Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227409

Amethi: होली की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में सजी रंगों की दुकानें

Mar 11, 2025 10:36:58
Gauriganj, Uttar Pradesh

अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज में होली के लिए रंगों और गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं। 13 मार्च को होलिका दहन के बाद 14 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में गुलाल और मुखौटों की मांग बढ़ गई है। प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMUKESH KUMAR
Feb 17, 2026 10:48:38
Darbhanga, Bihar:दरभंगा:- दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने मछली काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया,फिलहाल तीनों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात दरभंगा के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। मुख्य आरोपी मो चांद को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संग्रह कर रही है। शशांक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान दो लोगों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। वहीं प्रभाकर तिवारी, एसडीपीओ बिरौल ने स्पष्ट किया कि यह मामला सांप्रदायिक नहीं है। यह क्रिकेट मैच के दौरान आपसी विवाद का परिणाम है। दोनों समुदायों के लोग प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। बाजार खुला हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी तथा स्पीडी ट्रायल के तहत मामला चलाने की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर चौक-चौराहे पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात हैं। एसडीपीओ, एसडीएम समेत कई वरीय अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। प्रशासन की सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के क्रिकेट मैच आयोजित करने वाली समिति पर भी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है。
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:48:28
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: किरण एस. पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र का जनपद उन्नाव भ्रमण कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में आगमन हुआ। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। आईजी ने क्वार्टर गार्द में सलामी ली। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) संचित शर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान आर्मरी शाखा, एम.टी. शाखा, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, घरैया लाइन, निर्माणाधीन इंडोर फायरिंग हॉल, पुलिस लाइन परिसर व आरटीसी क्लासरूम का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सभागार में अधिकारियों व वर्चुअल माध्यम से थाना प्रभारियों संग बैठक कर कानून-व्यवस्था तथा आगामी रमजान व होली पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 17, 2026 10:48:02
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में डीआईओएस कार्यालय में 1 करोड़ 2 लाख रुपए घोटाले मे घिरे ट्रेजरी ऑफिसर सुरेश कुमार यादव ने अपनी गलती मानते हुए कैमरे पर कहा कि उनके पास वर्कलोड ज्यादा था पूरे जिले का कार्य देख रहा था इसलिए गलती हो गई। फिजिकल वेरिफिकेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाया उसके लिए अब क्या कर सकता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रेजरी कार्यालय के पास ऐसा कोई टूल किट नहीं है जिससे पता चल सके कि जिस नाम में पैसा जा रहा है उसका ही अकाउंट है या किसी अन्य का। दरअसल जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने अपने चपरासी इल्हाम शम्सी व उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ एक करोड़ दो लाख रुपये गबन का मुकदमा लिखवाया है। मुकदमे में कहा गया है कि ट्रेजरी कार्यालय से एक करोड़ 2 लाख रु चपरासी इलहाम शम्सी व उस की妻ी अर्शी खातून ने गबन कर लिया। इस मामले में ट्रेजरी ऑफिसर सुरेश कुमार यादव कैमरे पर खुद फंस गए। बोले वर्कलोड ज़्यादा था, पूरे जिले का काम देख रहा था गलती हो गई। फिजिकल वेरिफिकेशन पर सवाल किया तो कहने लगे अब क्या कर सकता हूँ, दायित्व नहीं निभा पाया। इतना ही नही यहां तक कहा कि ट्रेजरी के पास कोई टूल किट नहीं कि देख सके की पैसा सही अकाउंट में जा रहा है या किसी फेक अकॉउंट में। और मज़ेदार बात ये है जब ये घोटाला हो रहा था, तब dios आफिस के लेखा अधिकारी का चार्ज भी इसी ट्रेजरी ऑफिसर सुरेश यादव के पास था। फिर चपरासी अकेला इतना बड़ा खेल कैसे खेल गया?साफ है - जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने चपरासी व उसकी पत्नी अर्शी को मोहरा बनाकर ट्रेजरी ऑफिसर, खुद और बाकी कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है बाइट- सुरेश कुमार यादव ट्रेजरी ऑफिसर पीलीभीत
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 17, 2026 10:47:02
