शराब को नष्ट कराया गया है। न्यायालय के निर्देशानुसार नष्ट होने की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसे थाना परिसर में न्यायालय द्वारा चिन्हित स्थान पर नष्ट कराया गया है। इस अवसर पर अकबाल अहमद, उपनिरीक्षक दीपक कुमार व अमरनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
फर्रुखाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी, GRP की बड़ी कार्रवाई
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार फर्रुखाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में GRP की कार्रवाई फर्रुखाबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आरोपित को दबोचा कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र का निवासी है गिरफ्तार युवक मिशन शक्ति अभियान के तहत दर्ज मुकदमे में हुई गिरफ्तारी आरोपित को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी GRP पुलिस GRP प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल प्रिंस युवराज सिंह रहे टीम में शामिल गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा0
0
Report
अनपरा के दरोगा अशोक सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप, निलंबन के साथ शुरू हो रही जाँच
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाले एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। अनपरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह को 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरोगा पर रिश्वत मांगने के साथ ही धमकी देने और मुकदमे में अनुचित कार्रवाई करने का भी आरोप लगा है। पूरे मामले से जुड़ी कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और आरोपी दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर एक मामले में 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि दरोगा ने रिश्वत की मांग करने के साथ ही संबंधित पक्ष को धमकी भी दी और मुकदमे की कार्रवाई में अनुचित तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की। इसी पूरे प्रकरण से जुड़ी कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई और उपनिरीक्षक अशोक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने दरोगा के निलंबन की पुष्टि की है। फिलहाल पूरे मामले से जुड़ी जानकारी और तथ्यों को जुटाया जा रहा है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आकाश का फाइल वीडियो पंकज के लिए जारी
Noida, Uttar Pradesh:अकाश का फाईल वीडियो पंकज के लिए0
0
Report
राम जन्मस्थली को लेकर सपा-भाजपा में बवाल; हसन-शिव शंकर के बयानों ने गर्माई राजनीति
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा के नेता लगातार सनातन विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं, सपा के नेता एसटी हसन का कहना है कि राम अयोध्या में किस जगह पैदा हुए सटीक जगह नहीं पता, तो दूसरी तरफ सपा नेता शिव शंकर यादव ने श्लोकों को गाली बताया है बाइट- बीजेपी प्रवक्ता शरद त्रिवेदी की बाइट0
0
Report
Akhilesh Yadav परिवार के छह सदस्य BJP में? B-Team कौन है?
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav के परिवार के आधा दर्जन लोग BJP में हैं, अब बताइए B-Team कौन है?0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने त्योहारी सुरक्षा के लिए चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज कर दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- आगामी त्यौहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौर सिटी मॉल में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने की फूट पेट्रोलिंग, डीसीपी सेंटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड के साथ फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, त्योहारों पर पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश。0
0
Report
धनबाद: दीपावली से पूर्व 360 किलोग्राम मिलावटी मिठाई पकड़ी गई
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों को लेकर सतर्क है।त्यौहार में मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट करने वालो पर कार्रवाई करने में जुट गई है। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने झरिया में फतेहपुर रोड स्थित दिनेश गुप्ता के मिठाई कारखाने में औचक छापेमारी की। इस दौरान 210 किलोग्राम प्रतिबन्धित रंगों से तैयार रंगीन बताशा और 150 किलोग्राम मिलावटी सेवई बरामद की गई।कुल 360 किलोग्राम खाद्य सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर गली में बिना अनुमति अवैध रूप से मिठाई बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल का मामला सामने आया।साथ ही कारखाना बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि बरामद रंगीन बताशों को दीपावली के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी।कारखाने में तैयार खाद्य सामग्री की सप्लाई धनबाद जिले के विभिन्न बाजारों और दुकानों में की जाती थी अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यहां तैयार बताशे और सेवई किन-किन दुकानों तक पहुंचाई गई है। यदि बड़े पैमाने पर सप्लाई हुई है तो त्योहार के बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री की मौजूदगी लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। कमरे में बंद कर सील किए गए खाद्य पदार्थ छापेमारी के बाद विभागीय टीम ने बरामद 210 किलो रंगीन बताशा और 150 किलो सेवई को एक कमरे में रखकर ताला बंद कर सील कर दिया। जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रांची भेजे जाएंगे।प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कारखाना संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीवान में जाम ने एंबुलेंस मरीज को अस्पताल पहुंचाने में रोड़ा बना; जवाबदेही पर सवाल
Siwan, Bihar:सीवान में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब गोपालगंज मोड़ पर भीषण जाम में एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस में गंभीर मरीज सवार था, लेकिन जाम के कारण उसे रास्ता नहीं मिल पा रहा था। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में जूझते रहे। हालात ऐसे थे कि मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी नजर नहीं आए। आखिरकार ZEE मीडिया संवाददाता ने पहल की और किसी तरह एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया।बताया जा रहा है कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर तक जाम फैल गया। इस जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में एक गंभीर मरीज सवार था, जिसे अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था। लेकिन वाहनों की लंबी कतार के बीच एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। ऐसे मुश्किल वक्त में ZEE मीडिया संवाददाता सामने आए और किसी तरह रास्ता बनाकर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। वहीं, करीब एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी नजर नहीं आए। ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और जाम से निपटने की तैयारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस ही सड़क पर जाम में फंस जाए, तो आपातकालीन व्यवस्था का क्या होगा。0
