227405
अमेठीः हीरो एजेंसी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी के थाना इन्हौना क्षेत्र के इस्लामगंज चौराहे स्थित हीरो एजेंसी में भीषण आग लग गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेट की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज़ में मुफ्त यात्रा: मुख्यमंत्री की घोषणा
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की घोषणा नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए फ्री होगी हरियाणा रोडवेज़ की यात्रा- मुख्यमंत्री 20 और 21 जून दोनों दिन NEET का एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज़ में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे छात्र- मुख्यमंत्री सभी युवा साथियों की सफलता हमारी प्राथमिकता हैं- मुख्यमंत्री आप सब पूरे मनोयोग से परीक्षा दें, आपके उज्जवल भविष्य की कामना- मुख्यमंत्री0
0
Report
प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए
Sambalpur, Odisha:ରୋଜଗାର ମେଳା ଅବସରରେ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ୪୦ ଜଣ ଯୁବକ ଯୁବତୀଙ୍କୁ ଡାକ ବିଭାଗ ରେଳ ବିଭାଗ ରେ ଚାକିରୀ ପାଇଁ ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ବଣ୍ଟନ କରାଯାଇଛି |ଆଜି ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦୀ ଭିଡିଓ କନଫରେନ୍ସିଂ ମାଧ୍ୟମରେ ୧୯ତମ ଜାତୀୟ ରୋଜଗାର ମେଳା ଅବସରରେ ୫୧,୦୦୦ ରୁ ଅଧିକ ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ବଣ୍ଟନ କରିଛନ୍ତି। ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦୀ ଆଜି ୧୯ତମ ଜାତୀୟ ରୋଜଗାର ମେଳାର ଅଂଶ ସ୍ୱରୂପ ଭିଡିଓ କନଫରେନ୍ସିଂ ମାଧ୍ୟମରେ ନବ ନିଯୁକ୍ତ ଯୁବକ ଯୁବତୀ ମାନଙ୍କୁ ୫୧,୦୦୦ ରୁ ଅଧିକ ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ବଣ୍ଟନ କରିଛନ୍ତି। ଦେଶବ୍ୟାପୀ ୪୭ଟି ସ୍ଥାନରେ ଏକକାଳୀନ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିବା ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ, ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି ଏବଂ ଯୁବ ସଶକ୍ତିକରଣ ପ୍ରତି ଭାରତ ସରକାରଙ୍କ ଦୃଢ଼ ପ୍ରତିବଦ୍ଧତାକୁ ପ୍ରତିଫଳିତ କରୁଛି।ନବନିଯୁକ୍ତ ପ୍ରାର୍ଥୀମାନଙ୍କୁ ଉଦବୋଧନ ଦେଇ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ 'ନାଗରିକ ଦେବୋ ଭବଃ' (ନାଗରିକ ହିଁ ଭଗବାନ) ମନ୍ତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ। ସେ ଏହା ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ୱାରୋପ କରିଥିଲେ ଯେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଜନସେବକଙ୍କ ମୂଳ ଲକ୍ଷ୍ୟ 'ନାଗରିକ କଲ୍ୟାଣ' (ଜନସାଧାରଣଙ୍କ ସେବା) ରହିବା ଉଚିତ୍। ୨୦୪୭ ସୁଦ୍ଧା ଏକ ବିକଶିତ ଭାରତ ଗଠନ ଦିଗରେ ଦେଶର ଯାତ୍ରାରେ ସକ୍ରିୟ ଭାବରେ ଯୋଗଦାନ କରିବା ପାଇଁ এହି ସୁଯୋଗର ସଦୁପଯୋଗ କରିବାକୁ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ଯୁବବର୍ଗଙ୍କୁ ଆହ୍ୱାନ କରିଥିଲେ।ସମ୍ବଲପୁରରେ, ଗଙ୍ଗାଧର ମେହେର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ଅଡିଟୋରିୟମ ଠାରେ ଆଞ୍ଚଳିକ ରୋଜଗାର ମେଳା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଏହି ସମାରୋହରେ ବିଭିନ୍ନ ସରକାରୀ ପଦବୀ ପାଇଁ ମୋଟ ୪୦ ଜଣ ପ୍ରାର୍ଥୀ ସେମାନଙ୍କର ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି । ଏହି ନବନିଯୁକ୍ତ ପ୍ରାର୍ଥୀମାନେ ଭାରତ ସରକାରଙ୍କ ବିଭିନ୍ନ ମନ୍ତ୍ରଣାଳୟ ଏବଂ ବିଭାଗରେ ଯୋଗଦେବେ।ସମ୍ବଲପୁରରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଅନେକ ବିଶିଷ୍ଟ ଅତିଥି ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ, ଯେଉଁମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ରେଳ ମଣ୍ଡଳର ମଣ୍ଡଳ ରେଳ ପ୍ରବନ୍ଧକ ଶ୍ରୀ ସୁବାଷ ଚନ୍ଦ୍ର ଚୌଧରୀ, ଶ୍ରୀ ଏସ. କେ. ଠାକରେ, ଡିପିଏସ, ସମ୍ବଲପୁର ଏବଂ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଧିକାରୀମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ।ରୋଜଗାର ମେଳା ରୋଜଗାର ମେଳା ହେଉଛି ଭାରତ ସରକାରଙ୍କ ଏକ ପ୍ରମୁଖ ପଦକ୍ଷେପ, ଯାହାର ଲକ୍ଷ୍ୟ ହେଉଛି ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟିକୁ ତ୍ୱରାନ୍ୱିତ କରିବା ଏବଂ ଦେଶର ଯୁବବର୍ଗ ଙ୍କୁ ଅର୍ଥପୂର୍ଣ୍ଣ ଜୀବିକା ନିର୍ବାହର ସୁଯୋଗ ପ୍ରଦାନ କରିବା। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଆରମ୍ଭ ହେବା ଦିନଠାରୁ ଦେଶବ୍ୟାପୀ ଆୟୋଜିତ ୧୯ଟି ରୋଜଗାର ମେଳା ମାଧ୍ୟମରେ ପ୍ରାୟ ୧୨ ଲକ୍ଷ ନିଯୁକ୍ତିପତ୍ର ବଣ୍ଟନ କରାଯାଇସାରିଛି, ଯାହା ଏକ ସଶକ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟଶକ୍ତି ଗଠନ ପାଇଁ ସରକାରଙ୍କ ନିରନ୍ତର ଉତ୍ସର୍ଗୀକୃତ ଭାବନାକୁ ପ୍ରକାଶ କରୁଛି।0
0
Report
बरेली में बिजली कटौती पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा, 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और शिकायतों के समाधान में लापरवाही को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना द्वारा ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताने के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के मुख्य अधिकारी बरेली पहुंचे।सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जिले के कई पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।पार्षदों ने कहा कि शहर में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है, लेकिन शिकायत करने पर विभाग का कोई अधिकारी सुनवाई नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से लेकर जेई और लाइनमैन तक फोन नहीं उठाते, जिससे लोगों की समस्याएं समय पर हल नहीं हो पातीं। कई पार्षदों ने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपने क्षेत्रों की बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया तो कुछ अधिकारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्रवाई की धमकी तक दे डाली।बैठक के दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने भी अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर बिजली कटौती, ट्रिपिंग और शिकायत निस्तारण से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पलवल में पुरानी रंजिश से युवक पर हमला, 7 संदिग्ध गिरफ्तार
