227405
अमेठीः तेज रफ्तार स्कूली बस ने सड़क किनारे खड़े अधेड़ को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सरैया डेड पसार गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूली बस ने सड़क किनारे खड़े अधेड़ को टक्कर मार दिया। इस हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के 46 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजित हुई संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा - 2025 धनबाद जिले में सभी 46 केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुईं। निर्धारित समय के साथ शाम पांच बजे परीक्षार्थी सेंटर से बाहर आए। परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, चिप, कम्प्यूटर को प्रभावित करने वाला कोई उपकरण सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न सरल तो कुछ कठिन भी थे। कुछ सवाल कठिन भी थे पर फिर भी उनकी परीक्षा ठीक ठाक गई। इतिहास भूगोल अर्थशास्त्र आदि विषयों से भी प्रश्न पूछे गए थे। गायत्री कुमारी ने बताया कि परीक्षा दो पाली में ली गई। फर्स्ट पेपर तो अच्छा रहा जबकि सेकेंड पेपर उनके लिए कठिन रहा। परीक्षा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई थी।0
0
Report
महनार पुलिस ने 6 मामलों में वांछित अपराधी रौशन उर्फ बाबा को दबोचा
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के महनार अनुमंडल क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई संगीन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला महनार थाना क्षेत्र का है, जहां लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित अपराधी रौशन उर्फ बाबा उर्फ नीतीश कुमार को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह और एसआई अखिलेश्वर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, रौशन उर्फ बाबा के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। तो महनार पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है。0
0
Report
बोकारो में मालगाड़ी ने स्कार्पियो को 500 मीटर तक घसीटा; प्लांट के गेट तोड़े गए
Bokaro Steel City, Jharkhand:CCTV footage: मालगाड़ी के द्वारा स्कार्पियो को 500 मीटर तक घसीटने का क्लिप सामने आया. कैसे प्लांट के गेट को तोड़ा गया.0
0
Report
Advertisement
हथिया तालाब में अज्ञात शव, बरवाअड्डा में सनसनी; पहचान की कोशिश जारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेला टांड स्थित हथिया तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। देर शाम तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, शव की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या दुर्घटना। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है0
0
Report
भगवान के घर चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद,साई बाबा का मुकुट और दानपेटी भी ले गए शातिर।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: शिकारपुर थाना क्षेत्र में स्थित साई धाम मंदिर में चोरी। साई बाबा का चांदी का मुकुट ले उड़े नकाबपोश चोर। मंदिर में लगे दानपात्र से नकदी भी चुरा कर ले गए शातिर । पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद। साई मंदिर में चोरी की घटना से साई भक्तों में भारी आक्रोश। पुलिस मामले की जांच में जुटी, मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित मंदिर का मामला।0
0
Report
टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा-CM पर महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर हमला
Noida, Uttar Pradesh:विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के निजी वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे टीकाराम जूली, सीएम भजनलाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया पलटवार। पावटा(कोटपूतली-बहरोड़)..... विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के बेटे की शादी समारोह मे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पहुचे जहां पर विधायक सहित बेटे को शादी की शुभकामनायें दी। वही टीकाराम जुली मीडिया से बात करते हुये बोले - जब मोदी जी ने बोली बाते वहीं बाते सीएम ने कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपीट, 2023 का महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास हो चुका हैं,सबसे पहले हम (कांग्रेस) सोनिया गांधी के नेतृत्व में विधेयक ले कर आए थे, लेकिन उस समय इन लोगों ने साथ नहीं दिया था। ये लोग केवल महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में परिसीमन करना चाहते हैं। जिस बीजेपी के विधायकों पर बलात्कार के आरोप हो, जिस बीजेपी ने बलात्कार के आरोपियों की सजा माफ करवाई हो वो बीजेपी किस मुंह से महिलाओं की बात कर सकती हैं। मोदी जी ने मन की बात में केवल नाटक कर रहे थे। 12 साल से भाजपा सत्ता में हैं? उन्होंने क्या किया हैं? महिलाओं के लिए ये बताए? लखपति दीदी कार्यक्रम चलाते हैं? ये भाजपा वाले बताए? कि कितनी माताओं बहनों को इन्होंने लखपति बनाया हैं? भाजपा राज में महिलाओं को ना पेंशन मिल रहा हैं? ना ही सिलेंडर। भाजपा वाले नहीं चाहते हैं? कि sc/st/OBC की महिलाओं को आरक्षण का लाभ नहीं देना चाहते हैं। बंगाल चुनाव को ले कर टीकाराम जूली ने कहा कि ऐतिहासिक चुनाव होगा भाजपा की हार होगी。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में राहुल गांधी के पोस्टर के पोस्टर पर कालिख और प्रदर्शन से सियासी घमासान