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । कल से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए डीएम राजेंद्र पेंसिया ने किया फुल प्रूफ प्लान तैयार .. डीएम राजेंद्र पेंसिया से Zee मीडिया की खास बातचीत जनपद के 77 परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर रखी जाएगी नजर.. परीक्षा केंद्रों पर पहली बार लगाए गए है वॉइस रिकॉर्डर.. परीक्षा की कॉपी में नोट निकलने पर परिक्षार्थी के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही। नकल माफियाओं पर भी प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर .. नकल के आरोपी पर लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना और उम्र कैद की सजा. जनपद में कल 51432 परिक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, जिसमें हाईस्कूल के 27786 और इंटरमीडिएट के 23646 परिक्षार्थी शामिल है।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 17, 2026 10:46:47
Jaipur, Rajasthan:Zone-10, ग्राम बगराना के K.N. 616 में JDA की बड़ी कार्रवाई — ड्रग्स माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने Zone-10 के अंतर्गत ग्राम बगराना स्थित खसरा नंबर 616 में नाले की सरकारी भूमि पर ड्रग्स माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, JDA स्वामित्व की नाले की भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद आज प्रवर्तन दस्ते ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोज़र कार्रवाई करते हुए पूरे ढांचे को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता तैनात ड्रग्स माफिया से जुड़े लोगों द्वारा कब्जे की पुष्टि सरकारी नाले की भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त JDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जेदारों में हड़कंप, प्रशासन का सख्त संदेश — कानून से ऊपर कोई नहीं।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 17, 2026 10:46:10
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा , धौलपुर जंगल में चारा-पानी की कमी से वन्य प्राणी अब गांवों और शहरों में प्रवेश करने में लगे है। शहर व गांवों में सियार, जरख व पैंथर की दस्तक से लोग भयभीत है। रिहायशी इलाकों में वन्यप्राणी के विचरण करने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। करौली बस स्टेंड के पास जरख दिखाई देने के बाद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। शहर के प्रमुख रास्ते पर वन्यप्राणियों के खुलेआम विचरण करने से लोगों में दहशत फैल गई। मोहल्ला निवासी शुभम जादौन ने बताया कि धौलपुर-करौली टाइगर अभ्यारण्य बनने के बाद जंगल में वन्य प्राणियों की संख्या में इजाफा हो गया है। जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की तरफ रूख कर रहे है। बिडंबना यह है कि वन्यप्राणी के शहर में प्रवेश कर जाने की स्थिति में उसे रेस्क्यू कर पाना आसान नहीं है। क्योंकि सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता के बाद भी वन अधिकारियों, कर्मचारियों में इच्छाशक्ति का अभाव है। यहां न तो वन विभाग के पास विशेषज्ञ चिकित्सक है और न ही ट्रेंक्यूलייז करने के लिए एक्सपर्ट मौजूद हैं। जिसके कारण वन्य प्राणियों को रेस्क्यू करना असंभव है। आलम यह है कि एक वन्य प्राणी के शहर व गांवों में प्रवेश करने के बाद वन विभाग के पास उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने में हाथ-पैर फूल जाते है उन्होंने बताया कि शहर के सती चौक, इस्लामपुरा में रात्रि को नियमित वन्यप्राणी विचरण करते हैं। जिसके कारण मौहल्ले के लोग भयभीत है
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Feb 17, 2026 10:45:57
Solan, Himachal Pradesh:राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सोलन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने की । इस बैठक में संबंधित आयोग से जुड़े करीब 50 सदस्यों ने भाग लिया व आयोग के अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जो कि कल जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष रखी जायेगी । राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने बताया कि आयोग का मुख्य ध्येय अनुसूचित जाति के लोगो की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याए उजागर हुई है उसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जायेगा । उन्होंने बताया कि जिला सोलन में जातियों के नाम पर कई गांवों के नाम रखे है उसे सरकार के समक्ष रख कर बदला जायेगा ।
0
comment0
Report
BTBrajesh Tiwari
Feb 17, 2026 10:45:48