Palwal, Haryana:पलवल में लगातार बढ़ रही मारपीट और हिंसक वारदातों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला पलवल के दुकड़िया मोहल्ले का है, जहां अमित नाम के युवक पर हथौड़े, फरसे और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित अमित ने बताया कि वह अपने घर के नीचे बनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और उसकी आँखों में मिर्च डाल दी। इसके कुछ ही देर बाद एक बलेनो गाड़ी में 6 से 7 लोग हथौड़े, फरसे और लोहे की सरिया लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। अमित का आरोप है कि हमलावरों ने जाते समय धमकी दी कि “अगर इस बार बच गया तो अगली बार जान से मार देंगे।” अमित के अनुसार यह पुरानी रंजिश का मामला है, जिसने 10-11 महीने पहले भी हमला किया था और आरोपी जेल गए थे। अब जेल से बाहर आने के बाद दोबारा उस पर हमला किया गया है। अमित ने कहा कि अब तक केवल हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ही उसका हालचाल लेने पहुंचे हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पिता-पत्नी आदि के अनुसार प्रशासन पर आरोप भी लगाए गए। पलवल सिटी थाना के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का परिणाम है, जिसे पुलिस ने दर्ज किया है और 7 नामजद समेत 6-7 अन्य से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है ताकि दोषी बच न पाएं।0
0
Report
गाजीपुर मेडिकल कॉलेज सुरक्षा गार्डों की दबंगई, तीमारदार की पिटाई वीडियो वायरल
Ghazipur, Uttar Pradesh:ग़ाज़ीपुर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों की दबंगई! बेटी का इलाज कराने आए तीमारदार की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल दवा की जानकारी मांगना पड़ा तीमारदार को भारी, मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड्स पर मारपीट का आरोप मरीज के तीमारदार की पिटाई का वीडियो वायरल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बैठाई जांच पीड़ित का दावा है कि डॉक्टर से दवा की जानकारी मांगने पर बाउंसर भड़क गए विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया गया है पीड़ित मनोज यादव ने बाउंसरों के खिलाफ सदर कोतवाली में दी तहरीर मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम की गठित जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। अपनी बेटी का इलाज कराने पहुंचे एक युवक की मेडिकल कॉलेज में तैनात बाउंसरों द्वारा कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। दरअसल गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला टूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव नाम का युवक अपनी बेटी को ईएनटी विभाग में कान का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। पीड़ित मनोज यादव के मुताबिक डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा से जुड़ी जानकारी लेने के लिए दोबारा डॉक्टर से बात करना चाहता था। लेकिन वहां मौजूद बाउंसरों ने उसे रोक दिया और करीब 10 मिनट बाद आने की बात कही। आरोप है कि जब युवक दोबारा डॉक्टर से जानकारी लेने पहुंचा तो सुरक्षा कर्मियों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। मारपीट की पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में मनोज यादव, पीड़ित तीमारदार ने बताया कि मैं अपनी बेटी का इलाज कराने आया था। डॉक्टर से दवा की जानकारी पूछना चाहता था। लेकिन बाउंसर गाली देने लगे और मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित मनोज यादव ने मेडिकल कॉलेज में तैनात बाउंसरों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो मैंने देखा है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महराजगंज में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर कलामुद्दीन उर्फ कलुआ गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज 25 हज़ार का इनामी गौ तस्कर कलामुद्दीन उर्फ कलुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेज दिया गया बरगदवा पुलिस ने गो-वध निवारण अधिनियम से संबंधित ₹25,000 के शातिर इनामी वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गौ तस्कर कलामुद्दीन उर्फ कलुआ काफी दिनों से फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसके बाद से महाराजगंज के अलावा कुशीनगर की पुलिस भी उसे तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान बरगदवा पुलिस ने आज मुखबीर के सूचना के बाद घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. अभियुक्त कुशीनगर का निवासी है और इसके खिलाफ कुशीनगर व महराजगंज के विभिन्न थानों में हत्या, NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट व गौ वध निवारण अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों के कुल सात मुकदमे पंजीकृत हैं।0
