227405
अमेठीः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
Amethi, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी दी. इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है. यह हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र के देवी पाटन मन्दिर के पास हुआ.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस रेलवे स्टेशन पर बांद्रा एक्सप्रेस चढ़ते समय युवक गिरा, हालत गंभीर
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले रींगस खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहा एक युवक गुरुवार को रींगस रेलवे स्टेशन पर बांद्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गुजरात निवासी राजेश भाई प्रजापति गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजेश भाई खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। रींगस रेलवे स्टेशन पर बांद्रा एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजेश भाई को बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया।0
0
Report
मथुरा में जन्माष्टमी 2026: मंदिरों में मंगल आरती और प्रार्थना, कृष्ण जन्मभूमि के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:MATHURA (UP): JANMASHTAMI 2026 CELEBRATIONS/ MANGALA AARTI AND SPECIAL PRAYERS AT TEMPLE/ VISUALS FROM KRISHNA JANMABHOOM0
0
Report
नोएडा के ISKCON मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह मंगल आरती, भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UTTAR PRADESH) MORNING MANGALA AARTI HELD AT ISKON TEMPLE ON THE OCCASION OF KRISHNA JANMASHTAMI0
0
Report
Advertisement
भोपाल: दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी को राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी जन्म से ही दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने फिल्म हनुमान अंश के लिए बुंदेली में गाया गीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई0
0
Report
भिवंडी: तीन बत्ती मच्छी मार्केट ढहने से 65 परिवार उपवास के कगार पर
Thane, Maharashtra:भिवंडी - तीन बत्ती मच्छी मार्केट आंदोलन तीन बत्ती मच्छी मार्केट पाडल्याने 65 कुटुंबांवर उपासमारीची वेळ आली. भिवंडीतील तीन बत्ती येथील जुने मच्छी मार्केट धोकादायक झाल्याने महापालिकेने पाडले, मात्र तिथे 65 वर्षांपासून व्यवसाय करणाऱ्या 65 कुटुंबांवर उपासमारीची वेळ आली आहे. पर्यायी जागा मिळावी म्हणून आज मच्छी विक्रेत्यांनी महापालिकेसमोर आंदोलन केले.0
0
Report
मुम्बई जन्माष्टमी 2026: मंदिर में मंगल आरती और विशेष प्रार्थनाएं
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: JANMASHTAMI 2026 CELEBRATIONS/ MANGALA AARTI AND SPECIAL PRAYERS AT TEMPLE/VISUALS FROM ISKCON TEMPLE CHOWPATTY0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में गंगा के जलस्तर से बाढ़ के हालात, गांव-घरों में पानी घुसा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बाद अब बाढ़ का पानी गांव, घर और सड़कों तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पानी घुस चुका है, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पानी बढ़ने के कारण लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं, तो वहीं कई लोग घर की छत पर रहने को मजबूर हैं। तस्वीरें बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सिहमा पंचायत से सामने आई हैं, जहां बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गंगा का पानी अब गांव के अंदर तक पहुँच चुका है। सिहमा पंचायत में कई जगहों पर बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण ग्रामीणों के सामने रहने और आने-जाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गांव की सड़कें पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं। सड़कों पर घुटने से अधिक पानी बह रहा है, जिसके बीच ग्रामीण आने-जाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। पानी बढ़ने के बाद कई परिवार अपने जरूरी सामान को समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। पानी अब घरों तक पहुँच चुका है, लेकिन बाढ़ से बचाव और राहत के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों को अब पिछले साल आई बाढ़ का डर सताने लगा है। लोगों को आशंका है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं। ग्रामीण अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं और प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल गंगा के बढ़ते जलस्तर ने सिहमा पंचायत के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन बाढ़ की इस चुनौती से निपटने के लिए कितनी जल्दी राहत और बचाव के इंतजाम करता है।0
0
Report
दिल्ली के बिरला मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सुबह मंगल आरती
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MORNING MANGLA AARTI HELD AT BIRLA TEMPLE ON THE OCCASION OF KRISHNA JANMASHTAMI0
0