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पाकिस्तानी महिला पिछले 33 साल से मेरठ में फर्जी दस्तावेद बनवा कर रह रही थी। इतना ही नहीं इस महिला ने पाकिस्तान में जन्मी अपनी बेटी का भी भारतीय दस्तावेज बनवा लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। मेरठ के जली कोटि में रहने वाली रुकसाना ने पुलिस को शिकायत की कि नादिर अली बिल्डिंग के मकान नंबर 302/13 में रहने वाली नाजी उर्फ नाजिया पाकिस्तानी नागरिक है। इसकी एक बेटी का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ है। लेकिन दोनों ने अपनी पहचान छुपा कर भारत का पासपोर्ट, वोटर आइकार्ड और आधार कार्ड बनवाया है। इस शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया। इस मामले में 14 फरवरी को शिकायत की गई थी। जिसमें सबूत पेश नहीं कर पाने की वजह से पुलिस ने 16 फरवरी को मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया। बाइट। सबा की सास दरअसल नाजी उर्फ नाजिया की शादी फरहत मसूद से हुई थी। जिसके बाद नाजिया 1993 में पाकिस्तान गई हुई थी। तभी पाकिस्तान में ही उसने एक बेटी जिसका नाम ऐमन फरहत है को जन्म दिया । उसके बाद ना बेटी भारत लौट आए। आरोप है कि फरहत ने अपनी पत्नी और बेटी का भारत में पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आई कार्ड बनवाया। नाजिया की बेटी एमन फरहत पेशे से वकील है। पड़ोसियों के मुताबिक ये परिवार खराब किस्म का है। कभी भी किसी से सीधे मुंह बात नहीं करता। ये परिवार आस पड़ोसियों को धमकी भी देता है। फरहत का बेटा राहिल धोखाधड़ी के दूसरे मामले में जेल जा चुका है। बाइट। पड़ोसी शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस नाजिया और एमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब ये पता लगा रही है पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाने में इन लोगों की किसने मदद की।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 17, 2026 10:45:27
Bihar:समस्तीपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से देश भर में संगठन सृजन अभियान चला रही है। इस अभियान का मकसद पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं के सुझाव के आधार पर जिलाध्यक्ष का चयन करना है ताकि जिला के स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। समस्तीपुर में संगठन सृजन अभियान को शुरू करने के लिए ऑल इंडिया कॉन्ग्रेस कमिटी की तरह से एआईसीसी अब्दुल हन्नान को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। अभियान को सफल बनाने समस्तीपुर पहुँचे अब्दुल हनान ने कहा की देश के 14 राज्यों में इस अभियान का काम पूरा हो चुका है। अब चार राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय और गोवा में अभियान शुरू किया गया है। इसमें जो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं उन्हें एक फॉर्म भरकर देना है। उन आवेदनों की समीक्षा के बाद उनका चयन किया जाएगा। यह अभियान 17 फ़रवरी से 1 मार्च तक चलेगा。
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:45:19
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को 30वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० उदय भान, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही उन्होंने विधिवत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की घोषणा की और छात्र-छात्राओं के मार्चपास्ट की सलामी ली। पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग में जयहिंद निषाद ने प्रथम, विकास यादव ने द्वितीय और रामेश्वर निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में सीमा ने प्रथम, अर्चना भारद्वाज ने द्वितीय तथा सुधा यादव ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजयी प्रतिभागियों को आगामी वार्षिकोत्सव समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। क्रीड़ा प्रभारी डा० गोविन्द शरण गुप्ता ,प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो० उमाशंकर गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन डा० प्रज्ञा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा० प्रेम चन्द्र, डा० प्रज्ञा मिश्रा, डा० धर्मेंद्र तिवारी, डा० गोविन्द शरण गुप्ता, डा० संजीव कुमार सिंह एवं डा० बीरज पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। प्रशासनिक व्यवस्था में कार्यालय अधीक्षक विजय प्रकाश मौर्य, जितेन्द्र कुमार सिंह, राम चन्द्र यादव, समीम अंसारी एवं सुशील त्रिपाठी की सक्रिय भूमिका रही। खेल प्रशिक्षक रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:41:43
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने और जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बचपन की शिक्षा बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की नींव होती है। निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ प्रारंभिक स्तर पर ही सुदृढ़ करना है, ताकि आगे की शिक्षा सरल और प्रभावी हो सके। ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं। “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और वातावरण मिलने पर वे बड़ी आसानी से सीख सकते हैं। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय विरेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई और सभी से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top