0
Report
Advertisement
बड़ौत में बिजली कटौती: मंत्री मलिक ने तुरंत सुधार के निर्देश दिए
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर अब राज्य मंत्री और बड़ौत विधायक केपी मलिक एक्शन मोड में नजर आए। बड़ौत नगर पालिका में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए मंत्री ने बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए। मंत्री ने साफ कहा कि ट्रांसफार्मर फूंकने, तार टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखने और उपभोक्ताओं के फोन हर हाल में उठाने की हिदायत दी गई। दरअसल बड़ौत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर आज सभासदों और स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन भी किया था। जनता के बढ़ते आक्रोश और धरने के बाद मंत्री केपी मलिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की बैठक बुलाकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।0
0
Report
राजस्थान में सेमीकंडरctr निवेश के द्वार खुले, डबल इंजन का सहयोग
Jaipur, Rajasthan:सेमीकंडक्टर्स उद्योग के लिये राजस्थान में निवेश के द्वार खुल गये हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं और निवेशकों के लिये आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। डबल इंजन सरकार पूरा सहयोग देगी। तेज गति से बढ़ रहा इंडिया सेमीकंडरॉ मिशन और बेहतर इकोसिस्टम के लिये राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी लागू की गई है। भिवाड़ी में सेमीकंडक्टर क्लस्टर के शुभारंभ के साथ 50 एकड़ परिसर में सालाना लगभग 6 करोड़ चिप्स उत्पादन का लक्ष्य है, जिससे निवेश के बड़े अवसर सामने आ रहे हैं। ट्रिपल-एस फैक्टर—सिलिका, स्किल और सोलर—राजस्थान के लिये वरदान साबित होगा। OSAT, ATMP इकाइयों के लिये सुविधाओं और भूमि आवंटन में डिजिटल single window clearance के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। राज्य सरकार 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पाने में इलेक्ट्रॉन्िक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र को अग्रणी मानती है और केंद्रीय योजनाओं के साथ वित्तीय तथा आधारभूत सहायता प्रदान कर रही है।0
0
Report
खरगोन में अमानक पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो दुकानों से 10 क्विंटल सामग्री जप्त
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के जवाहर मार्ग और मुख्य बाजार इलाके में अमानक पॉलीथिन रोक को लेकर नगरपालिका का खरगोन में एक्शन। अमानक पॉलीथिन और प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री को लेकर नगरपालिका टीम ने दो दुकानो पर कार्यवाही कर करीब 10 लाख रूपये से अधिक ka 10 क्विंटल सामग्री जप्त की। नगरपालिका सीएमओ कमला कोल की अगुवाई में नगरपालिका की टीम ने की कार्यवाही। पॉलीथिन खरीददार बनकर पहुंची थी नगरपालिका की टीम। हिन्दुस्तान ब्रदर्स और अन्नपूर्ण पत्तल दोना भंडार पर की कार्यवाही। नगरपालिका ने माल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही में जुटी। नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चितें एवं राजस्व अमले के राजेंद्र चौहान सहित 11 सदस्यीय टीम ने कार्यवाही की। श्री चीते ने बताया कि लगातार कार्यवाही छोटी दुकानों पर की जा रही थी। आज उन्हीं से सूचना मिलने पर शहर भर में अमानक पॉलीथिन विक्रेता दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही में बड़ी मात्रा में सामग्री मिली है। मामले में FIR तक दर्ज हो सकती है इसे लेकर CMO कमला कौल द्वारा एक्शन लिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
सीवान में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष किया; लाठी-डंडा और फायरिंग
Siwan, Bihar:सीवान में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष किया; लाठी-डंडा और फायरिंग0
0
Report
बिहार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ट्रेन यात्रा से ईंधन बचत का संदेश दिया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा महादेव की नगरी देवघर जाने के लिए सड़क मार्ग से जाने के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया। विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के किऊल स्टेशन से पटना-हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन से निकले। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित कदम बताया। मंत्री ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत केवल सरकार की नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। मंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़े रहना चाहिए और सामान्य नागरिकों की तरह यात्रा कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को समझना चाहिए। ट्रेन यात्रा के दौरान कई यात्रियों ने भी मंत्री से मुलाकात की और विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर बातचीत की।0