Report
दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर श्रद्धालु मंगला आरती के लिए पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। जन्माष्टमी के मौके पर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु मंगला आरती के लिए एकत्रित हुए।0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी संदेश: प्रेम और धर्म की शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सीएम का पोस्ट और वीडियो दोनों है कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं。 भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है。 जय श्रीकृष्ण!0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे के रूपापुर के समीप टूरिस्ट बस पलटी आठ यात्री गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*लुधियाना से उन्नाव जा रही थी बस झपकी आने के कारण हुआ हादसा* हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार 5:30 बजे सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर घायल हो गए। बताया गया है कि बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर अन्य अस्पतालों में भेजा। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकापुर उबरिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 286 पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक निजी बस लुधियाना से उन्नाव जनपद जा रही थी। बस में अधिकतर श्रमिक व उनके परिवार सवार थे इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस वे की दोनों सड़कों के बीच नाली जहां पौधे लगे हैं पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। *ये यात्री हुए गंभीर घायल* दुर्घटना में उषा (27) निवासी मेवानखेड़ा उन्नाव, नीतू (18) निवासी बांगरमऊ उन्नाव, गुड्डी (46) सिद्धि पुरवा उन्नाव, कृष्ण चंद्र ( 67) मेहथर बांगरमऊ उन्नाव, सुमित्रा (70) हरईपुर गंजमुरादाबाद उन्नाव, कुसमा (50) माथर फतेहपुर उन्नाव, रीना देवी (45) नेवल खेड़ा बांगरमऊ उन्नाव तथा साहिबान (20) नुमाइश चौराहा कोतवाली शहर जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर से जिला मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए डॉ अजय यादव ने रेफर कर दिया। हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के रामरतन(60), उनकी बेटी फूलवती(27) नाती शिवम छह वर्ष रिश्तेदार शुभी (16) वर्ष भी घायल हो गयी । इसके अलावा हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के फतेह नगर निवासी गुड़िया (25) उसका बेटा अवनिकांत( 1) वर्ष भी घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी सवायजपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।0
0
Report
नेपाल के रसुवा में बाढ़ ने महराजगंज के युवक अब्दुल्लाह की मौत की पुष्टि
Maharajganj, Uttar Pradesh:नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को आई भीषण जल प्रलय ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया. भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आने से नौतनवा तहसील क्षेत्र के चकदह गांव निवासी 30 वर्षीय अब्दुल्लाह की मौत हो गई. अब्दुल्लाह रसुवा में हाइड्रोलिक क्रेन चालक के रूप में काम करता था. परिवार ने काठमांडू पहुंचकर फोटो के जरिए उसकी शिनाख्त की है. बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है. नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. इसी दौरान अब्दुल्लाह भी बाढ़ की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई. बाढ़ की जानकारी अगले दिन परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया. परिजन नेपाल पहुंचे और अब्दुल्लाह की तलाश शुरू कर दी. कई दिनों की तलाश के बाद फोटो के जरिए शव की शिनाख्त हुई कि अब्दुल्लाह की मौत हो चुकी है. बेटे की मौत की खबर ने पिता को तोड़ दिया. वह रोते-बिलखते नेपाल के अधिकारियों से अपने बेटे का शव सौंपने की गुहार लगाते रहे. ताकि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें. लेकिन परिजनों के मुताबिक नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्लाह समेत कई शवों को पहले ही दफनाया जा चुका है. इसके बाद परिवार को भारी मन से खाली हाथ भारत लौटना पड़ा. अब्दुल्लाह की मौत के बाद चकदह गांव में मातम पसरा हुआ है. अब्दुल्लाह अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है. परिवार के सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार की हरसंभव मदद किए जाने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