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में राहुल गांधी के पोस्टर को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोतने और जूते-चप्पल से प्रहार करने का आरोप लगा है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गए और भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 तारीख को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की घटना केवल राहुल गांधी का नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष की आवाज का अपमान है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज गोंड ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो 22 तारीख को जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
फर्रुखाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव: ब्राह्मण समाज ने किया भव्य कार्यक्रम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा के पास ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के संस्थापक नारायण दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम सुबह से किया गया। प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ हवन पूजन और आरती का क्रम चला। बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अयोध्या की छावनी क्षेत्र के उत्तराधिकारी पूज्य महंत कमलनयन दास महाराज भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और नीचे दिए बयानों के अनुसार नई बंधन अधिनियम पर विपक्ष पर कमलनयन दास महाराज ने कड़ा हमला बोला। ब्राह्मण समाज के लोगों के अलावा समस्त समाज के लोग उपस्थित रहे। नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा कि आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और हर समुदाय से लोगों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। भगवान परशुराम एक सर्व समाज के भगवान हैं और उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए फरसा उठाया था, रामराज्य लाने के लिए भी उनका उल्लेख किया गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुनि चंद्र मिश्रा ने कहा भगवान परशुराम ने मित्रों पर नाश के उद्देश्य से फरसा उठाया था और ब्राह्मण समाज के लोगों से सभी ने मिलकर उत्सव मनाने की अपील की।0
0
Report
जोधपुर के घांची समाज की धूणी अनुष्ठान से मानसून पूर्वानुमान में अस्थिरता की संभावना
Jodhpur, Rajasthan:एंकर अक्षय तृतीया (आखातीज) के अवसर पर जोधपुर के सोजतिया बास क्षेत्र में घांची समाज विकास समिति द्वारा पारंपरिक धूणी अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में आगामी मानसून की स्थिति का पारंपरिक तरीके से परीक्षण किया गया। अनुष्ठान के दौरान बारिश और खरीफ फसलों की संभावित पैदावार का आकलन किया गया। आकलन में सामने आया कि इस वर्ष मानसून अस्थिर रह सकता है—कहीं अधिक बारिश तो कहीं कम वर्षा की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। स्थानीय निवासी शशि कुमार के अनुसार, धूणी में देखे गए संकेतों के आधार पर वातावरण सामान्य और शांत रहने का अनुमान है, लेकिन वर्षा का वितरण असमान रह सकता है। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से इस आकलन के आधार पर किसान और पशुपालक अपने भविष्य की योजनाएं बनाते रहे हैं। गौरतलब है कि यह परंपरा आज भी जीवित है, जहां समाज के लोग मानसून के पूर्वानुमान के अनुसार पशुपालन और खेती से जुड़े निर्णय लेते हैं।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में बदमाशों ने ज्वेलरी बैग लूट कर व्यापारी को गोली मारी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है. जहां छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर चौराहा से 100 मीटर पहले 25 वर्षीय सर्राफा व्यापारी समर कसौधन को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल समर कसौधन को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर अयोध्या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. गोली बायीं हाथ में और पीठ में लगी. वे बस्ती जिले के गौर बभनान के निवासी हैं. उनके बारे में बताया गया कि वे सिसई रानी में सर्राफा की दुकान चलाते थे; शाम 7:00 बजे दुकान बंद कर फूलपुर चौराहा होते हुए घर जा रहे थे. रास्ते में बाइक सवार दो युवक आए और ज्वेलरी से भरा बैग छीनने लगे; विरोध करने पर गोली मार दी और ज्वेलरी का बैग लेकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही छपिया थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी. गोंडा से बस्ती जाने वाले सभी मार्गों पर नाकाबंदी करके आने-जाने वाले बाइक सवारों की जांच की जा रही है; आसपास लगे CCTV कैमरे भी देखा जा रहा है.0
0
Report
अशोकनगर-पिपरई धर्मांतरण मामले में दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी भोपाल जेल में