0
Report
श्रीगंगानगर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
Sri Ganganagar, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज सूरतगढ़ में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का भाजपा का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने “कार्यपद्धति” विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया। छगन माहुर ने कार्यपद्धति के अंगों के रूप में बैठक, कार्यसमिति, कार्यशाला, प्रशिक्षण, प्रवास सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा — “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें ना रहें।” इस विचार को आत्मसात करते हुए पार्टी में कार्य करते समय राष्ट्र प्रथम की भावना को धारण कर संगठन और समाजहित में निरंतर कार्य करना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति से और अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, पूर्व विधायक श्री बलबीर सिंह लूथरा तथा प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक रतन गणेश गढ़िया मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र गोदारा ने किया।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में ट्रक की टक्कर: महिला की मौत, बेटा-देवर घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेटे और देور के साथ जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत ।बेटा और देवर जख्मी।बेटे के मुंडन के लिए जा रही थी महिला । समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी श्याम शाह की पत्नी चंचल देवी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल लोगों की पहचान मृतका के देवर दिनेश शाह और पुत्र आदित्य शाह के रूप में की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की सास मंजू देवी ने बताया कि पूरा परिवार मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था। सभी लोग एक मार्शल वाहन में सवार थे, जबकि बहू, पोता और छोटा बेटा बाइक से आगे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।0
0
Report
जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस विवाद: MLA संजीव सरदार के पहुँचते ही हंगामा फैल गया
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है. इस बार विवाद किसी आम व्यक्ति से नहीं, बल्कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से जुड़ा है. मामला एक शिक्षक और उनके बेटे के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर सामने आया है, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार पोटका विधानसभा क्षेत्र के एक शिक्षक अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे र इसी दौरान टाटानगर स्टेशन के समीप बने ट्रैफिक चेक पोस्ट पर हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा था. बताया जाता है कि जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शिक्षक के बेटे को रोक लिया और नियम उल्लंघन के आरोप में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. जबकि शिक्षक के पास गाड़ी का सारा पेपर और हेलमेट भी लगाए थे सिर्फ पेपर का फोटो कॉपी था इधर विधायक संजीव सरदार एक कार्यक्रम के सिलसिले में बागबेड़ा क्षेत्र में मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें मामले की जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि विधायक ने फोन पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों से बात कर मामले को देखने और युवक को छोड़ने की मांग की. लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने विधायक से कहा कि वे डीएसपी स्तर के अधिकारी से आकर बात करें. इसके बाद विधायक संजीव सरदार अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ सीधे टाटानगर ट्रैफिक चेक पोस्ट पहुंच गए. मौके पर विधायक ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान वहां काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. विधायक ने कहा कि ट्रैफिक जांच के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक जनप्रतिनिधि की बात तक को ट्रैफिक पुलिस नजरअंदाज कर सकती है, तो आम जनता के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने की नसीहत दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा होती रही. कई लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कई बार नियम पालन के नाम पर लोगों से सख्ती और अभद्र व्यवहार किया जाता है. हालांकि ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी, लेकिन घटना ने एक बार फिर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइट.... संजीव सरदार, विधायक, पोटका। बाईट..... उमेश प्रसाद, डीएसपी, ट्रैफिक।0
0
Report
Advertisement