SC का फैसला: देरी पर जुर्माना घर खरीदारों से नहीं वसूला जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, बिल्डर की देरी का जुर्माना घर खरीदारों से नहीं वसूला जा सकता मामला नोएडा के सेक्टर 100 और 110 में स्थित दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स—लोटस बुलेवार्ड और लोटस पनाचे से जुड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि किसी प्रोजेक्ट में बिल्डर की ओर से हुई देरी का जुर्माना घर खरीदारों से नहीं वसूला जा सकता। कोर्ट ने यह टिप्पणी नोएडा में देरी से चल रहे दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में नोएडा अथॉरिटी की ओर से लगाए गए टाइम एक्सटेंशन चार्जेज (समय बढ़ाने का शुल्क) को हटाने का फैसला लेते हुए की। कोर्ट ने कहा है कि पुराने बिल्डर की देरी के लिए घर खरीदारों या प्रोजेक्ट को संभालने वाली नई कंपनी से जुर्माना नहीं वसूला जा सकता, खासतौर पर तब, जब घर खरीदार खुद अपना पैसा मिलाकर प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश कर रहे हों। SC के सामने मामला क्या था मामला नोएडा के सेक्टर 100 और 110 में स्थित दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स—लोटस बुलेवार्ड और लोटस पनाचे से जुड़ा था। ग्रेनाइट गेट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने नोएडा अथॉरिटी से दो प्लॉट लंबी अवधि की लीज पर लिए थे और उन पर ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट बनाने थे। प्रोजेक्ट को साल 2016 तक पूरा होना था, लेकिन कंपनी आर्थिक परेशानी में फंस गई और प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। इसके बाद कंपनी के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया (CIRP) शुरू कर दी गई। घर खरीदारों ने पैसा लगाया इस प्रक्रिया में घर खरीदारों को कंपनी के वित्तीय लेनदार माना गया। इसके बाद प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एसएमवी एजेंसीज नाम की नई कंपनी सामने आई। उसने प्रोजेक्ट पूरा करने की योजना पेश की, जिसे मंजूरी मिल गई। खास बात यह रही कि घर खरीदारों ने भी मिलकर अपना पैसा लगाया, ताकि अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। नोएडा अथॉरिटी ने मांगा देरी का शुल्क नोएडा अथॉरिटी ने पुराने बिल्डर की देरी के लिए समय बढ़ाने का शुल्क यानी देरी का जुर्माना मांगा। यहां तक कि लोटस पनाचे के तीन टावर सील भी कर दिए गए। मामला पहले NCLT और फिर NCLAT पहुंचा। NCLAT ने इस शुल्क को दिवालिया समाधान प्रक्रिया का खर्च मान लिया। इसके बाद घर खरीदार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। पुरानी गलती का जुर्माना नहीं-SC सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुराने बिल्डर ने देरी की थी, इसलिए उसकी गलती का जुर्माना घर खरीदारों या प्रोजेक्ट को पूरा करने वाली नई कंपनी से नहीं वसूला जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट का समय बढ़ाने के एवज में लिया जाने वाला पैसा जुर्माने की तरह है। इसे दिवालिया समाधान प्रक्रिया का सामान्य खर्च नहीं माना जा सकता। NCLAT का आदेश रद्द सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों की अपील स्वीकार करते हुए NCLAT के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें नोएडा अथॉरिटी की ओर से लगाए गए जुर्माने को दिवालिया समाधान प्रक्रिया के खर्च में शामिल करने को सही माना गया था। कोर्ट ने कहा कि बिल्डर पर लगाए जाने वाले जुर्माने का मकसद उसे समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए मजबूर करना और भविष्य में ऐसी देरी को रोकना होता है। लेकिन इस मामले में मूल बिल्डर दिवालिया हो चुका है और अब प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश घर खरीदारों के पैसे और नई कंपनी की मदद से हो रही है। इसलिए प्रोजेक्ट में हुई पुरानी देरी का जुर्माना घर खरीदारों या प्रोजेक्ट को पूरा करने वाली नई कंपनी से वसूलना ठीक नहीं है।0
0
Report
हरियाणा रोहतक हादसे में पीलीभीत के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 7 घायल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के 5 लोगों की हरियाणा के रोहतक में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने के बाद डीएम एसपी मृतकों के गांव पहुचे।अज्ञात वाहन ने ईको कार में मारी जोरदार थी टक्कर! मजदूरी के लिए कार से जा रहे 5 लोगों की मौत, 7 घायल हुए है। सभी मृतक पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र के बढ़ेपुरा कुसमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से गांव में मचा कोहराम मच गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने मृतकों के परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया है। मृतकों की सूची 1-रामनरेश पुत्र रामचंद्र 35 वर्ष 2- अग्रवाल पुत्र मैकूलाल 30 वर्ष 3- सुशील कुमार पुत्र खुशाली राम -22 वर्ष 4- मेवाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद -40 वर्ष। 5-आरिफ पुत्र आविशिक निवासी ग्राम सुजनी थाना दियोरिया कला। घायलों की सूची。 1- प्रमोद पुत्र राममूर्ति -18 वर्ष 2- संजीव पुत्र रामपाल -25 वर्ष 3- पातीराम पुत्र बुद्धसेन -27 वर्ष 4- महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय -55 वर्ष 5- हरीशंकर पुत्र नेतराम -35 वर्ष 6- विवेक पुत्र प्रभूदयाल -20 वर्ष 7- खुशाली राम -50 वर्ष0
0
Report
दिल्ली के बिड़ला मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जन्माष्टमी के मौके पर बिड़ला मंदिर में मंगला आरती की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