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर–पिपरई नवालिक लड़कियों के धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार हुए—अल्तमश खान और आहत शेख—भोपाल से पुलिस ने किया गिरफ्तार. तीसरा आरोपी अरहान अली भोपाल जेल में बंद है. शनिवार को इसी केस में जस्सी किन्नर को गिरफ्तार किया गया. जस्सी किन्नर की अहम भूमिका है इस घटना में. सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. जिला न्यायालय में आरोपियों को पेश किया गया. बाइट - विवेक शर्मा एसडीओपी अशोक नगर0
0
Report
तेजस्वी यादव ने 2027 जनगणना की स्व-गणना पूरी; जातिगत गणना पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Tejashwi Yadav POST आज जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण पूर्ण किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक सुश्री रंजिता जी सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। संसद में व्यक्तव्य देते समय देश के माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी को इतनी तो न्यूनतम जानकारी होनी चाहिए कि वर्ण-व्यवस्था में बँटी भारतीय समाज में जाति के नाम पर मकान ही नहीं बल्कि मोहल्ले टोले, इलाके और संपूर्ण गांव भी होते है। देश के अधिकांश राज्यों में असंख्य गांवों के नाम ही जातिसूचक है। यूपी-बिहार एवं समाजवादी धारा के क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने से पहले गृह मंत्री को देश की राजधानी दिल्ली का दौरा करना चाहिए क्योंकि दिल्ली में ग्रेड- 1 (A GRADE ) इलाकों या सबसे पॉश आवासीय कॉलोनियों स्थित विशालकाय महलनुमा कोठी-बंगलों की NAME PLATES और मकान के नाम पर बड़े-बड़े FANCY STYLISH DESIGNER FONTS में लिपटी मकान मालिकों की बड़ी-बड़ी जातियां इतरा रही होती है या दूसरों को चिढ़ा रही होती है। क्या ये जाति के नाम पर मकान हुए या नहीं? गरीब, दलित और पिछड़ों क्षेत्रों का उपहास करने वाले जाति अपने मकान के नाम में ही नहीं बल्कि अपनी कंपनी और व्यापारिक प्रतिष्ठान के नाम तक में भी घुसा देते है। यही इस देश का यथार्थ है। गृहमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार अपने वादेनुसार जातिगत जनगणना करवाएगी अथवा नहीं?0
0
Report
Advertisement
जनगणना-2027 के तहत पंजीकरण पूर्ण; जाति-आधारित मकानों के नाम पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:आज जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण पूर्ण किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक सुश्री रंजिता जी सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। संसद में व्यक्तव्य देते समय देश के माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी को इतनी तो न्यूनतम जानकारी होनी चाहिए कि वर्ण-व्यवस्था में बँटे भारतीय समाज में जाति के नाम पर मकान ही नहीं बल्कि मोहल्ले टोले, इलाके और संपूर्ण गांव भी होते है। देश के अधिकांश राज्यों में असंख्य गांवों के नाम ही जातिसूचक है। यूपी-बिहार एवं समाजवादी धारा के क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने से पहले गृह मंत्री को देश की राजधानी दिल्ली का दौरा करना चाहिए क्योंकि दिल्ली में ग्रेड- 1 (A GRADE ) इलाकों या सबसे पॉश आवासीय कॉलोनियों स्थित विशालकाय महलनुमा कोठी-बंगलों की NAME PLATES और मकान के नाम पर बड़े-बड़े FANCY STYLISH DESIGNER FONTS में लिपटी मकान मालिकों की बड़ी-बड़ी जातियां इतरा रही होती है या दूसरों को चिढ़ा रही होती है। क्या ये जाति के नाम पर मकान हुए या नहीं? गरीब, दलित और पिछड़ों क्षेत्रों का उपहास करने वाले जाति अपने मकान के नाम में ही नहीं बल्कि अपनी कंपनी और व्यापारिक प्रतिष्ठान के नाम तक में भी घुसा देते है। यही इस देश का यथार्थ है। गृहमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार अपने वादेनुसार जातिगत जनगणना करवाएगी अथवा नहीं?0
0
Report
सवायजपुर क्षेत्र में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर क्षेत्र में रूपापुर से सवाजपुर कस्बा के गोवर्धनी देवी मंदिर तक परशुराम जयंती के अवसर पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक बाइक रैली व शोभा यात्रा निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में भगवा ध्वज लेकर युवा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।0
0
Report
गया प्रसाद पांडेय भूषण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि,
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां/सीतापुर। लोकतंत्र सेनानी स्व. गया प्रसाद पांडेय भूषण की पुण्यतिथि कन्हैया लाल गीता विद्यालय में साथी संस्था द्वारा मनाई गई। मुख्य अतिथि रेनू मेहरोत्रा व कुँवर दिनकर प्रताप सिंह ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पांडेय ने संस्मरण साझा किए, जबकि वृन्दारक मिश्रा व राकेश शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक डॉ आयुष भूषण पांडेय, आयोजक ब्रजभूषण पांडेय व सचिव चंदन पांडेय ने एक छात्र की एक वर्ष की फीस वहन की तथा मेधावी बच्चों को बैग व स्टेशनरी वितरित की गई। संचालन संदीप मिश्रा ने किया। इस अवसर पर आनंद खत्री, मुन्ना लाल गुप्ता, रामचंद्र वर्मा, अरुण नाथ सिंह, अमर मेहरोत्रा, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, ललित दीक्षित, पवन मिश्रा, मनोज वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