0
Report
Advertisement
नहर में युवक का शव मिलने से मुंगेर इलाके में सनसनी
Munger, Bihar:नहर में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी राइस मिल के समीप नहर से पुलिस ने बरामद किया शव, संत टोला निवासी संजय राम के रूप में हुई पहचान मुंगेर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भोमासी पुल-मुजफ्फरगंज मुख्य मार्ग पर राइस मिल के समीप सोमवार को एक नहर में युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। बाद में शव की पहचान संत टोला निवासी 28 वर्षीय संजय कुमार राम उर्फ करू के रूप में हुई। वह लक्ष्मण राम का पुत्र था। मृतक के चचेरे भाई अरुण राम एवं मुकेश राम ने बताया कि संजय संत टोला नहर के समीप रहता था और खड़गपुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में काम करता था। रविवार की शाम तक उसे बाजार में देखा गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान सोमवार को नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव संजय का था। परिजनों ने बताया कि संजय खड़गपुर से करीब चार किलोमीटर दूर मुजफ्फरगंज स्थित नहर तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है。 इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
हाईवा दुर्घटना में चिंटू सिंह की मौत, कोहबरवा मोड़ पर लगा जाम
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार हइवा की टक्कर से घायल हुए चिंटू सिंह की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव को लेकर गांव पहुंचे और कोहबरवा मोड़ को जाम कर दिया। इस दौरान चालक पर कार्रवाई करने और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मोशक्कत के बाद समझा बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए जाम हटाया गया और सोमवार की दोपहर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जाता है कि शनिवार को चिंटू सिंह बाइक पर सवार होकर लक्ष्मीपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कोहबरवा मोड के पास वे पहुंचे इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चिंटू सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना के बाद चालक हाईवा को छोड़कर फरार हो गया था और परिजन द्वारा घायल चिंटू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था ,जहां चिंटू सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया था और पटना में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जामकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रक चालक पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे काफी देर तक लोगों की भीड़ जाम स्थल पर लगी रही। बाद में पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद समझा बूझ कर और मुआवजा के आश्वासन पर जाम को हटाया गया इधर घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। बाइट.....तरुण सिंह,चचेरा भाई0
0
Report
घाटशिला दौरे पर खीरू महतो ने जदयू की संगठन-विस्तार को मजबूती दी
Ghatshila, Jharkhand:एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक दलों में शामिल जनता दल यूनाइटेड अब झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की नजर बूथ और पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक संगठन के विस्तार पर है। इसी कड़ी में जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो घाटशिला दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुसाबनी में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। वहीं खीरू महतो ने झारखंड सरकार पर आदिवासी और गरीब जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए घाटशिला और मुसाबनी की बंद पड़ी खदानों, बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पोटका, घाटशিলা और बहरागोड़ा सीटों पर जदयू की मजबूत दावेदारी के संकेत भी दिए। झारखंड में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो प्रदेश और जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ घाटशिला पहुंचे। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला मुसाबनी पहुंचा, जहां प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। मुसाबनी पहुंचने पर खीरू महतो ने मुसाबनी नंबर तीन स्थित बस स्टैंड चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मैरिज हॉल में आयोजित जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर संगठन में शामिल कराया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जदयू लगातार मजबूत हो रही है। बिहार में महिलाओं को पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने झारखंड में भी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और बिहार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी लागू कराने के लिए आंदोलन चलाने की बात कही। खीरू महतो ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन हुआ था, सरकार उस उद्देश्य से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती पुत्र के नाम पर जनता का विश्वास हासिल किया, लेकिन राज्य की गरीब और आदिवासी जनता के साथ छल हुआ है। उन्होंने घाटशिला और मुसाबनी की बदहाल औद्योगिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कॉपर माइंस बंद हैं, मऊभंडार की कॉपर प्रोसेसिंग यूनिट बंद पड़ी है और स्थानीय लोग रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं। विस्थापन नीति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव भी क्षेत्र की बड़ी समस्या है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घाटशिला और मुसाबनी की समस्याओं को वे सदन में उठाएंगे। साथ ही केंद्रीय खान मंत्री से मुलाकात कर बंद खदानों और औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू कराने तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन के भीतर इन सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर सके। वहीं गठबंधन में रहते हुए अलग से विधानसभा सीटों पर दावेदारी के सवाल पर खीरू महतो ने स्पष्ट कहा कि जिन सीटों पर लगातार सहयोगी दलों को हार का सामना करना पड़ रहा है, वहां जदयू मजबूती से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी विधानसभा सीट किसी दल के लिए स्थायी रूप से तय नहीं है। क्षेत्र में मजबूत संगठन और जनाधार के आधार पर सीटों पर अधिकार बनता है।0
0
Report
Advertisement
